Facebook

Followers

Followers

Powered By Blogger

Search News / Topic

This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Sunday, June 14, 2020

धड़ल्ले से चल रहा है बोकारो का = #देह_व्यापार ◆ प्रशासन है बेखबर || थाने के पास से हो रहा ऑपरेट

#बोकारो ~ 14-06-2020 || 07 :48 am

◆ धड़ल्ले से चल रहा है बोकारो का = #देह_व्यापार
◆ प्रशासन है बेखबर || थाने के पास से हो रहा ऑपरेट

बोकारो: जिले में इन दिनों सिर्फ एक ही धंधा है जिसपर लॉक डाउन ने चार चाँद लगा दिए हैं। जी हां काफी लंबे समय से चला आ रहा यह धंधा, अब बोकारो को पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले चुका है। जिले एक ही नही बल्कि हर क्षेत्र में अपनी पैठ बना चुका देह व्यापार अब खुलेआम सड़कों पर ग्राहक ढूंढते, इशारे करते और बात कर डील फाइनल करते नज़र आ सकते हैं। कभी मोटरसाइकिल से तो कभी बड़ी चार चक्का वाहनों से आते हैं लोग इन धंधेबाजों के पास और बता दें कि कि इस खुलेआम चल रहे रैकेट का फायदा बोकारो के सभी लोगों को बड़ी आसानी से मिल रहा है।

◆ यह खेल बड़े ही व्यवस्थित और स्मार्ट तरीके से खेली जा रही है।  कभी सड़कों पर घूमते, तो कभी किसी खास स्थान पर झुंड बनाकर बैठे इन लोगों की पहचान आसानी से आम जनता लगातार कर रही है और इनकी हरकतें पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

◆ गौरतलब है कि इन व्यापारियों से खरीदारी करने बोकारो के सभी वर्ग के लोग पहुंच रहे हैं, चाहे वह बैंक कर्मचारी हों, सेल कर्मी हो या फिर हो सब्जी विक्रेता कोई भी अछूता नही है अब इस खुले और सरेआम लगने वाले बाजार से।

सबसे बड़ी और अहम बात तो यह है कि

◆ #बाहर_से_पढ़ाई_करने_आये_स्टूडेंट्स जो अलग अलग होस्टल्स में रहते हैं  उन्हें भी इस व्यापार का फायदा और सुविधा बेझिझक मिल रहा है।

◆ और तो और कई अलग अलग  #हॉस्टल_में_पढ़_रही_बच्चियों के भी इसमें शामिल होने की बात सामने आई है। इनको भी बरगला कर इस व्यापार में आने और मोटा मुनाफा कमाने के लुभावने ऑफर देकर शामिल किया जा रहा है।

बेधड़क होकर चल रहा यह व्यापार - सेक्टर 4 का एल आई सी मोड हो या हर्षवर्धन प्लाजा के कुछ खास कॉर्नर्स या फिर मजदूर मैदान और थाने के सामने के खुले फील्ड की बात करें, इस तरह के बहुत अलग-अलग क्षेत्रों में आपको खुलेआम इस व्यापार से जुड़े लोग झुंड लगाकर बैठे और ग्राहक की तलाश करते आसानी से देखे जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक BSL के अवैध कब्जा वाले घरों में भी सुविद्याएँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

क्या बोकारो इस बात से तस्सली कर लें कि शायद प्रशासन को इसकी खबर नही है ....... या फिर.....

