Facebook

Most Popular & The leading News Channel.....

Sunday, April 26, 2020

आज का राशिफ़ल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी जी ||

आज का राशिफल 27 अप्रैल 2020 ।


मेष राशि : -
आज आपका दिन सामान्य रहेगा. शादीशुदा जिंदगी सुखमय रहेगी जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा. सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है. आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

वृष राशि : -
आज समय आपके पक्ष में नहीं है. आज के दिन कोई बड़ा निर्णय न लें वरना हानि हो सकती है. आज मन लगाकर काम करें उसका लाभ मिलेगा. माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा. आज के दिन जीवनसाथी को कोई बड़ा सफलता हासिल हो सकती है. सेहत पर ध्यान दें.

मिथुन राशि : -
आज के दिन सामाजिक प्रतिष्ठता में बढ़ोत्तरी होगी. कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी. आज के दिन भाग्य आपके साथ है. जिस भी काम को आप हाथ में लेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी. सेहत अच्छी रहेगी. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा.

कर्क राशि : -
आज के दिन कोई प्रोपर्टी खरीदने का योग बन रहा है. दाम्पत्य जीवन में सुख समृद्धि का संचार होगा. आज कार्यस्थल पर परिवर्तन का योग है. आज के दिन संयम बनाए रखे. आज के दिन कहीं से धन की प्राप्ति होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

सिंह राशि : -
आज के दिन सोचे हुए कार्य पूरे होंगे. जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपकी चिंता बढ़ा सकता है. आज आप पहले की गलतियों से सीख लेते हुए कार्यों में सुधार करेंगे.

कन्या राशि : -
आज का दिन सामान्य रहेगा. आज आपको परिश्रम का फल मिलेगा. आज के दिन किसी विवाद में न पड़े नहीं तो हानि हो सकती है. आज तनाव के चलते मन अशांत रहेगा. आज सेहत पर ध्यान देना होगा नहीं तो बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आज गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें. आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लेकिन पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें.

तुला राशि : -
आज का दिन सामान्य रहेगा. आज के दिन कोई भी काम करने से पहले सोच-विचार लें. आज वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है. आज के दिन किसी लालच में आकर कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है. आज कोई नया वाहन खरीदने का योग है. संतान पक्ष से अनबन होने के संभावना है.

वृश्चिक राशि : -
आज के दिन कार्यों में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा. लेकिन अंत में आपको सफलता हासिल होगी. आज इनकम में बढ़ोत्तरी होगी. आज परिवार का साथ मिलेगा जिससे अधूरे काम पूरे होंगे. आज कि दिन कहीं यात्रा पर जाने का योग है.

धनु राशि : -
आज के दिन पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल मची रहेगी. जिसके कारण थोड़ा तनाव हो सकता है. घर पर किसी विषय को लेकर माता से विवाद हो सकता है. कारोबार में स्थिति मध्यम बनी रहेगी. आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. बेहतर होगा कि आज के दिन संयम और सोच-विचार कर ही किसी काम को करें.

मकर राशि : -
आज के दिन किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है. पैतृक संपत्ति को बेचने की सोच रहे हैं तो समय उचित नहीं है. वहीं जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपकी चिंताए बढ़ा सकता है. लेकिन आज के दिन आप शत्रुओं को परास्त करेंगे.

कुंभ राशि : -
आज के दिन बेहद शुभ है. आज कार्यस्थल पर आपको सफलता मिलेगी. लेकिन कार्यस्थल पर सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. जीवनसाथी से कोई बहस न करें नहीं बेवजह तनाव से घिरे रहेंगे. आज के दिन सेहत ठीक रहेगी.

मीन राशि : -
आज पुराने दोस्तों से मुलाकात कर मन में प्रसन्नता होगी. आज अचानक से धन का लाभ होगा. लेकिन प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में सावधानी रखें. संतान पक्ष की ओर से को कष्टदायक सूचना मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. शादीशुदा जिंदगी आनंदमय होगी. आज यात्रा पर जाने का लाभ मिलेगा.

Thursday, April 23, 2020

आज का राशिफ़ल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी जी ||

आज का राशिफल 24 अप्रैल 2020 ।


मेष राशि : -
आज के दिन आर्थिक स्थिति मध्यम गति से बढ़ेगी. आज आपको करीबियों का साथ मिलेगा. संतान को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. आज छात्रों की पढ़ाई में रुचि कम रहेगी. गुस्से पर काबू रखें नहीं तो बने हुए काम बिगड़ सकते हैं. आज के दिन तनाव और चिंता आप हावी रहेगी. कोई भी जोखिम भरा कदम न उठाएं.

वृष राशि : -
आज कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा लाभकारी रहेगी. किसी नए प्रोजेक्ट के लिए साझेदारी मिलेंगे. सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है. पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है.

मिथुन राशि : -
आज धन का लाभ होगा, लेकिन किसी लालच में आकर कोई गलत निर्णय लेने से भी बचना होगा. वरना आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. आज दोस्तों से मुलाकात होगी. संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी. आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार में सलाह अवश्य लें. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. चिंता और तनाव का माहौल समाप्त होगा. लेकिन आज मेहनत अधिक करनी पड़ेगी.

कर्क राशि : -
आज के दिन जरा संभलकर नए दोस्त बनाए. निवेश के लिए दिन अच्छा है. आज के दिन किसी से बहस न करें. गाड़ी चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है. सेहत उत्तम रहेगी और मन में उत्साह बना रहेगा.

सिंह राशि : -
दिन की शुरुआत आलस के साथ होगी. आज के दिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने से विशेष लाभ मिलेगा. दफ्तर में प्रमोशन हो सकता है. गाड़ी चलाते समय, मशीन और आग का प्रयोग करते समय सावधानी रखें. आज विवाद से बचना होगा.


कन्या राशि : -
आज के दिन संभलकर बोले. नहीं तो कोई बड़ी हानि हो सकती है. कार्यों में बाधा का सामना करना पड़ेगा. आज के दिन मकान बदलने से लाभ मिलेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय और आनंदमय रहेगा. आज मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

तुला राशि : -
आज सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है. आज शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है. आज करियर के क्षेत्र में गंभीरता से विचार करना होगा. लापरवाही भविष्य में महंगी पड़ सकती है. प्रोपर्टी में निवेश करने से लाभ होगा. दफ्तर में प्रमोशन होने की संभावना है. निवेश के लिए दिन उत्तम है.

वृश्चिक राशि : -
आज छात्रों को उनकी मेहनत का सकारात्मक फल प्राप्त होगा. कारोबार के क्षेत्र में सोच-विचार कर ही निर्णय लें अन्यथा हानि संभावित है. आज किसी बात को लेकर परेशानी बनी रहेगी. आज भाई बंधुओं को संतान सुख की प्राप्ति होगी.

धनु राशि : -
आज दोस्तों की मदद से लंबे समय से लटके हुए कार्य पूरे होंगे. सेहत अच्छी रहेगी. मन में उत्साह बना रहेगा. लेकिन माता-पिता का स्वास्थ्य आपकी चिंता बढ़ा सकता है. किसी विवाद में न पड़ें. आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. नौकरी में अधिक प्रयास करने होंगे.

मकर राशि : -
आज ऑफिस में बॉस से किसी बात पर बहस हो सकती है. आपकी गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं. लेकिन बातचीत से काम फिर से बन जाएंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. धन का लाभ होगा. आज आप शत्रुओं को परास्त करेंगे.

कुंभ राशि : -
आज के दिन सेहत अच्छी रहेगी और मन में उत्साह बना रहेगा. विवाह के योग्य युवाओं को शादी का प्रस्ताव मिलेगा. आज के दिन कोई मांगलिक कार्य होगा. आज किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है. दोस्तों से कोई शुभ समाचार मिलेगा.

मीन राशि : -
आज किसी भी तरह के विवाद में न पड़े. आज के दिन यात्रा करनी पड़ सकती है जो लाभकारी साबित होगी. आज मेहनत रंग लाएगी और उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे. पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी आवश्यक है. नहीं तो किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं. सेहत ठीक रहेगी. मान-सम्मान बढ़ेगा.
#ख़ास_ख़बर ||

● अब अकाउंट में पैसा खत्म हो जाने पर भी मिलेगा कैश,
● जानिए क्या है तरीका....

    ◆ कोरोना वायरस का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है। इस लॉकडाउन में कई बार लोगों को एकदम से पैसे की जरूरत पड़ रही है लेकिन अगर उनके अकाउंट में पैसे नहीं हैं तो भी मिल सकते है पैसे। कोरोनाग्रस्त इकॉनमी में कई लोगों के खाते खाली हो गए हैं, सारी बचत हवा हो गई है। वहीं दूसरी ओर इन विषम परिस्तिथियों में दोस्त-रिश्तेदारों से भी मदद नहीं मिल रही है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो आप बैंक की #ओवरड्राफ्ट_फैसिलिटी का प्रयोग कर सकते हैं। आइये जानते हैं क्या है ये फैसिलिटी...

 ◆◆ क्या है ओवरड्राफ्ट

सरकारी और निजी बैंक ओवरड्राफ्ट की फैसिलिटी देते हैं. ज्यादातर बैंक करंट अकाउंट, सैलरी अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर यह सुविधा देते हैं। कुछ बैंक शेयर, बॉन्ड और बीमा पॉलिसी जैसे एसेट के एवज में भी ओवरड्राफ्ट की सुविधा देते हैं। इस फैसिलिटी के तहत बैंक से आप अपनी जरूरत का पैसा ले सकते हैं और बाद में यह पैसा चुका सकते हैं।

 ◆◆ दो तरह के ओवरड्राफ्ट

ओवरड्राफ्ट दो तरह के होते हैं। एक सिक्योर्ड, दूसरे अनसिक्योर्ड। सिक्योर्ड ओवरड्राफ्ट वह है, जिसके लिए सिक्योरिटी के तौर पर कुछ गिरवी रखा जाता है। आप एफडी, शेयर्स, घर, सैलरी, इंश्योरेंस पॉलिसी, बॉन्ड्स आदि जैसे चीजों पर ओवरड्राफ्ट हासिल कर सकते हैं। इसे आसान भाषा में एफडी या शेयर्स पर लोन लेना भी कहते हैं। ऐसा करने पर ये चीजें एक तरह से बैंक या NBFCs के पास गिरवी रहती हैं।
 ●● अगर आपके पास कुछ भी सिक्योरिटी के तौर पर देने के लिए नहीं है तो भी आप ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी ले सकते हैं। इसे अनसिक्योर्ड ओवरड्राफ्ट कहते हैं। उदाहरण के तौर पर क्रेडिट कार्ड से विदड्रॉल।

 ◆◆कैसे ले सकते हैं इसका लाभ

कुछ कस्टमर्स (प्रीअप्रूव्ड) को बैंक या NBFCs शुरू से ही ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी देते हैं, वहीं कुछ कस्टमर्स को इसके लिए अलग से मंजूरी लेनी होती है। इसके लिए लिखित में या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अप्लाई करना होता है. कुछ बैंक इस सुविधा के लिए प्रोसेसिंग फीस भी वसूलते हैं।

 ◆◆कितना पैसा ले सकते हैं?

