Facebook

Most Popular & The leading News Channel.....

Friday, December 11, 2020

दुनिया के कोने कोने से ब्लड मैन को मिल रहे सम्मान..


 #बोकारो // चास के ब्लड-मैन अब विश्व रिकॉर्ड बनाने की राह पर // 


◆  नही थम रहा अवार्ड्स मिलने का सिलसिला

◆  श्रीलंका द्वारा #डॉक्टरेट_की_मानद_उपाधि_से_नवाजे_गए हरबंस


@ Posted : 11-12-2020 // 02 : 30 pm


बोकारो ((#yello_tv - न्यूज़ )) : सुनने में अजीब लगेगा लेकिन ये सच है कि बोकारो के हरबंस सिंह सलूजा के कीर्तिमान और अवार्ड्स पाने का सिलसला थमने का नाम नही ले रहा। लगातार सम्मान पाने और अलग अलग खिताबों से नवाजे जाने वाले हरबंस के चर्चे अपने देश से होते हुए दुनिया के अलग अलग कोनो तक दस्तक देनी शुरू कर दी है और जिस तरह अवार्ड्स की संख्या बढ़ती जा रही हैं उससे तो यही लगता है कि जल्द ही सबसे ज्यादा अवार्ड्स पाने में विश्व रिकार्ड हासिल करेंगे बोकारो के हरबंस सिंह सलूजा।  


बता दें कि....... 


👉🏿....  ब्लड मैन हरबंस सिंह सलूजा के द्वारा किए जा रहे रक्तदान के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा भाव की चर्चा अब सिर्फ अपने देश तक ही सीमित नहीं रही बल्कि दुनिया के कई देशों तक पहुंच गई है।

 


◆  श्री सलूजा को श्रीलंका द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया है।


👉🏿 ..... डॉ नवल जीवानंदा फाउंडेशन , श्रीलंका द्वारा हरबंस सिंह सलूजा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें  HONORARY DOCTORATE के सम्मान से नवाजा गया


◆  ब्लड मैन सलूजा को लॉकडाउन पीरियड में लगातार सेवा करने के लिए राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय कई सम्मान पहले भी प्राप्त हो चुके हैं


👉🏿 ...... श्री सलूजा से बात करने पर उन्होंने बताया की वैसे तो कोरोना महामारी पूरी दुनिया के लिए बड़ा संकट बनकर आई है परंतु कुछ विशेष मरीजों जिन्हें नियमित रक्त की आवश्यकता पड़ती है , जैसे कि थैलेसीमिया , कैंसर के मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं की समस्याएं अधिक बढ़ गईं ,लेकिन इस मुश्किल दौर में भी बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के संस्थापक सह अध्यक्ष श्री हरबंस सिंह सलूजा लगातार जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करवाते रहे और खुद भी हर 3 महीने उपरांत रक्तदान करते रहे।

 


👉🏿 ...... आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ब्लड मैन सलूजा द्वारा सिर्फ लॉकडाउन पीरियड में ही 900 यूनिट से भी अधिक रक्तदान कराया जा चुका है एवं उनके नेतृत्व में 11 रक्तदान शिविर का सफल आयोजन भी किया गया है।


◆  श्री सलूजा ने बोकारो के सभी रक्त दाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बोकारो के रक्त दाताओं की वजह से ही इतना बड़ा सम्मान प्राप्त हुआ ।

Thursday, December 03, 2020

#बोकारो // डॉ राजेंद्र प्रसाद की मनाई गई भव्य जयंती //

 #बोकारो // डॉ राजेंद्र प्रसाद की मनाई गई भव्य जयंती // 


◆  BSL के डायरेक्टर इंचार्ज ने किये श्रद्धासुमन अर्पित

◆  शहर के लगभग सभी गणमान्यों की रही उपस्थिति


@  Posted : 03-12-2020 // 01 : 12 pm


बोकारो (( #yello_tv - न्यूज़ )) : आज डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती के शुभ अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद विचार मंच द्वारा सेक्टर 2 राजेंद्र चौक पर स्थित उनकी मूर्ति को भव्य तरीके से सजाकर जयंती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया ।


👉🏿 ...... जिसमें शहर के लगभग सभी गणमान्यों की उपस्थिति रही और विशिष्ट अतिथि के रूप में बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज श्री अमलेंदु प्रकाश भी उपस्थित रहे उन्होंने जयंती कार्यक्रम की शुरुआत  स्वर्गीय डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। 


#क्या_कहा_श्री_अमलेंदु_प्रकाश_ने.....


👉🏿 ....... इस अवसर पर बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज श्री अमलेन्दु प्रकाश ने कहा कि हमें डॉ राजेंद्र प्रसाद के जीवनी से सीख लेनी चाहिए और उनके बताए और उनके विचारों एवं पद चिन्हों पर चलकर अपनी जिंदगी संवारने चाहिए। 


👉🏿...... कार्यक्रम में मुख्य रूप से BSL के डायरेक्टर इंचार्ज श्री अमलेंदु प्रकाश, ED, संचार प्रमुख श्री एम. एस. धान, टाउनशिप GM शालिमग्राम सिंह, एस के वर्मा, बिनोद सिन्हा, रवि श्रीवास्तव एवं झारखंड अभिभावक महासंघ की ओर से राकेश मधु, नीरज पटेल, नीरज सिंह, शम्भू चौधरी के अलावा अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति भी सराहनीय रही।

Tuesday, December 01, 2020

...... #Good_मॉर्निंग ...... ◆ 02-12-2020 // 06 : 40 am




 ...... #Good_मॉर्निंग ......


◆ 02-12-2020 // 06 : 40 am

पलामू में बुरी तरह से दुर्घटना-ग्रस्त कार बरामद

#पलामू....


उंटारी पुलिस ने चेचरिया गांव के समीप मुख्यपथ के बगल से एक क्षतिग्रस्त कार( एम एच 43 वी 129) बरामद किया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि दुर्घटना के बाद सवार गाड़ी छोड़कर वहां से चले गए हैं। गाड़ी पलटने के बाद उसमें सवार लोगों ने उसे सीधा किया है लेकिन दुर्घटना में कार बुरीतरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है जिसके कारण वहीं छोड़कर फरार हो गए हैं। अभी तक  उससे संबंधित कोई भी व्यक्ति उक्त घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है जिससे घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ECL के CMD ने की शिष्टाचार मुलाक़ात...


मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से ईसीएल ( ईस्टर्न कोलफील्डस लिमिटेड ) के सीएमडी श्री पीएस मिश्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की।मुख्यमंत्री को श्री मिश्रा ने झारखण्ड में संचालित ईसीएल की विभिन्न परियोजनाओं से अवगत कराया।

Friday, September 04, 2020

#8_सरकारी_बैंकों_का_होगा_निजीकरण

 

#8_सरकारी_बैंकों_का_होगा_निजीकरण 

◆ रह जायेंगे केवल 4 सरकारी बैंक

◆ नीति आयोग का ब्लूप्रिंट तैयार 

◆ 04-09-2020 || 04:27 pm


दिल्ली (#Yello_Tv न्यूज़) :  बैंकिंग सेक्टर में बीते तीन वर्षों में विलय और निजीकरण के चलते सरकारी बैंकों की संख्या 27 से 12 ही रह गई है, जिसे अब केंद्र सरकार अब चार तक ही सीमित करने की तैयारी में है. इसके लिए नीति आयोग ने ब्लूप्रिंट भी तैयार कर लिया है. आयोग के ब्लूप्रिंट मुताबिक, देश में सिर्फ चार ही बैंक सरकारी रहेंगे.


🔷 इन बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक(एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक शामिल हैं. इनके अलावा आयोग ने तीन छोटे सरकारी बैंकों पंजाब ऐंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और यूको बैंक का प्राथमिकता के आधार पर निजीकरण करने की सलाह दी है.


🔷फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अन्य सरकारी बैंकों (बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, सेंट्रल बैंक और इंडियन बैंक) का सरकार या तो 4 बचे हुए बैंकों में विलय करेगी या फिर उनमें हिस्सेदारी घटाएगी. इन बैंकों में केंद्र अपनी हिस्सेदारी को 26 फीसदी तक सीमित कर सकती है.


🔷 गौरतलब है कि पिछले दिनों निजीकरण के लिहाज से केंद्र सरकार ने स्ट्रेटेजिक और नॉन-स्ट्रेटेजिक सेक्टर्स तय किए थे. इसमें बैंकिंग को स्ट्रेटेजिक सेक्टर में रखा गया था. स्ट्रेटेजिक सेक्टर में अधिकतम 4 सरकारी संस्थाओं को ही इसमें मंजूरी दी जा सकती है. ऐसे में यह साफ है कि केंद्र सरकार 4 बैंकों पर ही अपना नियंत्रण रखेगी. नीति आयोग के इस स्ट्रेटेजिक सेक्टर को जल्दी ही कैबिनेट के सामने लाया जा सकता है.


🔸🔸 इंदिरा सरकार का बनाया कानून होगा निरस्त :


🔷 2015 से लेकर 2020 तक केंद्र सरकार ने बैड लोन के संकट से घिरे सरकारी बैंकों में 3.2 लाख करोड़ रुपये का पूंजी निवेश किया था. इसके बाद भी इन बैंकों का मार्केट कैपिटलाइजेशन तेजी से कम हुआ है. कोरोना काल में तो यह संकट और गहरा हुआ है. बैंकों के निजीकरण के लिए मोदी सरकार 1970 में बैंकों के राष्ट्रीयकरण के मकसद से बने कानून बैंकिंग कंपनीज ऐक्ट को निरस्त कर सकती है.


🔷 ऐसा करना सरकार के लिए मुश्किल भी नहीं होगा क्योंकि संसद के दोनों सदनों से वह बिल को पारित कराने में सक्षम है. बता दें कि इंदिरा गांधी ने 1970 में 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था और फिर 1980 में एकबार फिर से 6 निजी बैंक सरकारी क्षेत्र का हिस्सा बन गए थे. साभार....राँची लाइव

#झारखंड_में_21_सितंबर_से_खुल_सकते_है_स्कूल_


 #झारखंड_में_21_सितंबर_से_खुल_सकते_है_स्कूल_

◆ केंद्र की गाइडलाइन के आधार पर झारखंड शिक्षा परियोजना ने बनाया प्रस्ताव 

◆ 04-09-2020 || 01:58 pm


(#Yello_Tv न्यूज़) : झारखंड में लॉकडाउन की वजह से पिछले साढ़े पांच महीने से बंद स्कूलों की तस्वीर अब बदलने वाली है. 21 सितंबर से राज्य के सभी सरकारी 10वी और 12वी के स्कूल खुलेंगे. इन स्कूलों में 50 प्रतिशत तक टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ आएंगे. 21 सितंबर से 9 वी कक्षा से 12 वी कक्षा के छात्र भी अपने-अपने स्कूलों में अपनी मर्जी से जा सकेंगे. स्कूल आने के लिए ना तो किसी बच्चे को पाबंद किया जायेगा और ना ही किसी बच्चे को रोका जायेगा कि वो स्कूल न आये. 