फैसला आप ही करें।

रिंग रोड राँची में ईंट लदा तेज़ रफ़्तार टर्बो ट्रक पलटा || ड्राइवर और खलासी दबे || स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को निकाल पुलिस ने भेजा रिम्स

#राँची ~  14-06-2020 || 01:21 pm

◆ तेज रफ्तार ईंट लदा टर्बो ट्रक रिंग रोड में पलटा
◆ ड्राइवर खलासी दोनों उसी में दब कर फस गए थे
◆ स्थानीय लोगों ने ड्राइवर खलासी को निकाला || पुलिस ने भेजा रिम्स


राँची: राँची के रिंग रोड में ईंट लदा ट्रक रविवार को पलट गया।यह घटना नगड़ी थाना क्षेत्र के रिंग रोड़ बलालोंग चौक के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक ईटा लदा टर्बो ट्रक पलट गया.टर्बो के पलट जाने से दो लोग टर्बो के अंदर फंस गए घटना की सूचना पर नगड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों लोगों घायल अवस्था में रिम्स भेजा गया।
अनियंत्रित होकर पलट गई ट्रक
बताया जाता है कि ईंट लदा टर्बो ट्रक तेज रफ्तार असंतुलित होकर रिंग रोड के समीप पलट गया.ट्रक के पलटने से उसके नीचे दो लोग दब गए. घायलों में ड्राइवर और खलासी शामिल हैं.पुलिस और स्थानीय लोग ने दोनों को ट्रक से सुरक्षित निकाल कर रिम्स भेज है।
घायल को भेजा गया रिम्स

नगड़ी थाना प्रभारी ने बताया की तेज गति से का रही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में ट्रक के अंदर ड्राइवर और खलासी फस गईल को बाहर निकालकर घायल अवस्था में गिफ्ट भेजा गया है जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। साभार.....

Wednesday, June 03, 2020

आज का राशिफ़ल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी जी द्वारा


#आज_का_राशिफ़ल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी जी
आज का राशिफल #4_जून_2020
मेष राशि : -
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप तंदुरुस्ती का आनंद लेंगे। यात्रा करना अभी ठीक नहीं है। ज्यादा जरूरी हो तो ही यात्रा करें। मन की शांति के लिए योग ध्यान करें। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य सुधरेगा। काम के सिलसिले में आपका स्थानांतरण हो सकता है। इनकम ठीक रहेगी और एवं दाम्पत्य जीवन में भी सफलता मिलेगी। परिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा।
वृष राशि : -
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मानसिक रूप से आप तनाव पूर्ण रहेंगे। काम के सिलसिले में स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपकी इनकम सामान्य रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घरवालों के सहयोग से कोई नया काम करेंगे। व्यापार में परेशानी आ सकती है।
मिथुन राशि : -
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। व्यापार में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन बेहतर तरीके से गुजरेगा। जीवनसाथी आपके काम में भी सहयोग देगा। नौकरी करने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिनमान सही रहेगा और उन्हें अपनी बात अपने प्रिय को समझाने में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन बढ़िया रहेगा। परिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें बनी रह सकती हैं।
कर्क राशि : -
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। आपके खर्चे काफी बढ़ेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। जीवन साथी किसी बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के सिलसिले में दिनमान थोड़ा कमजोर रह सकता है और आपको ज्यादा ध्यान से काम करना होगा।
सिंह राशि : -
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम भी काफी बढ़ेगी और कोई अच्छा जरिया हासिल हो सकता है। मित्रों और प्रिय जनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है। इससे बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा। प्रेम बढ़ेगा। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। नौकरी कै सिलसिले में भी अच्छे नतीजों की प्राप्ति होगी।
कन्या राशि : -
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहने वाला है। परेशानियों में कुछ कमी आएगी। अपने काम पर ध्यान रखकर चलना होगा, नहीं तो एक का नकारात्मक प्रभाव दूसरे पर पड़ सकता है। अपने काम पर पूरा ध्यान दें। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। उनके साथ मिल बैठकर बातचीत करके मामलों को समझें और पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान दें। किसी यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे और प्रिय से अपने दिल की बात कहेंगे।
तुला राशि : -
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा और परिवार वालों के व्यवहार से आप काफी खुश होंगे। आपको स्वस्थ रहने के लिए स्वयं पर ध्यान देना होगा। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। प्रेम जीवन में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी दिक्कतें रहेंगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे आपको अपना बर्ताव भी सही रखना होगा।
वृश्चिक राशि : -
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फल दायक रहेगा। परिवार के लोगों का व्यवहार आपको चिन्ता दे सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपके साथ काम करने वालों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य तरीके से बीतेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अपने जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें।
धनु राशि : -
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी जिससे आर्थिक बोझ कम होगा और आप राहत महसूस करेंगे। यात्रा से खुशी मिलेगी। आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। घर का माहौल आपको नया कुछ करने के लिए प्रेरित करेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के सहयोग से अनेक कामों को अंजाम देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ दिक्कत हो सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे और आप खूब मन लगाकर काम करेंगे।
मकर राशि : -
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको अपनी इनकम को बढ़ाने का मौका मिलेगा। आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा। प्रेम जीवन में आपको मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार के मामले में आप कुछ संवेदनशील रहेंगे और कुछ नया करने से हिचकेंगे।
कुंभ राशि : -
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इनकम ठीक रहेगी फिर भी पैसों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। काम के सिलसिले में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। प्रेम जीवन जीने वाले को कुछ तनाव का सामना करना पड़ेगा लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं उनके दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा और जीवनसाथी के साथ किसी खास बात पर विचार विमर्श करके उस काम को अंजाम तक पहुंचाएंगे। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लेकर आएगी।
मीन राशि : -
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। आप अपना समय परिवार को देंगे और परिवार वालों की नजर में आपका ओहदा बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और वे अपने प्रिय को खुश रखेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने साथ काम करने वालों पर भरोसा रखें।