बैंक यह तय करते हैं कि ओवरड्राफ्ट के तहत आप कितना पैसा ले सकते हैं। यह लिमिट इस बात पर निर्भर करती है कि इस फैसिलिटी के लिए आपने बैंक में गिरवी (कोलैटरल) क्या रखा है। सैलरी और एफडी के मामले में बैंक लिमिट ज्यादा रखते हैं।

 ◆◆किन लोगों को मिलती है सुविधा

इस बारे में बैंक का कहना है कि ग्राहकों की अकाउंट हिस्ट्री व अकाउंट वैल्यू के आधार पर ओवरड्राफ्ट दिया जाता है। साथ ही क्रेडिट व्यवहार कैसा है इन सब बातों को भी देखा जाता है।

 ◆◆क्यों है फायदेमंद

इस पर बैंक का कहना है कि क्रेडिट कार्ड या दूसरे पर्सनल लोन के मामले में यह काफी सस्ता है। इसमें आपको अपेक्षाकृत कम ब्याज देना पड़ता है। दूसरा फायदा यह है कि ओवरड्राफ्ट में आप जितने समय के लिए पैसा लेते हैं, उतने समय के लिए ही आपको ब्याज देना पड़ता है।

Wednesday, April 22, 2020

ब्रेकिंग_न्यूज़ || धनबाद विधायक ने रखा निर्जला व्रत ||

धनबाद || #ब्रेकिंग_न्यूज़ || विधायक ने प्रवासी मजदूरों के लिए रखा निर्जला व्रत ||

#धनबाद_विधायक_ने_प्रवासी_मजदूरों_के_लिए_रखा_व्रत ||

धनबाद : धनबाद विधायक श्री राज सिन्हा, आज सुबह से ही निर्जला व्रत  पर बैठ गए हैं। उन्होंने बताया कि यह व्रत उन्होंने उन प्रवासी मजदूरों, छात्र - छात्राओं एवं राज्य से बाहर फंसे ऐसे मजबूर लोगों के लिए रखा है जिनकी सुध लेने के लिए सरकार कोई भी कदम उठा नही पा रही।

Tuesday, April 21, 2020

खास खबर || लॉक डाउन में सहयोग के बढ़ते हाथ ||

बोकारो: खास खबर || लॉक डाउन में भी सहयोग के बढ़ते हाथ ||

 ●● बोकारो में कोरोना फाइटर' की रूप में लोगो के बीच आ रहें मेयर प्रत्याशी विनोद के सहयोगी संतोष सिंह ॥

बोकारो : कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन के एलान से कई लोगों को खाने-पीने की बड़ी दिक्कत हो गई है. कामकाज बंद होने से कई लोगों की कमाई बंद हो गई है. इसके चलते उनके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं हैं. ऐसे लोगों की मदद के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं. वे जरूरतमंद लोगों के लिए खाने-पीने का इंतजाम कर रहे हैं. आज 'कोरोना फाइटर' की सीरीज में हम आपको बोकारो के से रूबरू करा रहे हैं.अपनी टीम के साथ गरीब लोगों की मदद करने का फैसला किया.

 ◆ संतोष सिंह ने समाजसेवी चास मेयर प्रत्याशी विनोद कुमार के सौजन्य से अपनी टीम के साथ मिलकर बोकारो  में रोज लगभग 500 लोगों को खाना खिला रहे हैं. इसी क्रम में आज सेक्टर 2 बी पोस्ट ऑफीस के पास सैकड़ो लोगो के बीच भोजन का वितरण किया । एक तरफ जहां खाना बांटती है वहीं लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में भी जागरूक करती है.  संतोष सिंह ने बताया कि जब वे लोग खाने कि गाड़ी  लेकर पहुंचते हैं तो भीड़ एकत्र हो जाती है. तीन -चार लोग खाना बांटने का काम करते हैं और बाकी  लोगों को एक मीटर की दूरी पर खड़ा करके लाइन बनवाते हैं.

Monday, April 20, 2020

ब्रेकिंग_न्यूज़ || सतनपुर के पहाड़ी से पेड़ पर लटका मिला दो शव ||


#ब्रेकिंग_न्यूज़ || जैप फोर फायरिंग रेंज के पीछे पहाड़ पर मिला शव ||
बोकारो: घटना सेक्टर-12 क्षेत्र की है। जहाँ सतनपुर के पहाड़ी पर से एक पेड़ पर लटके एक महिला एवं एक पुरुष का शव मिला है। 
◆ जैप फोर फायरिंग रेंज के पीछे पहाड़ पर मिला ये शव । सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुँची पुलिस और शव को पुलिस की मौजूदगी में ही पेड़ से उतारा गया । सैकड़ो लोगो की उपस्थिति के बावजूद किसी ने नही की मृतक की पहचान। यह हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच पुलिस कर रही है।

Saturday, April 18, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़ || कोरोना से थाना प्रभारी की मौत ||


इंदौर: #ब्रेकिंग_न्यूज़ || कोरोना से थाना प्रभारी की मौत ||
#कोरोना_की_वजह_से_थाना_प्रभारी_की_मौत ||
#ड्यूटी_के_दौरान_हुआ_था_संक्रमित ||
#yello_tv_न्यूज़ आप सभी से अपील करता है कि पूर्ण रूप से सतर्कता बरतते हुए अपनी कार्यों का निष्पादन करें ||
इंदौर: जहां एक तरफ कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लॉक डाउन की अवधि को बढ़ाया गया है, हर तरफ सनेटाइज़शन किया जा रहा है, लोगों को सोशल डिस्टेनसिंग के पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिये जा रहे हैं, इन सब एहतियातों के बावजूद कोरोना से होने वाली मौते थम नही रही हैं।
◆ घटना इंदौर की है जहाँ पुर्व थाना प्रभारी #द्वारिका_पुरी व वर्तमान जुनी इंदोर थाना प्रभारी देवेन्द्र जी वर्मा की मौत कोरोना के कारण हो गई है। बताते चलें कि वो कोरोना की ड्यूटी निभा रहे थे और उसी दौरान  संक्रमित हो गए थे। श्री वर्मा रण्याल तहसील, कालापीपल, जिला  शाजापुर के रहने वाले थे।

आज का राशिफ़ल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी जी ||

आज का राशिफल 19 अप्रैल 2020 ।


मेष राशि : -
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। दोपहर तक स्थिति काफी अनुकूल रहेगी और उसके बाद भी आपको धन लाभ होगा। परिवार का माहौल आपको सुख शांति देगा और परिवार के लोगों का स्नेह आपके लिए धन प्रदान करने का काम करेगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपके साथ खड़ी होगी लेकिन फिर भी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।खासतौर पर किसी से बहस या झड़प हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।

वृष राशि : -
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक स्थिति आपके खर्चों में बढ़ोतरी रखेगी लेकिन उसके बाद स्थिति बदलेगी और खर्चों में कमी आएगी। आपकी इनकम बढ़ेगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम के सिलसिले में आपकी दूरदर्शिता और आपकी सहज बुद्धि आपके काम आएगी। धन के पीछे अत्यधिक भागना आपको परेशान करेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में भी अच्छे समय की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि : -
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपकी बातों से सामने वाले को निरुत्तर कर देंगे और उससे उन्हें आपकी बात माननी पड़ेगी।इससे व्यापार में अच्छा लाभ होगा। काम के सिलसिले में भी नौकरी में आप को पदोन्नति मिल सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में भी सुख भरे पल आएंगे। परिवार का माहौल आपको संतुष्टि प्रदान करेगा। आप की कथनी और करनी में अंतर हो सकता है, उस पर ध्यान दें।

कर्क राशि : -
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आप अपने काम में पूरा ध्यान रखेंगे और उसके बाद आपकी इनकम जबरदस्त तरीके से बढ़ सकती है। कुछ अप्रत्याशित रूप से भी धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया हो जाएगी। परिवार में किसी बुजुर्ग का सहयोग आपको प्राप्त होगा और वे आपको सलाह देंगे तो वह आपके बहुत काम आएगी। दांपत्य जीवन में तनाव को कम करने का प्रयास करें। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। व्यापार में किसी प्रकार का रिस्क लेने से बचें।

सिंह राशि : -
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपकी सेहत कमजोर रहेगी और आप बीमार पड़ सकते हैं। खासतौर पर बुखार होने की संभावना होगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान का सुख आपको आज भरपूर मिलेगा और वे आपकी खुशी का कारण बनेंगे। पारिवारिक माहौल बढ़िया रहने से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

कन्या राशि : -
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपने दांपत्य जीवन में बढ़ रहे तनाव को दूर करने का प्रयास करें। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी झगड़े से बचने का प्रयास करना चाहिए। आपका प्रिय बीमार हो सकता है, इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में खुशियां रहेंगी। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। काम के सिलसिले में आप कोई नई तरकीब लगा सकते हैं, जो आपको बहुत फलेगी और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।

तुला राशि : -
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अचानक से आपको काम के सिलसिले में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए थोड़ा सावधान रहें। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अपने दिल की बात सामने रखने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। परिवार में अशांति बनी रह सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको सावधानी से चलना चाहिए लेकिन व्यापार अच्छे नतीजे देगा।

वृश्चिक राशि : -
आपके लिए आज का दिन अच्छा कहा जा सकता है। दोपहर तक जिन चुनौतियों को आप झेल रहे होंगे, दोपहर बाद उनसे मुक्ति मिलेगी। आपकी इनकम बढ़िया हो जाएगी। खर्चों में कमी आएगी। इसके बावजूद आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए। किसी से व्यर्थ में झगड़ा करने से बचें। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में जीने वालों को कुछ दिक्कत आएगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

धनु राशि : -
आपको अपने ज्ञान पर पूरा भरोसा रखना होगा तभी आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन बढ़िया है लेकिन दोपहर बाद आपके तनाव में बढ़ोतरी हो सकती है और बेवजह के खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा। परिवार पर भी ध्यान जरूर दें।

मकर राशि : -
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से जो तनाव चला रहा है, उससे कुछ हद तक राहत मिलेगी। संतान से सुखद समाचार मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में भी तनाव में कमी आएगी। खर्चे बने रह सकते हैं लेकिन इनकम अच्छे होने से आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और व्यापार भी गति पकड़ेगा।

कुंभ राशि : -
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपनी वाकपटुता और हाजिर जवाबी के चलते अपने कई कामों को बनाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान दें। कहीं आप की बीमारी हद से ज्यादा खर्चों को दावत ना दे दे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी आपके लिए लाभ का मार्ग खोलेगा। प्रेम जीवन में अपनी बातों से अपने प्रिय को रिझाने में कामयाब रहेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है लेकिन इस यात्रा से बचने का ही प्रयास करें तो बढ़िया रहेगा।

मीन राशि : -
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और प्रेम जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। इस सब उतार-चढ़ाव के बावजूद आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपका अनुभव आपकी मदद करेगा, जिससे आप कठिन चुनौतियों को अच्छे से निपटा लेंगे। परिवार में सुख समृद्धि के बढ़ोतरी होगी। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

गुड मॉर्निंग न्यूज़ || 10 रोचक जानकारियाँ ||


#गुड_मॉर्निंग_न्यूज़ || 10 रोचक तथ्य ||
|| दुनिया के 10 सबसे बेहतरीन और रोचक जानकारियाँ ||
1. कोका-कोला शुरू में हरे रंग का हुआ करता था.
2. हम शाम के मुकाबले सुबह लगभग 1 cm लम्बे होते हैं.
3.मुहम्मद दुनिया का सबसे common name है.
4.अफजल खान की एक बीवी ने उसे शिवाजी की शरण जाने को कहा तो अफजल खान इतना भड़क गया कि उसने अपनी सारी 63 बीवीयो को मार कर एक कुएं में फिंकवा दिया.
6.अगर पृथ्वी को सेब के आकार का बना दे तो पृथ्वी के ऊपर वायुमंडल केवल उसके छिलके के बराबर होगा .
7. टाइटैनिक जहाज को बनाने को लिए उस समय 35 करोड़ 70 लाख रूपये लगे थे जबकि टाइटैनिक फिलम बनाने के लिए 1000 करोड़ के लगभग लागत आई.
8. बिल गेट्स हर सेकेण्ड में करीब 12000  रुपये कमाते हैं यानि एक दिन में करीब 102 करोड़ रूपये.
9. अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने एक बार जापानी प्रधानमंन्त्री की कुर्सी पर उल्टी कर दी थी.
10. चीन में एक 17 साल के लड़के ने i pad2 और i phone के लिए अपनी kidney बेच दी थी।

