Facebook

Followers

Followers

Powered By Blogger

Search News / Topic

This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Tuesday, April 28, 2026

बुलंदशहर में रिश्तों के भरोसे को झकझोर देने वाली

बुलंदशहर में रिश्तों के भरोसे को झकझोर देने वाली साइबर ठगी का सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। जिले की साइबर क्राइम टीम ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने बेहद शातिर तरीके से एक विधवा महिला के बैंक खातों से करीब 22.30 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता माया देवी को शुरुआत में इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनके साथ इतनी बड़ी साजिश रची जा चुकी है। आरोप है कि आरोपियों को महिला के खातों में जमा बड़ी रकम की जानकारी थी। इसी के बाद पूरी योजना बनाकर बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर को e-SIM के जरिए अपने नियंत्रण में लिया गया। इसी तकनीकी चाल के सहारे बैंकिंग एक्सेस हासिल कर यूपीआई और आईएमपीएस के जरिए अलग-अलग खातों से लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए गए।

जांच में सामने आया कि ठगी की रकम निकालने के लिए आरोपियों ने कई जगहों के जनसेवा केंद्रों का सहारा लिया। कमीशन का लालच देकर कुछ रकम कैश कराई गई। बताया गया क

◆ सोनम रघुवंशी को मिल गयी जमानत

यह लगभग 10 महीने पहले की बात है. मामला सोमन रघुवंशी और राजा रघुवंशी से जुड़ा हुआ है. खबर आ रही है की सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है. हालाँकि जमानत आदेश अभी जारी नहीं हुआ है. सोनम ने जमानत के लिए याचिका दी थी. सोनम के कहा जाँच में सहयोग किया और आगे भी करेंगे. करीब 10 महीने पहले यह इंदौर में मामला आया था. उस वक्त यह मामला काफी चर्चा में रहा था.

Monday, April 27, 2026

मशहूर फिल्म एक्टर भरत कपूर का निधन.......

फिल्म जगत से बेहद दुखद और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है।

◆◆   वयोवृद्ध अभिनेता Bharat Kapoor का 80 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया।
भरत कपूर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार फिल्मों में शानदार अभिनय किया और अपने दमदार किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। वह उन कलाकारों में से थे जिन्होंने बिना शोर-शराबे के अपने काम से पहचान बनाई और वर्षों तक सिनेमा जगत को योगदान दिया।

◆◆  उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी फिल्मों को याद कर रहे हैं।

◆◆  एक और अनुभवी कलाकार का यूं चले जाना भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। 🙏

#BharatKapoor #RIP #BollywoodNews #FilmIndustry #LegendActor BreakingNews HindiNews Cinema Tribute OmShanti ActorNews BollywoodUpdates SadNews IndianCinema VeteranActor

Sunday, April 26, 2026

दिल्ली पुलिस के जवान ने नशे में की खुलेआम फायरिंग, दो मजदूरों को लगी गोली, एक की मौ&त...See more

दिल्ली पुलिस के जवान ने नशे में की खुलेआम फायरिंग, दो मजदूरों को लगी गोली, एक की मौ&त...See more

◆ #_आज_का_राशिफल_◆ ...... 27 अप्रैल 2026 - सोमव......

◆ #_आज_का_राशिफल_
◆ ...... 27 अप्रैल 2026 - सोमवार
◆ ........... सूर्योदय 05 : 15 सूर्यास्त 06 : 13 


मेष राशि : -
आज का दिन थोड़ा संघर्ष भरा रह सकता है, लेकिन हिम्मत ही आपकी असली ताकत बनेगी। बिजनेस में तकनीकी रुकावटें आपके काम की गति धीमी कर सकती हैं, जिससे मन में बेचैनी रहेगी। यदि कहीं यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो फिलहाल उसे टालना ही समझदारी होगी। जीवनसाथी से किया गया वादा समय पर पूरा करें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। हालांकि इन चुनौतियों के बीच भी आप अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहेंगे और धीरे-धीरे सफलता का रास्ता साफ होता जाएगा।

वृषभ राशि : -
आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। घर में कोई शुभ या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे वातावरण खुशियों से सराबोर रहेगा। भगवान की भक्ति में मन लगेगा और आप किसी यात्रा या आउटिंग की योजना भी बना सकते हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें, नहीं तो कार्यक्षेत्र में आलोचना झेलनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि : -
आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। बिजनेस में चल रही पुरानी समस्याओं का समाधान किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से मिलेगा। आप अपनी संतान को पढ़ाई में नई दिशा देंगे, जिससे उनका भविष्य मजबूत होगा। यदि किसी को पैसा उधार दिया था, तो उसे वापस पाने की संभावना है। पिताजी से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।

कर्क राशि : -
आज का दिन चुनौतियों से भरा जरूर है, लेकिन आपकी निर्णय क्षमता आपको हर मुश्किल से बाहर निकाल लेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगा। घर के बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखें। कुछ विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाएं।

