बोकारो : ब्रेकिंग न्यूज़ || सूचना || चास
#खाद्यान्न_एवं_पशु_आहार_की_वस्तुओं_का_दर_निर्धारित
#थोक_एवं_खुदरा_व्यापारियों_के_साथ_बैठक
#थोक_एवं_खुदरा_व्यापारियों_के_साथ_बैठक
बोकारो: चास अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कृषि बाजार समिति बोकारो के प्रशासनिक भवन में कृषि उत्पादन बाजार समिति की बैठक में लॉक डाउन को ध्यान में रखते हुए राशन की वस्तुओं का दर निर्धारित कर दी गई है।
◆ लॉक डाउन एवं कोरोना वायरस (कोविड 19) जैसे महामारी को देखते हुए आम जनों की सुविधा हेतु कृषि उत्पादन बाजार समिति चास क्षेत्र अंतर्गत थोक एवं खुदरा व्यापारियों के साथ बैठक में खाद्यान्न एवं पशु आहार का दर अगले 7 दिनों अर्थात 17 अप्रैल 2020 तक निर्धारित किया गया जो निम्न है :-
◆ चावल मिनी कट बिक्री हेतु ₹44-45 प्रति किलोग्राम एवं थोक बिक्री हेतु ₹4000-4200 प्रति क्विंटल।
◆ परमल चावल ₹32-34 किलोग्राम एवं थोक बिक्री हेतु ₹2800-3000 क्विंटल।
◆ मनसूर चावल ₹30 किलोग्राम एवं थोक बिक्री 2700-2800 क्विंटल।
#इसी_प्रकार
◆ आटा ₹28-29 किलो वही ₹2500-2600 क्विंटल।
◆ गरम दाल ₹70 किलो एवं थोक बिक्री हेतु ₹6600 क्विंटल।
◆ अरहर दाल प्रीमियम ₹100 किलो एवं थोक बिक्री 9700 क्विंटल उसी प्रकार अरहर *जनरल दाल* 92 किलो थोक बिक्री हेतु 8800 क्विंटल।
◆ मसूर दाल बिक्री हेतु ₹70-72 किलो एवं थोक बिक्री हेतु 6700-6800 क्विंटल।
◆ मूंग दाल ₹115 किलो वही थोक बिक्री हेतु 11000 क्विंटल।
◆ गरम रेड बिक्री हेतु ₹60 किलो वही थोक बिक्री हेतु 5500-5550 रुपए क्विंटल।
◆ चीनी बिक्री हेतु ₹40-40.50 किलो एवं थोक बिक्री हेतु 3600-3700 रुपये क्विंटल।
◆ गुड बिक्री हेतु ₹42 किलो वही थोक बिक्री हेतु 3700 रुपये क्विंटल।
◆ चूड़ा बिक्री हेतु ₹34-35 किलो एवं थोक बिक्री हेतु 3100-3200 पर क्विटल।
◆ सरसों तेल में सरसों तेल में *सिंगल हाथी* 113 रुपये पर लीटर वही थोक बिक्री हेतु 109 रुपये उसी प्रकार *मक्खन तेल* ₹109 पर लीटर एवं थोक बिक्री हेतु ₹105 एवं *सलोनी तेल* 112 रुपये पर लीटर वही थोक बिक्री हेतु 108 पर लीटर।
◆ सामान्य नमक का दाम ₹10 किलो थोक बिक्री हेतु ₹800 पर क्विटल।
◆ रिफाइंड को तीन कैटेगरी* में रखा गया है *ए ग्रेड* की बिक्री हेतु 109 रुपये वहीं थोक बिक्री के लिए105 रुपये, *बी ग्रेड* की बिक्री के लिए 104 रुपये वही थोक बिक्री के लिए ₹100 लीटर तथा *ग्रेड सी* की बिक्री के लिए ₹99 पर लीटर वही थोक बिक्री के लिए ₹95 लीटर।
◆ पशु आहार की बिक्री हेतु चोकर ₹28.50-29 किलो वहीं थोक बिक्री हेतु 2750 रुपये पर क्विटल।*
◆ मकई बिक्री हेतु ₹22 किलो वहीं थोक बिक्री हेतु ₹2200 क्विंटल।*
◆ जौ बिक्री हेतु ₹23 किलो वहीं थोक बिक्री हेतु ₹2100 क्विटल।*
◆ चुन्नी बिक्री हेतु ₹24.50-25 किलो वहीं थोक बिक्री हेतु 2350 रुपये क्विंटल।*
◆ पशु आहार थोक बिक्री हेतु ₹24 किलो वहीं थोक बिक्री हेतु 2200 रुपये क्विंटल।*
◆ सरसों खली 26 रुपए किलो वहीं थोक बिक्री हेतु 2400 रुपये पर क्विटल।
◆◆ ब्रांडेड सामानों का दर निर्धारित नही किया गया है।