ब्रेकिंग_न्यूज़ || 20 उद्योगों को मिलेगी खुलने की अनुमति ||

बोकारो : #ब्रेकिंग_न्यूज़ || बड़ी खबर ||
#20_अप्रैल_से_बोकारो_के_डालमिया_सीमेंट_प्लांट_सहित_20_बड़े_उद्योगों_को_खुलने_की_मिलेगी_अनुमति॥

बोकारो: अभी लॉक डाउन के समय की सबसे बड़ी राहत भरी खबर  सरकार से मिली है कि राज्य में 20 अप्रैल सोमवार से राज्य के 20 बड़े उद्योग काम करने लगेंगे।

 ◆ इन उद्योगों को मिली है अनुमति :

1-- उषा मार्टिन

2-- जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड, पतरातू, रामगढ़

3-- टाटा स्टील लिमिटेड

4-- टाटा मोटर लिमिटेड

5-- अडानी पावर लिमिटेड गोड्डा

6--रूंगटा माइंस लिमिटेड, चाईबासा

7-- एस सी सी सीमेंट लिमिटेड, सिंदरी, धनबाद

8-- डालमिया सीमेंट ईस्ट लिमिटेड, बोकारो 

9-- रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड, सरायकेला, खरसावां

10-- स्टेबल स्ट्रिप्स लिमिटेड, सरायकेला, खरसावां

11-- सलूजा स्टील लिमिटेड, गिरिडीह

12-- मोंगिया स्टील लिमिटेड, गिरिडीह

13-- बालमुकुंद स्टील लिमिटेड, गिरिडीह

14-- अतिबिर स्टील एंड पावर लिमिटेड, गिरिडीह

15-- हिंडाल्को लिमिटेड, मुरी, रांची

16-- बालाजी इंजिनीरिंग प्रोडक्ट्स, बदाजामदा, चाईबासा

17-- श्री सीमेंट लिमिटेड, सरायकेला,खरसावां

18-- कामेश्वर उल्वायज एंड स्टील गोला, रामगढ़

19-- मेटाल्सा इंडिया प्रा० लिमिटेड, सरायकेला, खरसावां

20-- मंगलम लुब्रीकेंट, हरदाग, रांची

 गृह मंत्रालय के निर्देशों के आलोक में पल्प और कागज इकाइयां, उर्वरक, तथा सेज एवं निर्यात से जुड़ी कंपनियों को काम की अनुमति मिली है। ट्रांसफॉर्मर एवं सर्किट व्हीकल, टेलीकॉम इक्विपमेंट व कंपोनेंट और खाद्य एवं पेय पदार्थो से जुड़े उद्योगों के संचालन की अनुमति दी है।




*अब ना रहें ◆ कंफ्यूज ◆*
देखें सिर्फ
*👉🏽yello tv  ◆न्यूज़◆*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
◆सबसे पहले कोई भी ख़बर जानने के लिए◆◆ *लाइक  👍 &  शेयर 🔀 कीजिये◆*

#ख़ास_खबर || अब सस्ते मास्क उपलब्ध कराएगा जिला प्रशासन ||

बोकारो: || #ख़ास_खबर || अब सस्ते मास्क उपलब्ध कराएगा जिला प्रशासन ||

◆◆ उपायुक्त की पहल पर अब सस्ते दरों पर बोकारो वासियों को मास्क उपलब्ध कराएगा जिला प्रशासन

 ◆◆ आरसेटी और जेएसएलपीएस संयुक्त तत्वाधान में तैयार किया जा रहा है मेडिकेटेड मास्क

बोकारो : उपायुक्त श्री मुकेश कुमार की पहल पर अब बोकारो वासियों को सस्ते दरों पर मेडिकेटेड मास्क उपलब्ध कराएगा जिला प्रशासन। उपायुक्त द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम हेतु आम लोगों के बीच सस्ते दरों पर मेडिकेटेड मास्क उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। जेएसएलपीएस और आरसेटी प्रबंधन द्वारा संयुक्त तत्वाधान में इस दिशा में कार्य करना आरंभ कर दिया है। आरंभ में कुल 50000 मास्क का निर्माण किया जा रहा है। मास्क निर्माण के बाद इन सभी मास्क को सैनिटाइज कर बोकारो जिला प्रशासन बोकारो वासियों के बीच लगभग 10 रुपये प्रति मास्क के हिसाब से लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा।

●● मेडिकेटेड मास्क निर्माण हेतु युद्ध स्तर पर हो रहा है कार्य ●●

 ◆ मेडिकेटेड मास्क को तैयार करने में युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। आरसेटी, बोकारो के निदेशक श्री अंतोष कुमार ने बताया कि मास्क निर्माण कार्य में लगभग 20 की संख्या में प्रशिक्षित महिलाओं की टीम को लगाया गया है ताकि जल्द से जल्द बोकारो वासियों के बीच मास्क की आपूर्ति की जा सके। वहीं जेएसएलपीएस की डीपीएम श्रीमती अनीता केरकेट्टा ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार मास्क निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है ताकि मेडिकेटेड मास्क गुणवत्तापूर्ण रूप से सैनिटाइज करते हुए आम लोगों के बीच प्रदान किया जा सके।

  ●● वायरस के संक्रमण से बचाएगा मास्क ●●

 ◆ मेडिकेटेड मास निर्माण कार्य में लगे दुमका के प्रशिक्षक मो0 जाफर तथा बोकारो जिला की प्रशिक्षक सुश्री कविता कुमारी ने बताया कि इस मास्क को वायरस के संक्रमण के खतरे से बचाव हेतु विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। इन मास्क के निर्माण में 3 लेयरों के बीच ऐसी फैब्रिक्स को लगाया जा रहा है जो पानी से भी कम ड्रॉपलेट्स को भी रोक सके। इसके निर्माण कार्य के दौरान सभी सर्जिकल मास का टेस्टिंग भी किया जाता है कि उनमें कोई ड्रॉपलेट्स आर-पार ना हो सके। मास्क निर्माण के बाद इसे सैनिटाइज कर बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। लागत को ध्यान में रखते हुए प्रति मास्क ₹10 के हिसाब से आमजन खरीद सकेंगे।

बोकारो जिला प्रशासन की अपील :
#सामाजिक__दूरी_रखें_बनाए,
#कोरोना_संक्रमण_को_भगाएं

|| #ब्रेकिंग_न्यूज़ || बोकारो के नए SP ने लिया पदभार ||


|| #ब्रेकिंग_न्यूज़ || बोकारो के नए SP श्री चंदन कुमार झा ने लिया पदभार||
◆ राजभवन में कार्यरत 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी चंदन कुमार झा ने बोकारो एसपी का पदभार ले लिया है। इनसे पहले सुजाता कुमारी वीणापाणि बोकारो के प्रभारी एसपी के रूप में काम देख रही थी।
◆  मिली जानकारी के अनुसार चंदन कुमार झा दरभंगा जिले के मूल निवासी हैं एवं उनकी प्रारंभिक शिक्षा बिहार के राजधानी पटना में हुई है जबकि इंजिनीरिंग की पढ़ाई उन्होंने एनआईटी कालीकट में की है

|| #ब्रेकिंग_न्यूज़ || रांची में एक और कोरोना पॉजिटिव || राज्य में कुल संख्या हुई 33 ||

|| #ब्रेकिंग_न्यूज़ || रांची में फिर मिला एक कोरोना पॉजिटिव || राज्य में कुल संख्या हुई 33 ||

हिंदपीढ़ी में शनिवार को फिर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है. जिसके साथ ही झारखंड में मरीजों की संख्‍या 33 हो गई है. जिसमें से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है. एक मरीज हिंदपीढ़ी का है और एक बोकारो के साड़म का है. रिम्‍स में 93 सैंपल जांच के लिए लिया गया था, जिसमें 92 सैंपल निगेटिव आये वहीं एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया. वहीं हिंदपीढ़ी में कोरोना में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या 18 हो गई.

Friday, April 17, 2020

|| आज का राशिफ़ल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी जी ||


आज का राशिफल 18 अप्रैल 2020 ।


मेष राशि : -
आज का दिन सामान्य रहेगा. आज धन का लाभ होगा. कहीं से रुका हुआ धन मिलने का योग है. परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. आज के दिन यात्रा पर संभलकर निकले. कार्यस्थल पर किसी से बहस हो सकती है. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा.

वृष राशि : -
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. लेकिन आज मन प्रसन्न रहेगा. कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा है. कोई नया प्रोजेक्ट मिलने का योग है. दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

मिथुन राशि : -
आज का दिन कोई भी बड़ा निर्णय लेने के लिए उचित नहीं है. लेकिन काम को लेकर आज आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. कारोबार में बढोत्तरी होगी. सेहत में सुधार होगा. लेकिन कार्यों में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा.

कर्क राशि : -
आज का दिन अनुकूल है. आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. आज खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी. सेहत में गिरावट रहेगी. कारोबार के लिए दिन अच्छा नहीं है. नौकरीपेशा लोगों को अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. भाग्य आज आपका साथ देगा जिससे आपके कुछ काम बनेंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.

सिंह राशि : -
आज पारिवारिक जीवन में विवाद का योग है. कारोबार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा. कोई नया प्रोजेक्ट मिलने का योग है. आज भाग्य आपका साथ देगा. आज किसी प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं. दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा.

कन्या राशि : -
आज परिवार का साथ मिलेगा. आज मेहनत का फल मिलेगा. लेकिन आज किसी से वाद-विवाद न करें अन्यथा कोई दिक्कत हो सकती है. शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा है. सेहत में सुधार होगा.

तुला राशि : -
आज कारोबार के लिहाज से दिन शुभ नहीं है. इसलिए सोच समझकर ही व्यापार करें. पारिवारिक जीवन तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है. परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता बढ़ा सकता है. आज के दिन वाद-विवाद से दूर रहना अच्छा रहेगा.

वृश्चिक राशि : -
आज सेहत में गिरावट रहेगी. जिसके चलते तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है. मानसिक रूप से आप दबाव महसूस करेंगे. कार्यों में सफलता मिलेगी. किसी दोस्त के साथ झगड़ा हो सकता है. लेकिन परिवार का माहौल आनंदमय और सुखमय रहेगा. शादीशुदा लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कारोबार में आज के दिन अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे.

धनु राशि : -
आज का दिन मुश्किल भरा रहने वाला है. दामप्तय जीवन में कुछ तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है. कारोबार के लिए दिन अनुकूल नहीं है. आज परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. आज के दिन खानपान में थोड़ा ध्यान देना होगा. वरना दिक्कत हो सकती है. आज के दिन कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आज खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी.

मकर राशि : -
आज का दिन शुभ और उत्तम है. सेहत में गिरावट रहेगी. आज के दिन खर्चों में अचानक से बढ़ोत्तरी होगी जिसके चलते कुछ तनाव हो सकता है. काम को लेकर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. आज आप शत्रुओं को परास्त करेंगे.

