Facebook

Most Popular & The leading News Channel.....

Wednesday, January 19, 2022

भू माफियाओं से तंग होकर पीड़ित आदिवासी परिवार ने धरना देने और आत्मदाह करने को लेकर सौंपा आवेदन

भू माफियाओं से तंग होकर पीड़ित आदिवासी परिवार ने धरना देने और आत्मदाह करने को लेकर सौंपा आवेदन

बोकारो (( #yello_tv_न्यूज़_)) :  भू माफियाओं से तंग आकर एक आदिवासी परिवार जिला प्रशासन से लेकर झारखंड सरकार तक न्याय की गुहार लगाकर थक चुका है पर उसे अभी तक कोई भी उम्मीद की किरण नजर नही आई। जिस कारण सालों से जुझ रहे भु माफियाओं की दबंगई और जिला प्रशासन की अनदेखी से तंग होकर मंगलवार को बुजुर्ग पिडित परिवार ने उचित जांच-पड़ताल कर कारवाई करने तथा उपायुक्त कार्यालय समीप दो दिवसीय धरना देने तथा आत्मदाह करने को लेकर ज्ञापन सौपा।

➡️  मौके पर पुर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने भी पिडित परिवार को न्याय दिलाने को लेकर आला अधिकारियों से बात की तथा अपने स्तर से हर संभव मदद करने का भी आश्वासन दिया। श्री महतो ने बातचीत के दौरान कहा की जिला प्रशासन ने पिडित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है तथा उचित जांच-पड़ताल कर कारवाई करने की बात कही है।

➡️  बताते चलें की पिडित परिवार ने बातचीत के दौरान कहा की मेरी रैयती संम्पति गाँव डुमरदाहा बिजुलिया थाना चास (मु०) मौजा नं०- 70 खाता नं०-160 प्लॉट नं0 954,955,956 कुल रकवा 16 एकड़ 41 डी० जमीन है जो मेरे एवं मेरे पूर्वजों के द्वारा करीबन 7 एकड साल 2015 तक बिक्री कर चुके है जिसका खारिज दाखिल अंचल कार्यालय में दर्ज है। इसके बावजूद भू-माफिया बच्चु प्रसाद गोप पिता स्व0 रामेश्वर गोप ने 15 एकड़ का जाली कागजात बनाकर मेरी रैयती जमीन को श्रीमति पोलनी सिंह को 11 जुन 2018 को एक एकड 80 डी० बेच दिया। मुझे जब पता चला कि मेरी रैयती जमीन जाली कागजात के बल पर बेचे जा रहे है तो मैंने 13 जुन 2018 को अंचल अधिकारी चास को इस पर कारवाई करने का आवेदन दिया पर कोई कारवाई नहीं किया गया तथा उल्टे पोलनी सिंह के नाम से दाखिल खारिज कर दिया गया।


➡️   जब अपनी उक्त जमीन पर ईटा बालू सिमेंट गिराकर घर बनाना चाहा पर मेरे जमीन पर पहुंचने से पहले ही भूमाफिया द्वारा मेरा दस बोरी सीमेंट चुरा लिया गया। मैने सीमेंट के अभाव में बुनियाद खोदना तथा झाड़ी साफ करना शुरू किया तो उन लोगो ने आकर गाली गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देते हुए कहने लगे कि जमीन का जाली कागजात बनाने में लाखों रुपये खर्च हुआ है। जब तक उस रकम को तुम नहीं दोगे तब तक तुम्हे तुम्हारी जमीन पर घर बनाने नहीं देगें।

➡️   उक्त घटना की लिखित शिकायत भी दिया परन्तु आज तक इन लोगो के उपर कोई भी कारवाई नहीं किया गया। मुझे गरीब का घर बनाने का काम भी रुकवा दिया गया है। इस तरह मुझ बेसहारा अनपढ गरीब आदिवासी पर जाली कागजात के बल पर फर्जी मुकदमा 420, 144 तथा 107 का मुकदमा कर मुझे परेशान करके मेरा जमीन लुटने की साजिश की जा रही है। बावजुद मुझे  अब तक न्याय नहीं मिला। यह आवेदन देते हुए कहना है कि आज से 15 दिनों के अंदर भुमाफिया की गिरफतारी और जाली कागजात तथा दोहरा जमाबंदी को रदद नहीं किया गया तो हम बाध्य होकर दोनों पति पत्नी  02 फरवरी से दो दिवसीय कार्यालय के समक्ष धरना देने के लिए बाध्य होगे तथा 08 फरवरी को कार्यालय के समक्ष दोनों पति पत्नी आत्मदाह करेगें। जिसकी जवाबदेही जिला प्रशासन एवं भूमाफिया की होगी।

◆ चाचा ने की घिनोनी हरकत // 3 साल की मासूम से किया रेप

◆ चाचा ने की घिनोनी हरकत
◆ 3 साल की मासूम से किया रेप

सूरजपुर ((/#yello_tv_न्यूज़ )):  सूरजपुर जिले से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक नाबालिग रिश्तेदार के तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला आया है। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।

👉   दरअसल, एक नाबालिग रिश्तेदार ने तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। रिश्ते में वह मासूम बच्ची का चाचा लगता है। नाबालिग से पहले मासूम को बिस्कुट खिलाने के नाम पर घर से बाहर ले गया। उसके बाद उसे घर से कुछ दूर तक ले जाने के बाद सुनसान जगह देखकर उसके साथ ये घिनौना काम किया। जब वह आरोपी चाचा के साथ घर वापस आई तो कुछ देर के बाद रोने लगी। परिजनों के पूछने पर भी कुछ साफ नही बता पाई, जिसके बाद परिजनों को कुछ देर के बाद इस बात का पता चला। 

