Facebook

Most Popular & The leading News Channel.....

Thursday, April 09, 2020

चिरा चास एवं शिवनडीज के दुकानों को सनेटाइज़ किया गया

बोकारो : ख़ास ख़बर ||

चीरा चास एवं सिवनडीह क्षेत्र के दुकानों, सड़को व गली मोहल्लों को सैनिटाइज किया गया

बोकारो : जिला बोकारो के उपायुक्त श्री मुकेश कुमार के निदेशानुसार शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके को कोरोना वायरस से मुक्त करने एवं फैलने से रोकने हेतु  सैनिटाइज किया जा रहा है। सैनिटाइज करने के क्रम में आज गुरुवार को चास प्रखंड के कुंज बिहार चीरा चास एवं सिवनडीह क्षेत्र के दुकानों, सड़को व गली मोहल्लों को सैनिटाइज किया गया। साथ ही साथ सबंधित अधिकारी सभी लोगो को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सभी अपने-अपने घरों में रहे। अनावश्यक घरों से नही निकले।
जिला प्रशासन का मकसद है और आमजनों से अपील भी कर रहा है कि आपसभी अपने अपने घरों में रहें सुरक्षित रहें। कोरोना संक्रमण को हटाने में प्रशासन का सहयोग करें।

           
 

सामाजिक दूरी बनाए रखें, कोरोना संक्रमण को भगाएं।