◆ RPF ने रेलवे से चुराए गए 6 पोल किए बरामद
◆ सिद्धिश्री इस्पात उद्योग से किया तीन को गिरफ्तार
बोकारो (( #yello_tv_न्यूज़ )) : आरपीएफ टीम ने बालीडीह क्षेत्र के सिद्धिश्री इस्पात उद्योग में बेचे गए , OHE डिपो के सामने से रेलवे के चुराए गए 6 लोहे के पोल बरामद किया है।
👉 बता दें कि बरामद किए गए पोलों को यहां गला दिया जाता. लेकिन चोरी की सूचना मिलने पर आरपीएफ बोकारो के प्रभारी राजकुमार साव ने तत्काल टीम गठित कर छापेमारी किया। छापेमारी के दौव्रन सिद्धिश्री इस्पात उद्योग से छ: पोल बरामद कर लिए.
👉 इस मामले में सिद्धिश्री इस्पात उद्योग के मैनेजर शशिभूषण राय, मेल्टर विनोद दास और क्रेन ऑपरेटर रामप्रवेश को मौके से गिरफ्तार किया गया है.
👉 सभी को धनबाद न्यायालय के समछ उपस्थित किया गया है।इस छापामारी में एस आई बलराम मीणा, ए एस आई पी के गुप्ता, संजय कुमार, राजू सिंह, प्रमोद कुमार, मंटू कुमार, सेह्ग्ल कुमार, पी के यादव व अन्य बल सदस्य मौजूद थे।


0 comments:
Post a Comment