Facebook

Most Popular & The leading News Channel.....

Monday, March 08, 2021

सहेली के साथ गलत हरकत करने वाले दुकानदार को दबंग महिला ने डंडे से पीटा

 ◆ सहेली से गंदी हरकत करनेवाले दुकानदार को दबंग महिला ने पीटा

◆ डंडे से दुकानदार को पीटने वाली महिला का वीडियो हुआ वायरल


उत्तरप्रदेश (( #yello_tv - न्यूज़ )) : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर एक दबंग महिला डंडे से एक मोबाइल बेचने वाले दुकानदार को पीट रही है. यह वीडियो चार दिन पहले का है. बताया जा रहा है कि महिला ने दुकानदार को इसलिए पीटा क्योंकि उसने महिला की सहेली को छेड़ा था.


👉🏿..... दुकानदार को पीटने वाली महिला का कहना है कि उसकी एक सहेली मोबाइल पर टेम्पर्ड ग्लास चढ़ाने के लिए मोबाइल की दुकान पर गई थी और फिर दुकानदार लड़की से अश्लील बातें करने लगा जिसके बाद लड़की ने फोन करके महिला को बताया और महिला दुकान पर पहुंच गई।


 

👉🏿.... दुकान पर पहुंचने के बाद महिला और दुकानदार के बीच जमकर बहस हुई और इस दौरान महिला ने दुकानदार को डंडे से मार दिया. यह पूरा मामला दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. महिला ने डंडे के साथ मोबाइल शॉप पर जमकर हंगामा किया और दुकानदार को पीटा भी.


◆ महिला का कहना है कि दुकानदार ने अपनी हद पार कर दी थी और उसके सामने भी दुकानदार ने गलत शब्दों का प्रयोग किया जिसके बाद यह घटना हुई. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस तमाशे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके वायरल कर दिया.


👉🏿.... इस मामले की जांच की जा रही है, पुलिस का कहना है कि थाना लालकुर्ती में महिला ने तहरीर दी है कि उसके साथ दुकानदार ने छेड़छाड़ की. महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है.


0 comments:

Post a Comment