Facebook

Followers

Followers

Powered By Blogger

Search News / Topic

This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Saturday, May 30, 2020

आज का राशिफ़ल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी जी


#आज_का_राशिफ़ल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी जी
आज का राशिफल 31 मई 2020 ।
मेष राशि : -
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत में आप अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे और आप की इनकम ठीक-ठाक रहेगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति में परिवर्तन होगा। खर्चों में तेजी आएगी। थोड़ी मानसिक चिंताएं हो सकती हैं। खुद की सेहत का ध्यान रखें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने काम के साथ-साथ दूसरों की मदद हो सके, ऐसा भी कुछ करने की सोचेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन में भी आज अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
वृष राशि : -
आपके लिए आज का दिन बाद अच्छा रहेगा। परिवार के साथ साथ अपनी निजी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी संपत्ति को खरीदने का विचार बना सकते हैं। संतान से प्रेम रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा। एक दूसरे के साथ घर की जरूरत का कोई सामान खरीदने की बात होगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
मिथुन राशि : -
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। यात्रा पर जाने से बचें। दोपहर बाद अपने परिवार वालों के साथ वक्त बिताएंगे। घर की जरूरतों को समझेंगे। काम के सिलसिले में आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। उसके बावजूद अल्प फल की प्राप्ति होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। एक दूसरे पर विश्वास जमेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा।
कर्क राशि : -
नकली आज का दिन अच्छा रहेगा। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। खर्चों में कमी आएगी। काम के सिलसिले में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा मेहनत करें और दूसरों के मामलों में टांग ना अड़ाएं। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। एक दूसरे से प्रेम पूर्ण स्थिति में रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे समाचारों की प्राप्ति होगी। आपके प्रिय से आप की निकटता बढ़ेगी।
सिंह राशि : -
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका खुद पर विश्वास रहेगा और अपनी खुद की कार्य क्षमता को मजबूती देने के लिए आप और कुछ बड़ा सोचेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी और खर्चे लिमिट में रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण स्थितियों में रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय पर किसी बात को लेकर संदेह हो सकता है। अच्छा यही होगा कि आपसी बातचीत से मामले निपटाएं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
कन्या राशि : -
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दोपहर तक आप थोड़े चिंतित रहेंगे। कुछ परेशानियाँ आपको सताएंगी। दोपहर बाद आपकी स्थिति मजबूत हो जाएगी। खुद की बातों को पूरा करने का समय आ गया है। दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में अपनी बुद्धि को प्रयोग करके अच्छा फायदा उठाएंगे। गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज का दिन आरामदायक रहेगा। एक दूसरे के साथ खूब प्यार भरी बातें करेंगे। रिश्ते में आगे बढ़ेंगे।
तुला राशि : -
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दोपहर तक आपकी स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर बाद इनकम में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं और आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। खर्चे इतने ना बढ़ें कि आपको बाद में समस्या हो इसलिए अभी से वित्त का नियंत्रण करें। सेहत के मामले में दिन कमजोर रहेगा। इसलिए खान-पान पर ध्यान दें। परिवारिक जिम्मेदारियों को निभाएंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।
वृश्चिक राशि : -
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने काम में पूरी ईमानदारी से अपना योगदान देंगे और दोपहर बाद आपकी इनकम में जबरदस्त तेजी आएगी। व्यापार में प्रॉफिट के अच्छे योग बन रहे हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्राओं को फिलहाल टाल दें। गृहस्थ जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके बावजूद आप दोनों का एक दूसरे पर भरोसा बना रहेगा।
धनु राशि : -
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक से काम के सिलसिले में कुछ अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। कुछ ऐसी स्थितियां बनेंगी जिनकी आपको उम्मीद नहीं थी लेकिन वह आपके फायदे में रहेंगे इसलिए आप खुश रहेंगे। मन हर्षित होगा। परिवार में भी हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय को खुश करने के लिए काफी कोशिशें करनी पड़ेंगी। आपके खर्चे बढ़ेंगे लेकिन इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी।
मकर राशि : -
आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। दोपहर तक थोड़ा सावधानी बरतें। कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज काफी अच्छा रहेगा। आप अपने रिश्ते की मजबूती को समझेंगे और एक दूसरे का साथ देकर पारिवारिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
कुंभ राशि : -
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दोपहर तक का समय पूरी तरह से आपके पक्ष में दिखाई देगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी लेकिन दोपहर बाद कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। इनकम में गिरावट आ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। बेवजह की चिंता परेशान कर सकती हैं। गृहस्थ जीवन शांति पूर्ण रहेगा। एक दूसरे के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्यार भरी बातों से एक-दूसरे का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।
मीन राशि : -
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको सुदूर क्षेत्रों से भी लाभ होगा लेकिन नौकरी पेशा लोगों को आज अपना ज्यादा पसीना बहाना पड़ेगा और उसके अनुपात में आपको फल थोड़ा कम ही मिलेगा। फिर भी हिम्मत ना हारें। काम और मेहनत करते रहें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने मन की बातें करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा चलेगा।

तांत्रिक ने 10वीं के छात्र की चढ़ाई बलि || काटी जीभ ◆ छात्र का शव बरामद किये जाने के बाद गांव में हड़कंप मच गया

#लखनऊ~   31-05-2020 || 05 :38 am

◆ तांत्रिक ने 10वीं के छात्र की चढ़ाई बलि || काटी जीभ
◆ छात्र का शव बरामद किये जाने के बाद गांव में हड़कंप मच गया

कानपुर : यूपी के कानपुर में एक तांत्रिक द्वारा दसवीं के छात्र की बलि दिये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. तांत्रिक ने छात्र को मौत के घात उतार देने के साथ ही उसकी जीभ काट कर तंत्र मंत्र की भेंट चढ़ा दी. इतना ही नहीं छात्र की हत्या के बाद उसके शव को पूरी रात भूसे के ढेर में छिपाकर रखा. फिर, मौका पाकर शव को गांव के बाहर झाड़ियों के बीच फेंक दिया. बाद में छात्र का शव बरामद किये जाने के बाद गांव में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है. पुलिस ने इस मामले में तांत्रिक और उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार किया है.

● जानकारी के मुताबिक, बिठूर थाना क्षेत्र स्थित प्रेम गांव में रहने वाले मृतक गोविंद के पिता प्रेम सागर किसान है और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. गोविंद के कंधों पर अपनी दो बहनों, एक भाई और माता-पिता की जिम्मेदारी थी. दसवीं का छात्र गोविंद (16 वर्ष) गांव में चाउमीन का दुकान भी लगाता था. बताया जा रहा है कि गोविंद की बड़ी बहन की शादी 15 जून को थी और 5 जून को तिलक जाना था. इसी बीच उसकी हत्या से परिवार की खुशियां मातम में बलद गयी हैं.

● वहीं, आरोपित तांत्रिक विष्णु शर्मा कारपेंटर का काम करने के साथ ही तंत्र मंत्र भी जानता है. उसके पास कई लोग तंत्रमंत्र कराने के लिए आते थे. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात तांत्रिक विष्णु शर्मा का लड़का अमन छात्र गोविंद को लेने घर आया था. इसके बाद देर रात तक जब गोविंद घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. गोविंद की तलाश करते हुए परिजन तांत्रिक के घर भी पहुंचे. हालांकि, उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

● इसके बाद परेशान परिजनों ने शुक्रवार सुबह पुलिस से गोविंद को तलाश करने की गुहार लगायी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तांत्रिक के दोनों बेटों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. फिर जानकारी मिली कि गोविंद का शव गांव के बाहर झाड़ियों में पड़ा हुआ है. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने देखा कि गोविंद की जीभ काटी गयी थी. इसके साथ ही उसके शरीर चोटों के निशान थे. उसकी हत्या गलाघोंट कर की गयी है. फिलहाल पुलिस तंत्रमंत्र, लेनदेन और प्रेम संबंध जैसे मुद्दों पर जांच में जुटी है। साभार.... प्रभात खबर

डॉक्टर परिंदा सिंह की मंत्री जगरनाथ महतो से हुई बातचीत


#बोकारो ~    30-05-2020 || 10:35 pm
बोकारो: जिला बोकारो का विकास समिति प्रतिनिधि मंडल - #डॉ_परिंदा_सिंह की अध्यक्षता में झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो से मिला ।
● डॉ परिंदा सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से चास प्रखंड एवं नगर में इस भीषण गर्मी में भी मात्र ४_५ घंटे ही बिजली मिल रही है, जिस कारण आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। व्यवसाय,पठन -पाठन  , जो स्कूल बंद होने के कारण Online हो रही पढ़ाई में परेशानी हो रही है साथ ही साथ जल संकट भी गहरा गया है । विभाग के पदाधिकारियों के साथ बार बार वार्ता के प्रयास के बावजूद उनकी लापरवाही के कारण स्थिति बद से बद्तर होती जा रही है।
● वार्ता के क्रम में मंत्री श्री जगरनाथ महतो ने विभाग से तथ्यात्मक जानकारी लेते हुए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं  कहा कि किसी भी कीमत पर पदाधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही आश्वस्त किया कि फुदनीडीह आदि सब स्टेशन भी जल्द ही चालु होंगे जिससे जनता को बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से मिलेगी ।
● बता दें कि परिंदा सिंह बोकारो के काफी सम्भ्रान्त, परिचित और सबसे लोकप्रिय परिवार से ताल्लुक रखती हैं और इनको पहचान बताने की कोई जरूरत नहीं है यह शुरू से ही सामाजिक कार्यों और मजबूर गरीब जनता के लिए काम करने के लिए पहले से ही मशहूर है,
बोकारो वासी पहले से ही डॉक्टर परिंदा सिंह पर गर्व करते हैं करते आए हैं। डॉक्टर परिंदा सिंह सिर्फ गरीब मजदूरों का ही नहीं बल्कि बोकारो जिले की हर परेशानियों का ख्याल रखते हुए हमेशा उससे निबटने के लिए निःस्वार्थ भाव से तैयार रहती हैं चाहे वह बीएसएल प्रबंधन हो, कोई मंत्री हो या सरकार से बात करने की जद्दोजहद हो वह दिन देखती हैं ना रात वह इस लड़ाई के लिए जनता की हक के लिए हमेशा हमेशा तैयार रहती हैं और लड़कर जनता को इंसाफ दिलाने से ही इनकी पहचान है। अच्छी छवि की समाजसेविका होने के साथ साथ वो एक आत्मनिर्भर और हर कार्य मे दक्ष महिला के रूप में सम्मानीय मानी जाती हैं।
● आज के इस वार्ता में संजय केजरीवाल, देबु पाल, गुरुदास मोदक,संजय प्रमाणिक,विभाष सिन्हा,गिरीश महतो, दक्षिण ओझा आदि उपस्थित थे।

फिर बढ़ा लॉक डाउन || अब 1 से 30 जून तक

#बोकारो ~   30-05-2020 || 08:08 pm

◆ फिर बढ़ा लॉक डाउन -- लॉक डाउन 5.0
◆ इस बार अब एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने हेतु पास लेने की जरूरत नहीं।

बोकारो: कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में एक बार फिर से लॉकडाउन लागू कर दिया है. लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइंस सरकार ने जारी कर दी है. कंटेनमेंट जोन के बाहर सरकार की ओर से चरणबद्ध तरीके से छूट दी गई है. कंटेनमेंट जोन के बाहर पूरी तरह से छूट रहेगी. ये गाइडलाइन्स 1 जून से 30 जून तक के लिए जारी रहेंगी.