◆ रोटेशन के आधार पर सभी शिक्षकों को एक दिन का गैप कर स्कूल आना होगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के आधार पर झारखंड शिक्षा परियोजना ने यह प्रस्ताव बनाया है. परियोजना ने यह प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजा है, जिस पर आज बैठक होनी है. इसके बाद इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा जायेगा. इधर, प्रशासी पदाधिकारी जयंत मिश्रा ने बताया की केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार प्रस्ताव बनाया गया है.

Wednesday, September 02, 2020

#प्रधानमंत्री_नरेंद्र_मोदी_का_ट्विटर_एकाउंट_हुआ_हैक_


 #प्रधानमंत्री_नरेंद्र_मोदी_की_पर्सनल_वेबसाइट_का_टि्वटर_अकाउंट_हुआ_हैक

◆ हैकर ने बिटक्वॉइन की मांग की

◆ 03-09-2020 || 09:13 am

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का टि्वटर अकाउंट हैक हो गया है. हैकर ने कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए डोनेशन में बिटक्वॉइन की मांग की. हालांकि तुरंत बाद में बोगस ट्वीट्स डिलीट कर दिए गए.


◆ प्रधानमंत्री की पर्सनल वेबसाइट के टि्वटर अकाउंट पर क्रिप्टो करेंसी से जुड़े ट्वीट किए गए. टि्वटर अकाउंट पर एक मैसेज में लिखा गया, मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि कोविड-19 के लिए बनाए गए पीएम मोदी रिलीफ फंड में डोनेट करें।


◆ एक और ट्वीट में हैकर ने लिखा, यह अकाउंट जॉन विक (hckindia@tutanota.com) ने हैक कर लिया है. हमने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया है. हालांकि अब ये बोगस ट्वीट डिलीट कर दिए गए हैं.


◆ बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का जो वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट है, उसके 25 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं.


◆ हैकर ग्रुप का नाम जॉन विक है. 30 अगस्त को साइबर सिक्योरिटी फर्म साइबल ने दावा किया था कि जॉन विक ग्रुप का ही पेटीएम मॉल के डेटा चोरी में हाथ था. पेटीएम मॉल यूनीकॉर्न पेटीएम की ई-कॉमर्स कंपनी है.साइबल ने दावा किया था कि इस हैकर ग्रुप ने फिरौती की मांग की थी. हालांकि पीटीएम ने कहा कि जांच के दौरान डेटा में सेंधमारी जैसी कोई घटना नहीं हुई थी.


◆ जुलाई महीने में एक ऐसी ही घटना सामने आई थी जिसमें वॉरेन बफेट, जेफ बेजॉस, बराक ओबामा, जो बिडेन, बिल गेट्स और एलॉन मस्क समेत कई बड़ी हस्तियों के टि्वटर अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की गई थी. इन लोगों के ट्विटर अकाउंट पर क्रिप्टो करेंसी से जुड़े पोस्ट किए गए थे. साभार..... झरखण्ड न्यूज़

Sunday, August 30, 2020

बिक गया बिग-बाजार || कर्ज में डूब गया था.....

 #बिक_गया_बिग_बाजार

◆ कैसे कर्ज में डूबते गए रिटेल किंग किशोर बियानी!

◆ 31-08-2020 || 07:28 am


◆ बिग बाजार में सेल का इंतजार लगभग हर मध्यम वर्गीय परिवार करता है, क्योंकि सेल का दौरान बिग बाजार में हर तरह के प्रोडक्ट पर भारी छूट दी जाती है. कंपनी की टैगलाइन 'सबसे सस्ता, सबसे अच्छा' ने घर-घर पहचान दिलाई. लेकिन रिटेल किंग कहे जाने वाले किशोर बियानी अब अपने इस कारोबार को मुकेश अंबानी के हाथों बेच दिया है.


◆ किशोर बियानी एक सफल भारतीय कारोबारियों में गिने जाते हैं. 2019 से पहले उनका कारोबार तेजी से फैल रहा था. किशोर बियानी का फ्यूचर ग्रुप वित्तीय संकट में इस साल की शुरुआत में आया. यह तब हुआ जब फ्यूचर रिटेल कर्ज के भुगतान में फेल हो गई. इसके बाद बैंकों ने कंपनी के गिरवी रखे शेयरों को जब्त कर लिया.


◆ साल 2019 में फोर्ब्स की लिस्ट में किशोर बियानी 80वें नंबर के सबसे अमीर बिजनेसमैन थे. लेकिन अब कर्ज उतारने के लिए उन्होंने अपना बड़ा कारोबार रिलायंस रिटेल एंड फैशन लाइफस्टाइल लिमिटेड (RRFLL) को  24713 करोड़ रुपये में बेच दिया है. इस डील के साथ ही किशोर बियानी के ऊपर रिटेल किंग का तमगा भी हट जाएगा.


◆ दरअसल, साड़ियों के कारोबार से बिग बाजार के सफर तक पहुंचने वाले मारवाड़ी परिवार में जन्मे किशोर बियानी ने 1987 में पैंटालून की शुरुआत की थी. पैसे की कमी की वजह से उन्होंने इस कारोबार को साल 2012 में आदित्य बिड़ला ग्रुप को बेच दिया. पैंटालून और बिग बाजार की शुरुआत बियानी ने कोलकाता से की थी.


◆ किशोर बियानी ने अपने बिजनेस की शुरुआत 1987 में की थी, उनकी पहली कंपनी मेंज वियर थी. बाद में इसका नाम उन्होंने पैंटालून कर दिया गया. फिर 1991 में इसका नाम पैंटालून फैशन लिमिटेड कर दिया गया. 2001 में किशोर बियानी ने पूरे देश में बिग बाजार के स्टोर खोले.


◆ किशोर बियानी ने मुंबई के एच. आर कॉलेज के छात्र रहे हैं. उनकी यात्रा मुंबई में 1980 में स्टोन वॉश डेनिम फैब्रिक की बिक्री से शुरू हुई थी. किशोर बियानी का सपना हर किसी तक अपने खुद के लेबल के प्रोडक्ट को पहुंचाना था, और कुछ हदतक वो इसमें सफल भी रहे. कोलकाता से 26 साल की उम्र में पैंटालून से शुरुआत करने वाले बियानी ने 59 साल की उम्र में अब सारा कारोबार रिलायंस के हाथों बेच दिया.


◆ किशोर बियानी के लिए साल 2019 सबसे संकट वाला रहा. 2019 की समाप्त तिमाही में फ्यूचर रिटेल के मुनाफे में 15 फीसदी की गिरावट आई थी, वहीं रेवेन्यू में 3 फीसदी की कमी देखी गई थी. अब कोरोना की वजह से  संकट और गहरा गया. लगातार कर्ज का बोझ बढ़ने से रेटिंग एजेंसियों ने भी रेटिंग घटा दी. जिससे फ्यूचर रिटेल के शेयरों में करीब 75 फीसदी तक गिरावट देखने को मिली.


◆ डील के बाद रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि हम छोटे व्यापारियों के साथ सक्रिय सहयोग के हमारे अनूठे मॉडल के साथ रिटेल इंडस्ट्री के विकास की गति को जारी रखने की उम्मीद करते हैं. हम देश भर में अपने उपभोक्ताओं को अहमियत प्रदान के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. इससे रिलायंस फ्यूचर ग्रुप के बिग बाजार, ईजीडे और FBB के 1,800 से अधिक स्टोर्स तक पहुंच बनाएगी, जो देश के 420 शहरों में फैले हुए हैं.


◆ रिलायंस और फ्यूचर रिटेल के बीच इस डील की शुरुआत इसी साल शुरू हुई थी. रिलायंस से पहले अमेरिकी कंपनी अमेजन ने भी फ्यूचर ग्रुप में दिलचस्पी दिखाई थी. लेकिन आरआईएल के साथ एक डील ने बियानी के कर्ज के मुद्दों का पूरी तरह से समाधान कर दिया है. अब इस डील के बाद किशोर बियानी अपने ऊपर से सभी कर्ज को उतारने में मदद मिलेगी. और आने वाले दिनों में फिर कुछ नई शुरुआत कर सकते हैं. Source:DHN24


Saturday, August 29, 2020

आशिक़मिजाज प्रिंसिपल करता था छात्राओं को अश्लील msg

 

#प्रिंसिपल_के_सिर_चढ़ा_आशिकी_का_भूत

◆ छात्राओं का नंबर निकाल करता था अश्लील मैसेस

◆ कोटाबाग  उत्तराखंड

◆ 30-08-2020  10:23 am


उत्तराखण्ड (#Yello_Tv न्यूज़) : कोटाबाग डिग्री कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ विद्यालय की छात्राओं ने फोन पर अश्लील मैसेस और फोन कर अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज कराया है। छात्राओं का आरोप है कि एक साल पहले तबादला होकर आए प्राचार्य तकरीबन रोजाना व्हाट्स अप पर अभद्र-अश्लील मैसेज करते थे।


◆ भयभीत छात्राएं बदनामी के डर से अब तक चुप रहीं मगर शनिवार कुछ छात्राओं ने हिम्मत दिखाई और प्राचार्य के खिलाफ आवाज उठाते हुए कालाढूंगी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


◆ पुलिस को सौंपी तहरीर में कोटाबाग डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने बताया कि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश टम्टा कॉलेज की कई छात्राओं को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज करने के साथ फोन कर अभद्र भाषा इस्तेमाल करते हैं।


◆ उनकी हरकत से छात्राओं में काफी भय है। आरोप है कि प्राचार्य करीब साल भर पहले नियुक्ति पाने के बाद से ही लड़कियों को गलत मैसेज और फोन कर रहे हैं, लेकिन छात्राएं बदनामी के डर से मुंह नहीं खोल रही थीं। 


◆ कोटाबाग डिग्री कॉलेज की कुछ छात्राओं की लिखित तहरीर पर प्राचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्राओं के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। 

दिनेश नाथ महंत, थानाध्यक्ष 


◆ मैं सभी को गुड मॉर्निंग और गुड नाइट का मैसेज करता हूं। किसी को कोई गलत मैसेज चला गया हो तो क्षमा चाहूंगा। मैं हर सजा भुगतने को तैयार हूं।

