◆ अगर छोटे कपड़े पहन कर इस मंदिर में दर्शन को पहुंचे तो नहीं मिलेगी इंट्री
◆ बरमूडा, स्कर्ट जैसे छोटे कपड़े पहनकर दर्शन करने आने पर लगा बैन
अहमदाबाद ((/#yello_tv - न्यूज़ )) : अगर आप अब गुजरात के बनासकांठा शहर में प्रमुख शक्तिपीठ अंबा माता मंदिर में दर्शन के लिए जाने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि यहां के मंदिर प्रशासन ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि यदि युवक-युवती छोटे कपड़े पहन कर मंदिर में दर्शन की इच्छा से आते हैं तो उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
👉🏿....यहां के मंदिर प्रशासन ने परिसर बरमूडा, स्कर्ट जैसे छोटे कपड़े पहनकर दर्शन करने आने पर प्रतिबंध लगा दिया है. मंदिर ट्रस्टीै का कहना है कि मंदिर परिसर में मर्यादा बनी रहे तथा भारतीय संस्कृति का पालन हो.
◆◆ प्रशासक बोले, यह कोई नया नियम नहीं है ◆◆
👉🏿.... शहर के अंबाजी मंदिर ट्रस्ट ने इस संबंध में मंदिर के बाहर एक बोर्ड भी लगाया है. इस पर लिखा है कि मंदिर में बरमूडा व स्कर्ट जैसे छोटे कपड़े पहनकर आने वाले भक्तों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
👉🏿.... इस नोटिस पर मंदिर प्रशासक सुधेंदु सिंह चावड़ा ने बताया कि, यह कोई नया नियम नहीं है बल्कि इस मंदिर में यह नियम पहले से है. बस केवल नोटिस बोर्ड बदला गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिर में मर्यादा बनी रहे तथा भारतीय संस्कृति का पालन हो, बस इसलिए यह बोर्ड लगाया गया है.
◆◆ प्रबंधन की ओर से दी जाएगी धोती ◆◆
👉🏿.... मंदिर प्रबंधन ने इस नोटिस को स्पष्ट करते हुए कहा कि छोटे वस्त्र पहन कर आने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. हालांकि बरमूडा व स्कर्ट जैसे वस्त्र पहनकर आने पर मंदिर ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें प्रबंधन की ओर से धोती दी जाएगी, जिसे पहन कर ही मंदिर के अंदर प्रवेश करने दिया जाएगा और दर्शन करने देंगे.