कुंभ राशि : -
आज का दिन अच्छा रहेगा. पारिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा. आज के दिन किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. इनकम में बढ़ोत्तरी होगी. काम को लेकर अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. आज धन का लाभ होगा. मन प्रसन्न रहेगा. शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी.

मीन राशि : -
आज का दिन अच्छा रहेगा. पारिवार के लोगों का साथ मिलेगा. लेकिन किसी फालतू के विवाद में न पड़े. इससे परिवार का माहौल खराब हो सकता है. काम को लेकर आपके प्रयासों में सफलता हासिल होगी. कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी. आज दफ्तर में किसी बात को लेकर बॉस से विवाद हो सकता है. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. आज भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आपको बहुत से काम पूरे होंगे.

|| #गुड_मॉर्निंग_न्यूज़ || 10 रोचक जानकारियाँ ||

|| गुड मॉर्निंग न्यूज़ || दुनिया के 10 सबसे बेहतरीन और रोचक तथ्य ||

1. हमारे शरीर में लोहा भी होता है इतना कि एक शरीर से प्राप्त लोहे से एक इंच की कील भी तैयार की जा सकती है |


2. एक सामान्य मनुष्य अपने पूरे जीवनकाल लगभग 2 लाख किलोमीटर चलता है.


3. भास्‍कराचार्य ने खगोल शास्‍त्र के कई सौ साल पहले पृथ्‍वी द्वारा सूर्य के चारों ओर चक्‍कर लगाने में लगने वाले सही समय की गणना की थी। उनकी गणना के अनुसार सूर्य की परिक्रमा में पृथ्‍वी को 365258756484 दिन का समय लगता है।


4. वाराणसी, विश्‍व का सबसे पुराना और निरंतर आगे बढ़ने वाला शहर है।


5. भारत 17वीं शताब्‍दी के आरंभ तक ब्रिटिश राज्‍य आने से पहले सबसे सम्‍पन्‍न देश था। क्रिस्‍टोफर कोलम्‍बस भारत की सम्‍पन्‍नता से आकर्षित हो कर भारत आने का समुद्री मार्ग खोजने चला और उसने गलती से अमेरिका को खोज लिया।


6. संस्कृत सभी उच्च भाषाओं की जननी माना जाता है. क्योंकि यह कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के लिए सबसे सटीक है, और इसलिए उपयुक्त भाषा है.


7. 70% फीसदी लिवर, 80 फीसदी आंत और एक किडनी बगैर भी इंसान जिंदा रह सकता है.


8. कुर्सी पर बैठ कर अपने दाएं पैर से गोला बनाइये और साथ ही अपने दाएं हाथ से हवा में 6 लिखिए , आपके पैरों की दिशा बदल जाएगी.


9. मुंबई के ब्रेबॅार्न स्टेडियम में 1988 में खेल One day अभ्यास मैच में सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के लिए फील्डिंग की थी.


10. चींटियाँ कभी सोती नहीं हैं.

|| खास खबर || मेयर ने सैनेटाइज़शन के लिए मांगे 10 करोड़ || 1 रुपये भी नही मिला ||

राँची: || #खास_खबर || मेयर ने सैनेटाइज़शन के लिए मांगे 10 करोड़ || नही मिला 1 रुपये ||

रांची : नगर निगम की ओर से हिंदपीढ़ी में रोजाना दो बार सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। लेकिन कोरोना का संक्रमण यहाँ से बाहर निकल कर अन्य क्षेत्रों में फैलता है तो शहर को सैनिटाइज कराना बड़ी चुनौती होगी। क्योंकि रांची नगर निगम के पास शहर को सैनिटाइज कराने के लिए ना तो फंड है और न संसाधन। इसका खुलासा मेयर आशा लकड़ा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में किया।

  ◆ मेयर ने कहा कि राज्य सरकार को पिछले माह ही पत्र लिख कर इस संकट से निपटने के लिए 10 करोड़ रुपए देने की मांग की गई थी , लेकिन आज तक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। जबकि नगर विकास विभाग के मुखिया  मुख्यमंत्री हैं। इसके बावजूद नगर निकायों को सरकार से कुछ सहयोग नहीं मिल रहा है।
Source: दैनिक भास्कर

खास खबर || एक अपील || जिला प्रशासन

बोकारो: खास खबर || एक अपील || जिला प्रशासन ||

◆ फेसबुक, व्हाट्सप्प, ट्विटर  या अन्य सोशल मीडिया फोरम के माध्यम से अफवाहें नही फैलाये

◆ सोशल मीडिया में अफवाहें फैलाने वाले ग्रुप एडमिन एवं शेयर करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निदेश।
             
 ● जिला प्रशासन द्वारा लगातार आग्रह करने के बावजूद कुछ लोग फेसबुक, सोशल मीडिया या अन्य फोरम के द्वारा अफवाहें फैलाया जा रहा है। पहले भी लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की गई है।

 ● कुछ लोग बीजीएच को लेकर भी अफवाह फैला रहे हैं उन सभी लोगों की पहचान की जा रही है। BGH के डॉक्टरों व नर्सों के सैम्पल भेजे गए थे जांच के लिए, जिसमे रिपोर्ट नेगेटिव आया है ।

 ● जिला प्रशासन द्वारा सभी शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है एवं उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगीजाएगी।

 ● मेरा आग्रह है कि इस संकट की घड़ी में हमारा सहयोग करें। प्रामाणिक होने के बाद ही अपना न्यूज़ बनाएं, अफवाहों को न फैलाये और न फैलने दें। फेसबुक ग्रुप/ व्हाट्सएप ग्रुप या अन्य सोशल मीडिया में अफवाहें फैलाते पाए गए तो उस ग्रुप के एडमिन एवं शेयर करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 ● पुनः जिला प्रशासन द्वारा अपील की जा रही है कि कोरोना को लेकर किसी भी प्रकार से अफवाहों को न फैलाएं। फेसबुक, व्हाट्सप्प, ट्विटर  या अन्य सोशल मीडिया पोस्ट की आधिकारिक सत्यता करने के बाद ही पोस्ट को शेयर करे। अन्यथा वगैर प्रमाणिकता के पोस्ट करने पर संबंधित पर जवाबदेही तय की जाएगी।
                             
सामाजिक दूरी को रखें.. बनाएं
कोरोना संक्रमण को दूर भगाएं।

#ब्रेकिंग_न्यूज़ || रांची के हिंदपीढ़ी से 1 और आजाद बस्ती से 2 कोरोना पॉजिटिव ||

#ब्रेकिंग_न्यूज़ || रांची के हिंदपीढ़ी से 1 और आजाद बस्ती से 2 कोरोना पॉजिटिव || कुल संख्या हुई 32 ||

रांची : कोरोना के मामले झारखंड में कम होने के बजाय लगातार बढ़ रहे हैं. शुक्रवार 17 अप्रैल को भी राजधानी रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी इलाके से एक और रांची के ही आजाद बस्ती से दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. रिम्‍स निदेशक डॉ डीके सिंह ने इसकी पुष्टि की है. इससे पहले 16 अप्रैल को भी धनबाद के कुमारधुबी से एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद से हड़कंप मच गया. धनबाद में कोरोना के पहले मामले की गुरुवार को पुष्टि हुई थी.

 ◆ झारखंड में भी कोरोना अपना पांव पसारते जा रहा है. राज्‍य में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या बढ़ती जा रही है. 31 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी से पहला मामला सामने आया था. जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी. महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी. पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी. जिसके बाद संक्रमित महिला को रिम्स  के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया था. जहां उसका इलाज चल रहा है. 31 मार्च से लेकर 15 अप्रैल तक कुल 29 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की झारखंड में पुष्टि हो चुकी है. जिसमें दो लोगों की मौत भी हो चुकी है. एक रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के मरीज की और दूसरी मौत बोकारो जिले के गो‍मिया प्रखंड के साड़म में बुजुर्ग मरीज की मौत हो चुकी है. वहीं 13 अप्रैल की रात हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में एक 85 वर्षीय कोरोना संदिग्‍ध महिला की मौत हो गई. वहीं इससे पहले राजधानी के सबसे बड़े अस्‍पताल रिम्‍स में भी दो कोरोना संदिग्‍धों की मौत हो चुकी है.

●● झारखंड में कब, कहां और कितने मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज ●●

◆ 1st Case : झारखंड में पहला केस 31 मार्च को राजधानी के हिंदपीढ़ी से सामने आया था. जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी. महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी. पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी. जिसके बाद संक्रमित महिला को रिम्स  के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया.

◆ 2nd Case : राज्य  में दूसरा कोरोना पॉजिटिव का मामला 2 अप्रैल को आया था. वह हजारीबाग के विष्णुगढ़ का रहनेवाला था और कुछ दिन पहले ही बंगाल के आसनसोल से विष्णुवगढ़ लौटा था.

◆ 3rd Case : राज्य में तीसरा कोरोना केस 5 अप्रैल को बोकारो से सामने आया था. वह महिला अपने परिवार के साथ बांग्लादेश से लौटी थी. जांच के बाद उसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद पूरे परिवार को क्वारंटाइन में रखा गया था. वो महिला तबलीगी जमात में शामिल हुई थी.

◆ 4th Case : राज्य में चौथे कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि 6 अप्रैल को हुई थी. राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. उनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है. वह डायलिसिस की मरीज थी और बरियातू के नेफ्रॉन क्लीननिक में डायलिसिस कराती थी. सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने नेफ्रॉन क्लीनिक के 36 लोगों को क्वारंटाइन में रखा.

◆ 5th Case : झारखंड में पांचवां केस 08 अप्रैल को सामने आया. जिसमें कुल 9 लोग संक्रमित पाये गये थे. इनमें हिंदपीढ़ी के पांच, बोकारो के चंद्रपुरा में तीन और गोमिया में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव शामिल थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है.

◆ 6th Case : झारखंड में छठा केस 09 अप्रैल को बोकारो के चंद्रपुरा से सामने आया. जहां एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

◆ 7th Case : झारखंड में 11 अप्रैल को सातवां केस सामने आया. जिसमें कुल 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी. जिसमें हिंदपीढ़ी का एक हजारीबाग और कोडरमा से एक-एक मरीज शामिल थे. मालूम हो कि कोडरमा से मिला संक्रमित मरीज गिरिडीह का रहनेवाला था.

◆ 8th Case : झारखंड में 12 अप्रैल को आठवां केस सामने आया. जिसमें बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी.

◆ 9th Case : झारखंड में 13 अप्रैल को नौवां केस सामने आया. जिसमें कुल 5 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. इनमें राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से तीन, बोकारो तथा गिरिडीह से एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले.

◆ 10th Case : झारखंड का 10वां मामला 14 अप्रैल को आया. जिसमें रांची के कोरोना हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 2 मरीजों की पुष्टि हुई, वहीं सिमडेगा से एक मरीज मिला. बता दें कि सिमडेगा का यह पहला मामला है.

◆ 11th Case : झारखंड में 11वां मामला 15 अप्रैल को आया. इसमें रांची के हिंदपीढ़ी का एक पॉजिटिव मरीज शामिल है.

◆ 12th Case : झारखंड में 12वां मामला 16 अप्रैल को आया. इसमें धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया.