डॉ. प्रेम प्रकाश टम्टा, प्राचार्य, कोटाबाग डिग्री कॉलेज 


◆ निलंबन के लिए ब्लॉक पर धरना 

कालाढूंगी। मामला खुलने के बाद भड़के कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने छात्र संघ पदाधिकारियों की अगुवाई में ब्लाक दफ्तर पर धरना शुरू कर दिया। छात्राओं का कहना था कि जब तक प्राचार्य का निलंबन नहीं होता, वह आंदोलन जारी रखेंगे।धरने पर छात्र संघ अध्यक्ष रीता बिष्ट, उपाध्यक्ष निशा जोशी, सचिव अक्षय कुमार, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, उपसचिव हरेंद्र राणा सहित ललित जोशी, कमल बोहरा, रजत बधानी, चंदू सनवाल, विनोद जोशी, पुनीत बिष्ट, शिवम पांडे, यशपाल साह, हेमंत कुमार, ललित मोहन जोशी शामिल रहे

Sunday, August 23, 2020

#पत्रकार_पर_कोयला_चोरों_द्वारा_हुए_हमले_पर_प्रशासन_सुस्त

 

#खास_खबर ||

◆ कोयला चोरों की पिटाई से घायल पत्रकार BGH में भर्ती
◆ चन्द्रपुरा || बोकारो
◆ 24-08-2020 || 09:28 am

बोकारो (#Yello Tv न्यूज़) : जिले के चन्द्रपुरा निवासी पत्रकार अरविंद कुमार शर्मा की स्थिति अचानक गंभीर होने के कारण आज उन्हें बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्ञात हो कि विगत 10 अगस्त को कोयला चोरों के द्वारा पत्रकार पर हमला किया गया था। इससे उनके सिर में खून जम गया था तथा छाती पर भी गंभीर चोट लगी थी। 

◆ वहीं इस मामले में दुग्धा थाना पुलिस की लापरवाही व सुस्ती झलक कर सामने आ रही है। #घटना_के_13_दिन_बीतने_के_बावजूद हमलावर पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की लापरवाही को देखते हुए बोकारो प्रेस क्लब के सदस्य आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि प्रशासन इस मामले को काफी हल्के में ले रही है और सुस्त है। 

◆ इस संबंध में प्रेस क्लब के अध्यक्ष कृष्णा चौधरी ने कहा कि यदि दो दिन अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बोकारो प्रेस क्लब सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में कोयलांचल डीआईजी, बोकारो डीसी व एसपी को अवगत कराया जा चुका है।

#अब_बिना_वैध_PUC_के_नही_मिलेगा_इंश्योरेन्स_

 #ख़ास_ख़बर_

◆ 24-08-2020 || 09:02 am

◆ दिल्ली 


दिल्ली (#Yello_Tv_न्यूज़) : सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अब से इंश्योरेन्स क्लेम तभी पास होगा यदि दुर्घटना के दौरान मालिक के पास वैध PUC है ! अगर पोल्यूशन सर्टिफ़िकेट नहीं है तो इंश्योरेन्स भी अमान्य होगा! कृपया इस बारे में सभी को सूचित करें !!


#अब_72_दिन_बाद_फ्री_में_मिलेगी_कोरोना_वैक्सीन_

 

#ख़ुशख़बरी
◆ 72 दिन बाद फ्री मिलेगी कोरोना वैक्सीन
◆ 23-08-2020 || 09:21 pm

दिल्ली (#Yello_Tv_न्यूज़) : ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोना वायरस वैक्सीन से दुनियाभर को उम्मीदें हैं. दुनिया में अभी जितनी भी वैक्सीन पर काम चल रहा है, उनमें ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को महत्वपूर्ण समझा जा रहा है. इस वैक्सीन के भारत में उत्पादन के लिए सीरम इंस्टीट्यूट को पहले ही अनुमति मिल चुकी है. अब खबर आई है कि भारत सरकार सीरम इंस्टीट्यूट से वैक्सीन की खरीद करेगी और लोगों को मुफ्त में देगी.

◆ सीरम इंस्टीट्यूट को दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन उत्पादक संस्था कहा जाता है. सीरम इंस्टीट्यूट न सिर्फ ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन बल्कि कई अन्य वैक्सीन कैंडिडेट का उत्पादन कर रही है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी वाली कोरोना वैक्सीन का भारत में उत्पादन Covishield के नाम से होगा. बिजनेस टुडे में छपी पीबी जयकुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार ने संकेत दिया है कि वह सीरम इंस्टीट्यूट से सीधे वैक्सीन खरीदेगी. सरकार ऐसी योजना बना रही है जिससे ये वैक्सीन लोगों को मुफ्त में मिलेगी. सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट से अगले साल जून तक 68 करोड़ डोज की मांग की है. सरकार इस वैक्सीन का ट्रायल तेजी से पूरा करने को मंजूरी दे चुकी है. वैक्सीन सफल घोषित होने पर लोगों को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत मुफ्त में वैक्सीन दी जाएंगी.

◆ बता दें कि ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के उत्पादन का अधिकार एस्ट्रेजेनका कंपनी को है. एस्ट्रेजेनका कंपनी के साथ ही सीरम इंस्टीट्यूट ने करार किया है. इस करार के तहत सीरम इंस्टीट्यूट न सिर्फ भारत बल्कि 92 देशों में वैक्सीन की सप्लाई कर सकती है. सीरम इंस्टीट्यूट पुणे में स्थित है. इंस्टीट्यूट का कैंपस 150 एकड़ में फैला है. यहां सैकड़ों कर्मचारी तेजी से वैक्सीन उत्पादन करने में जुटे हैं. वहीं, मौजूदा योजना के तहत अगले करीब 72 दिन में वैक्सीन बाजार में पहुंच सकती है.शनिवार को भारत में Covishield वैक्सीन के फेज-3 ट्रायल की पहली खुराक दी गई. दूसरी खुराक 29 दिन के बाद दी जाएगी. दूसरी खुराक देने के 15 दिन बाद ट्रायल का आखिरी डेटा सामने आएगा. सबकुछ सही रहा तो करीब 72 दिन में वैक्सीन लोगों तक पहुंच सकती है.

◆ वहीं, सीरम इंस्टीट्यूट को कोरोना वैक्सीन तैयार करने के लिए बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन और गवि वैक्सीन्स अलायंस से 150 मिलियन डॉलर का फंड भी मिला है. ये फंड भारत सहित अन्य विकासशील देशों को वैक्सीन सप्लाई करने के लिए दिया गया है. गवि वैक्सीन अलायंस की योजना के तहत एस्ट्रेजेनका और नोवावैक्स वैक्सीन की प्रति खुराक की कीमत 224 रुपये होगी. गवि 92 देशों के लिए कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराएगा.

Saturday, August 22, 2020

#प्रशासन_ने_दिखाई_अपनी_कलात्मक_सृजनता_

 #प्रशासन_ने_दिखाई_अपनी_कलात्मक_सृजनता

◆ कोडरमा || झारखंड

◆ 22-08-2020 || 01:41 pm


कोडरमा (#Yello_Tv_न्यूज़) : भारत अपनी छुपी और बहुमुखी प्रतिभाओं के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और यही एक चीज है जो हमें अपने भारतीय होने पर और भी ज्यादा गर्व महसूस करवाता है वो है। हम भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से, उन हर चीज में पारंगत हो जाते हैं जो असम्भव सी लगती है । 


◆ जी हाँ कुछ ऐसा ही खूबसूरत उदाहरण देखने को मिला है झारखंड के कोडरमा जिले के ऊपायुक्त श्री रमेश घोलाप द्वारा जिनके बारे में  #Yello_Tv_न्यूज़ द्वारा पहले भी (( एक शख्श एक प्रेरणा )) सेगमेंट में 28 जून 2020 शाम 5:30 बजे विस्तारित रूप से  बताया गया था। जिसमे हमने उनके जीवन मे किये गए संघर्ष और समाजिक रूप से झेले गए ताप का मुंहतोड़ जवाब देते हुए आईएएस के परीक्षा में उत्तीर्ण होने तक के सफर के बारे में चर्चा की थी। लेकिन आज ऊपायुक्त महोदय का एक बिल्कुल ही अलग अंदाज उनके कलात्मक प्रवृत्ति को भी उजागर कर हमारे साथ साथ दुनिया को भी अचंभे में डाल दिया है। 


◆ जी हां हम बात कर रहे हैं गणेश चतुर्थी के मौके पर ऊपायुक्त कोडरमा #श्री_रमेश_घोलाप द्वारा अपने हाथों से बनाये गए गणेश की प्रतिमा की जिसे देखकर अनायास ही ह्रदय श्रद्धा भाव से ओतप्रोत हो जाता है। 


◆ प्रतिमा इतनी खूबसूरत बनी है कि मानो किसी सधे हुए मूर्तिकार ने बनाई हो शायद। लेकिन ये हाथ किसी मूर्तिकार के नही बल्कि प्रशासनिक मूर्तिकार श्री घोलाप जी के हैं। जिन्होंने अपने प्रशासनिक प्रभुद्धता के साथ साथ अपनी कलात्मक शौर्य को भी आज जग जाहिर किया है। 


#Yello_Tv_न्यूज़ का नमन है आप जैसे बहुमुखी प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को.....