रामगढ़-राँची मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना ◆ मौके पर ही तीन की मौत एवं एक घायल


#रामगढ़ ~  03-06-2020 || 12:16 pm
◆ रामगढ़-राँची मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना
◆ मौके पर ही तीन की मौत एवं एक घायल
रामगढ: घटना अभी रामगढ़ रांची मार्ग की है। बता दें कि आज सुबह 9:00 बजे  के लगभग राँची-रामगढ़ मार्ग के चुट्टूपालु घाटी में छड़ से लदा हुआ एक ट्रेलर के ब्रेक फेल हो जाने से आगे जा रहे थे नए ट्रैक्टर में से दो ट्रैक्टरों को कुचल दिया जिससे ट्रैक्टर में सवार चालकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और इसके बाद भी पहले से खड़े एक दुर्घटनाग्रस्त टेलर में जाकर जोरदार टक्कर मारी जिससे उसके लड़के खलासी की मौत भी मौके पर हो गई।


● घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी विद्याशंकर ने बताया कि रांची की ओर से छड़ लदा एक टेलर एच आर 69 सी 9959 ने दो ब्रांड न्यू ट्रैक्टर को धक्का मार दिया। इसके बाद पूरी गाड़ी खाई में घुस गई। ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में घाटी के गढ़के मोड़ पर क्रेन लदा एक ट्रेलर आरजे 14 जीएफ 4912 भी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस टेलर पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


● फिलहाल, पुलिस घटना स्थल से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर रही है। साथ ही घाटी की एक लेन को फिलहाल बंद कर दिया गया है। दुर्घटना के कारण घंटों सड़क जाम रहा। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण हो रही दुर्घटनाएं

● जानकारों की माने तो घाटी में लगातार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। एनएचएआई और स्थानीय पुलिस प्रशासन दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने में कोताही बरत रही है। जिसके कारण घाटी में रांची की ओर से आ रहे भारी वाहन के ड्राइवरों का संतुलन बिगड़ जा रहा है।

● कई वाहनों का ब्रेक भी फेल हो जा रहा है। जिसके कारण पहले से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को ऐसे वाहन पीछे से आकर धक्का मार रहे हैं। जिससे कई लोगों की मौत हो जा रही है। लोगों का कहना है कि एनएचएआई और स्थानीय पुलिस प्रशासन को दुर्घटना के बाद अविलंब दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे कर देना चाहिए। ताकि दुर्घटनाएं ना घट सके। बुधवार की सुबह हुई दुर्घटना भी इसी कारण हुई है।

Tuesday, June 02, 2020

मारा गया कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह || आपसी गैंगवार में हुई हत्या