◆ 13th Case : झारखंड में कोरोना का 13वां मामला 17 अप्रैल को आया. इसमें राजधानी रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से एक और आजाद बस्‍ती से एक मरीज की पुष्टि हुई है.
Source:News11

Thursday, April 16, 2020

ख़ास खबर || कोरोना संकट के बीच हुई पहली शादी ||

#खास_खबर || कोरोना संकट के बीच हुई पहली शादी ||

#कोरोना_संकट_के_बीच_बिहार_मे_पहली_शादी_नवादा_में
#दूल्हा

 ◆  दुल्हन वरमाला की जगह मास्क लगाए हुए तथा सैनिटाइजर लगे हाथों से एक-दूसरे का हाथ थामे हुए एक यादगार शादी के गवाह बने.
नवादा जिले के हिसुआ के बाजार काली स्थान की रहने वाली श्वेता कुमारी की शादी शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना के झंडा चौक के हनुमान गली निवासी गौरव कुमार से तय हुई थी.

 ◆ शादी की तिथि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू प्रथम चरण के लॉकडाउन की अंतिम तिथि यानी 14 अप्रैल के बाद 15 अप्रैल को रखी गई, लेकिन लॉकडाउन की अवधि बढ़ने से दोनों पक्ष परेशानी में आ गए.

 ◆ इस दौरान दोनों परिवारों ने लॉकडाउन का पालन करने और विवाह भी संपन्न कराने को राजी हुए। वर पक्ष ने इसके लिए शेखपुरा जिला प्रशासन को आवेदन देकर पास जारी करने का अनुरोध किया. इसके बाद अनुमंडल कायार्लय से गौरव को पास मिल गया.
पास में वाहन और स्वयं तथा सहयोगी को सैनिटाइज करने तथा आने-जाने के दौरान कहीं नहीं रूकने की शर्त भी लगाई गई.
कार से दूल्हे को लेकर दो लोगों के साथ बारात शेखपुरा से नवादा आई जहां पहले से तैयार बैठी दुल्हन के घर पर पांच लोगों एवं एक पंडित की मौजूदगी में मास्क लगाकर शादी की रस्में हुईं.
इस दौरान दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को सैनिटाइजर से संक्रमण मुक्त करते रहे। शादी के उपरांत वधू की विदाई भी हो गई।

ब्रेकिंग न्यूज़ || हिंदपीढ़ी की कमान अब ट्रैफिक एस पी और डीडीसी सम्भालेंगे

रांची: ब्रेकिंग न्यूज़ || अब ट्रैफिक एसपी और डीडीसी संभालेंगे हिंदपीढ़ी की कमान ||
रिपोर्ट : कंवलदीप सिंह
राची : जिला रांची के हिंदपीढ़ी में लॉकडाउन को पूरी तरह पालन कराने हेतु एक नई रणनीति बनाई गई है।
◆ सभी लीकेज प्वाइंट को पूरी तरह सील किया गया है। #हिदपीढ़ी इलाका #कोरोना_कंटेनमेंट_जोन_घोषित है। छह अप्रैल को ही पूरे हिंदपीढ़ी को सील करते हुए गुरुनानक स्कूल में कमाडिंग कंट्रोल रूम बनाया गया था। चौबीसों घटे निगरानी के लिए वहा #सिटी_एसपी_सौरभ और #एडीएम_लॉ_एंड_ऑडर को प्रभारी बनाया गया था। इन्हें विशेष तौर पर लॉ एंड ऑर्डर और सीलिंग प्वाइंट्स की जिम्मेवारी दी गई थी। बावजूद हिंदपीढ़ी के लोगों का निकलना जारी रहा।
◆ इसे दखते हुए अब #ट्रैफिक_एसपी_अजीत_पीटर_डुंगडुंग और #डीडीसी_अनन्य_मित्तल को जिम्मेवारी दी गई है। अब तक 12 दिनों के भीतर दो बार सैकड़ों की भीड़ जुटी और हंगामा किया गया। पहली बार दो अप्रैल को मेडिकल की टीम को निशाना बनाते हुए फाइलें फाड़ डाली थी। उन्हें खदेड़ दिया था। दूसरी बार 13 अप्रैल की रात कोरोना संक्रमितों को लेने गई मेडिकल और पुलिस की टीम पर हमला हो गया।
●●  #कौन_कौन_सी_जगह_हुई_सील
◆ आखिर में वरीय अधिकारियों को हिंदपीढ़ी के 15 एक्जिट प्वाइंट को पूरी तरह सील करना पड़ा। अब सील प्वाइंट्स पर पुलिस का कड़ा पहरा : सुजाता चौक पीपी कंपाउड वाली गली, उसके ठीक बाद हीरो शोरूम के पास, उसके बाद रतन पीपी चौक हिंदपीढ़ी सेंट्रल स्ट्रीट, मल्लाहटोली गली, अंजुमन प्लाजा के बगल वाली गली। लेक रोड से इमली चौक वाली गली, छत्ता मस्जिद के समीप वाली गली, मारवाड़ी कॉलेज वाली गली, छोटा तालाब के दोनों ओर की सड़क, नूर नगर मोहल्ला, हरमू रोड का कुम्हारटोली और कडरू स्थित लाला लाजपत राय मिडिल स्कूल के पास, पीपी कंपाउंड से नाला रोड और कुर्बान चौक जाने वाली सड़क के अलावा हिंदपीढ़ी के भीतर भी कई एंट्री और एक्जिट प्वाइंट्स को सील किया गया है। जहा अब पुलिस का कड़ा पहरा भी है। इन लीकेज प्वाइंट्स से निकलते रहे लोग : लाहकोठी रोड से निकलकर कडरू लाला लाजपत राय मिडिल स्कूल के पास, लाहकोठी रोड से कडरू पुल से कुछ दूरी पर नदी में बना एक छोटी पुलिया के पास से, हिंदपीढ़ी नदी ग्राउंड से सटे हरमू नदी पार कर आस्था नर्सिंग होम के सामने, हरमू फल मंडी के पास, नूरनगर के पीछे से नदी पार कर हरमू मुिक्तधाम वाले चौक के पास सहित अन्य जगहों से लोग निकलते रहे। हालाकि इन जगहों पर अब पुलिस का कड़ा पहरा है। अब पूरी तरह सील कर दिए गए हैं।
Source: दैनिक जागरण


((( yello tv ◆न्यूज़ ◆ ))) की अपील - घर में रहें || सुरक्षित ||  स्वच्छ और सजग रहें
*अब ना रहें ◆ कंफ्यूज ◆*
देखें सिर्फ
*👉🏽yello tv  ◆न्यूज़◆*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
◆सबसे पहले कोई भी ख़बर जानने के लिए◆◆ *लाइक  👍 &  शेयर 🔀 कीजिये◆*

आज का राशिफ़ल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी जी || 17 अप्रैल 2020

आज का राशिफ़ल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी || 17 अप्रैल 2020 ||

हमरा दिन कैसा रहेगा, अगर ये पता चल जय तो हम कुछ सावधानियो के साथ अपने दिन को और बेहतर बना सकते हैं। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।


मेष राशि : -
आज आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा. नहीं किसी से आपका का झगड़ा हो सकता है. आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा. प्रेमी जीवन जीनें वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.

वृष राशि : -
आज का आपके लिए अच्छा रहेगा. आज आप परिवार के साथ समय बिताएंगे.आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. कारोबार के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा. कोई नया प्रोजक्ट मिल सकता है. परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.

मिथुन राशि : -
आज का दिन आपके लिए उतारा चढ़ाव से भरा रहेगा. आज आप अपने परिवार के साथ समय बिता सकते है. प्रेमी जीवन जीनें वाले के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. शादीशुदा जीवन आन्नमय रहेगा.

कर्क राशि : -
आज का दिन अनुकूल है. आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. आज खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी. सेहत में गिरावट रहेगी. कारोबार के लिए दिन अच्छा नहीं है. नौकरीपेशा लोगों को अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. भाग्य आज आपका साथ देगा जिससे आपके कुछ काम बनेंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.

सिंह राशि : -
आज पारिवारिक जीवन में विवाद का योग है. कारोबार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा. कोई नया प्रोजेक्ट मिलने का योग है. आज भाग्य आपका साथ देगा. आज किसी प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं. दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा.

कन्या राशि : -
आज आपको परिवार का साथ मिलेगा. आज मेहनत का फल मिलेगा. लेकिन आज किसी से वाद-विवाद न करें अन्यथा कोई दिक्कत हो सकती है. शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा है. सेहत में सुधार होगा.

तुला राशि : -
आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा. छात्रों के लिहाज से आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा. प्रेमी जीवन जीनें वालों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा. झगड़े हो सकते है. आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.

वृश्चिक राशि : -
कारोबार के लिहाज से आज का दिन शानदार रहेगा. कई लाभ मिलने की उम्मीद है. नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. छात्रों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा. पढ़ाई में मन लगा रहा रहेगा. प्रेमी जीवन जीनें वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.

धनु राशि : -
आज का दिन शुभ और उत्तम है. सेहत में गिरावट रहेगी. आज के दिन खर्चों में अचानक से बढ़ोत्तरी होगी जिसके चलते कुछ तनाव हो सकता है. काम को लेकर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. आज आप शत्रुओं को परास्त करेंगे.

मकर राशि : -
आज का दिन मुश्किल भरा रहने वाला है. दामप्तय जीवन में कुछ तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है. कारोबार के लिए दिन अनुकूल नहीं है. आज परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. आज के दिन खानपान में थोड़ा ध्यान देना होगा. वरना दिक्कत हो सकती है. आज के दिन कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आज खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी.

कुंभ राशि : -
आज का दिन अच्छा रहेगा. पारिवार के लोगों का साथ मिलेगा. लेकिन किसी फालतू के विवाद में न पड़े. इससे परिवार का माहौल खराब हो सकता है. काम को लेकर आपके प्रयासों में सफलता हासिल होगी. कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी. आज दफ्तर में किसी बात को लेकर बॉस से विवाद हो सकता है. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. आज भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आपको बहुत से काम पूरे होंगे.

मीन राशि : -
आज का दिन अच्छा रहेगा. पारिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा. आज के दिन किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. इनकम में बढ़ोत्तरी होगी. काम को लेकर अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. आज धन का लाभ होगा. मन प्रसन्न रहेगा. शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी.

|| गुड मॉर्निंग न्यूज़ || स्वास्थ्य ख़बर ||

|| #गुड_मॉर्निंग_न्यूज़ || स्वास्थ्य ख़बर ||

पेट दर्द ● कब्ज ● गैस ● बदहजमी ● समेत पेट की हर समस्या को आज दूर कर देंगे ये || घरेलू नुस्खे ||


इंसान के शरीर में अक्सर बीमारियां पेट से ही फैलती हैं। आजकल भागदौड़ और व्यस्त जीवनशैली के कारण लोगों का खानपान भी अनियमित हो गया है। हमारे खानपान का असर सीधे हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में हमें खाते समय भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हम क्या खा रहे हैं? जीवनशैली में अनियमितता ही पेट से जुड़ी बीमारियों को जन्म देती है। अब आपके दिमाग में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि पेट से जुड़ी इन समस्याओं से कैसे छुटकारा पाया जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुसखों के बारे में बताएंगे जो पेट की बीमारियों के लिए रामबाण हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में विस्तार से...