Friday, August 21, 2020

#सन्देहास्पद_अवस्था_में_सैलून_चालक_का_खून_से_लथपथ_मिला_शव_

 

#संदेहास्पद_स्थिति_में_युवक_का_शव सैलून से बरामद
◆ रामगढ़ || झारखंड
◆ 21-08-2020 || 11:30 pm

रामगढ़ (#Yello_Tv_न्यूज़) : सैलून चलाने वाले युवक राजन ठाकुर के गर्दन में किसी धारदार हथियार से गर्दन पर वार करने के गहरे निशान मिले हैं।

◆ पुलिस ने जांच-पड़ताल में प्रथम दृष्टया युवक की हत्या की आशंका जाहिर की है। वहीं परिजनों व मुहल्ले के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस इसे आत्महत्या से भी जोड़कर जांच कर रही है।

◆ रामगढ़ जिले के भुरकुंडा काेयलांचल अंतर्गत भदानीनगर ओपी क्षेत्र के नीचे मार्केट स्थित एक सैलून के अंदर शुक्रवार को संदेहास्पद स्थिति में एक 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अपने घर के महज 100 गज दूरी पर सैलून चलाने वाले युवक राजन ठाकुर के गर्दन में किसी धारदार हथियार से गर्दन पर वार करने के गहरे निशान मिले हैं। सैलून में कुर्सी सहित खून से लथपथ जमीन पर युवक का शव गिरा हुआ मिला है।

◆ सूचना मिलते ही पतरातू सर्किल के एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो व भदानीनगर ओपी पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने जांच-पड़ताल में प्रथम दृष्टया युवक की हत्या की आशंका जाहिर की है। वहीं परिजनों व मुहल्ले के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस इसे आत्महत्या से भी जोड़कर जांच कर रही है। छानबीन के दौरान घटनास्थल यानी सैलून के अंदर गर्दन रेतने में कोई भी धारदार हथियार नहीं मिला। शव के पास एक सेविंग करने में प्रयुक्त होने वाले खून लगा एक ब्लेड बरामद पाया गया है। उसके दाएं हाथ के तीन अंगुलियों में भी जख्म के निशान मिले है। पुलिस घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच में जुट गई है।इस क्रम में पुलिस फोरेंसिक टीम के सहारे वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा किया। साथ ही खाेजी कुत्ते के सहारे भी की।

◆ बताया गया कि कोरोना को लेकर लॉकडाउन में सैलून बंद है। दरवाजा बंद कर वह प्रतिदिन आसपास के लोगों का बाल-दाढ़ी सेविंग करता था। शुक्रवार को भी वह सुबह को दो-तीन लोगाें का बाल-दाढ़ी बनाया। इसके बाद नास्ता करने के लिए घर चला गया। कुछ देर के बाद वह घर से फिर सैलून आया। इसके आधे घंटे के बाद एक व्यक्ति बाल-दाढ़ी बनाने के लिए सैलून पहुंचा।दरवाजा बंद था तो आवाज देते हुए उसने दरवाजे को धीरे से धक्का देकर खोला, तो पाया कि युवक राजन ठाकुर कुर्सी सहित खून से लथपथ जमीन पड़ा हुआ है। इस संबंध में पतरातू एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने कहा पुलिस युवक की हत्या की आशंका के साथ-साथ आत्महत्या करने के हर बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। फिलहाल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

#पूर्व_IAS_अधिकारी_राजीव_कुमार_बनाये_गए_चुनाव_आयुक्त

 #झारखंड_कैडर_के_पूर्व_IAS_अधिकारी राजीव कुमार बने चुनाव आयुक्‍त

◆ #दिल्ली

◆ 22-08-2020 || 07:59 am


नई दिल्‍ली (#Yello_Tv_न्यूज़) : झारखंड कैडर 1984 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव कुमार को चुनाव आयुक्‍त बनाया गया है।अशोक लवासा के इस्‍तीफा देने के बाद उन्‍हें इस पद पर नियुक्‍त किया गया है।


◆ राजीव कुमार वित्त सचिव भी रह चुके हैं।बता दें कि अशोक लवासा ने मंगलवार को चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया था।वह जल्द ही एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

#फेसबुक_ने_दी सफाई - किसी भी पार्टी से कोई लेना देना नहीं

 #फेसबुक_ने_सफाई__नहीं_है_किसी_से_पार्टी_से_संबंध_

22-08-2020  06:23 am


दिल्ली (#Yello_Tv_न्यूज़) : विवादों में घिरी फेसबुक ने कहा है कि उसका किसी भी पार्टी से कोई लेनादेना नहीं है. यही नहीं, फेसबुक का कहना है कि वह नेताओं द्वारा पोस्ट किए गए आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का काम जारी रखेगा.


◆ फेसबुक पर आरोप लगे हैं कि बीजेपी के कुछ नेताओं की पोस्ट पर हेट स्पीच लागू नहीं किया. दरअसल, हाल ही में वॉल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि भारत में फेसबुक पॉलिसीज का पालन नहीं हो रहा है. आरोप है कि भारत में सत्तारूढ़ बीजेपी पर नरमी बरती जा रही है. इसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला था, जिसके बाद जमकर सियासी घमासान हुआ.


👉🏿👉🏿 ‘किसी पक्ष या विचारधारा का समर्थन नहीं करता’

◆ सियासी घमासान के बीच फेसबुक इंडिया ने वाइस प्रेजिडेंट और मैनेजिंसग डायरेक्टर अजीत मोहन ने कहा कि है कि फेसबुक एक खुला और पारदर्शी प्लेटफॉर्म है. वह किसी पक्ष या विचारधारा का समर्थन नहीं करता है.


◆ उन्होंने कहा कि फेसबुक की निष्पक्ष नीति रही है. वह कम्युनिटी स्टैंडर्ड्स का सख्ती से पालन करता है. हम पूरी दुनिया में किसी की राजनीतिक स्थिति, विचारधारा या धार्मिक और सांस्कृतिक विश्वास की परवाह नहीं करते हैं. साभार......

Tuesday, August 18, 2020

एम वी राव बने रहेंगे झारखंड के DGP || सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज

 #राँची_ 

◆ एमवी राव बने रहेंगे झारखंड के डीजीपी

◆ SC ने खारिज की याचिका


19-08-2020 || 12:24 pm


राँची (#Yello_Tv_न्यूज़) : सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें झारखंड के डीजीपी एमवी राव की नियुक्ति को चुनौती दी गई थी. कोर्ट ने कहा है कि यह सर्विस मैटर से जुड़ा मामला है. इसे जनहित याचिका नहीं माना जा सकता. प्रह्लाद सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर डीजीपी की नियुक्ति को चुनौती दी थी. बुधवार को करीब 15 मिनट तक चली सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने अपना फैसला सुनातो हुए याचिका को खारिज करते हुए याचिका को निष्पादित कर दी है.


◆ राज्य सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता फली एस नरीमन, झारखंड सरकार के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बहस की. जबकि प्रह्लाद सिंह की तरफ से सीनियर अधिवक्ता वैंकट रमण उपस्थित हुए थे.


◆ झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उन्होंने राज्य सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि प्रह्लाद नारायण सिंह के द्वारा दायर जनहित याचिका मेंटेनेबल नहीं है और अगर यूपीएससी के पैनल से नाम आयेगा तो राज्य सरकार डीजीपी की रेगुलर एपाइंटमेंट कर लेगी. साभार.....

एयर इंडिया की फ्लाइट पर लगी रोक || चीन ने लगाया रोक

 

#दिल्ली

◆ Air India की फ्लाइट पर लगी रोक
◆ चीन की सरकार ने एयर इंडिया की फ्लाइट पर हॉन्गकॉन्ग के लिए लगाया प्रतिबंध

18-08-2020 || 05:14 pm

नई दिल्ली (#Yello_Tv_न्यूज़) : भारत की सरकारी एविएशन कंपनी एयर इंडिया को दो सप्ताह के लिए हांगकांग में उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली से हॉन्गकॉन्ग के लिए नियमित उड़ान भरने वाली एयर इंडिया पर चीनी सरकार ने रोक लगा दी है. जिसकी वजह से सोमवार को उडान भरने वाली एयर इंडिया का विमान हॉन्गकॉन्ग नहीं गया. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली वापसी वाली फ्लाइट भी दिल्ली नहीं आई है. 14 अगस्त को संचालित एयर इंडिया की दिल्ली-हांगकांग उड़ान में 11 कोविड -19 मामले सामने आए, जिसके बाद चीनी सरकार ने हांगकांग के लिए एयर इंडिया की उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया।

◆ साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हॉन्गकॉन्ग ने एयर इंडिया के आगे की फ्लाइट ऑपरेटिंग पर पाबंगी लगा दी है. क्योंकि एयर इंडिया पर आरोप लगाया गया है कि उसने कई कोरोना संक्रमित मरीजों को ले गया है. 17 अगस्त को एयरलाइन ने घोषणा की थी कि उसकी दिल्ली-हॉन्गकॉन्ग फ्लाइट स्थगित कर दी गई है.

◆ चीनी सरकार के कदम ने भारत में फंसे हॉन्गकॉन्ग के हजारों यात्रियों को प्रभावित किया है. यात्रियों ने सोशल मीडिया पर ट्रैवल प्लान रीशेड्यूल करने को कहा. एक यात्री के ट्वीट का जवाब देते हुए, एयर इंडिया ने ट्वीट कहा कि, हांगकांग अधिकारियों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण, एआई 310/315, दिल्ली-हांगकांग-दिल्ली की 18 अगस्त 2020 की फ्लाइट स्थगित हो गई है. इस संबंध में और जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी. यात्री एयर इंडिया के कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं.

नौकरी के नाम पर 40 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

 #गिरीडीह 

◆ नौकरी के नाम पर ठगी मामले में एक गिरफ्तार

◆ एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी


18-08-2020 || 03:49 pm


गिरिडीह (#Yello_Tv_न्यूज़) : 60 बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। एसपी श्री रेणु ने बताया कि 13 अगस्त को ठगी की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 206/20 दर्ज की गई। इसके बाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना पुलिस टीम ने तेजी से अनुसंधान कर प्राथमिकी अभियुक्त मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसकी गिरफ्तारी रांची के डोरंडा स्थित महावीर नगर संत अरविंदो स्कूल कर पास से की गई। जबकि ये मूलतः बिहार के पटना स्थित पालीगंज थाना के पुरानी बाजार का रहने वाला है।


◆ एसपी ने बताया कि इसने नेशनल बोर्ड ऑफ स्कोलरशिप एंड स्किल डेवलपमेंट नाम से एक निजी ट्रस्ट बनाकर कुछ व्यक्तियों को किसी स्कूल में नियुक्ति किये जाने की बात कहकर लुभाया। उसके बाद पैसे लेकर अपॉइंटमेंट लेटर जारी कर नियुक्ति भी करवा दी। बाद में पैसे नहीं मिलने पर कुछ व्यक्तियों द्वारा आपत्ति जताते हुए पैसा दिए जाने या नियुक्ति में लिए गए पैसे लौटाए जाने की मांग की गई तो मामले का खुलासा हो पाया। बताया कि पूछताछ के क्रम में मनोज कुमार ने अपना दोष स्वीकार किया है। उसने गिरिडीह के अलावे साहिबगंज पाकुड़ आदि जिलों में भी इस तरह की ठगी के बाद बताई है।


◆ बताया कि अपॉइंटमेंट लैटर जो है वो ट्रस्ट के नाम पर ही मनोज कुमार के सिग्नेचर पर जारी किया गया था।  ये जांच का विषय है कि ट्रस्ट के अपॉइंटमेंट लैटर से सरकारी विद्यालयों में लोगों की नियुक्ति कैसे हो गई। गहनता से इसकी जांच की जा रही है। जांच में सरकारी सेवक की संलिप्तता सामने आती है तो उनके उपर भी कार्रवाई की जाएगी।