#कर्फ्यू_से_मिली_राहत

नए दिशानिर्देशों के मुताबिक रात का कर्फ्यू जारी रहेगी. जो जरूरी चीजें हैं, उनके लिए कोई कर्फ्यू नहीं रहेगा. रात को 9 बजे से सुबह 5 बजे तक अब नाइट कर्फ्यू रहेगा. अभी तक यह शाम 7 से सुबह 7 बजे तक था. स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान खोले जाने पर फैसला सरकार बाद में लेगी.

#धार्मिक_स्थल_खोलने_की_अनुमति

मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारा-चर्च खोल दिए जाएंगे. कई राज्य चाह रहे थे कि मॉल भी खोले जाएं तो उन्हें चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा. स्कूल-कॉलेज जुलाई से खोले जा सकते हैं. 8 जून से रेस्टोरेंट खुल जाएंगे. पहले चरण में मंदिर, होटल, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल 8 जून, 2020 से खोलने की अनुमति दी जाएगी.

#दूसरे_राज्यों_की_यात्रा_पर_पाबंदी_खत्म

गृह मंत्रालय के नए दिशानिर्देश में कहा गया है कि एक से दूसरे राज्य में जाने को लेकर जारी पाबंदी को खत्म कर दिया गया है. वहीं राज्य में भी एक जिले से दूसरे जिले में जाने की इजाजत दी गई है. हालांकि इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. नए नियम के अनुसार अब कहीं आने जाने से पहले किसी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी.

#राज्य_सरकारों_को_लेना_है_फैसला

लॉकडाउन 5.0 में राज्य सरकारों को अधिक शक्ति दी गई है. अब राज्यों की सरकार तय करेंगी कि कैसे राज्यों में बसें और मेट्रो सेवाएं शुरू करनी है. नए दिशानिर्देश में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने प्रतिबंध हटा लिया है, लेकिन राज्य सरकार अपने स्तर पर पाबंदियां लगा सकती हैं. साभार.... खबर आज़तक

लव जिहाद के मामले में पुलिस ने बचाया || ताला तोड़कर अवैध ढंग से रह रहे थे दोनों बालिग युवक युवती



#बोकारो ~   30-05-2020 || 11:00 am
#लव_जिहाद_में_पुलिस_ने_की_मदद
#मुसलमान_युवक_12_थाने_में_है_सिपाही_और_अवैध_ढंग_से_रह_रही_हिन्दू_लड़की_है_जमशेदपुर_की_निवासी
#दोनों_हैं_बालिग
बोकारो: सूचना के अनुसार बोकारो जिले के सेक्टर 12 थाना के मालखाना की सुरक्षा में कार्यरत सिपाही #मो_इंतकाब_खान अपने ही कार्यलय के पीछे गत 3-4 दिनों से एक BSL के आवास का ताला तोड़कर  अवैध ढंग से उसमें अवैध कब्जा कर 24 वर्षीय लड़की के साथ रह रहा था।
● जब मुहल्ले वालों ने इस बात पर ऐतराज जताया तो दोनों यवक-यवती भागने की कोशिश करने लगे पर मोहलले वालों की सतर्कता से पकड़े भी गए और फिर उन्हें 12 थाने के सुपुर्द किया गया।
● बता दें कि शुक्रवार की शाम आस-पड़ोस के लोगों ने सिपाही की इस करतूत पर जमकर हंगामा भी मचाया और मौके पर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता भी पहुंच गए उन्होंने भी काफी हंगामा किया।
● घटना की जानकारी और सूचना एसपी को मिली तो एसपी के आदेश पर सेक्टर 12 थाना पुलिस ने जमशेदपुर के युवती को जो अपनी मर्जी से सिपाही के साथ रहने की बात बता रही थी सबकी नजरों से बचाकर बिना no के बोलेरो गाड़ी में जमशेदपुर भेज दिया।
● हमारे संवादाता से बातचीत होने पर पता चला कि मामला लव जिहाद का है और सिपाही जो लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था उसने आवास का ताला तोड़कर  काफी दिनों से वहीं रह रहा था, जिसपर मोहल्ले वालों को हो रही थी परेशानी, इसी संदर्भ में लगभग घंटे भर का तमाशा सेक्टर 12 थाना और आसपास के मोहल्लों के बीच में होता रहा और इसी गतिरोध के बीच में एसपी ने मामले को टाउन डीएसपी ज्ञानरंजन से रिपोर्ट की तलब भी की है हालांकि इस संबंध में जमशेदपुर में कोई केस दर्ज नहीं हुआ और इस मामले में कार्रवाई का कोई कानूनी प्रावधान भी नहीं है।

Friday, May 29, 2020

19 साल पहले KBC में बना करोड़पति अब बना SP


#नई_दिल्ली ~  29-05-2020 || 06:27 pm
◆ 19 साल पहले KBC में करोड़पति बने थे रवि मोहन
◆ अब संभाला एसपी का पद
रवि मोहन सैनी गुरुवार से पोरबंदर के एसपी के तौर पर चार्ज संभालने जा रहे हैं. रवि मोहन ने साल 2001 में कौन बनेगा करोड़पति जूनियर में एक करोड़ रुपये जीते थे. 2014 में वह आईपीएस अधिकारी बने थे.
● छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय रियलिटी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति ने जाने कितनों की जिंदगियां बदली हैं. अपने ज्ञान के दम पर तमाम लोग इस शो में आते हैं और लाखों करोड़ों रुपये ले जाते हैं. इसी शो में 19 साल पहले 14 वर्षीय रवि मोहन ने 1 करोड़ रुपये की धनराशि जीती थी. वही रवि मोहन आज पोरबंदर के एसपी बने हैं.
● रवि मोहन सैनी गुरुवार से पोरबंदर के एसपी के तौर पर चार्ज संभालने जा रहे हैं. रवि मोहन ने साल 2001 में कौन बनेगा करोड़पति जूनियर में एक करोड़ रुपये जीते थे. 2014 में वह आईपीएस अधिकारी बने थे. बता दें कि अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति जूनियर के दौरान रवि ने सभी 15 सवालों के सही सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपये जीते थे.
● आज उनकी उम्र 33 साल की है. डॉ रवि मोहन सैनी ने पोरबंदर के एसपी के तौर पर अपना पदभार संभाला है. इससे पहले वह राजकोट में डीसीपी के तौर पर कार्यरत थे. रवि ने 2014 में UPSC की परीक्षा पास की थी और गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी बने थे. रवि के पिता नौसेना से सेवानिवृत्त हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के अलवर के रहने वाले है. रवि ने स्कूल से लेकर एमबीबीएस की पढ़ाई करने के साथ साथ ही यूपीएससी की इम्तहान पास कर ली थी.
जल्द फिर सजेगा KBC का मंच
● रवि के पिता ने भारतीय नेवी विशाखापट्टनम में स्कूलिंग की है. रवि मोहन सैनी जब कौन बनेगा करोड़पति में आए तब वो 10वी कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे. मालूम हो कि शो का सीजन 12 जल्द ही शुरू होने जा रहा है. पिछले दिनों शो के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही थी. हालांकि इस बार क्योंकि लॉकडाउन चल रहा है और ये नहीं पता कि लॉकडाउन कब तक चलेगा तो ये देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स इस बार शो को किस तरह अंजाम देते हैं. साभार..... आज़तक

Thursday, May 28, 2020

राशिपल = पंडित बृजकिशोर तिवारी जी द्वारा

#आज_का_राशिफ़ल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी जी

आज का राशिफल 29 मई 2020 ।

मेष राशि : -
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दोपहर बाद आपको अपने प्रेम जीवन में एक नएपन की चमक दिखेगी और अपने प्रिय के साथ कोई दिल की बात करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने काम को बढ़िया से बढ़िया करने की कोशिश करेंगे। परिवार में प्रेम रहेगा और लोग एक दूसरे की मदद करेंगे। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

वृष राशि : -
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और मन में एक नई ताजगी रहेगी जिससे हर काम को पूरी एनर्जी के साथ करेंगे। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा जिससे कम मेहनत में भी काम होंगे। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और खर्चों में कमी आएगी जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन में प्यार और समझदारी का भाव दिखेगा। जो लोग प्रेम संबंध में है उन्हें आज के दिन को खूबसूरत बनाने के लिए अपने प्रिय के मन की बातों को जानकर उन्हें कोई सरप्राइस देना चाहिए।

मिथुन राशि : -
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका मन करेगा कि आप किसी यात्रा पर जाएं, पर कोशिश करें कि ऐसा ना हो। सेहत सामान्य रहेगी। आपका दिमाग काफी तेजी से चलेगा और कुछ नया करने की सोच आपके मन में जागेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन थोड़ा नाजुक है। ध्यान से काम करें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आप अपनी बातों से अपने जीवन साथी को खुश रखेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छा समय मिलेगा। एक दूसरे से प्यार भरी बातें कर सकेंगे।