 ◆ हल्दी ◆
हल्दी पेट के संक्रमण को दूर करने में बेहद कारगर है। इसके लिए आप दो चम्मच शहद में चम्मच हल्दी मिलाकर मिश्रण बना लें और उसे रोजाना खाएं। शहद और हल्दी के इस मिश्रण को आप स्टोर करके रख भी सकते हैं।


 ◆ अदरक ◆
पेट में अगर किसी भी तरह की समस्या है, तो उसमें अदरक भी फायदा करती है। इसके लिए एक टुकड़ा अदरक लेकर कूट लें और उसमें थोड़ी सी काली मिर्च और 1 चुटकी हींग पीसकर डाल लें। अच्छी तरह से मिक्स करें और खाएं। खाने के तुरंत बाद ही 1 गिलास गुनगुना पानी पी लें।


 ◆ केला ◆
पेट में कीड़े हो या फिर लूज मोशन इन सभी परेशानियों में केला बहुत ही फायदेमंद है। यह पेट के इंफेक्शन को भी दूर करने में मदद करता है।


 ◆ लौंग ◆
सुबह खाली पेट नियमित तौर पर 2 लौंग चबाना पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। लौंग में ऐंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती हैं जो इंफेक्शन को दूर रखती हैं और पाचन तंत्र भी सुधारती हैं।

|| खास खबर || गरीब असहाय लोगों के बीच राशन वितरण ||


बोकारो : || #खास_ख़बर || जिला प्रशासन ||
अंचल अधिकारी, चंदनकियारी द्वारा गरीब और असहाय लोगों के बीच मुफ्त राशन का वितरण
  बोकारो/चंदनकियारी: उपायुक्त बोकारो श्री मुकेश कुमार के दिशा निर्देश पर अंचल अधिकारी चंदनकियारी श्री मनोज कुमार द्वारा आज दिनांक 16 अप्रैल 2020 को प्रखंड अंतर्गत गरीब तथा असहाय लोगों के बीच मुफ्त राशन वितरण किया गया। अंचल अधिकारी ने बताया कि उपायुक्त महोदय के निर्देश पर जिले में कोई भूखा ना रहे इसलिए गरीबों और असहाय ओ के बीच मुफ्त राशन वितरण किया जा रहा है चंदनक्यारी प्रखंड में प्रखंड कार्यालय तथा अंचल कार्यालय के द्वारा सभी गरीब तथा असहाय लोगों के बीच मुफ्त राशन वितरण प्रदान करने की पहल की जा रही है।
जिला प्रशासन बोकारो की अपील
सामाजिक दूरी बनाए रखें, कोरोना संक्रमण को भगाएं।

ब्रेकिंग न्यूज़ || रांची की सबसे बड़ी दवा दुकान आजाद फार्म बंद ||

राँची: #ब्रेकिंग_न्यूज़ || रांची की सबसे बड़ी दवा-दुकान आजाद फार्मा बंद

रिपोर्ट: कंवलदीप सिंह

रांची: रांची की सबसे बड़ी दवा दुकान आजाद फार्मा को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. झारखंड की राजधानी में तेजी से पांव पसार रहे कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से इस दुकान को बंद करना पड़ा है. 15 अप्रैल, 2020 को हिंदपीढ़ी में जो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था, वह उसी बिल्डिंग में रहता है, जिसमें आजाद हिंद फार्मेसी के मालिक रहते हैं. साथ ही दवा दुकान में काम करने वाले लोग सैकड़ों लोगों के संपर्क में आते हैं. इसलिए दुकान के मालिक ने कहा है कि कोरोना जांच में यदि ये निगेटिव पाये जाते हैं और प्रशासन दुकान खोलने की अनुमति देता है, तो वह दुकान खोलेंगे. अन्यथा 14 दिन के क्वारेंटाइन में भी रहने के लिए तैयार हैं.

((( yello tv ◆न्यूज़ ◆ ))) की अपील -
घर में रहें || सुरक्षित ||  स्वच्छ और सजग रहें

*अब ना रहें ◆ कंफ्यूज ◆*
देखें सिर्फ
*👉🏽yello tv  ◆न्यूज़◆*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
◆सबसे पहले कोई भी ख़बर जानने के लिए◆◆ *लाइक  👍 &  शेयर 🔀 कीजिये◆*

खास खबर || मुख्यमंत्री राहत कोश में 11005 रुपये का दान ||

बोकारो: खास खबर || मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹11005 का दान ||
 #कर्ण_गोष्टी_महिला_ग्रुप_ने_मुख्यमंत्री_राहत_कोष_में_चेक_से_दिया_11005_रुपये_का_दान ||

 ●● महामारी से लड़ाई हेतु संपन्न तथा समाजसेवी लोगों को आगे आना होगा-उप विकास आयुक्त

 बोकारो: कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु तथा राज्य की गरीब जनता को सहायता देने के उद्देश्य बोकारो के कर्ण गोष्टी महिला ग्रुप द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹11005 का दान दिया गया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा रानी कर्ण तथा नूतन बाला ने उप- विकास आयुक्त श्री रवि रंजन मिश्रा को चेक के माध्यम से राशि प्रदान की। 

 ◆ मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि वैश्विक महामारी के इस दौर में समाज के संपन्न लोगों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं आगे आकर सरकार की मदद करनी चाहिए ताकि सरकार इस महामारी से लड़ाई के दौरान अधिक से अधिक लोगों को सहायता या सुविधा प्रदान कर सकें। लोगों को प्रधानमंत्री राहत कोष, मुख्यमंत्री राहत कोष तथा जिला आपदा राहत कोष में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि लोगों को ससमय सुविधाएं उपलब्ध करने के साथ-साथ उनके  बचाव हेतु पहल की जा सके।

जिला प्रशासन बोकारो की अपील : 
सामाजिक दूरी बनाए रखें, कोरोना संक्रमण को भगाएं।

|| #ब्रेकिंग_न्यूज़ || हिंदीपिढी में हो सकती है CRPF के RAF के तैनाती ||


रांची : || #ब्रेकिंग_न्यूज़ || हिंदपीढ़ी में होगी सीआरपीएफ के रैफ की तैनाती
|| हिंदपीढ़ी में अगर हालत नही सुधरी तो CRPF के RAF की करनी पड़ेगी तैनाती ||
रिपोर्ट : कंवलदीप सिंह
रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में लगातार विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन हो रही है, ऐसे में सीआरपीएफ के रैफ बटालियन की तैनाती का प्रस्ताव तैयार किया गया है. अगर वहां की स्थिति नहीं सुधरी तो जल्द सीआरपीएफ के रैफ की तैनाती की जाएगी.
◆ रांची: कोरोना वायरस संक्रमण पूरी रांची में न फैले इसके लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा सख्ती की जाएगी. रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में लगातार विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन हो रही है, ऐसे में सीआरपीएफ के रैफ बटालियन की तैनाती का प्रस्ताव तैयार किया गया है. रांची पुलिस ने रैफ की दो कंपनियों की तैनाती हिंदपीढ़ी इलाके में कराने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा है.
◆ मुख्यालय की सहमति का इंतजार
मुख्यालय की सहमति के बाद सीआरपीएफ की तैनाती हिंदपीढ़ी इलाके में हो जाएगी. इससे पहले पुलिस ने हिंदपीढ़ी इलाके में झारखंड सशस्त्र बटालियन के रैप की महिला बटालियन की दो कंपनियों की तैनाती की है. गौरतलब है कि हिंदपीढ़ी इलाके में रविवार को कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद उन्हें लेने गई पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला हो गया था. वहीं सोमवार को भी हिंदपीढ़ी इलाके में बैरिकेडिंग हटाने को लेकर विवाद हो गया था.
◆ सुरक्षा के वरीय प्रभार में रहेंगे ट्रैफिक एसपी
रांची में सुरक्षा व्यवस्था के वरीय प्रभार में ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग वरीय प्रभार में रहेंगे. रांची में लॉक डाउन से जुड़े तमाम व्यवस्था ट्रैफिक एसपी के अधीन रहेगी. राज्य के दूसरे जिलों में भी सुरक्षा व्यवस्था बनाने का प्रभार जिले के अधिकारियों को दिया गया है.
◆ डीजीपी की अपील, बरते नरमी
राज्य के डीजीपी एमवी राव ने झारखंड पुलिस के कर्मियों से निवेदन की है कि लॉकडाउन के दूसरे चरण में कई लोग ग्रोसरी के लिए निकलेगे। लोग लॉकडाउन 2 के कारण कहीं पर विरोध भी कर सकते है। लेकिन कोरोना के खिलाफ जंग में नरमी से पेश आएं.

Wednesday, April 15, 2020

|| खास ख़बर ||

बोकारो : || #खास_ख़बर ||

   बोकारो: उपायुक्त श्री मुकेश कुमार के निर्देश पर कोविड-19 के संक्रमण से आम लोगों के बचाव हेतु बोकारो शहर के सभी सब्जी बाजारों में सामाजिक दूरी या सोशल डिस्टेंसिंग का नियम पूर्वक अनुपालन कराने के लिए सेक्टर 5, सेक्टर 12 सेक्टर 9 तथा दूंदी सब्जी बाजार का जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा।

 ◆ निरीक्षण के क्रम में पाया गया की सब्जी बाजार में सब्जी विक्रेताओं तथा आम लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नियम पूर्वक किया जा रहा है। कहीं कहीं यह देखने को मिल रहा है कि कुछ बाइक सवार द्वारा मास्क का इस्तेमाल नही किया जा रहा है जिसपर फ़्लाइंग टीम द्वारा सलाह दी जा रही कि मास्क को अनिवार्य रूप से पहनें। बताते चलें कि जिला में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है, ग्रामीण इलाकों में गमछा/ रुमाल की छूट दी गई है।
J

|| सोशल डिस्टेनसिंग का अनुपालन कराते अधिकारी ||

|| #ख़ास_ख़बर ||

सेक्टर 4 लक्ष्मी मार्केट और नया मोड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन समाज कल्याण पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी श्रीमती मनीषा वत्स एवम् पुलिस पदाधिकारी द्वारा कराया जा रहा है।

|| गुड मॉर्निंग न्यूज़ || 10 रोचक तथ्य एवं जानकारियाँ ||

|| #Good_Morning_News || 10_रोचक_जानकारियाँ ||

||#जानिए_दुनिया_के_10_सबसे_बेहतरीन_और_रोचक_तथ्य ||

1. 100 की उम्र के पार पहुँचने वालो में 5 में से 4 औरतें होती हैं.


2. जिन लोगो कि शरीर पर तिलों की संख्या ज्यादा होती है वह औसतन कम तिल वाले लोगो से ज्यादा जीते हैं.


3. कुत्ते और बिल्लीयाँ भी मनुष्य की तरह left या right-handed होते है.


4. इतिहास में सबसे छोटा युद्ध 1896 में England और Zanzibar के बीच हुआ. जिसमें Zanzibar ने 38 मिनट बाद ही सरेंडर कर दिया था.


5. पुरुष दिन भर में 6 बार झूठ बोलते हैं, महिलाओं से दोगुना अधिक.


6. हर 90 सेकंड में गर्भावस्था या बच्चे को जन्म देने के दौरान मर जाती है.