#पलामू_राँची ~  03-06-2020 || 09:30 am

#मारा_गया_कुख्यात_अपराधी_35_वर्षीय_कुणाल_सिंह
#आपसीं_गैंगवार_के_चढ़ा_भेंट || गाड़ी में ही गोली मारकर हुई हत्या


पलामू: घटन आज सुबह करीब 7:30 बजे की है जब कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह अपनी गाड़ी से किसी काम से कहीं जा रहे थे तभी अपराधी अपनी सफेद रंग की सफारी गाड़ी से विपरीत दिशा से आते हुए कुणाल सिंह की गाड़ी में पहले तो जोरदार टक्कर मारी और फिर वहीं पर हाथ लगा कर बैठे कुछ अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर गाड़ी के अंदर ही उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना पलामू के डालटनगंज स्थित अघोर आश्रम के पास की है

35 वर्षीय कुणाल सिंह की मौत मौकेपर ही हो गई ।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सूचना मिलने के बाद एसपी अजय लिंडा, डीएसपी संदीप गुप्ता समेत थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे है। हालांकी पहली नजर में यह घटना  तो गैंगवार में हुई हत्या का लगता है।

 ◆ सूत्रों के अनुसार कुणाल सिंह की हत्या गैंगवार में हुई है। कुख्यात डब्लू सिंह का करीबी था। मृतक कुणाल खुद सुपारी किलर था। उस पर बॉबी खान की हत्या का भी आरोप था। बताया जाता है कि कुणाल सिंह अपराध की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ा और चर्चित आजसू पार्टी के नेता साजिद अहमद सिद्दीकी उर्फ बॉबी खान की हत्या में उसकी संलिप्तता सामने आयी। जिसके बाद कुणाल ने अपने साथियों के साथ पलामू के प्रतिष्ठित व्यवसायी और राजद के वरिष्ठ नेता ज्ञानचंद पांडेय के पोते अभिनव पांडेय का बड़े ही नाटकीय ढंग से अपहरण कर लिया था।


◆ इन घटनाओं के बाद कुणाल सिंह को रांची स्थित आर्मी कैंप से गिरफ्तार किया गया था। कुणाल सिंह काफी शातिर अपराधी बताया जाता था। गौरतलब है कि आर्मी कैंप से ही निकलकर उसने आजसू पार्टी के नेता बॉबी खान की हत्या की थी और फिर बड़े आराम से कैंप में वापस आ गया था। पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था।

जमानत पर बाहर था कुणाल सिंह

◆ झारखंड-बिहार में कुख्यात आपराधिक गिरोह के सरगना और एक्स आर्मी मैन कुणाल किशोर सिंह समेत चार अपराधियों को आर्म्स एक्ट के तहत सजा सुनायी गयी थी। आर्म्स एक्ट के छह साल पुराने मामले में व्यवहार न्यायालय की निचली अदालत ने इन्हें दोषी करार देते हुए 15 मार्च 2018 को सात-सात साल की सश्रम कारावास की सजा सुनायी थी।कोर्ट ने सभी को पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया था। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर सभी को तीन-तीन माह की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होती। इसी मामले में कुणाल फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर था।

आज का राशिफ़ल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी जी द्वारा

#आज_का_राशिफ़ल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी जी

आज का राशिफल 3 जून 2020 ।

मेष राशि : -
आज का दिन मिल-जुलकर काम करने के लिए बहुत भाग्यशाली है। आपको पार्टनरशिप के ऑफर मिल सकते हैं। इन्हें आप आपसी सहमति और कागजी खानापूर्ति के बाद शुरू कर सकते हैं। लोग आपसे जुड़ने के लिए काफी उत्साह दिखाएंगे। किसी भी परिस्थिति में अपने परिजनों या प्रियजनों की अनदेखी ना करें, ये आपके संबंधों की मधुरता के लिए काफी आवश्यक है।