👉   परिजनों ने इस मामले की शिकायत तुंरत विश्रामपुर थाने में की। पुलिस ने शिकायत के बाद मार्ग कायम करते हुए नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर जांच में जुटी गई है।

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम // पुलिस ने किया 15 प्रेशर कुकर बम बरामद

सरायकेला// नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस ने किया 15 प्रेशर कुकर बम बरामद। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है सर्च अभियान, कुचाई के पहाड़ पर स्थित काडेरांगो गांव से हुई बरामदगी।

Tuesday, January 18, 2022

INS रणवीर पर हुए धमाके में नौसेना के तीन नाविकों की मौत

INS रणवीर पर हुए धमाके में नौसेना के तीन नाविकों की मौत

नौसेना

रक्षा मंत्रालय ने जानाकारी दी है कि नौसेना के जहाज़ आईएनएस रणवीर में धमाके के कारण तीन नौसैनिकों की मौत हुई है.

👉   बयान में कहा गया है, “नेवल डॉकयार्ड मुंबई पर आज दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जहां पर आईएनएस रणवीर के एक कंपार्टमेंट के अंदर हुए धमाके में तीन नौसैनिकों की मौत हुई है. जहाज़ के क्रू ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में पा लिया. किसी बड़े नुक़सान की ख़बर नहीं है.”

👉   नवंबर 2021 में क्रॉस कोस्ट ऑपरेशन तैनाती के तहत ईस्टर्न नेवल कमांड से आईएनएस रणवीर को भेजा गया था और उसे जल्द ही अपने बंदरगाह पर लौटना था.

👉   रक्षा मंत्रालय ने बयान में बताया है कि इस घटना के कारणों की जांच के लिए एक बोर्ड का गठन कर दिया गया ।

RPF ने रेलवे से चुराए गए 6 पोल किए बरामद // सिद्धिश्री इस्पात उद्योग से किया तीन को गिरफ्तार

RPF ने रेलवे से चुराए गए 6 पोल किए बरामद
◆ सिद्धिश्री इस्पात उद्योग से किया तीन को गिरफ्तार

बोकारो (( #yello_tv_न्यूज़ )) : आरपीएफ टीम ने बालीडीह क्षेत्र के सिद्धिश्री इस्पात उद्योग में बेचे गए , OHE डिपो के सामने से रेलवे के चुराए गए 6 लोहे के पोल बरामद किया है।

👉  बता दें कि बरामद किए गए पोलों को यहां गला दिया जाता. लेकिन चोरी की सूचना मिलने पर आरपीएफ बोकारो के प्रभारी राजकुमार साव ने तत्काल टीम गठित कर छापेमारी किया। छापेमारी के दौव्रन  सिद्धिश्री इस्पात उद्योग से छ: पोल बरामद कर लिए.


👉  इस मामले में सिद्धिश्री इस्पात उद्योग के मैनेजर शशिभूषण राय, मेल्टर विनोद दास और क्रेन ऑपरेटर रामप्रवेश को मौके से गिरफ्तार किया गया है.

👉  सभी को धनबाद न्यायालय के समछ उपस्थित किया गया है।इस छापामारी में एस आई बलराम मीणा, ए एस आई पी के गुप्ता, संजय कुमार, राजू सिंह, प्रमोद कुमार, मंटू कुमार, सेह्ग्ल कुमार, पी के यादव व अन्य बल सदस्य मौजूद थे।

Monday, January 17, 2022

भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने वाले अपराधी #खोपड़ी को 10 वर्ष की सजा

◆ बीजेपी नेता पर हमला करने वाले खोपड़ी को 10 वर्ष की सजा
◆ मुख्य सरगना अबतक पुलिस गिरफ्त से दूर

बोकारो ((#yello_tv_न्यूज़ )): मुखियापति सह बीजेपी नेता जलेश्वर साव पर जानलेवा हमले में दोषी अजय खोपड़ी को अपर सत्र न्यायाधीश 5 धीरज कुमार के कोर्ट ने दस वर्ष कारावास की सजा सुनाई है. जबकि दोषी को आर्म्स एक्ट में 4 वर्ष की सजा सुनाई गई है, दोनों ही सजा एक साथ चलेंगी.


👉🏿   अभियोजन का पक्ष रखने वाले लोक अभियोजक ने बताया कि घटना 14 अक्टूबर 2019 को दिनदहाड़े बोकारो रामगढ़ हाइवे से सटे रितुडीह स्थित नेता के कार्यालय के समीप घटी. जलेश्वर साहू अपने कार से उतरकर पैदल कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे. इस बीच आरोपी ने आवाज देकर रोका और जा कर पैर छुआ. इसके बाद अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गोलियों की बौछार कर दी. जिसमें से तीन गोली जलेश्वर के पंजा एवं कंधे में लगा गंभीर स्थिति में जलेश्वर को उठाकर बीजीएच लाया गया.

👉🏿   गंभीर स्थिति को देखते हुए एयर एंबुलेंस से रांची स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कई दिनों के इलाज और कई ऑपरेशन के बाद वह स्वस्थ होकर वापस लौटा. इस बीच माराफारी थाना के एएसआई अजीत कुमार दुबे के शिकायत प्रतिवेदन पर अजय खोपड़ी, राजू सिंह समेत कई आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू की गई थी.

👉🏿   बता दे कि घटना के मास्टरमाइंड राजू सिंह अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है. जबकि अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा या खुद से सरेंडर कर दिए. ऐसी स्थिति में अन्य  के खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई. जिसमें अजय खोपड़ी को सजा सुनाई गई है. मुख्य सरगना राजू सिंह अब भी पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है.