Facebook

Most Popular & The leading News Channel.....

Friday, May 01, 2026

नेपाली PM बालेन शाह 1 साल तक नहीं करेंगे विदेशी दौरा, भारत को झटका! पीएम मोदी ने भेजा था न्योता...See more

नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन) कम से कम एक साल तक किसी भी विदेशी दौरे पर नहीं जाएंगे। नेपाल की सत्ताधारी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के एक नेता ने यह जानकारी दी है। RSP के महासचिव भूप देव शाह ने नेपाली न्यूज चैनल कांतिपुर टीवी पर एक इंटरव्यू में कहा कि प्रधानमंत्री की एक साल तक किसी भी विदेशी यात्रा पर जाने की योजना नहीं है। बालेन शाह का यह कदम भारत के लिए झटका है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च में शपथ लेने के तुरंत बाद शाह को बधाई दी थी और भारत आने का न्योता दिया था।

नेपाल में 1990 में बहुदलीय लोकतंत्र की बहाली के बाद नेपाली विदेश मंत्रियों को विदेश यात्राओं में काफी जल्दबाजी करने के लिए जाना जाता रहा है। केपी शर्मा ओली के पिछले प्रधानमंत्री कार्यकाल तक भारत ही सर्वमान्य पहला पड़ाव हुआ करता था। साल 2014 के बाद से, छह में से पांच प्रधानमंत्रियों ने सबसे पहले भारत का ही दौरा किया है।

नेपाल की विदेश नीति के जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री शाह का कम से कम एक साल तक कोई भी विदेशी दौरा न करने का फैसला विदेश नीति में किसी बड़े बदलाव को नहीं दिखाता, लेकिन निश्चित रूप से विदेशी संबंधों के प्रति एक सतर्क नजरिए का संकेत देता है।

विदेश नीति के एक्सपर्ट चंद्र देव भट्ट ने काठमांडू पोस्ट से बातचीत में कहा कि नेपाली के प्रधानमंत्री पद संभालते ही विदेश यात्राओं पर निकल पड़ने के लिए कुख्यात रहे हैं। प्रधानमंत्री शाह का नजरिया परिपक्वता का स्तर दिखाता है, जो नेपाली राजनीति में आमतौर पर देखने को नहीं मिलता है। भट्ट ने आगे कहा कि बालेन शाह ने संकेत दिया है कि वह विदेश यात्राओं के बजाय घरेलू मुद्दों को अधिक प्राथमिकता देते हैं।

RSP महासचिव भूप देव शाह के हवाले से काठमांडू पोस्ट ने बताया है कि प्रधानमंत्री का पूरा ध्यान सरकार में अपनी कार्यकारी भूमिका पर ही रहेगा। भूप देव ने साफ किया कि प्रधानमंत्री पार्टी के अंदरूनी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बजाय उसकी कार्यवाही पर आम नागरिक की तरह ही नजर रखेंगे। यह भी नेपाल की राजनीति में ऐसा कम ही होता है।

साल 2011-2013 में बाबूराम भट्टरई के प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से ही सत्ताधारी पार्टियों के अध्यक्ष की प्रधानंत्री का पद संभालते आए हैं। खिल राज रेगमी (2-13-2014) और सुशीला कार्की (2025-2026) इसके अपवाद रहे। इन दोनों ने चुनाव के दौरान बनी सरकारों का नेतृत्व किया। लेकिन RSP का फैसला 'एक व्यक्ति, एक पद' की व्यवस्था के हिस्से के तौर पर दिखाई देता है।
#NepalPM #BalenShah #PMModi

आज का राशिफ़ल // 02-मई-2026 // शनिवार

◆ #_आज_का_राशिफल_
◆ .......02 मई 2026 - शनिवार
◆ ............सूर्योदय 05 : 12 सूर्यास्त 06 : 15


मेष राशि : -
आज आप साझेदारी में कमाल दिखाएंगे और अपनी जिम्मेदारियां समय पर निभाकर सबका भरोसा जीतेंगे। हालांकि किसी बात पर बहस का माहौल बन सकता है, इसलिए शब्दों पर कंट्रोल रखें। दिल की कोई बड़ी इच्छा पूरी होकर आपको खुशियों से भर देगी। कानूनी मामलों में जल्दबाजी नहीं अनुभवी सलाह ही आपको जीत दिलाएगी।

