Facebook

Most Popular & The leading News Channel.....

Tuesday, May 26, 2020

गया से कोलकाता जा रही कार नदी में गिरी || 5 लोगों की मौत

#धनबाद ~   26-05-2020 || 01:50 pm

◆ #गोविंदपुर_बरवापूर्व_में_खुदिया_पुल_नदी_में_गिरी_कार
◆ #5_की_मौत

धनबाद-गोविंदपुर : आज सुबह करीब 5: 30 बजे जीटी रोड के एक बड़े हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में मारे गए पांचों लोग अपनी स्विफ्ट कार WB07J32 21 में सवार होकर गया से कोलकाता जा रहे थे हादसे में एक 2 वर्षीय बच्ची एक महिला और तीन पुरुष भी थे जिनकी सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई मोहम्मद इकबाल अहमद दलिश नवाज व अन्य शामिल है।

ऐसे हुआ ख़ौफ़नाक हादसा :

● तेज रफ्तार में जा रही कार गोबिंदपुर थाना अंतर्गत बरवापूर्व के पास खुदिया पुल पर एकाएक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सीधे नदी में जा गिरी।

● यह दुर्घटना कितनी ख़ौफ़नाक थी, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कार पुल पर पूरी तरह चढ़ने से पहले ही डिवाइडर से टकरा कर हवा में 20-25 फीट ऊपर उड़ गई। फिर पुल के किनारे की रेलिंग को बिना छुए करीब 40 फीट नीचे गहरी नदी में उल्टे जा गिरी। चारों चक्के ऊपर थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कार एक्शन फिल्म की तरह हवा में लहराती नजर आई। नदी में पानी है और कार के दरवाजे लॉक थे। समझा जा रहा है कि पानी के अंदर कार में दम घुटने से सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह 4 बजे कोलकाता स्थित अपने
परिजनों से की थी अंतिम बार बात

● प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये सभी गया स्थित अपने घर से कोलकाता जा रहे थे। बरामद मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड के अनुसार सुबह करीब  4 बजे इनलोगों की कोलकाता स्थित परिजनों से अंतिम बार बात हुई थी। दुर्घटना की सूचना दिए जाने के बाद परिजन कोलकाता से धनबाद के लिए विदा हो चुके हैं।

पुलिस ने लोगों के सहयोग से
कार से निकाले सभी शव

●  दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए। पुलिस मौके पर पहुंची।  पुलिस ने लोगों के सहयोग से कार से लोगों को बचाने की कोशिश की। मगर सबकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद लोगों के सहयोग से कार को सीधा कर सभी शव निकाले गए। शवों को एक मालवाहक में लाद कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद पीएमसीएच भेज दिया गया है। साभार....