सिंह राशि : -
आज आपको सतर्कता से कदम बढ़ाने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। पहले लिया गया कोई जोखिम अब परेशानी का कारण बन सकता है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मन मजबूत रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, चोट लगने की संभावना है। सरकारी कामों को टालना नुकसानदायक हो सकता है। उन्हें समय पर पूरा करें।

कन्या राशि : -
आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं का द्वार खोल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। मनपसंद साथी से मुलाकात का योग बन रहा है और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी पहचान बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा, लेकिन दूसरों पर निर्भर रहना नुकसान दे सकता है। सेहत के लिए तले-भुने खाने से दूरी बनाए रखें l

तुला राशि : -
आज आपको छोटी-छोटी लाभ की योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। प्रेम जीवन में हल्की खटपट हो सकती है, इसलिए संयम रखें। किसी की निजी जानकारी को आगे बढ़ाने से बचें। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, लेकिन घर में कुछ पुरानी समस्याएं फिर से उभर सकती हैं। धैर्य से काम लें।

वृश्चिक राशि : -
आज का दिन कानूनी मामलों में राहत देने वाला हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास आएगी और पुराने विवाद भी सुलझ सकते हैं।

धनु राशि : -
आज का दिन सामान्य लेकिन प्रगति देने वाला रहेगा। बिजनेस में नए उपकरण या तकनीक जोड़कर आप अपनी पहचान बनाएंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी, लेकिन जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है। उनकी भावनाओं को समझना जरूरी है। राजनीति में कदम रखने से पहले पूरी जानकारी लें, वरना परेशानी हो सकती है।

मकर राशि : -
आज आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। गले या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरी एकाग्रता रखनी होगी। संतान की सफलता आपको गर्व और खुशी से भर देगी। आज का दिन मेहनत और सजगता से आगे बढ़ने का है l

कुंभ राशि : -
आज का दिन थोड़ा उलझनों से भरा रहेगा। काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिससे मन पर दबाव महसूस होगा। आप किसी सहयोगी से सलाह लेकर सही दिशा पा सकते हैं। बिजनेस में पार्टनरशिप का विचार आ सकता है, लेकिन बिल्डिंग मटेरियल या ऑनलाइन लेनदेन में सतर्क रहें। फ्रॉड की संभावना है। परिवार में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।

मीन राशि : -
आज भाग्य आपका साथ देगा। नई प्रॉपर्टी मिलने या निवेश के अवसर बन सकते हैं, लेकिन बड़ा जोखिम लेने से बचें। बिजनेस में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी और मन को राहत मिलेगी। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और अनुभवी लोगों से मुलाकात आपके लिए नई सीख लेकर आएगी।

आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जाने वाले सात राज्यसभा सांसदों को मोदी सरकार की तरफ से मिल रहा खास तोहफ़.....

आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जाने वाले सात राज्यसभा सांसदों को मोदी सरकार की तरफ से सुरक्षा के मामले में खास तोहफा दिए जाने की तैयारी है।

◆◆  इन सात सांसदों में पंजाब‑बिहार‑दिल्ली के नेता शामिल हैं, जिनमें राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, राजेंद्र (राजिंदर) गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी और स्वाति मालीवाल प्रमुख हैं। 

◆◆ सरकार की योजना इन सभी की सुरक्षा‑श्रेणी की समीक्षा कर उनकी Z‑या अपग्रेडेड Y‑कैटेगरी प्रोटेक्शन मजबूत करने की है।

◆◆ इसके तहत उन्हें अतिरिक्त सशस्त्र एस्कॉर्ट, रिज़ीडेंशियल‑मोबाइल सुरक्षा प्रोटोकॉल और डिजिटल धमकी के खतरे को ध्यान में रखते हुए टारगेटेड सेफ्टी मैकेनिज्म दिए जा सकते हैं। विश्लेषकों के मुताबिक, यह तोहफा राजनीतिक दल‑बदल के बाद होने वाली सुरक्षा और छवि‑निर्माण की रणनीति का हिस्सा है। 

◆◆ AAP नेतृत्व के गद्दार जैसे बयानों के बीच BJP की तरफ यह सुरक्षा अपग्रेडेशन इन सांसदों को “समर्थित और सुरक्षित” छवि देने का प्रयास माना जा रहा है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के Gokalpuri इलाके में 1995 में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस

Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के Gokalpuri इलाके में 1995 में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस

भारतीय महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की विजेता टीम की क्रिकेटर स्नेह राणा @sneh_rana94 और तेज गेंदबाज मेघना सिंह@_singh_meghna_16 ने अपने दोस्तों के संग किए बाबा केदार के दर्शन पूजन।

भारतीय महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की विजेता टीम की क्रिकेटर स्नेह राणा @sneh_rana94 और तेज गेंदबाज मेघना सिंह@_singh_meghna_16 ने  अपने दोस्तों के संग किए बाबा केदार के दर्शन पूजन। 