◆ बता दें कि इस मामले में शिक्षा विभाग के प्रधान लिपिक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी लिए जाने पर एसपी ने बताया कि लैटर पर सरकारी विद्यालय में नियुक्ति हुई है तो निश्चित तौर पर किसी न किसी की मिलीभगत रही होगी। जिसके कारण ऐसा करना सम्भव हो पाया होगा। बताया कि इसकी छानबीन की जा रही है। गिरफ्तार मनोज कुमार के बैंक डिटेल को खंगाला गया है जिसमें यह देखा गया है कि इसके एकाउंट में पैसे जो ट्रांसफर किए गए उसने फिर पैसे किसके एकाउंट में ट्रांसफर किये।


◆ अन्य किन किन लोगों की इसमें सहभागिता है उसकी जांच कर सभी से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Monday, August 17, 2020

27 आर्म्स एक्ट के तहत स्थायी वारंटी - रोजन अंसारी - गिरफ़्तार

 

#लोहरदग्गा
◆ स्थायी वारंटी #रोजन_अंसारी 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार
◆ आरोपी के खिलाफ 4 स्थायी वारंट निर्गत थे

17-08-2020 || 01:08 pm

लोहरदगा (#Yello_Tv_न्यूज़) : दिनांक 17.08.20 को जोबांग थाना प्रभारी को मिले गुप्त सूचना पर स्थायी वारंटी रोजन अंसारी, बरियातु, थाना-जोबांग को ग्राम- ठाकुरडीह, जिला-चतरा से CLA एक्ट एवं 27 आर्म्स एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी के विरुद्ध चार स्थायी वारंट माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत है।

Sunday, August 16, 2020

अब बोकारो एयरपोर्ट से सीधे कोलकाता और पटना के लिए फ्लाइट

 #बोकारो || बड़ी खबर 

◆ बोकारो एयरपोर्ट से कोलकाता और पटना के लिए अब होगी सीधी उड़ानें

◆ रांची एयरपोर्ट का भी होगा विस्तार 

◆ देवघर हवाई अड्डे का काम भी अंतिम चरण में :


17-08-2020 || 08:30 am


राँची (Yello_Tv_न्यूज़) : झारखंड वासियों को हेमंत सरकार ने एक और नई सौगात दी है। काफी दिनों से एक फैसले के इंतज़ार को उन्होंने हरी झंडी दिखा दी। जी हां अब जल्द ही बोकारो से कोलकाता एवं पटना के लिए शुरू होंगी सीधी उड़ानें। कोलकाता एवं पटना के बीच हवाई सेवा शुरू करने के लिए रूट को मंजूरी दे दी गयी है. बोकारो एयरपोर्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है. उम्मीद है कि अगले साल यानी वर्ष 2H021 में यहां से विमानों का परिचालन शुरू हो जायेगा. इतना ही नहीं, रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का विस्तारीकरण भी किया जायेगा.


◆ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह जानकारी दी. श्री सोरेन ने कहा कि औद्योगिक नगरी जमशेदपुर को हवाई यातायात से जोड़ने के उद्देश्य से धालभूमगढ़ स्थित पुरानी हवाई पट्टी को डोमेस्टिक एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है. देवघर में घरेलू हवाई अड्डा का निर्माण अंतिम चरण में है. अगले साल यहां से भी विमानों का परिचालन शुरू हो जायेगा.


◆ मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का विस्तारीकरण किया जायेगा. इसके लिए सरकार ने 301 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है. श्री सोरेन ने कहा कि विस्तारीकरण के बाद रांची स्थित एयरपोर्ट के रन-वे की लंबाई 1200 मीटर हो जायेगी. इस वक्त रन-वे 900 मीटर का ही है.


◆ श्री सोरेन ने कहा कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद हवाई अड्डा पर अन्य सुविधाओं का भी निर्माण किया जायेगा. हेमंत सोरेन सरकार धालभूमगढ़, बोकारो एवं देवघर में घरेलू हवाई अड्डा का निर्माण करके रांची एयरपोर्ट का बोझ कम करना चाहती है. इस वक्त राज्य में एकमात्र एयरपोर्ट है, जिस पर पूरे राज्य का बोझ है. राज्य सरकार इस बोझ को कम करना चाहती है.


◆ वर्ष 2021 में यदि देवघर और बोकारो के एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाते हैं और यहां से विमान सेवाएं शुरू हो जाती हैं, तो राजधानी रांची एयरपोर्ट पर बोझ कम होगा. साथ ही बोकारो या संथाल परगना के लोगों को रांची आने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी. वे अपने निकटवर्ती एयरपोर्ट से यात्रा कर सकेंगे.

Saturday, August 15, 2020

श्रद्धांजलि

 

#भारत_रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज दूसरी पुण्यतिथि है। 2018 में आज के ही दिन यानी 16 अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी इस दुनिया को विदा कह गए थे। उनके निधन की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। वह भारतीय राजनीति के उन चंद नेताओं में से हैं जो कभी दलगत राजनीति के बंधन में नहीं बंधे और उन्हें हमेशा ही सभी पार्टियों से भरपूर प्यार व स्नेह मिला। यहां तक कि जम्मू-कश्मीर में भी वह सबसे लोकप्रिय नेता रहे हैं। 80 और 90 के दशक में पैदा या बड़े हुए हर शख्स के मनपसंद नेता की लिस्ट में अटल जी का नाम सबसे ऊपर रहा है। आज हम आपको उनकी जिंदगी के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो बहुत कम लोगों को पता हैं....

◆ ऐसा नहीं है कि शादी से जुड़ा सवाल अटल जी से ज्यादा नहीं पूछा गया। लेकिन जब भी पूछा जाता वह कभी परेशान नहीं होते थे बल्कि बड़े ही शांत और संयमित तरीके से उन सवालों का जवाब देते थे। कई बार तो वो कहते कि, ‘व्यस्तता के कारण ऐसा नहीं हो पाया।’ बाद में ये कहकर मुस्कुरा देते थे। उनके करीबी लोग तो ये भी कहते हैं कि उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लिए आजीवन अविवाहित रहने का निर्णय लिया था।

◆ अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव यूपी के बटेश्वर में था, हालांकि उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। ग्वालियर के ही विक्टोरिया कॉलेज से उन्होंने पढ़ाई की। अगर उनके पूरे जीवन पर नजर डालें तो वो राजनीति, कविता और सादगी के बीच बीता। हालांकि लोगों के जेहन में ये बात भी आती है कि कभी शादी क्यों नहीं की, जिसका सही-सही जवाब और ठोस कारण किसी को नहीं पता। हालांकि इस बारे में वह खुद सदन में विपक्ष के हमलों के बीच अपने अविवाहित होने के बारे में बड़ी ही साफगोई के साथ ये बता चुके हैं, ‘मैं अविवाहित जरूर हूं, लेकिन कुंवारा नहीं'

◆ बहुत से ऐसे लोग हैं जो ये बात तो जानते हैं कि अटल जी ने शादी नहीं की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी एक बेटी भी थी। उनका नाम नमिता भट्टाचार्य है जो अटल जी की दत्तक पुत्री हैं। अटल जी जीते जी जिस तरह हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत रहे वहीं उनकी मौत के बाद हुए कर्मकांड ने भी एक बड़ी मिसाल पेश की। बता दें कि अटल जी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनकी बेटी नमिता भट्टाचार्य ने ही दी।

◆ अटल जी के बारे में कहा जाता है कि कॉलेज के दिनों में उनकी एक महिला मित्र राजकुमारी कौल हुआ करती थीं, जो अपने आखिरी समय तक अटल जी के साथ रही थीं। दोनों ग्वालियर के विक्टोरिय

अभी न जाओ छोड़कर के दिल अभी भरा नही : हेमंत सोरेन ||

 #अभी_न_जाओ_छोड़कर_के_दिल_अभी_भरा_नही

((( हेमंत सोरेन )))


राँची (Yello Tv न्यूज़) : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद कहा कि देश और झारखण्ड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।


◆ हम सबके चहेते झारखण्ड का लाल माही को नीली जर्सी पहने अब नहीं देख पायेंगे। लेकिन देशवासियों का दिल अभी भरा नहीं।मैं मानता हूँ,हमारे माही का एक फ़ेयरवेल मैच रांची में हो जिसका गवाह पूरा विश्व बने।


◆ मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बीसीसीआई से अपील करना चाहूँगा माही का एक फेयरवेल मैच कराया जाये, जिसकी मेजबानी पूरा झारखण्ड करेगा।

स्वतंत्रता दिवस पर BBDA ने दी अनोखी बधाई || 650 यूनिट ब्लड करवाया जमा ||

#BBDA_ने_मनाया_अनोखे_ढंग_से_आजादी_का_जश्न
◆ 650 यूनिट रक्त करवाया जमा

आज पुरे भारत देश में जहां हर तरफ लोगों में आजादी का जश्न झंडा फहरा कर या झंडोतोल्लन समारोहों में शामिल होकर खुश होने भर तक ही सीमित था वहीं बोकारो के #ब्लडमैन_हरबंस_सिंह_सलूजा ने फिर यह साबित कर दिया है कि ईश्वर ने उन्हें सबसे अलग क्यूँ बनाया है और उन्होंने जो समाज के प्रति एक वचनबद्धता और जिम्मेदारी उठाई है वो बखूबी निभाते चले आ रहे हैं ।

◆ इसी क्रम में आज #बोकारो_ब्लड_डोनर_एसोसिएशन द्वारा 9वां एवं एक विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया जो की फर्स्ट फ्लोर होटल राजदूत चास में आयोजित किया गया था। 

◆ इस शिविर का आयोजन महात्मा फुले समाज विकास संस्था एवं तमन्ना पावर लिंक संस्था के सहयोग से किया गया।

◆ रक्त केएम मेमोरियल ब्लड बैंक द्वारा संग्रहित किया गया।

#संस्था_के_अध्यक्ष ब्लड मैन #हरबंस_सिंह_सलूजा ने कहा कि बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन द्वारा लॉकडाउन में भी लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है और संस्था के द्वारा यह 9वां रक्तदान शिविर लगाया गया लोक डाउन पीरियड में अभी तक संस्था के द्वारा 650 यूनिट से भी अधिक रक्तदान कराया जा चुका है।

◆ कोरोना महामारी के दौरान रक्तदान के क्षेत्र में बीबीडीए संस्था के द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर के 25 सम्मान दिए गए हैं। लॉक डाउन पीरियड में भी संस्था द्वारा प्रतिदिन रक्तदान कराया रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव मनीष चरण पहाड़ी ,गुरविंदर सिंह , पारस दोषी , जितेंद्र श्रीवास्तव , जयप्रकाश सिंह , जयप्रकाश बाउरी , मनोज कुमार , शब्बीर अहमद अंसारी , विनय बैद , जावेद अहमद एवं के एम मेमोरियल ब्लड बैंक के अमर झा एवं उनकी टीम का सराहनीय सहयोग रहा।

हरबंस सिंह सलूजा ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

🇮🇳.. #Yello_Tv_न्यूज़ परिवार भी आप सभी रक्तविरों का आभार व्यक्त करता है और उज्ज्वल, स्वस्थ एवं खुशियों से भरे जीवन की कामना करता है । आप सब अपने परिवार के साथ रहें, खुश रहें और स्वस्थ रहें।
🇮🇳 🙏🙏🙏 🇮🇳  happy independence DAY.