कर्क राशि : -
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी ढंग से निभाएंगे। इससे आपके अंदर संतुष्टि का भाव रहेगा। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी और आज के दिन को परिवार वालों के साथ एंजॉय करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन थोड़ा सावधानी रखें। दूसरों के मामले में टांग ना अड़ाएं। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को रोमांस करने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि : -
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी हल्की होगी और खर्चे दिखेंगे लेकिन दोपहर बाद स्थिति आपके पक्ष में मूड़ती हुई दिखाई देंगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। साथ काम करने वालों के साथ अच्छा बर्ताव करें। गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। जीवन साथी किसी संपत्ति को खरीदने के लिए आपसे जिद कर सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं तो आज का दिन थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण रहेगा।

कन्या राशि : -
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके कुछ खर्चे अचानक से बढ़ेंगे जो आपको चिंता दे सकते हैं लेकिन धैर्य का परिचय दें और अपने वित्त का प्रबंधन सही तरीके से करेंगे तो दिक्कत ज्यादा नहीं होगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप तेज दिमाग के कारण अपने काम को खूबसूरती से अंजाम देंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशुनुमा रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी आज सुखद अनुभव होंगे।

तुला राशि : -
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और इससे आपके बॉस भी आपसे खुश रहेंगे। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और खर्चे नाम मात्र को होंगे जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। परिवार में कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आपको कोई संपत्ति खरीदने का अवसर मिल सकता है।प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। गुस्सा छोड़ कर अपने प्रिय को खुश रखने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि : -
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दोपहर तक भाग्य आपका साथ देगा जिससे आपके काम बनते चले जाएंगे। इससे आपका आत्मबल बढ़ेगा और मन हर्षित होगा। इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी। व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन प्रेम से भरपूर रहेगा। थोड़ा तनाव भी रहेगा लेकिन फिर भी स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ दोस्तों से बात करने का मौका मिलेगा।

धनु राशि : -
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है लेकिन दोपहर तक स्थितियां ज्यादा अच्छी नहीं हैं इसलिए उस समय तक कोई भी बड़ा काम हाथ में ना लें और हो सके तो उसे आगे बढ़ा दें। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको इंक्रीमेंट भी मिल सकता है।गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका जीवन साथी आपके दिल की बात जानकर आपको खुश रखेगा और कोई सरप्राइज़ आपको दे सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज खुशी होगी और आपका प्रिय आपके साथ पुरानी बातें ताजा करेगा।

मकर राशि : -
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कोई भी बड़ा काम हाथ में नहीं लेना चाहिए और मजबूरी में काम करना भी हो तो कोशिश करें कि दोपहर तक निपटा लें। उसके बाद सितारा ज्यादा मजबूत नहीं है। भाग्य में थोड़ी कमी रहेगी इसलिए काम अटक सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और एक दूसरे के प्रति समझदारी का विकास होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को रोमांस का मौका मिलेगा लेकिन रिश्ते में थोड़ा तनाव रहेगा।

कुंभ राशि : -
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी कुछ चिंताएं बढ़ेंगी और खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। इसको दूर करने के लिए आपको थोड़े प्रयास करने होंगे। इनकम सामान्य रहेगी लेकिन दोपहर बाद स्थितियों में बदलाव आएगा। गृहस्थ जीवन में दोपहर बाद प्रेम बढ़ेगा लेकिन दोपहर तक का समय ज्यादा अच्छा नहीं है इसलिए शांति बनाए रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।आपका प्रिय आपका मन टटोलकर ऐसी ऐसी बातें करेगा जो आपको खुशी देंगी।

मीन राशि : -
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। उसके बाद का समय थोड़ा कमजोर है। इसलिए अपने सारे काम समय से निपटा लें। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको कुछ ज्यादा मेहनत करने पर जोर देंगे। खर्चों में बढ़ोतरी बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी जिससे आप एनर्जेटिक रहकर काम करेंगे। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा और शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ेगा।

Wednesday, May 27, 2020

आज का राशिफ़ल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी जी

आज का राशिफल 28 मई 2020 ।


मेष राशि : -
आज का दिन मिलजुल कर काम करने के लिए बहुत भाग्यशाली है। आपको पार्टनरशिप के ऑफर मिल सकते हैं। इन्हें आप आपसी सहमति और कागजी खानापूर्ति के बाद शुरू कर सकते हैं। लोग आपसे जुड़ने के लिए काफी उत्साह दिखाएंगे। किसी भी परिस्थिति में अपने परिजनों या प्रियजनों की अनदेखी ना करें, ये आपके संबंधों की मधुरता के लिए काफी आवश्यक है।

वृषभ राशि : -
आज आपको कई मामलों में भाग्य का साथ मिल सकता है। कुछ लोग आपको अपनी सफलता का श्रेय भी देंगे और आपकी कार्यशैली की प्रशंसा भी करेंगे। कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। अगर कोई बड़ा प्रस्ताव आपको मिल रहा है तो बिना देर किए इसे अपना लें। इससे आपके भविष्य की कई आशंकाओं का समाधान हो सकता है। आपको अपने लोगों के करियर में भी मदद करनी पड़ सकती हैं।

मिथुन राशि : -
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आपको अपने भविष्य को लेकर गंभीरता से विचार करना होगा। परिस्थितियों में तेजी से बदलाव आ सकता है या आप अपने आसपास की चीजों में काफी परिवर्तन होता महसूस करेंगे। अगर आपको किसी तरह का कन्फ्यूजन हो, तो आप अपने किसी खास मित्र या सलाहकार से इस पर चर्चा कर सकते हैं। ये आपके लिए काफी लाभप्रद रह सकता है, ऐसा कार्ड्स का संकेत है।

कर्क राशि : -
आज का दिन आपके लिए कुछ लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। किसी मामले में आपको उलझन हो सकती है, जिसे सुलझाने में लगभग पूरा दिन लग सकता है। आपको कुछ लोगों से सावधान रहना होगा। आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको वाहन चलाने और खेल के मैदान में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए, एक छोटी चोट लगने की आशंका है।

सिंह राशि : -
आज का दिन आपके लिए थोड़ा निराशाजनक रह सकता है। कुछ कामों में विलंब या असफलता से आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा सा रह सकता है। कुछ लोगों की बातें आपको चुभ सकती हैं या किसी व्यक्ति के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी भी मामले में आपको गुस्से में या जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए। चीजों को सही होने के लिए आप उन्हें समय दें। इससे आपको कुछ चीजों का समाधान स्वतः मिल सकता है।

कन्या राशि : -
आज का दिन आपके लिए समय कुछ धन से जुड़े मामलों पर विचार करने का है। आपको अपने लिए नई आर्थिक योजनाएं बनानी होंगी। आपके लिए समय ठीक रहेगा। आपको अपने आसपास के लोगों या कुछ परिचितों से इसके बारे में संकेत मिल सकता है। आज आपको धन लाभ के अवसर भी काफी अच्छे मिल सकते हैं। इस दिन का उपयोग आपको अपनी पूंजी बढ़ाने या पूंजी को सुरक्षित करने में बिताने की सलाह कार्ड्स दे रहे हैं।

तुला राशि : -
आज का दिन आपके लिए अपने काम के मनचाहे परिणाम पाने का है। आपकी कोई बहुत पुरानी ख्वाहिश भी आज पूरी हो सकती है। कुछ लोगों को बिजनेस में कई तरह से लाभ मिल सकता है। आज कई चीजों को एक साथ आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। वो लोग जो लंबे समय से एक रिश्ते में हैं, वे अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं। समय आपके अनुकूल है।

वृश्चिक राशि : -
आज आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण कामों को थोड़ा टालना पड़ सकता है। आप को कुछ आर्थिक सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना कम हो सकती है। आपको किसी मामले में कोई तकनीकी समस्या को सुलझाने में मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी भी मामले में तेजी से कोई फैसला ना लें, गंभीरता से विचार करने के बाद ही कोई कदम उठाएं, ये आपके काम के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकता है।

धनु राशि : -
आज का दिन आपके लिए कुछ नई संभावनाओं की तलाश करने या कुछ नई योजनाओं पर काम करने का है। आज आपको अपनी क्रिएटिविटी के लिए कोई प्रोत्साहन भी मिल सकता है। आज आपको सितारों का साथ मिल सकता है। इससे आपको लोगों को इम्प्रेस करने में काफी मदद मिल सकती है। आज का दिन किसी छोटी यात्रा का भी है। परिवार या मित्रों के साथ आप आज कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं।

मकर राशि : -
आज का दिन आपके लिए परिवार के साथ गुजारने का है। कुछ लोगों के लिए दिन थोड़ा परेशानी भरा भी हो सकता है। आपको कई लोगों से सलाह मिल सकती है। ये आपके भविष्य के लिए अच्छा होगा। कुछ लोगों की सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं। अपने काम में आज इस बात को शामिल रखेंगे तो कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं, साथ ही आपको सरलता से कुछ मामलों में समाधान मिल सकता है।

कुंभ राशि : -
आज आपको अपने कामों के बेहतर परिणाम पाने के लिए कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आपमें से कुछ लोगों को दूसरों की मदद भी लेनी पड़ सकती है। आपको सितारों का साथ कम मिलेगा। कुछ मामलों में आपको निराशा भी मिल सकती है। आपको अन्य कामों को साइडलाइन करते हुए अपने मूल काम पर फोकस करना पड़ सकता है। आपकी सकारात्मक सोच और प्रयासों का आपको पूरा परिणाम मिलेगा।

मीन राशि : -
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिस्थियों वाला है। कार्ड्स का इशारा है कि आप इस दिन को बेकार ना जाने दें। आज की परिस्थितियों का पूरा लाभ लें। करियर के मामले में आपको अप्रत्याशित सफलता मिलने का संकेत कर रहा है। कोई बहुत समय से अटका हुआ ऑफर आज स्वीकृत हो सकता है, या किसी पुरानी योजना पर काम शुरू हो सकता है। किसी परिचित या मित्र की मदद से आपको बिजनेस का बड़ा मौका मिल सकता है।

◆ #आम_चुनने_गई_नाबालिक_बच्ची_के_साथ ◆#तीन_मुसलमान_युवको_ने_किया_गैंगरेप ◆ ईदगर, शाहनवाज, एकरामुल शेख ने किया गैंगरेप ◆ एक गिरफ्तार