@sneh_rana94 
@swatirojha 
@_singh_meghna_16 
@anhad_05 
@pankajashukla93

#indiancricetteam #womencricketteam #indiaclicks

◆ #पिंड्राजोरा // शराबी पति ने कुल्हाडी मार कर दी पत्नी की हत्या

◆ #पिंड्राजोरा : 
◆ शराबी पति ने कुल्हाडी मार कर दी पत्नी की हत्या
◆ नईहर जाने की जिद्द को लेकर दोनो पति पत्नी में हुई थी बहस 

बोकारो (( #yello_tv_न्यूज़ )) : मृतका 25 वर्षीय शानु देवी  को कुल्हाड़ी से मारकर घर से निकला और पति विकाश रजवार पुनः शराब पीकर लौटा और मृतक पत्नी के साथ लहु लुहान अवस्था में ही सो गये। 


◆◆ सुबह नौ बजे तक सोकर नहीं उठने के कारण पिता शक्ति पद रजवार  ने जगाया देखा तो बहु खुन से लथपथ अचेत अवस्था में थी। बेटा से पुछने पर उन्होंने कहा की मैने ही कुल्हाडी से मारा है। यह पुलिश के समक्ष बयान दिया। 

◆◆ घटना पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के ग्राम चाकुलिया टोला रामडीह की  बताई जा रही है।

#nonfollowerseveryone #BokaroNews #virpost

कोटा रेल मंडल से एक चिंताजनक मामला सामने ........

कोटा रेल मंडल से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां टेलिकॉम विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी रुबीना बानो ने अपने सुपरवाइजरों पर मानसिक उत्पीड़न, भेदभावपूर्ण व्यवहार और लगातार दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कर्मचारी का कहना है कि लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
रुबीना के अनुसार 12 घंटे की ड्यूटी के दौरान उन्हें भोजन तक की अनुमति नहीं दी जाती थी और एक साथ कई कार्यों का दबाव बनाया जाता था। लगातार तनाव और मानसिक परेशानी के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
यह मामला सिर्फ एक कर्मचारी का नहीं, बल्कि कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा बड़ा सवाल है। यदि शिकायतों पर समय रहते ध्यान दिया जाए, तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
#KotaRailNews #RailwayNews #WomenSafety #MentalHarassment #WorkplaceHarassment #JusticeForWomen #EmployeeRights #IndianRailways #KotaNews #BreakingNews

उत्तराखंड पुलिस ने शुक्रवार को केदारनाथ में एक श्रद्धालु की मौत को लेकर कथित रूप से भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर नितिन सोनी के खिलाफ मामला

उत्तराखंड पुलिस ने शुक्रवार को केदारनाथ में एक श्रद्धालु की मौत को लेकर कथित रूप से भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर नितिन सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नितिन सोनी, जो "द कर्ली पोएट" नाम से इंस्टाग्राम पेज चलाते हैं, उनके करीब 8 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने उनकी मूल पोस्ट हटवा दी।

यह एफआईआर शुक्रवार देर रात सोनप्रयाग थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(1)(b) और 353(3) के तहत दर्ज की गई। शिकायत पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के प्रभारी उपनिरीक्षक ने दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि नितिन सोनी ने अपने वीडियो के जरिए केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए।

शिकायत के अनुसार, नितिन सोनी ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो क्लिप साझा किए, जिनमें दावा किया गया कि गुजरात से आए एक परिवार के 70 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत खराब हो गई थी। वीडियो में उनका बेटा अपने पिता की जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाता नजर आ रहा है। आरोप लगाया गया कि हेलीकॉप्टर उपलब्ध होने के बावजूद वीआईपी ड्यूटी के कारण उन्हें सेवा नहीं दी गई। वीडियो में यह भी दावा किया गया कि बेटे को अपने पिता को कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ा, जबकि वीआईपी के लिए लगातार हेलीकॉप्टर सेवाएं जारी थीं।

हालांकि, पुलिस शिकायत में कहा गया है कि गुजरात निवासी दिलीपभाई मन्नू माली की केदारनाथ में तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव को हेलीकॉप्टर के माध्यम से गुप्तकाशी भेजा गया।

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि नितिन सोनी ने अधिक व्यूज हासिल करने और सरकार व जिला प्रशासन की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रामक जानकारी साझा की। पुलिस का कहना है कि ऐसे भ्रामक वीडियो और रील्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी है, ताकि केदारनाथ यात्रा पर इसका नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

इस बीच, नितिन सोनी ने एक नया वीडियो जारी कर दावा किया कि केदारनाथ से जुड़ी उनकी पोस्ट हटा दी गई है। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने कहा कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान यह वीडियो सामने आया, जिसमें केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं को लेकर भ्रामक और निराधार दावे किए गए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाह, गलत सूचना या दुष्प्रचार पर तत्काल, सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जाए। सीएमओ ने यह भी कहा कि चारधाम यात्रा की पवित्रता, श्रद्धालुओं की आस्था और उत्तराखंड की छवि को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। misinformation फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

#NitinSoni #uttrakhand #PushkarSinghDhami #instagram #FIR