वृष राशि : -
आज आपको सितारों का पूरा साथ मिल सकता है। करियर में कुछ महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। कुछ लोग आपको अपनी सफलता का श्रेय भी देंगे और आपकी कार्यशैली की प्रशंसा भी करेंगे। कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। अगर कोई बड़ा प्रस्ताव आपको मिल रहा है तो बिना देर किए इसे अपना लें। इससे आपके भविष्य की कई आशंकाओं का समाधान हो सकता है। आपको अपने लोगों के करियर में भी मदद करनी पड़ सकती हैं।

मिथुन राशि : -
आज आप अपने व्यवसाय और करियर के भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। परिस्थितियों में तेजी से बदलाव आ सकता है या आप अपने आसपास की चीजों में काफी परिवर्तन होता महसूस करेंगे। अगर आपको किसी तरह का कन्फ्यूजन हो, तो आप अपने किसी खास मित्र या सलाहकार से इस पर चर्चा कर सकते हैं। ये आपके लिए काफी लाभप्रद रह सकता है, ऐसा कार्ड्स का संकेत है।

कर्क राशि : -
आज आपको अपनी टीम या साथियों से काम में काफी मदद मिल सकती है। किसी मामले में आपको उलझन हो सकती है, जिसे सुलझाने में लगभग पूरा दिन लग सकता है। आपको कुछ लोगों से सावधान रहना होगा। आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको वाहन चलाने और खेल के मैदान में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए, एक छोटी चोट लगने की आशंका है।

सिंह राशि : -
आज आप परिस्थितिवश कुछ नाराज या गुस्सैल रह सकते हैं। आपका व्यवहार कुछ लोगों को आहत कर सकता है। कुछ लोगों की बातें आपको चुभ सकती हैं या किसी व्यक्ति के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी भी मामले में आपको गुस्से में या जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए। चीजों को सही होने के लिए आप उन्हें समय दें। इससे आपको कुछ चीजों का समाधान स्वतः मिल सकता है।

कन्या राशि : -
आज का दिन आपके लिए धातुओं में निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है। शेयर या प्रॉपर्टी में इंवेस्टमेंट के लिए सही समय है। आपको अपने आसपास के लोगों या कुछ परिचितों से इसके बारे में संकेत मिल सकता है। आज आपको धन लाभ के अवसर भी काफी अच्छे मिल सकते हैं। इस दिन का उपयोग आपको अपनी पूंजी बढ़ाने या पूंजी को सुरक्षित करने में बिताने की सलाह कार्ड्स दे रहे हैं।

तुला राशि : -
आज का दिन आपके लिए अपनी कुछ इच्छाएं पूरी करने का है। आप वो काम आज शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए लंबे समय से प्लानिंग कर रहे थे। कुछ लोगों को बिजनेस में कई तरह से लाभ मिल सकता है। आज कई चीजों को एक साथ आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। वो लोग जो लंबे समय से एक रिश्ते में हैं, वे अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं। समय आपके अनुकूल है।

वृश्चिक राशि : -
आज का दिन आपके लिए थोड़ा गलत फैसलों वाला हो सकता है। कुछ जरूरी मामलों में जल्दबाजी आपके लिए घातक हो सकती है। महत्वपूर्ण फैसलों को आज लेने से बचें। जल्दबाजी आपके काम को बिगाड़ सकती है या मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना कम हो सकती है। आपको किसी मामले में कोई तकनीकी समस्या को सुलझाने में मेहनत करनी पड़ सकती है। ये आपके काम के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकता है।

धनु राशि : -
आज का दिन अपनी रचनात्मकता का पूरा इस्तेमाल करने का है। आपका काम काफी सराहा जा सकता है। कुछ लोगों को अपने क्रिएटिव आइडिया के लिए कोई अवार्ड या रिवार्ड भी मिल सकता है। आज आपकी क्रिएटिविटी को सितारों का साथ मिल सकता है। इससे आपको लोगों को इम्प्रेस करने में काफी मदद मिल सकती है। आज का दिन किसी छोटी यात्रा का भी है। परिवार या मित्रों के साथ आप भविष्य में कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं।