#झारखंड_साहिबगंज ~  27-05-20202 || 12:50 pm
#आम_चुनने_गई_नाबालिक_बच्ची_के_साथ  ◆#तीन_मुसलमान_युवको_ने_किया_गैंगरेप
◆  ईदगर, शाहनवाज, एकरामुल शेख ने किया गैंगरेप
◆  एक गिरफ्तार
झारखण्ड-साहिबगंज: इस बर्बरतापूर्ण घटना को लेकर जब yello tv न्यूज के संवादाता की बात चीत पुलिस से हुई तो बताया गया कि जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के नवाबडेरी में 3 मुस्लिम युवकों ने सोमवार (मई 25, 2020) रात एक नाबालिग हिन्दू बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार किया है जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने yello tv न्यूज़ से बातचीत में बताया कि तीन में से एक आरोपित एकरामुल उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश की जा रही है।
◆ प्राप्त सूचनाओं के अनुसार इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल एक आरोपित सेना से बताया जा रहा है, जो कि अभी पश्चिम बंगाल में कार्यरत है। पुलिस को आरोपित के घर से जो दुपहिया बुलेट बरामद हुई है, उस पर भी डिफेंस का चिन्ह बना हुआ है।
◆ पीड़िता के पिता के बयान पर राजमहल थाने में सामूहिक दुष्कर्म मामले में ईदगर शेख (पिता स्व नईम खान), शाहनवाज शेख (पिता ताहिर मियाँ) और एकरामुल शेख उर्फ सोनू (पिता इस्लाम शेख) के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है।
◆ सामूहिक बलात्कार की इस घटना को लेकर राजमहल थाना कांड संख्या 206/20 दर्ज की गई है। थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने कहा कि किसी भी सूरत में आरोपित बख्शे नहीं जाएँगे और जल्द ही उन सबकी गिरफ्तारी होगी।
◆ नाबालिग पीड़िता के पिता ने बयान में कहा, “शाम चार बजे जब उनकी बेटी बगीचे में आम चुगने गई थी, उसी समय आरोपितों में से एक ने उसके मुँह पर कपड़ा लपेटकर उसे बाँस की एक झाड़ी में लेकर गए और वहाँ उसके साथ तीनों आरोपितों ने सामूहिक बलात्कार किया।”
पिता का बयान आप यहाँ वीडियो में सुन सकते हैं:
◆ पुलिस ने ऑपइंडिया से बातचीत में बताया कि एक आरोपित 18 वर्षीय एकरामुल उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
◆ राजमहल थाना क्षेत्र के नौगच्छी नवाबडेरी में कल ही सोमवार शाम एक नाबालिक लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा के दिशा निर्देश पर प्रशिक्षु महिला एसआई सुषमा कुमारी ने साहिबगंज से अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल पहुँचकर पीड़िता का बयान लिया।
◆ पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि सोमवार शाम लगभग 4:00 बजे जब हल्की आँधी आई थी उस समय वह अपने घर के पीछे बागीचे में आम चुनने के लिए चली गई। वहीं आम के बागीचे में पीछे से एकरामुल ने उन्हें पकड़ लिया और शोर करने पर चाकू से गला काट देने की धमकी दी।
◆ जान से मार देने की धमकी के बाद आरोपित उसे पकड़ कर बगल की ही एक झाड़ी में ले जाकर पटक दिया। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपित लड़के के साथ वहाँ उसी के समुदाय के और लड़के भी मौजूद थे।
◆ पीड़िता ने बयान देते हुए बताया कि जब एकरामुल शेख ने उस के साथ बलात्कार किया, तब बाकी 2 ने उसे पकड़कर रखा था। उसके बाद बारी-बारी से उन्होंने भी उसके साथ बलात्कार किया। एकरामुल (पिता इस्लाम शेख) के अलावा वहाँ अन्य 2 आरोपित – ईदगर शेख (पिता स्व नईम खान) और शाहनवाज ( शेख पिता ताहिर मियाँ) भी मौजूद थे। सामूहिक दुष्कर्म के बाद तीनों युवक वहाँ से मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
◆ शोर करने के बाद तीनों ही आरोपित वहाँ से फरार हो गए। लेकिन, रात्रि में खेत से काम कर लौटने के बाद घटना की सूचना अपने माता-पिता को दी। पीड़िता ने पुलिस से कहा कि वह आरोपितों को देखने के बाद उस अज्ञात लड़के की पहचान कर सकती है।
◆ राजमहल थाना क्षेत्र में इस नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार (मई 26, 2020) की सुबह राजमहल मंगलहाट नेशनल हाइवे- 80, नौगच्छी के समीप जाम लगाकर कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर घटना में शामिल सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की माँग की।
◆ घटनास्थल पर एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा उपायुक्त बरुन रंजन, एसडीओ करण सत्यार्थी, डीएसपी कृष्ण कुमार महतो, राजमहल थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद,राधानगर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल के जवानों ने स्थिति को नियंत्रित किया।
◆ घटना में शामिल एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साभार......

Tuesday, May 26, 2020

अपने ही मौसा की हत्या कर शव को गाड़ दिया

#धनबाद ~  27-05-2020 || 08:30 am

◆ #अपने_ही_मौसा_की_हत्या_कर_शव_को_चबूतरे_में_गाड़_दिया

धनबाद : पुराने विवाद के चलते धनबाद के पुटकी थानां क्षेत्र के लोयाबाद में दो युवकों ने अपने मौसा की हत्या कर शव को चबूतरा में गाड़ दिया. देर रात मजिस्ट्रेट के साथ पुटकी सीओ की मौजूदगी में चबूतरा तोड़कर कोकप्लांट मुंडा पट्टी के रहने वाले रामचंद्र रजक शव निकाला गया. मृतक आरोपियों का मौसा था. रामचंद्र रजक चार दिन से गायब थे.

● रामचंद्र  के पुत्र अजय ने मंगलवार को पुटकी पुलिस को पिता के गायब होने की सूचना दी थी.इस मामले में पुलिस ने धीरेन रजक के दो पुत्र राजू रजक व कुंदन रजक को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इस दौरान आरोपियों ने जुर्म कबूल किया. आरोपी कुंदन ने बताया कि हमलोगों ने रविवार को ही गला दबाकर मार दिया. शव चबूतरा में ही गाड़ दिया. ऊपर से प्लास्टर कर दिया. डीएसपी, लॉ एंड ऑर्डर  मुकेश कुमार ने कहा कि आरोपियों ने बताया कि मृतक उन्हें और उनके पिता को काफी परेशान कर रहे थे. साभार.....

आज का राशिफ़ल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी जी

आज का राशिफल 27 मई 2020 ।

मेष राशि : -
आज का दिन अच्छा रहेगा। सुबह से ही आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास काम को लेकर योजना बनायेंगे। परिवार में किसी सदस्य की जॉब से संबधित समस्या आज ठीक हो जायेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आज आपकी शंकाओं का समाधान जल्द ही हो जाएगा। आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी।

वृष राशि : -
आज का दिन शुभ रहेगा। लोग आपसे खुश रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। छात्रों के लिये आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू देने की तैयारी करेंगे। लवमेट्स का आपस में भरोसा बढ़ेगा। उधार के लेन-देन से बचें। परिवार में कुछ लोग द्वेष भाव रखेंगे। सेहत सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि : -
आपके अंदर सकारात्मक बदलाव आयेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। लोग आपसे खुश रहेंगे। आपका कोई खास दोस्त कारोबार में साझेदारी के लिये आपसे कह सकता है। आज कोई भी बात सोच समझ कर ही बोलें। काम काज में वृद्धि के आसार हैं। रिश्तों के मामले में आज किस्मत देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि : -
आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। हर काम को मन से करेंगे और सफलता हासिल करेंगे। कोई सरप्राइज मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।आज किसी मेहमान के घर आने संभावना है।

सिंह राशि : -
आज का दिन सामान्य रहेगा। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। विरोधी पक्ष आज आपको भ्रमित करने की कोशिश करेगा। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि : -
आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। कारोबार में आ रही दिक्कतें आज ख़त्म हो जाएंगी।  आप हर समस्या से आसानी निपट लेंगे। आज आपके ज्यादातर अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। नौकरी के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक भी रहेंगे। छोटी कारोबारी यात्रा भी हो सकती है। न्यायालय कामों में आज आप सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि : -
आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। अपने निजी जीवन में भी संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। परिवार के लोग आपके काम में आपकी मदद करेंगे। नौकरी में ध्यान देकर काम करना होगा। इनकम सामान्य रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। संबंध सुधरेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।

वृश्चिक राशि : -
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। आज आपका मन आध्यात्म की ओर लगा रहेगा।  पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। नए रिश्तों का आगाज होने के आसार हैं। छात्रों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। मन आनंदित रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खूब पानी पीएं।

धनु राशि : -
आज आपको कुछ नए अनुभवों से गुजरना पड़ सकता है। आप बेवजह की चिंताओं से ग्रसित रहेंगे। मानसिक तनाव आप पर हावी हो सकता है। धन के मामले में दिन कमजोर है। पैसों को सोच समझकर खर्च करें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। प्रेम जीवन में आज खुशी भरे पल आएंगे। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा।

मकर राशि : -
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। महिलाओं को आज के दिन कोई खास खबर मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि : -
आज के दिन आप हर तरह से चिंतामुक्त रहेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। आपके काम में आपको तारीफ भी मिलेगी। धन की स्थिति मजबूत होगी। लोगों की भलाई के काम में दिल खोलकर खर्च करेंगे। माता-पिता का सान्निध्य प्राप्त होगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।

मीन राशि : -
आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए प्लान बनाएंगे। रिश्ते में अपनापन और प्यार बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बितायेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। सेहत मजबूत रहेगी।

गया से कोलकाता जा रही कार नदी में गिरी || 5 लोगों की मौत

#धनबाद ~   26-05-2020 || 01:50 pm

◆ #गोविंदपुर_बरवापूर्व_में_खुदिया_पुल_नदी_में_गिरी_कार
◆ #5_की_मौत

धनबाद-गोविंदपुर : आज सुबह करीब 5: 30 बजे जीटी रोड के एक बड़े हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में मारे गए पांचों लोग अपनी स्विफ्ट कार WB07J32 21 में सवार होकर गया से कोलकाता जा रहे थे हादसे में एक 2 वर्षीय बच्ची एक महिला और तीन पुरुष भी थे जिनकी सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई मोहम्मद इकबाल अहमद दलिश नवाज व अन्य शामिल है।

ऐसे हुआ ख़ौफ़नाक हादसा :