7. Mercury planet पर 1 दिन दो साल लम्बा होता है.


8. दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल नामक स्‍थान पर है। इसे समुद्री सतह से 2444 मीटर की ऊंचाई पर भूमि को समतल बना कर 1893 में तैयार किया गया था।


9. व्यक्ति खाना खाए बिना कई हफ्ते गुजार सकता है, लेकिन सोए बिना केवल 11 दिन रह सकता है।


10. जिस हाथ से आप लिखते हैं, उसकी उंगलियों के नाखून ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं।

|| खास खबर || जानिए कब कहाँ और कितने कोरोना पॉजिटिव मिले ||


||#खास_ख़बर || कोरोना पॉजिटिव - झारखंड में कब, कहां और कितने
#झारखण्ड_में_कब_कहाँ_और_कितने_मिले_कोरोना_पॉजिटिव_मरीज  
#1st_Case : झारखंड में पहला केस 31 मार्च को राजधानी के हिंदपीढ़ी से सामने आया था. जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी. महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी. पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी. जिसके बाद संक्रमित महिला को रिम्स  के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया.
#2nd_Case : राज्य  में दूसरा कोरोना पॉजिटिव का मामला 2 अप्रैल को आया था. वह हजारीबाग के विष्णुगढ़ का रहनेवाला था और कुछ दिन पहले ही बंगाल के आसनसोल से विष्णुवगढ़ लौटा था.
#3rd_Case : राज्य में तीसरा कोरोना केस 5 अप्रैल को बोकारो से सामने आया था. वह महिला अपने परिवार के साथ बांग्लादेश से लौटी थी. जांच के बाद उसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद पूरे परिवार को क्वारंटाइन में रखा गया था. वो महिला तबलीगी जमात में शामिल हुई थी.
#4th_Case : राज्य में चौथे कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि 6 अप्रैल को हुई थी. राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. उनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है. वह डायलिसिस की मरीज थी और बरियातू के नेफ्रॉन क्लीननिक में डायलिसिस कराती थी. सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने नेफ्रॉन क्लीनिक के 36 लोगों को क्वारंटाइन में रखा.
#5th_Case : झारखंड में पांचवां केस 08 अप्रैल को सामने आया. जिसमें कुल 9 लोग संक्रमित पाये गये थे. इनमें हिंदपीढ़ी के पांच, बोकारो के चंद्रपुरा में तीन और गोमिया में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव शामिल थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है.
#6th_Case : झारखंड में छठा केस 09 अप्रैल को बोकारो के चंद्रपुरा से सामने आया. जहां एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.
#7th_Case : झारखंड में 11 अप्रैल को सातवां केस सामने आया. जिसमें कुल 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी. जिसमें हिंदपीढ़ी का एक हजारीबाग और कोडरमा से एक-एक मरीज शामिल थे. मालूम हो कि कोडरमा से मिला संक्रमित मरीज गिरिडीह का रहनेवाला था.
#8th_Case : झारखंड में 12 अप्रैल को आठवां केस सामने आया. जिसमें बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी.
#9th_Case : झारखंड में 13 अप्रैल को नौवां केस सामने आया. जिसमें कुल 5 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. इनमें राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से तीन, बोकारो तथा गिरिडीह से एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले.
#10th_Case : झारखंड का 10वां मामला 14 अप्रैल को आया. जिसमें रांची के कोरोना हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 2 मरीजों की पुष्टि हुई, वहीं सिमडेगा से एक मरीज मिला. बता दें कि सिमडेगा का यह पहला मामला है.
#11th_Case : झारखंड में 11वां मामला 15 अप्रैल को आया. इसमें रांची के हिंदपीढ़ी से ही एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है.


#yello_tv_न्यूज_की_अपील :
◆ घर में रहें || सुरक्षित ||  स्वच्छ और सजग रहें
*अब ना रहें ◆ कंफ्यूज ◆*
देखें सिर्फ
*👉🏽yello tv  ◆न्यूज़◆*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
◆सबसे पहले कोई भी ख़बर जानने के लिए◆◆ *लाइक  👍 &  शेयर 🔀 कीजिये◆*

|| ब्रेकिंग न्यूज़ || शिक्षा मंत्री श्री जगरनाथ महतो एवं अन्य के साथ बैठक || जिला प्रशासन बोकारो

बोकारो : || ब्रेकिंग न्यूज़ || शिक्षा मंत्री श्री जगरनाथ महतो एवं अन्य के साथ बैठक || जिला प्रशासन बोकारो

 ◆ लॉक डाउन एवं कोविड-19 से सम्बंधित माननीय स्कूली शिक्षा मंत्री झारखंड सरकार श्री जगरनाथ महतो एवं माननीय सांसद गिरिडीह श्री चंद्रप्रकाश चौधरी सहित जिले के विधायक गण के साथ उपायुक्त श्री मुकेश कुमार अपने कार्यालय कक्ष में बैठक कर रहे है।  उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुजाता बीणापानी, उप विकास आयुक्त श्री रविरंजन मिश्रा, अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता उपस्थित है।

सामाजिक दूरी बनाए रखें, कोरोना संक्रमण को भगाएं।

Tuesday, April 14, 2020

|| खास ख़बर || एक सवाल || एक जवाब || एक जनाकरी ||




|| #खास_खबर || एक सवाल || एक जवाब || एक जानकारी
हमारे वर्तमान कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के लिए एक महत्वपूर्ण सवाल यह है कि यह आखिर ये कब तक चलेगा ?
आइए हम इसका जवाब इतिहास में ढूंडने की कोशिश करते हैं। वर्तमान को छोड़ें तो अबतक की सब बड़ी वैश्विक महामारी या पैंडेमीक सौ वर्ष पूर्व 1918 में हुआ था। हालांकि 1918 इन्फ्लूएंजा महामारी एक नितांत अलग वायरस था और उस वक्त अभिंके जैसी दुनिया भर में फैली हुई अंतरराष्ट्रीय जेट विमान यात्रा नहीं था, फिर भी हम इस 1918 के महामारी से बहुत कुछ जान सकते हैं। कारण यह है कि 1918 के महामारी को प्रभावित करने वाले कारकों में से कई अभी भी 2020 में कोरोनो वायरस के लिए प्रासंगिक हैं। प्रथम एवम् द्वितीय विश्व युद्ध और 1929-30 में आए आर्थिक वैश्विक महामंदी के बाद, 1918 का वह इन्फ्लूएंजा महामारी अब तक विश्व अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली अब तक की चौथी सबसे बड़ी घटना थी।
आइए देखें कि क्या वर्तमान सामाजिक दूरत्व (Social Distancing) के लिए उठाए जा रहे उपायों को भी जारी नहीं रख गया तो क्या उस महामारी की एक दूसरी लहर उत्पन्न होगी, जो शायद पहले से भी बदतर हो, जैसा कि 1918 में हुआ था?
वैश्विक महामारी की लहरें
-------------------------------
1918 की महामारी 3 अलग "लहरों" के रूप में प्रकट हुई, 1918 के वसंत में पहली, 1918 के पतन में दूसरी और 1918-1919 की सर्दियों में तीसरी (तालिका और चित्र)●
◆ माना जाता है कि दूसरी लहर उत्परिवर्ती अधिक वायरल वायरस के कारण थी और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूरोप भर में सेना की गतिविधियों से फैल गई थी। नियंत्रण उपायों को लागू करने के लिए अनिच्छा थी, क्योंकि वे युद्ध के प्रयास में हस्तक्षेप करेंगे। ज्यादातर मौतें दूसरी लहर के साथ हुईं।
◆ पहली लहर में हल्के लक्षणों से संक्रमित लोगों को तरंग 2 या लहर 3 में अधिक गंभीर बीमारी से बचाया गया था, इस प्रकार यह साबित होता है कि यह लहर 1 में एक ही वायरस था, और यह जोखिम संरक्षण (प्रतिरक्षा) को जन्म देता है। एक लहर में जल्दी संक्रमित होने वालों की मृत्यु दर उस तरंग में संक्रमित लोगों की तुलना में कम मृत्यु दर थी; इसके लिए तंत्र अज्ञात है, लेकिन यह स्वास्थ्य देखभाल या अंतर्निहित भेद्यता में अंतर के कारण नहीं था।
(ज्ञात हो कि वर्तमान  राष्ट्रपति ट्रंप के दादा, स्वo फ्रेडरिक ट्रम्प का 30 मई, 1918 को महामारी के कारण शुरुआती दिनों में इन्फ्लूएंजा से निधन हो गया था। परिवार के अनुसार, उनके जाने से एक दिन पहले वे अचानक बीमार महसूस कर रहे थे। बेटा, फ्रेड 5)
◆ एक लहर को सीमित करने वाले कारकों में निम्नलिखित शामिल हैं: अतिसंवेदनशील व्यक्तियों की एक कम संख्या (मृत्यु या प्रतिरक्षा या पर्याप्त सामाजिक दूरत्व के माध्यम से यदि जल्दी लागू किया जाता है); समय के साथ वायरस के विषाणु या प्रसार में कमी (उत्परिवर्तन या आनुवंशिक बहाव का अर्थ है चयनात्मक लाभ); और जोखिम (जैसे, वैक्सीन) और जोखिम के साथ रोग की प्रगति (जैसे, एंटीवायरल) पर व्यक्तियों की संवेदनशीलता में कमी।
#सोशल_डिस्टेन्सिंग
(सामाजिक दूरत्व)
◆ आज इस्तेमाल किए जाने वाले अधिकांश सामाजिक दूरत्व के उपायों को 1918 में मिश्रित गंभीरता और मिश्रित परिणामों के साथ अच्छी तरह से जाना और कार्यान्वित किया गया। कुल अलगाव, यदि जल्दी लागू किया जाता है, तो प्रभावी है। उदाहरण के लिए, अमेरिकन समोआ पूरी तरह से अलग-थलग था, और वहां कोई मामले नहीं थे, जबकि पश्चिमी समोआ में, 22% आबादी की मृत्यु हो गई थी।
◆ सामाजिक गड़बड़ी की प्रभावशीलता (जिसे गैर-फार्मास्युटिकल हस्तक्षेप या एनपीआई के रूप में भी जाना जाता है) की प्रभावशीलता को माना जाता है कि यह कितनी अच्छी तरह और कितनी जल्दी लागू हुआ। 1918 में, सेंट लुई ने इन शुरुआती और अच्छी तरह से लागू किया, लेकिन फिलाडेल्फिया ने एक प्रथम विश्व युद्ध परेड की अनुमति देने सहित नहीं किया। फिलाडेल्फिया में संक्रमण की दर अधिक थी। हालांकि, बाद में जब सेंट लुइस ने अपने सामाजिक भेद प्रतिबंधों पर वापस कटौती शुरू कर दी, तो इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ गए, और शहर को उपायों को बहाल करना पड़ा।
◆ यू और सहकर्मियों ने मॉडलिंग की है जिसे वे "प्रतिक्रियाशील सामाजिक गड़बड़ी" के रूप में संदर्भित करते हैं, जिसमें व्यक्ति उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर संभावित संक्रामक संपर्कों से बचते हैं। एक साधारण मॉडल जिसमें प्रतिक्रियाशील सामाजिक दूरत्व, तापमान और स्कूल अवधि शामिल है, इस प्रकार देखे जाने वाले एपिडिक की लहरों की भविष्यवाणी की है। इन कारकों पर विचार करने के महत्व का समर्थन करना।
◆ सोसाइटी की स्थापना के समय के बाद से लिफ्टिंग के संसाधन
◆ नियंत्रण माप तब होता है जब कोई आबादी अभी भी वक्र के घातीय भाग में होती है, और इससे पहले कि कोई बाहरी कारक जो एक लहर ले प्रभाव को सीमित कर सकते हैं (उदाहरण के लिए, एक टीका या एंटीवायरल), नियंत्रण को लागू करने से पहले उस आबादी को इस बिंदु पर वापस लाने की अनुमति देता है। हालांकि, उस समय तक, बहुत अधिक संख्या में व्यक्ति संक्रमित होंगे। यदि दोहरीकरण लहर में 3 दिन पहले पहुंचता है, तो 10 संक्रमित व्यक्ति 3 दिनों में 20 तक बढ़ जाएंगे। यदि नियंत्रण हटाए जाने पर दोहरीकरण का समय अभी भी 3 दिन है, लेकिन संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 1000 है, तो संख्या 3 दिनों में 1000 से 2000 संक्रमित व्यक्तियों तक जाएगी, और फिर 3 दिनों में 4000 से अधिक हो जाएगी।
◆ यात्रा प्रतिबंध काम करते हैं, और मॉडल बताते हैं कि यदि पहले लागू किया गया था, तो वे बेहतर काम करेंगे। हालाँकि, उन्हें भरोसे की भावना से लागू किया जाना चाहिए ।
◆ सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ और दुनिया के नेता सामाजिक दूरत्व उपायों को समय से पहले उठाने के खिलाफ हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा प्रस्तावित 13 अप्रैल से आगे की सामाजिक निरंतरता को जारी रखने का आह्वान किया है
◆ कनाडा में पहले से ही एक दूसरी लहर की चर्चा है। प्रतिबंधों के होने के बाद भी हांगकांग चिंतित है। उधर दूसरी लहर के बारे में ईरान भी चिंतित है।
◆ पॉलिटिकल इंटरफेरेंस
◆ 1918 की महामारी में राजनेताओं की कमी नहीं थी। जैसा कि 1980 में वॉन ने लिखा था।
◆ अमेरिकी सरकार ने एक कानून पारित किया, जिसने संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार के बारे में किसी भी अप्रिय, अपवित्र, अपमानजनक या अपमानजनक भाषा को "उच्चारण, प्रिंट, लिखने या प्रकाशित करने के लिए 20 साल की सजा दी।" सरकार को कोसने या आलोचना करने पर कोई भी जेल जा सकता है, भले ही वह जो कहे वह सच हो। एक कांग्रेसी जेल गया था। इसके साथ ही, सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रचार का प्रयास किया। उस प्रयास के एक वास्तुकार ने कहा, “सत्य और असत्य मनमानी शब्द हैं। ... हमें यह बताने के लिए अनुभव में कुछ भी नहीं है कि एक हमेशा दूसरे के लिए बेहतर होता है। ... एक विचार का बल इसके प्रेरणात्मक मूल्य में निहित है। यह बहुत कम मायने रखता है अगर यह सच है या गलत है। ”
◆ बाद में, वॉन ने जारी रखा, "इस अनुभव से एक सबक स्पष्ट है: किसी भी संकट को संभालने में, विश्वसनीयता बनाए रखना बिल्कुल महत्वपूर्ण है। गलत आश्वासन देना सबसे बुरा काम है जो कोई भी कर सकता है। ”