मकर राशि : -
आज का दिन आपके लिए कुछ खास लोगों से मदद मिलने का हो सकता है। नौकरी या व्यवसाय में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपको सबकी बातें सुनने की आदत डालनी होगी। ये आपके भविष्य के लिए अच्छा होगा। कुछ लोगों की सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं। अपने काम में आज इस बात को शामिल रखेंगे तो कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं, साथ ही आपको सरलता से कुछ मामलों में समाधान मिल सकता है।

कुंभ राशि : -
आज आपको अपनी मेहनत से ही मनचाहे परिणाम प्राप्त करने होंगे। आज परिस्थितियां आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहेंगी। आपको सितारों का साथ कम मिलेगा। कुछ मामलों में आपको निराशा भी मिल सकती है। आपको अन्य कामों को साइडलाइन करते हुए अपने मूल काम पर फोकस करना पड़ सकता है। आपकी सकारात्मक सोच और प्रयासों का आपको पूरा परिणाम मिलेगा। किसी भी मामले में पीछे ना रहें, ये कार्ड्स की सलाह है।

मीन राशि : -
आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ के कुछ बेहतरीन मौके लेकर आ सकता है। अगर आप बिजनेस में हैं तो समय अनुकूल है।। कोई बहुत समय से अटका हुआ ऑफर आज स्वीकृत हो सकता है, या किसी पुरानी योजना पर काम शुरू हो सकता है। किसी परिचित या मित्र की मदद से आपको बिजनेस का बड़ा मौका मिल सकता है। कुल मिलाकर दिन आपके फेवर का है, कार्ड्स की सलाह है कि आप इस दिन को जाया ना करें। मौके का पूरा लाभ लें।

Monday, June 01, 2020

मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये गये

#दिल्ली ~  02-06-2020 || 05:45 pm

◆ मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये गये
◆ आदेश गुप्ता नये अध्यक्ष नियुक्त

◆◆ छत्तीसगढ़ के भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी को बड़ा सियासी झटका लगा है. यह झटका उन्हीं की पार्टी ने उन्हें दिया है.

● भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनोज तिवारी को उनके पद से हटाकर आदेश गुप्ता को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष विष्णुदेव साय को बनाया गया है.

● हालांकि पार्टी की ओर से इसके कारणों पर कोई जानकारी नहीं दी गयी है. मनोज तिवारी को पद से क्यों हटाया गया, इसके पीछे अटलकलें लगायी जा रही हैं. बता दें कि पिछले दिनों मनोज तिवारी का नाम काफी विवादों में रहा है. लॉकडाउन के दौरान ही श्री तिवारी पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने के आरोप लग चुके हैं.

● गौरतलब है कि दिल्ली और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा है.  दिल्ली में भाजपा को आम आदमी पार्टी (आप) के हाथों करारी हार मिली है.

● वहीं, छत्तीसगढ़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन ने भाजपा को शिकस्त दी है. दोनों राज्यों में हार के बाद से ही दोनों प्रदेशों के  भाजपा अध्यक्ष को हटाने की चर्चा थी। साभार.....न्यूज़ विंग

रिश्वत लेने वाले दरोगा एस आई और ड्यूटी से गायब 7 जवान बर्खास्त || एसएसपी अनीश गुप्ता ने की बड़ी कार्रवाई