● तेज रफ्तार में जा रही कार गोबिंदपुर थाना अंतर्गत बरवापूर्व के पास खुदिया पुल पर एकाएक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सीधे नदी में जा गिरी।

● यह दुर्घटना कितनी ख़ौफ़नाक थी, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कार पुल पर पूरी तरह चढ़ने से पहले ही डिवाइडर से टकरा कर हवा में 20-25 फीट ऊपर उड़ गई। फिर पुल के किनारे की रेलिंग को बिना छुए करीब 40 फीट नीचे गहरी नदी में उल्टे जा गिरी। चारों चक्के ऊपर थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कार एक्शन फिल्म की तरह हवा में लहराती नजर आई। नदी में पानी है और कार के दरवाजे लॉक थे। समझा जा रहा है कि पानी के अंदर कार में दम घुटने से सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह 4 बजे कोलकाता स्थित अपने
परिजनों से की थी अंतिम बार बात

● प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये सभी गया स्थित अपने घर से कोलकाता जा रहे थे। बरामद मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड के अनुसार सुबह करीब  4 बजे इनलोगों की कोलकाता स्थित परिजनों से अंतिम बार बात हुई थी। दुर्घटना की सूचना दिए जाने के बाद परिजन कोलकाता से धनबाद के लिए विदा हो चुके हैं।

पुलिस ने लोगों के सहयोग से
कार से निकाले सभी शव

●  दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए। पुलिस मौके पर पहुंची।  पुलिस ने लोगों के सहयोग से कार से लोगों को बचाने की कोशिश की। मगर सबकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद लोगों के सहयोग से कार को सीधा कर सभी शव निकाले गए। शवों को एक मालवाहक में लाद कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद पीएमसीएच भेज दिया गया है। साभार....

Tuesday, May 19, 2020

ADG के खिलाफ झूठी खबर चला रहे कुछ मीडियाकर्मी ||

#राँची ~  19-05-2020

#एक_IPS_(ADG)#के_खिलाफ_मीडिया_कर्मी_चला_रहे_झूठी_खबरें

◆ मेरे खिलाफ पिछले कुछ दिनों से लगातार झूठी और मनगढ़ंत खबरें कुछ विशेष मीडिया कर्मियों द्वारा चलाई जा रही है: अनुराग गुप्ता

👆🏿 ये कहना है राँची के ADG अनुराग गुप्ता का।

राँची।आईपीएस अधिकारी एडीजी अनुराग गुप्ता प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि मेरे खिलाफ पिछले कुछ दिनों से लगातार झूठी और मनगढ़ंत खबरें कुछ विशेष मीडिया कर्मियों द्वारा चलाई जा रही है.कुछ माह पूर्व मेरे खिलाफ एक खबर चलाई गई कि जब मैं बिजली बोर्ड में आईजी विजिलेंस के पद पर कार्यरत था तो मैंने गलत तरीके से विजिलेंस रिपोर्ट समर्पित की थी.तब भी मैंने इस गलत खबर का खंडन भी किया था.इसके बाद कुछ दिन पहले एक दूसरी खबर चलाई गई जिसके अंदर मुझे धनबाद में हुई गांजा तस्करी के एक मामले में फंसाने का प्रयास किया गया।

◆◆ क्या है श्री अनुराग गुप्ता का बयान....  👇🏿

#आप_सभी_मीडिया_कर्मियों_के_माध्यम_से_मैं_अपने_विरुद्ध_चलाए_जा_रहे_अभियान_के_बारे_में_बताना_चाहता_हूं

● मेरे खिलाफ पिछले कुछ दिनों से लगातार झूठी और मनगढ़ंत खबरें कुछ विशेष मीडिया कर्मियों द्वारा चलाई जा रही है।

● कुछ माह पूर्व मेरे खिलाफ एक खबर चलाई गई कि जब मैं बिजली बोर्ड में आईजी विजिलेंस के पद पर कार्यरत था तो मैंने गलत तरीके से विजिलेंस रिपोर्ट समर्पित की थी। तब भी मैंने इस गलत खबर का खंडन भी किया था।

● इसके बाद कुछ दिन पहले एक दूसरी खबर चलाई गई जिसके अंदर मुझे धनबाद में हुई गांजा तस्करी के एक मामले में फंसाने का प्रयास किया गया।

● मैं आप सब को बताना चाहूंगा कि इस प्रकरण में भुक्तभोगी महिला जिसके पति को कुछ पुलिसकर्मियों के द्वारा गलत केस में जेल भेजा गया था कि मैंने स्वयं मदद की थी। यह महिला मुझसे मिली थी और उसने बताया था कि उसके पति को निरसा थाना में झूठा फंसाया गया है और यह भी बताया था कि इस कांड में पश्चिम बंगाल पुलिस के कुछ अधिकारी मिले हुए हैं। मैंने तत्काल उसी समय धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक को फोन करके पूरी बात की जानकारी दी थी और उस महिला को SSP धनबाद से मिलने के लिए बोला था। कुछ दिन के बाद उस महिला ने मुझे फिर कॉल किया और बताया कि उसके पति के खिलाफ Godda जिला के महागामा थाना में एक और warrant भी निकाल दिया गया है। तब मैंने तुरंत Godda के एसपी को फोन करके पूरे प्रकरण की जानकारी दी थी। मुझे अच्छे से याद है कि Godda के एसपी ने बताया था कि उन्हें इस प्रकरण की जानकारी नहीं है परंतु वह तुरंत जांच करके अवश्य कार्यवाही करेंगे और यदि किसी के द्वारा उक्त महिला के पति को बेवजह फंसाया गया है तो उसे कांड से निकाल देंगे। मेरे लिए यह प्रकरण वही खत्म हो गया और मैं इससे अधिक कुछ नहीं जानता हूं।

   परंतु कुछ दिन पूर्व कुछ मीडिया कर्मियों ने खबर लिखना शुरू किया कि उक्त महिला के पति को मेरे इशारा पर इस कांड में फंसाया गया था। मुझे जानकारी मिली है कि इस प्रकरण जांच की जा रही है उम्मीद करता हूं कि जांच के बाद सभी तथ्य सामने आएंगे। इस कांड में मेरे साथ एक मनोज गुप्ता का भी नाम जोड़ा गया। मुझे इस कांड में मनोज गुप्ता के संबंध में या उनकी इस प्रकरण में संलिप्तता के संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है।  यदि वह इस कांड में संलिप्त है तो उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।  उस महिला का नाम और मोबाइल नंबर आज भी मेरे पास मेरे मोबाइल में सेव है।

● इसके बाद एक नया प्रकरण शुरू किया गया है और एक धनबाद के व्यवसायी का टीवी इंटरव्यू करके मुझ पर पैसा वसूलने के गंभीर आरोप बिना किसी प्रकार के कोई तथ्य / प्रमाण के लगाए जा रहे हैं। अपने बयान में इस व्यवसाई ने मनोज गुप्ता को मेरा एजेंट बताया है।  मैंने किसी मनोज गुप्ता को तभी भी इस प्रकार का कोई भी गलत काम करने को कभी नहीं कहा है। आरोप सरासर झूठा है।  यदि मनोज गुप्ता या अन्य किसी व्यक्ति ने मेरा नाम लेकर कोई वसूली की है तो क्यों नहीं व्यवसाई उन पर उचित कार्रवाई करते हैं?
   
     मेरी इस व्यवसाई से कभी किसी प्रकार की कोई बातचीत या मुलाकात कुछ भी नहीं है । मैं इस व्यवसाय को जानता नहीं हूं और ना कभी मिला हूं।

समर्पित
अनुराग गुप्ता

◆ जब एडीजी सीआईडी पद पर थे उसी वक़्त किया गया था सस्पेंड ....👇🏿

ज्ञात हो कि अनुराग गुप्ता जब सीआईडी के एडीजी थे,उसी समय 14 फरवरी को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है।आज तकरीब 90 दिनों से ज्यादा हो गया है।लेकिन अभीतक कोई ऐसी जांच या रिपोर्ट नहीं आई है जो अनुराग गुप्ता दोषी माना जाए।सूत्रों की माने तो एडीजी का सस्पेंसन मुख्यमंत्री खत्म करना चाह रहे हैं लेकिन कुछ लोगों के द्वारा रुकावटें पैदा कर रही है।इसलिए इतने दिनों के बाद भी अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया।सूत्र बताते है कि सीएम एडीजी अनुराग गुप्ता का फ़ाइल मंगाये थे।किसी कारण वश निर्णय नहीं ले पाएं हैं।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार एडीजी अनुराग गुप्ता के मामले में सीएम जल्द निर्णय लेंगे।

◆◆ क्यों सस्पेंड किया 👇🏿

राज्य सरकार बदलते ही सरकार ने कई ऐसे अफसरों को हटाया या उसे दुसरे जगहों पर पदस्थापित किया गया।एडीजी अनुराग गुप्ता पर इल्जाम लगाया गया कि एडीजी पद पर रहते हुए किसी एक राजनीति दल को फायदा पहुंचाने का काम किया है।राज्य सभा चुनाव में एनडीए सरकार के पक्ष में वोट देने के लिए बड़कागांव विधायक को धमकाया है।इसी मामले में भाजपा सरकार जाते ही नई जेएमएम की सरकार ने एडीजी पर कार्यवाही की है।जब सस्पेंड किया गया तो सरकार की ओर से तथ्य दिया गया कि एडीजी रहते जांच सही नहीं हो सकता है इसलिए सस्पेंड किया गया।लेकिन सूत्रों से जो जानकारी मिली है।कोई ऐसा तथ्य नहीं मिला है जो एडीजी दोषी पाया गया है। साभार....