वृषभ राशि : -
आज खर्चे जेब पर भारी पड़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। विरोधी एक्टिव रहेंगे, लेकिन आप धैर्य से काम लेंगे तो जीत आपकी होगी। प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बन सकता है और लोन लेने का विचार भी आएगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा और मामा पक्ष से धन लाभ की खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि : -
आज आपकी पहचान और सम्मान में चार चाँद लगेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे दिल खुश हो जाएगा। पिता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। यात्रा के दौरान किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। छोटी सी बात मन को परेशान कर सकती है, लेकिन हर काम में सफलता आपके साथ रहेगी।

कर्क राशि : -
आज किस्मत आपके पक्ष में है। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी आपको सुकून देगी। माता-पिता का सहयोग रुके काम पूरे कराएगा। करियर में अपनी जगह मजबूत बनाए रखें, नहीं तो बेवजह विवाद हो सकते हैं। परिवार में नौकरी की खुशखबरी माहौल को खुशनुमा बना देगी।

सिंह राशि : -
आज पैसा कमाने के नए मौके आपके सामने होंगे और आप उन्हें हाथ से जाने नहीं देंगे। किसी कानूनी मामले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दोस्तों के साथ पार्टी का मूड बनेगा और सिंगल लोगों की खास मुलाकात संभव है। बिजनेस के अटके काम आज आगे बढ़ सकते हैं।

कन्या राशि : -
आज आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार रहेगा और आप कुछ अलग करने का जज्बा दिखाएंगे। अपनी समझदारी से लोगों को प्रभावित करेंगे। नया वाहन लेने का प्लान बन सकता है। कार्यकुशलता बढ़ेगी और संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बस पैसों के मामले में थोड़ी सतर्कता जरूरी है।

तुला राशि : -
आज दिल से नहीं, दिमाग से फैसले लें। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। जीवनसाथी के साथ खूबसूरत पल बिताने का मौका मिलेगा। बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी। यात्रा के दौरान कोई अहम जानकारी हाथ लग सकती है। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि : -
आज जोखिम उठाने से बचना ही समझदारी होगी। बिजनेस में तकनीकी अड़चनें परेशान कर सकती हैं। किसी के बहकावे में आकर फैसला न लें। सही पार्टनर के साथ काम करना फायदेमंद रहेगा। परिवार में शादी-ब्याह की अड़चनें दूर होंगी। आपकी सच्चाई को लोग गलत समझ सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखें।

धनु राशि : -
आज आलस्य आपके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा बन सकता है। काम टालने से मुश्किलें बढ़ेंगी, इसलिए एक्टिव रहें। घर में बदलाव का मन बनेगा, लेकिन टालमटोल से काम अटक सकता है। नौकरी में काम का दबाव बढ़ेगा, पर भाग्य आपका साथ देगा। भक्ति में मन लगेगा और सोच-समझकर बोलना जरूरी रहेगा।

मकर राशि : -
आज लाभ के संकेत साफ नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगी और नया दोस्त जीवन में एंट्री ले सकता है। आपके नए प्रयास रंग लाएंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें, वरना नाराजगी हो सकती है। रुका हुआ धन मिलने के भी प्रबल योग हैं।

कुंभ राशि : -
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। काम को लेकर बहस हो सकती है, पर आपकी ऊर्जा आपको संभाल लेगी। परिवार में तालमेल बना रहेगा और विद्यार्थी मानसिक तनाव से राहत पाएंगे। अपने वादों को पूरा करें और विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे।

मीन राशि : -
आज का दिन संतुलन बनाकर चलने का है। सोच-समझकर लिए गए फैसले आपको आगे बढ़ाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े अवसर मिल सकते हैं। अपनी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। घर में नए मेहमान के आने से खुशी का माहौल बनेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

◆ हत्या कर सीमेंट में छुपा दिया था पत्नी का शव◆ बेटे के व्हाट्सएप्प मैसेज ने खोला राजसूरत (

◆ हत्या कर सीमेंट में छुपा दिया था पत्नी का शव
◆ बेटे के व्हाट्सएप्प मैसेज ने खोला राज