Friday, August 14, 2020

चास मुन्सिपल कारपोरेशन द्वारा चास के जोधाडीह मोड़ में फुटपाथ दुकानदारों का कोविड टेस्ट 51 सैंपल भेजे गए

◆ चास मुन्सिपल कारपोरेशन द्वारा चास के जोधाडीह मोड़ में फुटपाथ दुकानदारों का कोविड टेस्ट 51 सैंपल भेजे गए


बोकारो (Yello Tv न्यूज़) : चास मुन्सिपल कारपोरेशन द्वारा आज दिनांक 14-08-2020 राम रूद्र हाई स्कूल जोधड़ीह मोड़  चास  मैदान में फूथपथ दुकानदारों का कोविड 19 का 51 सैंपल लिया गया ।

गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव अब रहेंगे होम आइसोलेशन में


 ◆ गृह मंत्री अमित शाह ने दी कोरोना को मात, टेस्‍ट रिपोर्ट निगेटिव


◆ अमित शाह ने कहा कि डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूंगा.


नई दिल्‍ली (Yello Tv न्यूज़) : गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. उन्‍होंने खुद ट्ववीट कर ये बात कही. उन्‍होंने कहा कि आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है. मैं ईश्वर का धन्यवाद करता करता हूं और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया, उन सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूंगा. 


◆ गौरतलब है कि दो अगस्‍त को अमित शाह ने ट्वीट कर कहा था कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं. उन्‍होंने इस बाबत खुद ही ट्वीट कर जानकारी दी थी. उस दौरान उन्‍होंने कहा था कि उनको कोई स्‍वास्‍थ्‍यगत समस्‍या नहीं हो रही है लेकिन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के कारण वह कुछ दिन अस्‍पताल में रहेंगे.  उसके बाद वह मेदांता अस्‍पताल में भर्ती हो गए थे.

Thursday, August 13, 2020

राँची में कपड़ा व्यपारियों के लिए #सो_गया_ये_जहाँ__सो_गया_आसमां



 कोरोना इफेक्ट: #सो_गई_है_सारी_मंजिले_सो_गया_है_रस्ता

◆ राँची में 80 करोड़ का कपड़ा व्यापार अब हो रहा है 25 करोड़ में


राँची (Yello_Tv_न्यूज़) : राजधानी के कपड़ा व्यवासायियो के सामने खड़ी हो गई है बड़ी मुसीबत। भले ही केंद्र सरकार ने दुकानें और प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दे दी है, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार की होने की संभावना दूर-दूर तक फिलहाल तो नही दिख रही है। खासकर कपड़ा के कारोबार पर कोरोना का बहुत बुरा असर पड़ा है.


◆ बता दें कि राजधानी रांची में सिर्फ होलसेल और रिटलेर मिला कर 3000 दुकानें हैं. इनमें रांची के आसपास के इलाके भी जैसे हटिया, नामकुम के कपड़ा व्यवसायी भी शामिल हैं.


◆ अपर बाजार स्थित #फैशन_वर्ल्ड के संचालक श्री सलूजा से हमारे संवादता ने जब बात की तब उनका भी दर्द छलक कर बाहर आया । उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के उपरांत बाजार खुलने के बाद भी हमारा व्यपार बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कोरोना के डर से न कोई ग्राहक आने को तैयार है और न ही स्टाफ और तो और अब त्योहार और समारोहों के आयोजन नहीं होने से बाजार और भी ज्यादा प्रभावित है. ईद हो या लगन, सभी स्टॉक बबार्द हो गये. व्यापारियों को जबर्दस्त नुकसान हो रहा है। रिटेलरों का तो सिर्फ 10 से 20 प्रतिशत कारोबार हो रहा है. पहले त्योहार-आयोजन होते थे तो लोग खरीदारी करते थे. लेकिन अब किसी तरह का कोई आयोजन नहीं होने से बाजार बुरी तरह प्रभावित है. उन्होंने बताया कि जो लोग फैशन के लिए कपड़े खरीदते थे उनलोगों ने भी बाजार से अपना मुंह मोड़ लिया है। 


◆ कपड़ा व्यवसायी थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष अनिल जालान की मानें तो कारोबार 30 प्रतिशत रह गया है. ग्राहकों की कमी सबसे बड़ी समस्या है. पहले के स्टॉक गोदाम में पड़े हैं. ईद और लगन के कपड़ों को अब बेचा नहीं जा सकता. वाहनों की कमी के कारण नया माल आ नहीं रहा. यातायात सुविधाएं रहतीं तो गांवों से लोग खरीदारी करने शहर आते. व्यवसायियों का कहना है कि बड़े होलसेलरों में यहां 30 प्रतिशत कारोबार हो रहा है. वहीं छोटे दुकानों में यह 10 प्रतिशत है. ऐेसे में दुकान के किराया से लेकर लोन देना काफी मुसीबत भरा है.


◆ राजधानी में कपड़े का 80 करोड़ का कारोबार हर महीने किया जाता था. लॉकडाउन के बाद से यह ठप है. दिन भर में एक्का दुक्का लोग आते हैं. होल सेलरों से लेकर रिटेलर तक परेशान हैं. राजधानी में होलसेल की 155, होजियरी की 125, स्कूल ड्रेसों की 175 दुकानें हैं. रिटलेरों की संख्या लगभग 2500 है. हालांकि छोटे कारोबारियों की दुकाने बंद होने की खबर अब तक नहीं है. लेकिन व्यवसायियों ने माना कि कुछ व्यवसायी दुकान बंद करने के कगार पर है. व्यवसायियों ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी किराया और लोन चुकाने की है. पहले जहां एक से दो लाख तक करोबार हर महीने होता था. वहीं अब 20 से 25 हजार तक का करोबार है. ऐसे में लोन नहीं चुकाया जा सकता है. पहले के जो स्टॉक थे वो भी खराब हो गये.


◆ स्कूल ड्रेस दुकानदारों की स्थिति बहुत खराब

व्यवसायियों से बात करने से पता चला कि सिर्फ स्कूल ड्रेस बेचनेवाले दुकानदारों की स्थिति बहुत खराब है. स्कूल बंद हैं. लोग ड्रेस नहीं खरीद रहे हैं. ये बंदी के कागार पर हैं. महामारी की स्थिति नहीं होती तो सिर्फ स्कूल ड्रेस से करोड़ों का कारोबार होता. विशेष कर फरवरी से अप्रैल महीने के दौरान. व्यवसायियों का कहना है कि स्थिति कब सुधरेगी नहीं पता, लेकिन वर्तमान स्थिति बदतर है.

चास में बम फटने से दो व्यक्ति गम्भीर || नीलम अस्पताल में भर्ती

 #चास_में_बम_फटने_से_दो_व्यक्ति_घायल_


चास (Yello Tv न्यूज़) : आज दिनांक 13 अगस्त 2020 को लगभग एक बजे मध्यान्ह में चास थानांतर्गत बाजार समिति के दुकान नम्बर 52 में बम फटने से दो आदमी जख्मी हो गए हैं। 


◆ जख्मियों को नीलम अस्पताल चास में भर्त्ती किया गया है जहाँ एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है। 


◆ दुकान पटाखे का गोडाउन है और आज पटाखों की नयी खेप आई थी उसी उतारने और रखने के क्रम में विस्फ़ोट हुआ है बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस पहुँच चुकी है।

निगरानी रखी जा रही है।

राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास भी कोरोना पॉजिटिव



अयोध्या (Yello Tv न्यूज़) : राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. नृत्य गोपाल दास जी की तबियत बिगड़ने के बाद आज उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था जिसके बाद उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. महंत नृत्य गोपाल दास राम जन्मभूमि शिलान्यास कार्यक्रम में कई लोगो से मिले और प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिलान्यास कार्यक्रम में मंच सांझा किया था.

पहाड़ी से मिली युवती की सड़ी गली लाश

 राँची (Yello Tv न्यूज़) : लापुंग थाना क्षेत्र के डिम्बा और लोधमा गांव के सीमावर्ती छोटका मारहा पहाड़ पर एक युवती की लाश बरामद की गई। शव सड़ी-गली अवस्था में पाई गई है। आशंका जाहिर की जा रही है कि तीन-चार दिन पहले युवती की हत्या कर शव को यहां पहाड़ पर फेंका गया होगा। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।

शव के पास से एक बैग मिला है, जिसमें युवती की एक जोड़ी कपड़े और मेकअप का कुछ सामान है। युवती ने पिंक रंग की सलवार सूट पहन रखा था।

Wednesday, August 12, 2020

कांग्रेस के जानेमाने प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया

 कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का टीवी डिबेट के दौरान निधन


दिल्ली (Yello Tv न्यूज़) : कांग्रेस के जानेमाने प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,जिस समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा वह एक टीवी डिबेट कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे।

15 अगस्त को मिलनेवाले राष्ट्रपति सम्मान में 121 पुलिसकर्मियों में से इस बार 4 झारखंड के पुलिस अधिकारी भी शामिल

 ◆ 15 अगस्त को राष्ट्रपति से मिलने वाले सम्मान में इस बार झारखंड के चार पुलिस अधिकारी शामिल

◆ पूरे 121 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान 


राँची (Yello Tv न्यूज़) : इस बार 121  पुलिस कर्मियों में से झारखंड के चार पुलिस अधिकारियों को भी राष्ट्रपति सम्मान दिया जायेगा। गृह मंत्रालय की ओर से पुलिसकर्मियों के नामों की सूची जारी की गयी है. मंत्रालय की ओर से ‘union home ministry’s medal for excellencein investigation’ सम्मान दिया जायेगा. इनमें से दो वर्तमान में राज्य में पदस्थापित हैं. वहीं दो झारखंड कैडर के आइपीएस अधिकारी हैं, जो सीबीआइ में पदस्थापित हैं.