Friday, May 15, 2020

चलते चलते गिरा मजदूर || हुई मौत || भुख से मरने की भी हो रही चर्चा ||


#लोहरदग्गा ~
◆ चलते-चलते गिरा दैनिक मजदूर -  मौके पर ही मौत
◆ भूख से मरने की भी हो रही चर्चा
● एक मार्मिक खबर लोहदग्गा से आई है, मामला लोहरदगा जिले के कुडू थाना अंतर्गत कुडू बाईपास सड़क में चलते-चलते गिर कर दैनिक मजदूर की मौत का है । मृतक की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के हाता टोली गांव निवासी स्व. नारायण सिंह के पुत्र राम सिंह (48 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के घर में कोई नहीं था। 25 साल पहले विवाह के बाद ही राम सिंह की पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी। उसका कोई नहीं है। मृतक दैनिक मजदूर था, वो अकेला रहता था । न तो उसके पास राशन कार्ड है और न ही उसे आवास योजना और शौचालय योजना का लाभ मिल पाया था। इस मामले में लापरवाही से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। गरीबों को राशन देने को लेकर सरकार के निर्देश के बाद भी इस प्रकार की उदासीनता समझ से परे है।
● उसके घर की हालत काफी दयनीय है। कच्चा घर लगभग पूरी तरह से गिरा पड़ा है और बमुश्किल एक कमरा बचा हुआ है। इसी में राम सिंह बड़ी मुश्किल से रह रहा था। वह कई दिनों से चावल के लिए स्थानीय वार्ड पार्षद चिंता देवी के पास भी गया था। जहां वार्ड पार्षद ने कुडू पंचायत की मुखिया सुषमा देवी से कई बार बात की थी। इसके बाद भी राम को चावल नहीं मिला था।
● इस घटना के बाद प्रशासनिक तंत्र में कोहराम मच गया है। प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है। जहां पर मेडिकल टीम वीडियो रिर्काडिंग के साथ शव का पोस्टमार्टम करेगी। प्रशासन द्वारा मृतक के घर में लगे ताले को भी खाेलने की कोशिश नहीं की गई है। गांव के लोगों ने बैठक कर मृतक के अंतिम संस्कार को लेकर सहयोग करने का निर्णय लिया है।
◆ राम सिंह के घर में ताला लगा हुआ है। ताला खोलने को लेकर प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं की गई है। जिससे की यह स्पष्ट हो सके की राम सिंह के घर में अनाज था या नहीं। मौत का कारण चाहे जो भी हो, परंतु राशन कार्ड न बन पाना, आवास योजना का लाभ न मिलना, शौचालय योजना का लाभ न मिलना प्रशासनिक और सरकार की विफलता की तरफ साफ़ संकेत दे रहा है ।

Tuesday, May 12, 2020

ब्रेकिंग_न्यूज़ || बोकारो जेनेरल हॉस्पिटल में बनेगा कोरोना टेस्ट सेंटर

#ब्रेकिंग_न्यूज़ || #बोकारो ~

◆ बोकारो के BGH में कोरोना टेस्ट सेंटर बनाने की हो रही तैयारी
◆ प्रबंधन ने राज्य सरकार को दिया आवेदन

बोकारो: कोरोना के बढ़ते संक्रमण और प्रकोप को देखते हुए बोकारो जेनरल अस्पताल के न्यूक्लियर मेडिसिन डिपार्टमेंट को कोरोना टेस्ट के लिए तैयार किया जा रहा है।।

● बोकारो इस्पात के उच्च प्रबंधन के आदेश पर अस्पताल की ओर से राज्य सरकार को आग्रह पत्र भेजा जा चुका है ।। जिसमें बीजीएच में कोरोना टेस्ट की सुविधा बहाल करने की बात कही गई है ।।  अगर सबकुछ सामान्य रहा तो अगले बीस दिनों के बाद बीजीएच में ही कोरोना टेस्ट संभव हो जाएगा।।

● हालांकि इसके लिए राज्य सरकार को भी पहले आईसीएमआर से बीजीएच में कोरोना टेस्ट सेंटर बनाने के लिए सहमति लेनी होगी।। माना जा रहा है कि बीजीएच में कोरोना टेस्ट सेंटर बनाने में करीब 80 लाख से एक करोड़ रूपए तक का खर्च आएगा ।। टेस्ट के लिए पीसीआर समेत कई उपकरण राज्य सरकार को मुहैया कराने हैं ।।

● सेल के आला प्रबंधन को बीजीएच में कोरोना टेस्ट सेंटर बनाने की प्रेरणा राउरकेला के आईजीएच से मिली।।  इस्पात मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के सहयोग द्वारा किए गए पहल पर राउरकेला स्टील प्लांट में ओडिशा सरकार के सहयोग से टेस्ट सेंटर स्थापित किया गया ।। इसके बाद बोकारो विधायक श्री बिरंची नारायण ने भी इस्पात मंत्री से इस बारे में बात की ।। इसके बाद ही झारखंड राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि बीजीएच में कोरोना टेस्ट सेंटर बनाने की पहल शुरू कर दी गई है ।।

● वहीं बीजीएच के निदेशक प्रभारी डॉ. एके सिंह ने कहा कि बीजीएच में आधारभूत संरचना उपलब्ध है ।।  न्यूक्लियर मेडिसिन डिपार्टमेंट में कोरोना टेस्ट सेंटर बनाने के लिए पर्याप्त और सुरक्षित स्थान है ।। इसके लिए बीजीएच के पास डॉक्टर और लैब तकनीशियन भी उपलब्ध हैं ।। इस सब के साथ तथा राज्य सरकार के सहयोग से बीजीएच में कोरोना टेस्ट सेंटर आसानी से स्थापित किया जा सकता है ।।

● गौरतलब है कि बोकारो जिला में 9 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हो चुके हैं ।। इन मरीजों के ठीक होने के बाद पूरे राज्य में जिले की साख बढ़ गई है ।। ऐसे में राज्य सरकार, सेल प्रबंधन और सरकारी स्वास्थ्य एजेंसियों बीजीएच पर विश्वास बढ़ा है तथा उनका मानना है कि यहां कोरोना टेस्ट के साथ-साथ इलाज की बेहतर व्यवस्था हो सकती है ।। इसलिए बीजीएच प्रबंधन समेत सेल के अधिकारी भी इस प्रयास में जुटे हुए हैं कि बीजीएच में कोरोना टेस्ट सेंटर बने ।।

Wednesday, May 06, 2020

आज का राशिफ़ल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी जी ||

आज का राशिफल 7 मई 2020 ।


मेष राशि : -
नकारात्मकता बढ़ेगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मान घट सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दूसरों से अपेक्षा पूरी न होगी। कुसंगति से बचें। उत्साह में कमी रहेगी। धैर्य रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। उतार-चढ़ाव से घबराए नही।

वृष राशि : -
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

मिथुन राशि : -
मेहमानों का आवागमन रहेगा। व्यय होगा। उत्सावर्धक सूचना मिलेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। आत्मसम्मान बना रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। जोखिम न उठाएं। व्यवसाय ठीक चलेगा। लोगों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि : -
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जोखिम लेने से बचें।

सिंह राशि : -
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। कानूनी बाधा आ सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ कम रहेगा।

कन्या राशि : -
यात्रा मनोनुकूल रहेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है, प्रयास करें। उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। परिवार की चिंता रहेगी। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें।

तुला राशि : -
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में तालमेल बैठाना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि : -
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय की गति धीमी हो सकती है, धैर्य रखें। अपेक्षित कार्यों में देरी होगी।

धनु राशि : -
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ स्थिति बनेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संभव है। विवाद से बचें। निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशि : -
सगे-संबंधी सहयोग करेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। काम का बोझ बढ़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। थकान रहेगी।

कुंभ राशि : -
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक यात्रा में सावधानी रखें। घर-बाहर तनाव रह सकता है। नए लोगों से संबंध बन सकते हैं।

मीन राशि : -
यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। धनलाभ होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्य होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वृद्धजन मार्गदर्शन देंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न लें। विवाद से बचें।

Tuesday, May 05, 2020

आज का राशिफ़ल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी जी ||

आज का

राशिफल 6 मई 2020 ।


मेष राशि : -
करियर पर फोकस बढ़ाता आया सप्ताह सक्रियता से जगह बनाने वाला है। अवसरों को भुनाने की सोच रखें। संपर्क संचार बेहतर रहेगा। वरिष्ठों का सहयोग बना रहेगा। प्रतिभा प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे। उत्तरार्ध में सावधानी रखें। बजट से चलें।

वृष राशि : -
प्रेम आनंद बढ़ाता आया सप्ताह उल्लेखनीय कार्यों को गति देने वाला है। लाभ उम्मीद से अच्छा रहेगा। विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। वरिष्ठों से भेंट। सभी वर्गों का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से पूरा कर लेने की सोच रखें।

मिथुन राशि : -
अपनों से तालमेल पर जोर देता आया सप्ताह सावधानी से आगे बढ़ने का संकेतक है। पूवार्ध में अनुकूलता बढ़त पर रहेगी। उल्लेखनीय कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे। उत्तरार्ध में पेशेवरता रखें। आस्था और विश्वास से आगे बढ़ें। आकस्मिकता बढ़ी हुई रह सकती है।

कर्क राशि : -
संवाद संपर्क और सामाजिकता बढ़ाता आया सप्ताह नेतृत्व क्षमता को बल देने वाला है। अपनों से संबंध संवरेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में कठिनाई आ सकती है। खर्च बढ़ेगा। साझीदारों में लीगल इश्यू उभर सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णयों में जल्दबाजी न करें।

सिंह राशि : -
खानपान संवारता आया सप्ताह निजी मामलों को बल देने वाला है। आर्थिक पक्ष बेहतर होगा। लाभ बढ़त पर रहेगा। व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाएं। सभी का सहयोग समर्थन मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। उधार के लेन देन से बचें। नवीन प्रयासों में सफल होंगे।

कन्या राशि : -
अनूठी कोशिशों को बल देता आया सप्ताह कार्य व्यापार में शुभकर है। निसंकोच आगे बढ़ें। तेजी बनाए रखें। सभी का सहयोग पाएंगे। सफलता और मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बनेंगे। पिता प्रशासन से लाभ होगा। परीक्षा प्रतियोागिता में सफलता।

तुला राशि : -
अकेले आगे बढ़ने की नीति अपनाने का समर्थक सप्ताह है। रिश्तों में अहसजता रह सकती है। साथी की सुनें। उत्तरार्ध में भाग्य की प्रबलता से कार्य बनेंगे। धार्मिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में रुचि लेंगे। यात्रा संभव। आस्था और व्श्विास बढ़ेगा। सहजता और उत्साह बनाए रखें।

वृश्चिक राशि : -
लाभ बढ़ाता आया सप्ताह अति उत्साह से बचने का संकेतक है। संचार संपर्क बेहतर रहेगा। रुटीन पर ध्यान दें। खोजकार्यों में रुचि रहेगी। मध्य में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही से बचें। अप्रत्याशित घटनाक्रम रहेगा। भेंट के लिए समय लेकर निकलें।