#राँची~   01-06-2020 || 02:02 pm
◆रिश्वत लेनेवाले दारोगा-एएसआई और ड्यूटी से गायब 7 जवान बर्खास्त
◆ जांच में पुष्टि के बाद एसएसपी ने दिया आदेश
◆ लापरवाही बरतने के आरोपी 2 एएसआई को किया डिमोट
रांची. रांची जिला बल में तैनात एक दारोगा, एक जमादार और 7 जवान के खिलाफ एसएसपी अनीश गुप्ता ने बड़ी कार्रवाई की है। सभी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। दारोगा अरुण सिंह को 23 अक्टूबर 2018 को कांके रोड स्थित जज कॉलोनी के पास से 7 हजार रुपया घूस लेते गिरफ्तार किए जाने के मामले में एसएसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। वहीं, 7 मार्च 2017 को नाला रोड निवासी दिलशान मोइन से पैसा लेते पकड़े गए जमादार कृपुस कुजूर को भी बर्खास्त कर दिया गया है।
◆ ड्यूटी से फरार और स्थानांतरित होने पर योगदान नहीं देने पर जवानों पर कार्रवाई : इधर रांची जिला बल में तैनात 7 जवानों को भी बर्खास्त कर दिया गया है। पांच पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी से फरार रहने और दो पुलिसकर्मियों पर स्थानांतरित जिला बल में निर्धारित समय पर योगदान नहीं देने के आरोप में कार्रवाई की गई है। जमादार संजय कुमार सिंह और प्रहलाद शाह को वरीय पदाधिकारी के आदेश काव्य खेलना करने और कांड का अनुसंधान में लापरवाही बरतने के आरोप में एक वर्ष के लिए क्रमशः जमादार से हवलदार और जमादार से आरक्षी की कोटी में प्रत्यावर्तित किया गया है।
अलग-अलग पदाधिकारियों ने की सभी आरोपों की जांच
● बर्खास्त जवान पिछले काफी समय से अपनी ड्यूटी से फरार थे और स्थानांतरित जिला बल में भौतिक रूप से प्रस्थान नहीं कर रहे थे। इसके बाद अलग-अलग पदाधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया था। जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद सभी के खिलाफ एसएसपी ने कार्रवाई की और उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया। आरक्षी रणधीर कुमार के खिलाफ पुलिस निरीक्षक मधुसूदन प्रसाद
सिंह, आरक्षी प्रेम कुमार, शशि कुमार, सुनील बारला व परमधारी तुरी के खिलाफ तत्कालीन सीसीआर डीएसपी तुषार कांत झा, आरक्षी अमित बाड़ा के खिलाफ पुलिस निरीक्षक हेलन सोय और आरक्षी रोबर्ट बारला के खिलाफ पुलिस निरीक्षक विजय सिंह ने रिपोर्ट सौंपी थी। इन्हीं पुलिस पदाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।
सुनील बारला ने स्थानांतरित होने के बाद कोडरमा में और अमित ने गढ़वा जिला बल में नहीं दिया था योगदान
● सुनील बारला का रांची जिला बल से कोडरमा जिला बल में योगदान देने का आदेश दिया गया था। स्थानांतरण आदेश मिलने के बाद भी सुनील ने आदेश का पालन नहीं किया और भौतिक रूप से कोडरमा जिला बल में लंबे समय तक योगदान नहीं दिया। आरक्षी अमित बाड़ा को रांची जिला बल से स्थानांतरित करते हुए गढ़वा जिला बल में भौतिक रूप से योगदान देने का निर्देश दिया गया था। अमित ने भी आदेश को नजरअंदाज करते हुए गढ़वा जिला बल में योगदान नहीं दिया। इसके बाद दोनों के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया था। जांच रिपोर्ट मिलते ही दोनों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
किन जवान पर कब से चल रहा था मामला
● बर्खास्त जवान रणधीर कुमार के खिलाफ 10 मई 2014 से मामला चल रहा है। वह 30 जून 2017 को दोषी पाया गया। प्रेम कुमार के खिलाफ 17 जुलाई 2013 से मामला चल रहा था। वह 29 अगस्त 2018 को दोषी पाया गया। शशि कुमार के खिलाफ 4 मार्च 2010 से, सुनील बारला के खिलाफ 1 जुलाई 2015 से, परमधारी तूरी के खिलाफ 21 मार्च 2013 से व अमित बाड़ा के खिलाफ 1 जून 2012 से मामला चल रहा था। वहीं, रॉबर्ट बारला के खिलाफ 28 मार्च 2013 से मामला चल रहा था। जांच रिपोर्ट में सभी को दोषी पाए जाने के बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई हुई।