|| ख़ास ख़बर ||

बोकारो : || खास खबर || सोशल डिस्टेनसिंग का पालन कराते अधिकारी

बोकारो : चास प्रखंड के सिवनडीह में बैंक ऑफ इंडिया एवं ऋतुडीह के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांचों में  सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए कार्यपालक दंडाधिकारी श्री जयंत जोरोम लकड़ा एवं परियोजना पदाधिकारी श्री रूपेश कुमार तिवारी सहित उनके टीमो के द्वारा कराया जा रहा है।                                                       

 सामाजिक दूरी बनाए रखें, कोरोना संक्रमण को भगाएं।


|| खास ख़बर ||

बोकारो : || खास ख़बर ||

बोकारो : चास प्रखंड के बालीडीह क्षेत्र में मछली बिक्रेता की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए लोगो को समझते हुए कार्यपालक दंडाधिकारी श्री जयंत जोरोम लकड़ा एवं परियोजना पदाधिकारी श्री रूपेश कुमार तिवारी सहित उनके टीमो के द्वारा कराया जा रहा है।

|| खास ख़बर || खास जानकारी ||


|| #खास_ख़बर || खास जानकारी ||
#अब_सिर्फ_एक_मिस्ड_कॉल_से_बैलेंस_पता_करें
◆ अब बैंको  मे जाकर भीड़ लगाना जरुरी नहीं ◆
सिर्फ अपने मोबाइल से एक मिस्डकॉल करें और बैलेंस चेक करें
लॉकडाउन के बाद विभिन्न योजनाओं के तहत मजदूरों, किसानों, महिला जनधन खाताधारकों में डीबीटी के माध्यम से पैसा भेजा जा रहा है। हैरानी की बात है कि लोग इस धनराशि की जानकारी के लिए बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं।
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से खाताधारक अपने बैलेंस की जानकारी कर सकते हैं...
बैंक का नाम बैलेंस जानने के लिए जारी किए नंबर..........
केनरा बैंक 09015483483 , 09015734734
भारतीय स्टेट बैंक 09223766666 , 1800112211
पंजाब नेशनल बैंक 18001802222 ,  18001802223 , 01202303090
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र 9222281818
एक्सिस बैक 18004195959
पंजाब एंड सिंध बैंक 7039035156
यूको बैंक 9278792787
देना बैंक 09278656677 , 09289356677
बैंक ऑफ़ इंडिया 9015135135
आईसीआईसीआई 9594612612
इंडियन बैंक 9289592895
ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स 08067205757
एचडीएफसी 18002703333 , 18002703355
कारपोरेशन बैंक 9268892688
आईडीबीआई 18008431122
यस बैंक 9223920000
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 09223008586
यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया 09015431345
बैंक ऑफ बड़ौदा 8468001111
इलाहाबाद बैंक 9224150150
जुड़े रहें ((( #yello_tv_न्यूज़ ))) से
और पाएं सटीक एवं सही खबरें ●●●

|| गुड मॉर्निंग न्यूज़ || दुनिया के 10 सबसे रोचक तथ्य ||


|| #Good_Morning_News || 10_रोचक_जानकारियाँ ||
||#जानिए_दुनिया_के_10_सबसे_बेहतरीन_और_रोचक_तथ्य ||

1.‘TYPEWRITER’ सबसे लंम्बा शब्द है जो कि keyboard पर एक ही लाइन पर टाइप होता है.

2. ‘Uncopyrightable’ एकलौता 15 अक्षरो वाला शब्द है जिसमे कोई भी अक्षर दुबारा नही आता.

3. एक व्यक्ति बिना खाने के एक महीना रह सकता है पर बिना पानी के सिर्फ 7 दिन.

4. इंग्लिश के शब्द ‘therein’ से दस सार्थक शब्द निकाले जा सकते है –
the,
there,
he,
in,
rein(लगाम),
her,
here,
ere(शीघ्र),
therein,और
herein(इसमे).

5. Albert Einstein के अनुसार हम रात को आकाश में लाखों तारे देखते है उस जगह नही होते ब्लकि कही और होते है. हमें तों उनके द्वारा छोडा गया कई लाख प्रकाश साल पहले का प्रकाश होता है.

6. ज्यादातर विज्ञापनो में घड़ी पर 10 बज कर 10 मिनट का समय दिखाया जाया जाता है.

7. पुरूषों की shirts के बटन right side पर जबकि औरतो left side के पर होते हैं.

8. चमगादड़ गुफा से निकलते समय हमेशा बाएँ हाथ मुड़ते हैं.

9. लगभग 100 चमगादड़ मिल के एक साल में 25 गाय का खून पी जाते हैं.

10. महिलाएं हर रोज औसतन 20,000 शब्द बोलती  हैं, जो पुरुषों के औसत से एक हज़ार-दो हज़ार नहीं 13000 शब्द ज्यादा है.

आज का राशिफ़ल || पंडित श्री बृजकिशोर तिवारी ||

आज का राशिफल 15 अप्रैल 2020 ।


मेष राशि : -
जरूरी लोगो से इन दिनों मुलाकात करने से आपको बचने की जरूरत होगी। पारिवारिक बेहतर शांति आपके घर परिवार में बनी रह सकती है। बेहतर कार्य आप करते आगे बढ़ सकते है। परिवर्तन आपको उच्च बड़े कार्य में देखने मिलने वाले है।

वृषभ राशि : -
किसी भी प्रकार की चुनौती से दूर ना भागें। उसे हर हाल में स्वीकार करें और अपने बुद्धि के बल पर उस पर विजय पाने की कोशिश करें। किसी भी परिस्थिति में इस चुनौती से परेशान ना हों। बड़ा फायदा आपको हासिल होगा। आय की मात्रा आपकी बढ़ने वाली है।

मिथुन राशि : -
रचनात्मक कार्य के पर आप ध्यान दे सकते है। कलात्मक कार्य आप करेंगे। जोखिम भरे कार्य करने से बचने की जरूरत होगी। प्रसन्नता का माहौल बेहतर बना रह सकता है। सुबह समाचार आपको हासिल होने वाला है। आवश्यक कार्य बारे में सोचे।

कर्क राशि : -
वाहन सुख आपको मिल सकता है। प्रेम जीवन आपका बेहतर बना रह सकता है। जीवन में आने वाले सभी प्रकार के दुखो का अंत होने वाला है। आनंददायक समय आपका बेहतर रहने वाला है। बेहतर खुशखबरी आपको आने वाले दिनों में मिलेगा।

सिंह राशि : -
अचानक किसी शुभचिंतक की सलाह आपके काम आएगी। आप जिसे समस्या समझ रहे हैं वह कुछ समय बाद आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। अपने व्यवहार को लगातार सकारात्मक बनाए रखें।

कन्या राशि : -
पुराने कार्य करने पर आपको ध्याना देना पद सकता है। उत्तेजना का स्तर आपका बढ़ सकता है। समाजसेवा कर सकते है। सावधानिया बेहतर कार्य में आप बरत सकते है। घर के बहार निकलने से आपको बचना चाहिए। मित्रो से बेहतर समर्थन आपको हासिल होगा।

तुला राशि : -
अपनी आय बढ़ने का आपको बेहतर अवसर हासिल होगा। व्यावसायिक गतिविधिया बेहतर रह सकती है। आर्थिक हिट बेहतर रहेगा। अप्रैल माह में तालमेल बेहतर बने रह सकते है। इच्छा शक्ति में बढ़ोतरी होगी। सावधानिया बेहतर कार्य में आप बनाके रख सकते है।

वृश्चिक राशि : -
शुभ कार्य आप कर सकते है। अचानक बड़े परिवर्तन आपके ख़ास रहेंगे। किस्मत आपकी बदलने वाली है। नुकसान दायक परिस्थितियों को आप समझने वाले है। मनोकामना आपकी पूर्ण होगी। क्रोध में आके बड़ा कार्य आप कर सकते है।

धनु राशि : -
आशीर्वाद की आपको प्राप्ति होगी। भाग्य में बेहतर परिवर्तन आपको मिलेगा। किस्मत आपकी आने वाले दिनों में चमकने वाली है। खुशियों की सौगात आपको मिलेगी। बड़ा फायदा आपको हासिल होगा। आय की मात्रा आपकी बढ़ने वाली है।

मकर राशि : -
घर परिवार में शांति का माहौल बेहतर बना रह सकता है। कार्य मिलने की सम्भावना है। समय आपके लिए बेहतर रह सकता है। रिश्तो को आप बेहतर बनाने का प्रयास कर सकते है। अपने आपको बेहतर बनाने का प्रयास आपका बेहतर रह सकता है।

कुंभ राशि : -
लाभदायक कार्य आप घर परिवार में कर सकते है। बेहतर परिस्थितियों को आप समझने वाले है। अपनों की भावनाओ को आप समझने वाले है। परिवर्तन आपके जीवन में बेहद ख़ास रह सकते है। तेजी से आप बेहतर कार्य कर सकते है। आय की मात्रा लगातार बढ़ते देखने मिल सकती है।

मीन राशि : -
शुभ कार्य आप कर सकते है। अचानक बड़े परिवर्तन आपके ख़ास रहेंगे। किस्मत आपकी बदलने वाली है। नुकसान दायक परिस्थितियों को आप समझने वाले है। मनोकामना आपकी पूर्ण होगी। क्रोध में आके बड़ा कार्य आप कर सकते है।