धनु राशि : -
जिम्मेदारी का भाव बढ़ाता आया सप्ताह सबको साथ लेकर चलने का संकेतक है।। टीम वर्क पर जोर रहेगा। साझा प्रयास सफल होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में शीघ्रता दिखाएं। अपनों संग प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। कामकाज में उम्मीद से अच्छा कर सकते हैं।

मकर राशि : -
आस्था विश्वास बढ़ाता आया सप्ताह श्रेष्ठ प्रयासों को गति देने वाला है। भरोसा जीतेंगे। कार्यक्षेत्र में शुभता बढ़ेगी। सभी सहयोगी होंगे। साक्षात्कार में सफलता। नव अवसर गढ़ेंगे। निसंकोच बढ़ते रहें। पूर्वार्ध में धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे। उत्तरार्ध में कार्यों को गति दे पाएंगे। सतर्कता बनाए रखें।

कुंभ राशि : -
अति उत्साह से बचने की सलाह संग आया सप्ताह सावधानी से आगे बढ़ने का संकेतक है। रुटीन बनाए रखें। कार्यों पर आगे बढ़ने से पहले तैयारी रखें। उत्तरोत्तर भाग्य की प्रबलता से अच्छे अवसर बनेंगे। शुरूआत में स्वास्थ्य जोर दें। समय प्रभाव बढ़ाने वाला है। रिश्तों को सम्मान दें।

मीन राशि : -
दाम्पत्य में शुभता भरता आया सप्ताह कार्य व्यापार में सहायक है। भाग्य से जगह बनाएंगे। बौद्धिक कार्यों में प्रभावी रहेंगे। प्रतियोगिता में सफलता। मध्य में सावधानी से आगे बढ़ें। उत्तरार्ध अप्रत्याशित सफलता देने वाला है। सोच बड़ी रखें। साझीदारों बनाकर चलें।

Monday, May 04, 2020

आज का राशिफ़ल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी जी ||

#आज_का_राशिफल_5_मई_2020 ।


मेष राशि : -
अपना धैर्य बनाए रखें अपने दोस्तों और शुभचिंतकों से किसी बात पर राय ले सकते हैं। आपकी मेहनत क्षमता और धैर्य की परीक्षा भी ली जा सकती हैं खुद को साबित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

वृष राशि : -
आपको जो भी कार्य मुश्किल लग रहा है यदि आप प्रयास करते हैं तो वे आसानी से पूरा हो जाएगा। एकाग्रता से काम लेते हैं तो आपको सफलता सुनिश्चित होगी केवल उतना ही कार्य करने की कोशिश करें जिसे आप आसानी से पूरा कर सको।

मिथुन राशि : -
जिसने भी अपने रिश्तेदारों से पैसा उधार लिया है उनको किसी भी हालत में वापस करना होगा अपने स्वभाव को शिथिल न होने दें आप रोमांटिक खयालों और अपनों की दुनिया में कोई रहेंगे।

कर्क राशि : -
भूमि और भवन से संबंधित कार्य में अच्छा लाभ मिल सकता है तरक्की के साथ आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी पुराने वाद विवाद का समाधान निकल सकेगा। स्त्री वर्ग से आपको नए कार्य में सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि : -
आप अपने निजी जीवन आरामदायक व्यतीत करेंगे घर परिवार के लोगों के बीच आपसी संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि : -
रुका हुआ पैसा आपको जल्द ही मिल सकता है कुछ बड़े कार्यो के प्रति आपको समझौता करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में बेहतर करने का आयोजन भी बनेगा सेहत में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा।

तुला राशि : -
भावुकता से निर्णय लेने से बचना होगा व्यापार में बड़े सुधार होते हुए देखने को मिलेंगे विवादों से आपको छुटकारा मिलेगा। आप भली-भांति जानते हैं कि सही क्या है और गलत क्या है।

वृश्चिक राशि : -
चिंतन करना आपके लिए लाभदायक होगा अपनी वाणी और तर्क के द्वारा आप किसी को भी अपने पक्ष में कर सकते हैं। रोजमर्रा के कार्य में आपका मन लगेगा आपको अपना लक्ष्य साफ दिखाई देगा।

धनु राशि : -
आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं और आशाओं के लिए नई दरवाजे खोल सकता है घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर राशि : -
सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी होगी किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने का विचार भी आ सकता है। आपको लाभ के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

कुंभ राशि : -
बड़े अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा आपके आपके द्वारा किए गए कार्य भविष्य में सफलता दिलाने में मदद करेंगे।

मीन राशि : -
आपके द्वारा किए गए कार्य भविष्य में सफलता दिलाने में मदद करेंगे लंबे समय से चली पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस सरकारी क्षेत्र में कुछ जरूरी बदलाव भी हो सकते हैं।

Sunday, May 03, 2020

आज का राशिफल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी जी ||

#आज_का_राशिफ़ल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी जी ||

आज का राशिफल 3 मई 2020।

मेष राशि : -
आने-जाने में कार्य करने समय वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। क्रोध व उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। धनहानि की आशंका है। नौकरी में अधिकारियों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। धनार्जन होगा।

वृष राशि : -
विवेक से कार्य करें। कार्यों में सफलता मिलेगी। तीर्थदर्शन का लाभ प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन व सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि : -
भाग्योन्नति के लिए प्रयास किए जा सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। व्यापार का विस्तार संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नए संपर्क बनेंगे। जल्दबाजी न करें।

कर्क राशि : -
डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। कोई मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप बिलकुल न करें।

सिंह राशि : -
खर्चे की मदों में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी व्यक्ति विशेष से विवाद हो सकता है। दूसरों की अपेक्षा बढ़ेगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लापरवाही न करें। समय सुधरेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। जोखिम न लें।

कन्या राशि : -
किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से भाग्योन्नति के द्वार खुलेंगे। कोई उलझन दूर होकर सुख-शांति बनी रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। मित्र व संबंधियों से मेल बढ़ेगा।

तुला राशि : -
घर में मेहमान आ सकते हैं। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बेचैनी रहेगी।

वृश्चिक राशि : -
परमार्थ करने की इच्छा रहेगी। मानसिक शांति रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। किसी कार्य के प्रति आशंका-कुशंका रह सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

धनु राशि : -
कोई बुरी सूचना मिलने से खिन्नता रहेगी। नकारात्मकता में वृद्धि होगी। मेहनत अधिक होगी। विवाद से क्लेश होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।

मकर राशि : -
ज्ञानार्जन तथा पठन-पाठन के कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ जीवन आनंदमय व्यतीत होगा। बाहरी सहयोग से कार्य बनेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। विवाद न करें।

कुंभ राशि : -
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। घर-बाहर सभी ओर सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।

मीन राशि : -
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आराम व मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। छोटी-मोटी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। प्रसन्नता रहेगी।

#ब्रेकिंग_न्यूज़ || ◆◆ 4 मई से ग्रीन और ऑरेंज जोन में खुलेंगे ब्यूटी पार्लर और सैलून ◆◆ ||


#ब्रेकिंग_न्यूज़ || केंद्र सरकार || लॉक डाउन अप्डेट्स ||
◆◆  4 मई से ग्रीन और ऑरेंज जोन में 
◆◆  गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइन जारी।

●● नेशनल डेस्क। भारत में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पूरे देश में 3 मई तक के लिए लागू किए गए लॉकडाउन (Lockdown) को 2 हफ्ते आगे बढ़ाते हुए 17 मई तक के लिए करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि इस बार लॉकडाउन के दौरान आम जनता को कुछ छूट और रियायतें दी गई हैं। जिन्हें लेकर गृह मंत्रालय ने एक और नई गाइडलाइन जारी की है। इस नई गाइडलाइन के तहत अब ग्रीन और ऑरेंज जोन (Green and Orange Zone) में सशर्त ब्यूटी पार्लर और सैलून (Beauty Parlor & Salon) खोलने की इजाजत दी गई है।


●● बता दें कि अभी तक किसी भी जोन में सैलून और नाई की दुकानें दोबारा खोलने की परमिशन नहीं थी, लेकिन अब गृह मंत्रालय ने शनिवार को स्पष्ट किया कि 4 मई से शुरू हो रहे लॉकडाउन के तीसरे चरण में ऑरेंज और ग्रीन जोन में नाई की दुकान, सैलून खोलने की अनुमति होगी।


●● केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने शनिवार को स्पष्ट किया कि चार मई से शुरू हो रहे लॉकडाउन के तीसरे चरण में हरित और औरेंज जोन में नाई की दुकान एवं सैलून को खोलने की अनुमति होगी। इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनियां इन क्षेत्रों में गैर-अनिवार्य सामानों की बिक्री भी कर सकेंगी।


●● गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि हरित और औरेंज जोन में ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा गैर जरूरी सामानों की बिक्री पर प्रतिबंध नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में नाई की दुकानें और सैलून भी खोलने की अनुमति होगी। ये छूट चार मई से प्रभावी होंगी जब लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होगा। बता दें कि गृह मंत्रालय ने रेड जोन में 130 जिलों, ऑरेंज जोन में 284 जिलों और ग्रीन जोन में 319 जिलों को रखा है।

●● केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को विस्तृत दिशानिर्देश जारी किया जिसमें संक्रमण के आधार पर बांटे गए रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के आधार पर विशेष गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति दी दी है। चुनिंदा उद्देश्यों और गृह मंत्रालय द्वारा स्वीकृत उद्देश्यों के लिए हवाई, रेल और सड़क मार्ग द्वारा लोगों की आवाजाही। रेड, ऑरेंज, ग्रीन जोन में बाह्य रोगी विभागों (ओपीडी) और मेडिकल क्लीनिकों को सामाजिक दूरी के नियमों के पालन और अन्य सुरक्षा सावधानियों के साथ परिचालन की अनुमति होगी, हालांकि निषिद्ध क्षेत्र में इसकी अनुमति नहीं होगी।


●● रेड जोन में जिन गतिविधियों की अनुमति है उनके अलावा टैक्सी और कैब को चालक के अलावा एक यात्री के साथ परिचालन की अनुमति होगी। अनुमति दी गई गतिविधि के लिए व्यक्ति और वाहन एक जिले से दूसरे जिले जा सकते हैं। चार पहिया वाहन में चालक के अलावा दो यात्री की अनुमति होगी जबकि दुपहिया वाहन पर दो लोग सवारी कर सकते हैं।


