Facebook

Most Popular & The leading News Channel.....

Sunday, May 03, 2026

पिता ने ही 4 बच्चों और पत्नी की ज_हर देकर की ह_त्या, फिर का_टी अपने हाथों की न_सें...See more

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम के वजीरपुर इलाके से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड को नाजिम ने अंजाम दिया। नाजिम ने अपनी पत्नी और चार छोटे-छोटे बच्चों को जहर दे दिया और फिर खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की। आरोपी नाजिम मुरादाबाद का रहने वाला था और गुरुग्राम में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। वह यहां सैलून चलाकर अपने परिवार का खर्च चलाता था।करीब सात साल पहले उसने दिल्ली की रहने वाली नजमा से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं, लेकिन किसी को नहीं पता था कि एक दिन ऐसा खौफनाक मोड़ आएगा। इस घटना में 35 साल की नजमा और उनके चार बच्चों इकरा (14 साल), सिफा (12 साल), खतिना (10 साल) और आयन (8 साल) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पहले नाजिम ने सभी को जहर दिया और उसके बाद खुद की नस काट ली। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।पड़ोसियों के मुताबिक, यह परिवार आम तौर पर हंसता-खेलता नजर आता था। किसी को अंदाजा नहीं था कि अंदर ही अंदर इतनी बड़ी परेशानी चल रही होगी। यही वजह है कि यह घटना पूरे इलाके के लिए एक बड़ा सदमा बन गई है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि सच सामने आ सके।

0 comments:

Post a Comment