◆ पुलिस अधिकारियों को यह सम्मान 15 अगस्त को राष्ट्रपति की ओर से दिया जायेगा. जिसमें झारखंड से डीएसपी नीरज कुमार, सब इंस्पेक्टर पुष्पराज कुमार के नाम शामिल हैं. वहीं झारखंड कैडर के सीबीआइ में पदस्थापित इंस्पेक्टर परवेज आलम और ज्योर्तिमोई मांझी को सम्मानित किया जायेगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी साल 2020 के लिए इन पुलिस अधिकारियों का चयन किया गया है. अपराध की जांच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए राज्य के इन आइपीएस अधिकारियों का नाम चयनित किया गया है.


👉🏿 121 पुलिसकर्मियों को किया जायेगा सम्मानित


◆ पुलिसिया जांच में बेहतर प्रदर्शन के लिए देश भर से 121 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जायेगा. इनमें जिन पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है, उनमें 15 सीबीआइ के हैं. दस मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से, आठ उत्तर प्रदेश से और सात केरल और पश्चिम बंगाल से हैं. इस सूची में सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है. जिन्होंने जांच में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. यह सम्मान पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई और क्राइम जांच में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया जाता है.

 

👉🏿 लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप मामले में डीएसपी नीरज कुमार ने किया बेहतर अनुसंधान


◆ रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा से बीते वर्ष 26 नवंबर 2019 को गैंगरेप हुआ था. इस मामले में कोर्ट ने बीते 2 मार्च को सभी 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. सभी पर 50-50 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया था. यह रकम पीड़िता को देने का आदेश दिया गया था. मामले में एक आरोपी नाबालिग था. पिछले साल 26 नवंबर को दुष्कर्म की घटना हुई थी. इसके 97 दिन बाद दोषियों को सजा सुनायी गयी थी. गौरतलब है कि रांची के तत्कालीन ग्रामीण एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व में रांची हेडक्वार्टर -1 डीएसपी ने मामले का बेहतर तरीके से अनुसंधान का दोषियों को कम समय में सजा दिलायी थी.


◆ बीटेक छात्रा से दुष्कर्म के मामले में सीबीआइ इंस्पेक्टर परवेज आलम ने किया था बेहतर अनुसंधान रांची के सदर थाना क्षेत्र के बूटी बस्ती में 15 दिसंबर 2016 की रात बीटेक छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में सीबीआइ ने मुख्य आरोपी राहुल राज (23) उर्फ रोडे राज उर्फ राज श्रीवास्तव उर्फ आर्यन को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी तो सुलझा दी थी.


◆ अभियुक्त राहुल राज उर्फ रॉकी राज उर्फ अंकित उर्फ राज श्रीवास्तव उर्फ आर्यन को अदालत ने बीते वर्ष 21 दिसंबर 2019 को फांसी की सजा सुनायी थी. अदालत ने इसे रेयरेस्‍ट ऑफ रेयर केस माना था. सीबीआइ की विशेष अदालत ने राहुल को अधिकतम सजा सुनायी थी. तीन साल पांच दिन बाद अदालत का यह फैसला आया था.


आरोपियों के खिलाफ समय पर आरोपपत्र समर्पित किया था एसआइ पुष्पराज ने


◆ पिछले वर्ष 26 दिसंबर 2019 को खूंटी थाना क्षेत्र के तितिर टोली के पास सड़क किनारे एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ था. खूंटी एसपी आशुतोष शेखर द्वारा गठित एसआइटी में अनुसंधानकर्ता एसआइ पुष्प राज कुमार के द्वारा अनुसंधान के क्रम में जली महिला के शव की पहचान की गयी और त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की गयी. इसके अलावा निर्धारित समय में एसआइ पुष्पराज कुमार के द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित किया गया है।

Tuesday, August 11, 2020

अद्भुत प्रेम की दी मिसाल || पत्नी का बनवाया मोम की मूर्ति




अमर प्रेम की मिसाल: 


कर्नाटक के कोप्पल के रहने वाले श्रीनिवास के गृह प्रवेश की यह तस्वीर है.


कर्नाटक (Yello Tv न्यूज़) : गुलाबी रंग की साड़ी पहनी महिला दरसअल उनकी पत्नी की मोम की मूर्ति है, जिनकी तीन साल पहले एक्सिडेंट में मौत हो गई थी. ये घर उनकी पत्नी का सपना था, गृह प्रवेश में उनकी कमी महसूस ना हो इसलिए श्रीनिवास ने अपनी पत्नी की मोम की मूर्ति बनवा दी।

वीमेंस कॉलेज राँची और डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य को शोकॉज नोटिस

 

◆ वीमेंस कॉलेज रांची और डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य को शोकॉज नोटिस


◆ कॉलेज में कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन पर जारी किया गया शोकॉज नोटिस
◆ 24 घंटे के अंदर जवाब देने का निदेश

◆ अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था ने जारी किया शो कॉज नोटिस

राँची (#Yello_Tv_न्यूज़) : कोरोना गाइडलाइन्स के उल्लंघन पर वीमेंस कॉलेज रांची और डोरंडा कॉलेज रांची के प्राचार्य को जिला प्रशासन द्वारा शो कॉज जारी किया गया है। अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था श्री अखिलेश सिन्हा ने दोनों कॉलेज के प्राचार्य को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने को देने का निर्देश दिया है।

◆ इन दोनों कॉलेजों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी किए गए दिशा निर्देशों के उल्लंघन से संबंधित खबर अखबार में प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद इन्हें नोटिस जारी किया गया है। खबर में बताया गया था कि कॉलेज में इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के फॉर्म के लिए छात्राओं की भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं किया जा रहा था। साथ ही कई छात्राओं ने मास्क भी नहीं पहना था। कॉलेज प्रबंधन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने हेतु व्यवस्था नहीं किए जाने के जाने पर जिला प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई है। 

◆ कॉलेज प्रबंधन द्वारा स्पष्टीकरण नहीं देने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 एवं एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1807  की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी के आदेश के बावजूद बोकारो में धड़ल्ले से चल रहा है जुए का खेल

 #DGP_के_आदेश_के_बावजूद_धरडल्ले_से_चल_रहा_जुआ 

◆ बोकारो में प्रतिदिन हों रहा है लाखो का खेल

◆ मोती रकम देकर जुआ संचालक बेखौफ कर रहे सौदा


बोकारो(Yello Tv न्यूज़) : जिला बोकारो अपने हरि भरी वादियों, सौंदर्य  स्टील प्लांट, चौड़ी सड़कें और खूबसूरती के लिए ही नही बल्कि इन दिनों एक और खास चीज के लिए जाना जा रहा है और वो है अपराध। जी हां इनदिनों बोकारो का अपराध मीटर समचारों में कुछ ज्यादा ही सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमे जुआ भी काफी अहम है। जहाँ झारखंड के डीजीपी ने आदेश जारी किया है कि कहीं भी इस तरह का कोई कार्य |अपराध पर त्वरित रोक लगाई जाए और कड़ी करवाई की जाय लेकिन उनके द्वारा निर्गत आदेश के बावजूद बोकारो में जुए का खेल बड़ा हीं जोर शोर से चल रहा है। 


👉🏿 #आइये_जानते_हैं_कौन_कौन_से_इलाके_में_चल_रहा_है जुआ :


शहर के सिटी थाना क्षेत्र, सेक्टर 12 थाना क्षेत्र, चास थाना क्षेत्र तथा हरला थाना क्षेत्र में जुआ अड्डा का संचालन बेखौफ हो रहा है। इन जगहों पर प्रतिदिन लाखों रुपये का खेल होता है। इन सभी जगहों में से सबसे बड़ा खेल चास थाना के पीछे अंसारी मोहल्ला स्थित कब्रिस्तान के पास होता है। यहां प्रत्येक दिन लगभग 40 से 50 जुआरी जुटते हैं। इतने बड़े पैमाने पर यहाँ जुआ का संचालन होना कहीं न कहीं पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। 


◆ ऐसा हीं सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के आदर्श को-आपरेटिव के समीप जंगल में जुआ अड्डा का संचालन होता है। सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाग बाजार, को-आपरेटिव मोड़, नया मोड़ में भी बड़े पैमाने पर जुआ अड्डा का संचालन होता है। 


◆ सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बोकारो के कुछ नामचीन होटलों में भी बडे़-बड़े जुआरियों का जमावड़ा लगता है। झारखंड के डीजीपी एमवी राव का शख्त निर्देश है कि अवैध शराब व जुआ संचालन नहीं होना चाहिए। परंतु इसके बावजूद बोकारो शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में धड़ल्ले से जुआ खेला जा रहा है। जुआ अड्डा संचालन के लिए जुआ संचालकों के द्वारा हर महीने मोटी रकम संरक्षकों को दिया जाता है। 


◆ बतातें चलें कि चास थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान के समीप चल रहे जुआ अड्डा का संचालन छोटू नामक व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा है, वहीं सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के आदर्श को-ऑपरेटिव के समीप जंगल में विगत 10 वर्षों से रामू नामक व्यक्ति के द्वारा जुआ का संचालन किया जा रहा है।


◆ वहीं रामनगर कॉलोनी के छोटे तालाब के पास भी जुआ खेले जाने की सूचना है।


👉🏿 इन्जार कीजिये और खुलासे का और देखते रहिए #Yello_Tv_न्यूज़_

Saturday, August 08, 2020

#हर_साल_विश्व_आदिवासी_दिवस_पर_अब_मिलेगी_राजकीय_अवकाश

 

◆ हेमंत सरकार में आदिवासियों को मिला अधिकार

08-08-2020 || 10:58 pm

राँची (#Yello_Tv_न्यूज़) : झारखंड में आदिवासी सरकार बनते ही आदिवासियों को उनका अधिकार मिलने लगा है. दशकों से जिस मांग को आदिवासी समाज के लोगो के द्वारा उठाया जा रहा था उस मांग को हेमंत सरकार ने आते ही पूरा कर दिया. 

◆ राज्य की हेमंत सरकार ने हर साल विश्व आदिवासी दिवस पर राजकीय अवकाश की दशकों पुरानी मांग को पूरा करते हुए ना केवल विश्व आदिवासी दिवस के दिन राजकीय अवकाश घोषित किया है, बल्कि इस दिन बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों के आयोजनों को हरी झंडी दे दी है. यानी अब हर साल विश्व आदिवासी दिवस के दिन ना केवल राजकीय अवकाश होगा, बल्कि कार्यक्रमों का सरकारी स्तर पर आयोजन भी कराया जाएगा. जिससे आदिवासी परंपराओं और संस्कृति को बचाया और देश दुनिया तक पहुँचाया जा सके. 

