Facebook

Most Popular & The leading News Channel.....

Wednesday, June 03, 2020

रामगढ़-राँची मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना ◆ मौके पर ही तीन की मौत एवं एक घायल


#रामगढ़ ~  03-06-2020 || 12:16 pm
◆ रामगढ़-राँची मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना
◆ मौके पर ही तीन की मौत एवं एक घायल
रामगढ: घटना अभी रामगढ़ रांची मार्ग की है। बता दें कि आज सुबह 9:00 बजे  के लगभग राँची-रामगढ़ मार्ग के चुट्टूपालु घाटी में छड़ से लदा हुआ एक ट्रेलर के ब्रेक फेल हो जाने से आगे जा रहे थे नए ट्रैक्टर में से दो ट्रैक्टरों को कुचल दिया जिससे ट्रैक्टर में सवार चालकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और इसके बाद भी पहले से खड़े एक दुर्घटनाग्रस्त टेलर में जाकर जोरदार टक्कर मारी जिससे उसके लड़के खलासी की मौत भी मौके पर हो गई।


● घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी विद्याशंकर ने बताया कि रांची की ओर से छड़ लदा एक टेलर एच आर 69 सी 9959 ने दो ब्रांड न्यू ट्रैक्टर को धक्का मार दिया। इसके बाद पूरी गाड़ी खाई में घुस गई। ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में घाटी के गढ़के मोड़ पर क्रेन लदा एक ट्रेलर आरजे 14 जीएफ 4912 भी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस टेलर पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


● फिलहाल, पुलिस घटना स्थल से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर रही है। साथ ही घाटी की एक लेन को फिलहाल बंद कर दिया गया है। दुर्घटना के कारण घंटों सड़क जाम रहा। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण हो रही दुर्घटनाएं

● जानकारों की माने तो घाटी में लगातार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। एनएचएआई और स्थानीय पुलिस प्रशासन दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने में कोताही बरत रही है। जिसके कारण घाटी में रांची की ओर से आ रहे भारी वाहन के ड्राइवरों का संतुलन बिगड़ जा रहा है।

● कई वाहनों का ब्रेक भी फेल हो जा रहा है। जिसके कारण पहले से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को ऐसे वाहन पीछे से आकर धक्का मार रहे हैं। जिससे कई लोगों की मौत हो जा रही है। लोगों का कहना है कि एनएचएआई और स्थानीय पुलिस प्रशासन को दुर्घटना के बाद अविलंब दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे कर देना चाहिए। ताकि दुर्घटनाएं ना घट सके। बुधवार की सुबह हुई दुर्घटना भी इसी कारण हुई है।