●● ग्रीन जोन सभी तरह की गतिविधियों की अनुमति होगी सिवाय उन गतिविधियों की जिनपर पूरे देश में रोक है। हालांकि, बसों का परिचालन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही किया जा सकता है और बस डिपो भी आधी क्षमता से काम करेंगे।
#खुलेंगे_ब्यूटी_पार्लर_और_सैलून

Friday, May 01, 2020

|| स्वास्थ्य समस्याओं एवम जानकारियों के लिए हेल्प no जारी ||

|| #ख़ास_ख़बर || बोकारो || स्वास्थ समस्याओं और जनाकरी के लिए  हेल्प no जारी

●● स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और जानकारी  के लिए हेल्प नंबर जारी || सिविल सर्जन॥

बोकारो : बोकारो सिविल सर्जन बोकारो श्री डॉ अशोक कुमार पाठक के द्वारा जानकारी दी गयी कि वर्तमान में कोरोना वायरस से बचाव हेतु पूरे देश मे लाॅकडाउन की गयी है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु उपायुक्त बोकारो श्री मुकेश कुमार के दिशा निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है एवं यहाँ के सभी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी भी दिन-रात पूरे तत्परता के साथ लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में लोगों को फोन काॅल व वाहट्स एप्प के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श मुहैया कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा ई- संजीवनी ओपीडी एवं टेलिमेडिसीन सेवा की शुरूआत की गयी है, जिसके तहत लाॅकडाउन की अवधि में प्रतिदिन( रविवार को छोड़कर) पहली पाली में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1ः00 बजे तक एवं दूसरी पाली में अपराह्न 3:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक जिला के विभिन्न चिकित्सक दूरभाष एवं वाह्टस एप्प पर उपस्थित होकर लोगों को निःशुल्क चिकित्सकीय सलाह/परामर्श देंगें।

#इन_चिकित्सकों_के_नाम_व_दूरभाषसंख्या_क्रमशः_इस_प्रकार_हैं

1. डाॅ0 रेणु भारती (फिजिसियन)-9835162024,

2. डाॅ0 पूनम सिंह (फिजिसियन)-7209414395,

3. डाॅ0 संजय कुमार, फिजिसियन-94310363

4.डॉ राजकुमार दास, फिजिसियन-7903673060

5. डॉ ज्योति लाल,फिजिसियन- 9546877699

6. डॉ शोभा सिन्हा,फिजिसियन- 8809920411

7.डॉ पिंकी पाल,फिजिसियन- 9835613527

8.डॉ कैलाश कुमार दास, नेत्र रोग विशेषज्ञ - 9431036328

9. डॉ पंकज भूषण, शिशु रोग विशेषज्ञ - 7004279625

10. डॉ नीलम अग्रवाल, फिजिसियन- 9470142545

11. डॉ निकेत चौधरी, दंत रोग विशेषज्ञ - 9234609848

12. डॉ शिखा, चिकित्सा पदाधिकारी, पेटरवार- 9430513657

13. डॉ सुप्रिया, चिकित्सा पदाधिकारी बेरमो- 9430755931

14. डॉ निरोज जोजो, चिकित्सा पदाधिकारी तेनुघाट- 8986665617

15. डॉ मुस्ताक, चिकित्सा पदाधिकारी गोमिया- 7764082800

16. डॉ सुनील कुमार, ENT- 9576067351

●● इसके अलावे सिविल सर्जन ने जानकारी दी गई कि बोकारो जिला अंतर्गत चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की और भी अधिक आवश्यकता को देखते हुए पिछले दिनों जिला प्रशासन द्वारा यहाँ के सभी निजी व सरकारी क्षेत्र में प्रैक्टिस करने वाले तथा सेवानिवृत्त चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की गयी थी कि वे स्वेच्छा से आगे आयें और जरूरत के इस समय में समाज की मदद करें, जिसके आलोक में उपरोक्त चिकित्सकों द्वारा दूरभाष एवं वाह्टस एप्प पर निःशुल्क सेवा देने हेतु सहमति दी गयी है, ताकि लाॅकडाउन के वजह से वैसे लोग जिन्हें चिकित्सकीय सलाह/परामर्श की आवश्यकता है वे इसके माध्यम से घर बैठे निःशुल्क चिकित्सकीय सलाह/परामर्श प्राप्त कर लाभान्वित हो सकें। उन्होंने आगे कहा कि यह हम सभी के लिए मुश्किल की घड़ी है जिसका सामना हमें पूरे धैर्य एवं परस्पर सहयोग के साथ करना है, ताकि कोरोना से इस जंग में हमारी जीत हो सकें एवं हम सभी के साथ-साथ हमारा पूरा समाज सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि कृपया जिले के और भी चिकित्सक आगे आएं और मानवीय मूल्यों का परिचय देते हुए समाज की सेवा करें, ताकि परस्पर सहयोग से हम इस विकट परिस्थिति का सामना कर सकें। इसमें सभी का सहयोग आपेक्षित है।

|| आज का राशिफ़ल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी जी ||


#आज_का_राशिफ़ल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी जी
आज का राशिफल 2 मई 2020।
मेष राशि : -
आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी. आज आप कार्यस्थल पर ऊर्जावान महसूस करेंगे. साथ ही सहकर्मियों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे. आज एक्सट्रा इनकम कमाने के लिए अच्छा दिन है. आज सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज कोई भी फैसला लेते समय भली-भांति सोच विचार लें.
वृष राशि : -
आज मन को अस्थिर रखना आवश्यक है. इससे आपको फायदा होगा. फैसला नहीं ले पाने की मनोदशा के चलते आज हाथ में आए अच्छे अवसर गवां सकते हैं. आज के दिन यात्रा पर ना जाएं तो बेहतर होगा. आज आप आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. लेकिन संतान के स्वास्थ्य से जुड़ी कोई खबर आपको बैचेन कर सकती है.
मिथुन राशि : -
आज के दिन अचानक कही से धन प्राप्ति का योग है.आज कोई आपका दोस्त नौकरी पाने में आपकी मदद करेगा. सेहत की ओर ध्यान देने की आवश्कता है. अनावश्यक चीजों पर धन खर्च करने से बचना होगा. आज किसी के साथ बहस में न पड़े. आज किसी से भी ऐसा कोई वायदा ना करें जिसे आप पूरा करने में पूरी तरह से सक्षम न हों. आज आर्थक स्थिति मजबूत रहेगी. आज आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है.
कर्क राशि : -
आज अगर किसी विषय को लेकर किसी भी प्रकार का कोई असमंजस जैसी स्थिति हो तो कोई बड़ा निर्णय ना लें. आज परिजनों से मनुमटाव हो सकता है. पारिवारिक कार्यों के चलते खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी. आज के दिन वाणी पर संयम बनाए रखने की आवश्यकता है. सेहत पर विशेष ध्यान दें. आज कार्यक्षेत्र पर अन्य दिनों के मुकाबले अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है.
सिंह राशि : -
आज आपका मन अशान्त रहेगा. किसी से बातचीत करते समय सयंम बनाए रखें. आज खर्चें बढ़ने के आसार हैं. सेहत को लेकर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. निवेश और प्रोपर्टी में की खरीद-फरौत के लिए आज का दिन अच्छा है. आज दोस्तों और जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा. जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. आज आपको सही समय पर निर्णय लेना होगा नहीं तो कोई बड़ा अवसर आपके हाथ में आकर निकल जाएगा. कारोबार के लिए दिन अच्छा है. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.
कन्या राशि : -
आज का दिन सफलता से भरपूर रहने वाला है. नए कार्य पूरे होंगे. कारोबारियों व नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन बेहद शुभ है. आज कारोबार में लाभ व नौकरी में प्रमोशन का योग है. पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा. लेकिन आज दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का गलत फायदा न उठाने दें. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है. आज दफ्तर में आपके काम की बेहद प्रशंसा होगी. घर पर पिता का स्वास्थ्य आपकी चिंता बढ़ा सकता है.
तुला राशि : -
आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा. सेहत में गिरावट रहेगी. आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. लेकिन कारोबार के लिहाज से दिन बेहतर है. आज कारोबार के नए अवसर प्रदान होंगे. आज ऐसी किसी जगह से आपको धन की प्राप्ति होगी जिसके बारे में आपने कभी सोचा नहीं था. आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी. कारोबार और बिजनैस में आज सहकर्मियों और पार्टनर्स का पूरा सहयोग मिलेगा.
वृश्चिक राशि : -
आज जितना हो सके उतना ही शांत रहने की कोशिश करें. आज नए कार्यों में असफलता मिल सकती है. गुस्से पर काबू रखें. सरकार का विरोध करने वाली किसी भी प्रृवत्ति से दूर रहें. आज खर्चों में वृद्धि होगी जिसके कारण आर्थिक स्थिति डामाडोल रहेगी. आज आपको लंबे समय से चले आ रही थकान व तनाव से मुक्ति मिलेगी. आज भविष्य को लेकर आपकी योजनाओं को किसी के साथ शेयर ना करें.
धनु राशि : -
आज आपका मन शांत रहेगा. आज खर्चों में वृद्धि होगी. आज के दिन कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें. आज कोई भी फैसला दिन की बजाय दिमाग से लेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा. आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. कारोबार में साझेदारी से लाभ होगा.
मकर राशि : -
आज कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा है. आज पैसों के लेन-देन में सफलता मिलेगी. सेहत की दृष्टि से दिन अच्छा है. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. दफ्तर में सहयोगियों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे. आज कामकाज के दबाव के चलते दिन व्यस्त रहेगा. देर शाम को कहीं से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है.
कुंभ राशि : -
आज नौकरी में परिवर्तन की संभावना है. आय में वृद्धि होगी. लेकिन बातचीत में संयम बनाए रखने की आवश्यकता है. आज किसी गलत जानकारी के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है. आज पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा. जिससे आप तनाव के साथ-साथ थकान भी महसूस करेंगे. आज किसी से आपकी मुलाकात होगी. आज अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है.
मीन राशि : -
आज मनोबल में कमी रहेगी. आज किसी के साथ बहस हो सकती है. सेहत की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है. आज कई अप्रिय घटनाओं के चलते मन खराब रहेगा. नौकरीपेशा वालों के लिए दिन अच्छा नहीं है. आज आर्थिक स्थिति भी कमजोर रहेगी. पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सड़क पर गाड़ी चलात समय ध्यान दें. दाम्पत्य जीवन में ऊथल-पुथल रहेगी.