◆ कोरोना काल और रविवार होने की वजह से इस बार सादगी के साथ विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त यानी कल मनाया जाएगा. मगर अगले वर्ष से विश्व आदिवासी दिवस को बड़े पैमाने पर धूम धाम से मनाने का ऐलान कर दिया गया है. हेमंत सरकार ने कल भी आदिवासी संगठनो से आदिवासी दिवस मनाने मगर सामजिक दूरी और सावधानी का पालन करने की अपील की है.

◆ आपको बता दे की इससे पहले जितनी भी सरकार आयी उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस पर राजकीय अवकाश घोषित करने को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. सूबे में पांच साल तक बीजेपी की पूर्ण बहुमत की रघुवर दास सरकार भी रही मगर आदिवासी समाज की इस दशकों पुरानी मांग पर कभी विचार नहीं किया गया. आदिवासी समाज के लोगो को यकीन था की जब राज्य में आदिवासी सरकार बनेगी उनकी इस मांग को पूरा करने की दिशा में पहल शुरू हो जाएगा. 2019 में जब हेमंत सोरेन सरकार आयी तब से आदिवासी समाज के लोगो के इस दशकों पुरानी मगर वाजिब मांग को सरकार ने ना केवल सुना बल्कि इस दिशा में अपना दाइत्व भी निभाकर आदिवासी सामाज को उसका अधिकार दिलाया है.

Friday, August 07, 2020

हज़ारीबाग SP पाए गए कोरोना पॉजिटिव....

*हजारीबाग एसपी कोरोना पॉजिटिव पाये गये* हजारीबाग जिले के पुलिस अधीक्षक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके अलावा चार अन्य जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. शहर के एक प्रसिद्ध चिकित्सक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है.
मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग मेडिकल कॉलेज ने 6 अगस्त की रात को आरटीपीसीआर रिपोर्ट इन सबके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की  है
 अभी तक हजारीबाग में डीसी आवास, डीआरडीए कार्यालय समेत एक दर्जन से अधिक सरकारी कार्यालयों के अधिकारी व कर्मी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं
9 थानों में कोरोना संक्रमित पाये जा चुके हैं पुलिसकर्मीमिली जानकारी के अनुसार अब तक हजारीबाग जिले के 9 थानों में कोरोना संक्रमित पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की पुष्टि हुई है. कई अधिकारी और कर्मी आइसोलेशन में है.
इसी तरह हजारीबाग जिले के इचाक थाना को भी सील कर दिया गया है. जबकि बरह, बड़कागांव, कटकमदाग, कटकमसांडी, बड़ा बाजार, मुफ्फसिल, कोर्रा और सदर थाना के पुलिसकर्मी और पदाधिकारी कोरोना संक्रमित पाये गये थे. सभी थानों को 14 दिनों तक सील भी किया गया था. सभी को सैनीटाइज कर दोबारा खोला दिया गया है.

बोकारो के सदर अस्पताल में PPE किट पहन कर कोविड-19 पॉजिटिव महिला का कराया प्रसव

 👉🏿 बोकारो सदर अस्पताल में पीपीई किट पहन कर कोविड 19 पॉजिटिव महिला  का कराया प्रसव

👉🏿 जच्चा एवं बच्चा दोनों है स्वस्थ, मानव सेवा भाव से जुड़े डॉक्टरों की टीम को सिविल सर्जन ने दी बधाई

07-08-2020 || 10:23 pm

बोकारो (Yello Tv न्यूज़) : बोकारो सदर अस्पताल में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव की एक महिला का ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। कोविड 19 के लिए बने स्पेशल ऑपरेशन थियेटर में महिला का प्रसव हुआ। प्रसव के लिए बनी टीम के सभी सदस्यों ने पीपीई किट पहन महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के दौरान पूरी तरह से SOP का पालन किया गया। जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ है।

◆ मानव सेवा भाव से कार्य करने वाले सदर अस्पताल के डॉक्टरों एवं उनकी टीम को सुरक्षित प्रसव कराने के लिए सिविल सर्जन श्री अशोक कुमार पाठक ने बधाई दी है।

#सुशांत_सिंह_राजपूत_केस_की_जांच_करेंगे_IPS_मनोज_शशिधर

 #सुशांत_सिंह_राजपूत_केस_की_जांच_करेंगे_IPS_मनोज_शशिधर

◆ IPS मनोज शशिधर होंगे CBI - SIT के चीफ


07-08-2020 || 05:00 pm


मुंबई (#Yello_Tv_न्यूज़) : सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के लिए सीबीआई ने स्पेशल एसआईटी का गठन किया है। आईपीएस मनोज शशिधर इस एसआईटी के मुखिया होंगे।गुजरात कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज शशिधर को काफी तेज तर्रार अधिकारी माना जाता है। उन्हें इसी साल जनवरी में सीबीआई का ज्वाइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। मनोज शशिधर की नियुक्ति की मंजूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने दी थी। गृह मंत्री अमित शाह भी इस कमेटी के मेंबर हैं।


◆ सीबीआई में आने से पहले मनोज शशिधर गुजरात स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो में बतौर एडिशनल डीजी काम कर रहे थे। वह वडोदरा के पुलिस कमिश्नर, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच में डीसीपी, अहमदाबाद में ही ज्वाइंट कमिश्नर भी रहे हैं। शशिधर की गिनती ईमानदार और तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारियों में होती है। इसी के चलते सरकार उन्हें सीबीआई में ले आई थी।

Thursday, August 06, 2020

BGH प्रमुख डॉक्टर दम्पति ने कोविड 19 की संभाली कमान

#BGH_प्रमुख_डॉक्टर_दम्पति_ने_कोविड_19_की_संभाली_कमान


07-08-2020 || 07:35 am


बोकारो ( #Yello_Tv_न्यूज़) : बोकारो जेनेरल हॉस्पिटल में जहाँ एक ओर कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है वहीं  एक डॉक्टर दंपति कोरोना पॉजिटिव रोगियों की मदद के लिए आगे आए हैं, गुरुवार से अस्पताल में स्वाब संग्रह को सुचारू किया, क्योंकि छह डॉक्टरों द्वारा कोरोनो वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किए जाने के बाद बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में स्वास्थ्य कर्मियों को डर लगा।


👉🏿 दंपति, जो अपनी इकाइयों के प्रमुख हैं, जब दूसरों ने मना कर दिया।


◆ बीजीएच के प्रमुख डॉ। एके सिंह ने बुधवार को और मरीजों के स्वाब एकत्र किए जो पिछले दो दिनों से कोविद सीसीयू में परीक्षण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। स्त्री रोग विभाग की प्रमुख उनकी पत्नी रूपम सिंह ने एक गर्भवती महिला का सीजेरियन ऑपरेशन किया, जो कोविद पॉजिटिव थी।


👉🏿 जिला स्वास्थ्य विभाग में स्वाब इकट्ठा करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले दो दिनों से हड़ताल पर हैं।


◆ स्वास्थ्य विभाग से मदद नहीं मिल रही है, और कर्मचारियों की झिझक को भांपते हुए, सिंह ने अपने दम पर स्वैब इकट्ठा करने और नव-स्थापित ट्रुनेट मशीन पर परीक्षण के लिए भेजने का फैसला किया।


◆ अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि डॉ। सिंह, जो स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे थे, ने पाया कि परीक्षण में देरी न केवल रोगियों के लिए चिंताजनक थी, बल्कि ज़रूरतमंद रोगियों के लिए बेड की कमी का कारण बन रही थी।

Sunday, June 14, 2020

धड़ल्ले से चल रहा है बोकारो का = #देह_व्यापार ◆ प्रशासन है बेखबर || थाने के पास से हो रहा ऑपरेट

#बोकारो ~ 14-06-2020 || 07 :48 am

◆ धड़ल्ले से चल रहा है बोकारो का = #देह_व्यापार
◆ प्रशासन है बेखबर || थाने के पास से हो रहा ऑपरेट

बोकारो: जिले में इन दिनों सिर्फ एक ही धंधा है जिसपर लॉक डाउन ने चार चाँद लगा दिए हैं। जी हां काफी लंबे समय से चला आ रहा यह धंधा, अब बोकारो को पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले चुका है। जिले एक ही नही बल्कि हर क्षेत्र में अपनी पैठ बना चुका देह व्यापार अब खुलेआम सड़कों पर ग्राहक ढूंढते, इशारे करते और बात कर डील फाइनल करते नज़र आ सकते हैं। कभी मोटरसाइकिल से तो कभी बड़ी चार चक्का वाहनों से आते हैं लोग इन धंधेबाजों के पास और बता दें कि कि इस खुलेआम चल रहे रैकेट का फायदा बोकारो के सभी लोगों को बड़ी आसानी से मिल रहा है।

◆ यह खेल बड़े ही व्यवस्थित और स्मार्ट तरीके से खेली जा रही है।  कभी सड़कों पर घूमते, तो कभी किसी खास स्थान पर झुंड बनाकर बैठे इन लोगों की पहचान आसानी से आम जनता लगातार कर रही है और इनकी हरकतें पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

◆ गौरतलब है कि इन व्यापारियों से खरीदारी करने बोकारो के सभी वर्ग के लोग पहुंच रहे हैं, चाहे वह बैंक कर्मचारी हों, सेल कर्मी हो या फिर हो सब्जी विक्रेता कोई भी अछूता नही है अब इस खुले और सरेआम लगने वाले बाजार से।

सबसे बड़ी और अहम बात तो यह है कि

◆ #बाहर_से_पढ़ाई_करने_आये_स्टूडेंट्स जो अलग अलग होस्टल्स में रहते हैं  उन्हें भी इस व्यापार का फायदा और सुविधा बेझिझक मिल रहा है।

◆ और तो और कई अलग अलग  #हॉस्टल_में_पढ़_रही_बच्चियों के भी इसमें शामिल होने की बात सामने आई है। इनको भी बरगला कर इस व्यापार में आने और मोटा मुनाफा कमाने के लुभावने ऑफर देकर शामिल किया जा रहा है।

बेधड़क होकर चल रहा यह व्यापार - सेक्टर 4 का एल आई सी मोड हो या हर्षवर्धन प्लाजा के कुछ खास कॉर्नर्स या फिर मजदूर मैदान और थाने के सामने के खुले फील्ड की बात करें, इस तरह के बहुत अलग-अलग क्षेत्रों में आपको खुलेआम इस व्यापार से जुड़े लोग झुंड लगाकर बैठे और ग्राहक की तलाश करते आसानी से देखे जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक BSL के अवैध कब्जा वाले घरों में भी सुविद्याएँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

क्या बोकारो इस बात से तस्सली कर लें कि शायद प्रशासन को इसकी खबर नही है ....... या फिर.....

फैसला आप ही करें।