Facebook

Followers

Followers

Powered By Blogger

Search News / Topic

Saturday, August 15, 2020

स्वतंत्रता दिवस पर BBDA ने दी अनोखी बधाई || 650 यूनिट ब्लड करवाया जमा ||

#BBDA_ने_मनाया_अनोखे_ढंग_से_आजादी_का_जश्न
◆ 650 यूनिट रक्त करवाया जमा

आज पुरे भारत देश में जहां हर तरफ लोगों में आजादी का जश्न झंडा फहरा कर या झंडोतोल्लन समारोहों में शामिल होकर खुश होने भर तक ही सीमित था वहीं बोकारो के #ब्लडमैन_हरबंस_सिंह_सलूजा ने फिर यह साबित कर दिया है कि ईश्वर ने उन्हें सबसे अलग क्यूँ बनाया है और उन्होंने जो समाज के प्रति एक वचनबद्धता और जिम्मेदारी उठाई है वो बखूबी निभाते चले आ रहे हैं ।

◆ इसी क्रम में आज #बोकारो_ब्लड_डोनर_एसोसिएशन द्वारा 9वां एवं एक विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया जो की फर्स्ट फ्लोर होटल राजदूत चास में आयोजित किया गया था। 

◆ इस शिविर का आयोजन महात्मा फुले समाज विकास संस्था एवं तमन्ना पावर लिंक संस्था के सहयोग से किया गया।

◆ रक्त केएम मेमोरियल ब्लड बैंक द्वारा संग्रहित किया गया।

#संस्था_के_अध्यक्ष ब्लड मैन #हरबंस_सिंह_सलूजा ने कहा कि बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन द्वारा लॉकडाउन में भी लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है और संस्था के द्वारा यह 9वां रक्तदान शिविर लगाया गया लोक डाउन पीरियड में अभी तक संस्था के द्वारा 650 यूनिट से भी अधिक रक्तदान कराया जा चुका है।

◆ कोरोना महामारी के दौरान रक्तदान के क्षेत्र में बीबीडीए संस्था के द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर के 25 सम्मान दिए गए हैं। लॉक डाउन पीरियड में भी संस्था द्वारा प्रतिदिन रक्तदान कराया रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव मनीष चरण पहाड़ी ,गुरविंदर सिंह , पारस दोषी , जितेंद्र श्रीवास्तव , जयप्रकाश सिंह , जयप्रकाश बाउरी , मनोज कुमार , शब्बीर अहमद अंसारी , विनय बैद , जावेद अहमद एवं के एम मेमोरियल ब्लड बैंक के अमर झा एवं उनकी टीम का सराहनीय सहयोग रहा।

हरबंस सिंह सलूजा ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

🇮🇳.. #Yello_Tv_न्यूज़ परिवार भी आप सभी रक्तविरों का आभार व्यक्त करता है और उज्ज्वल, स्वस्थ एवं खुशियों से भरे जीवन की कामना करता है । आप सब अपने परिवार के साथ रहें, खुश रहें और स्वस्थ रहें।
🇮🇳 🙏🙏🙏 🇮🇳  happy independence DAY.

0 comments:

Post a Comment