सूरत (( #yello_tv_न्यूज़ )) : सूरत में एक दिल दह'ला देने वाला मामला सामने आया है। विशाल सालवी और शिल्पा सालवी की शादी नवंबर 2010 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। विशाल पहले डायमंड इंडस्ट्री में काम करता था, लेकिन पिछले आठ साल से बेरोजगार था।
वहीं शिल्पा सरकारी अस्पताल में डाइटिशियन के पद पर कार्यरत थीं। बेरोजगारी और पत्नी पर शक के चलते परिवार में अक्सर विवाद होते रहते थे।

●● 20 अप्रैल को विवाद इतना बढ़ गया कि विशाल ने अपनी पत्नी शिल्पा की ह'त्या कर दी। ह'त्या के बाद उसने श'व को छिपाने के लिए एक लकड़ी का बॉक्स तैयार किया और उसमें श; व रखकर ऊपर से मोटी सीमेंट की परत चढ़ा दी, ताकि बदबू बाहर न आए और किसी को शक न हो। इसके बाद विशाल ने परिवार और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने खुद ही पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

●●  लेकिन इस केस में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब विशाल के बेटे ने व्हाट्सएप पर एक रिश्तेदार को एक लेटर भेजा। उस लेटर में विशाल का पूरा कबूलनामा लिखा हुआ था। बेटे की इस हिम्मत ने पूरे मामले की परतें खोल दीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

एमपी के जबलपुर में गुरुवार को बड़ा हादसा

एमपी के जबलपुर में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। आंधी के कारण यहां के बरगी बांध में क्रूज डूब गया। हादसे के वक्त उसमें करीब 40 लोग सवार थे। दो दर्जन से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि अभी तक 9 लाशें बरामद की जा चुकी हैं। कई महिलाएं, बच्चे अभी लापता हैं। बांध में डूबे क्रूज में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। इधर अस्पताल में शवों का ढेर लग गया है। 
मृतकों के परिजन उनकी याद में बिलख रहे हैं। यहां एक पिता बार-बार कपड़ा हटाकर अपने मृत बेटे को निहारते नजर आए। यह दर्दनाक दृश्य हर किसी को रुला गया।दिल्ली कैंट के कर्मचारी जूलियस तिलहरी में अपने एक रिश्तेदार के घर शादी में आए थे। शादी शुक्रवार को है, ऐसे में वे गुरुवार को क्रूज में घूमने का प्लान बनाकर निकले।(केयर न्यूज)
अपनी पत्नी मधुर, बेटी मरीना, दामाद प्रदीप व उनके बच्चों के साथ जूलियस भी क्रूज में सवार हो गए थे। हादसे में उनकी पत्नी मधुर की मौत हो गई। दामाद प्रदीप और बेटी सिया तो सुरक्षित मिल गई पर बेटी मरीना और उसका बेटा त्रिशान लापता हो गए थे। 
शुक्रवार सुबह रेस्क्यू में मरीना और उसके बेटे के शव मिले।पत्नी और बेटे का शव देखकर प्रदीप बदहवास हो गए। जब दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखे थे तो वे बार बार पत्नी और बेटे को देखते रहे। प्रदीप बार-बार कपड़ा हटाकर अपने मृत पुत्र को निहारते रहे। जिसने भी उन्हें ऐसा करते देखा, वह खुद दर्द से भर उठा।
क्रूज में बरगी तहसीलदार के पति हर्ष बग्घा भी जाने वाले थे। क्रूज लेट होने से उन्होंने अपना प्लान कैंसिल किया। क्रूज डूबने की जानकारी लगी तो वे पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे। राहत कार्य में साथ दिया।
हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम, पुलिस अधिकारी और जवान व स्थानीय लोगों समेत अन्य लोगों ने क्रूज में रस्सी बांधकर उसे खींचना शुरू किया। मौके पर मौजूद मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक ननिज अध्यक्ष वहां से हटे और दूर जाकर हाथ बांधकर खड़े हो गए। किसी भी जनप्रतिनिधि ने रस्सी को न तो पकडऩे का प्रयास किया न ही क्रूज को निकालने का प्रयास कर रहे लोगों, पुलिस और टीम का साथ दिया।