Facebook

Followers

Followers

Powered By Blogger

Search News / Topic

Thursday, April 09, 2020

दिल्ली: खबर जरा हट के || गुड मॉर्निंग न्यूज़ ||

#गुड_मॉर्निंग_न्यूज़

#बिना_लाइसेंस_चला_सकते_हैं_Hero_का_ये_Scooter

नई दिल्ली : आज के समय में जहाँ महंगाई चरम पर है तो लोगों को इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदना काफी ज्यादा जरूरी सा लगने लगा है। अगर आप पर्यावरण प्रेमी हैं और आप चाहते हैं कि साथ-साथ धन की भी बचत हो तो इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना फायदेमंद साबित होगा। अगर आप कोई किफायती स्कूटर खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो हम आपको भारतीय बाजार में मौजूद सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं जिसका नाम है #Hero_Flash_LA #इस_स्कूटर_को_चलाने_के_लिए_आपको_लाइसेंस_की_भी_जरूरत_नहीं_होगी और साथ ही साथ इसको खरीदने के बाद किसी तरह का रजिस्ट्रेशन भी नहीं करवाना होगा।

 ◆ किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर में उसकी रेंज बहुत ज्यादा मायने रखती है तो Hero Flash LA एक बार चार्ज होकर  50 किमी की रेंज देता है। चार्जिंग समय की बात की जाए तो इस स्कूटर की बैटरी को 8 घंटे मे फुल चार्ज किया जा सकता है। स्पीड की बात की जाए तो यह स्कूटर 25 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। फीचर्स की बात की जाए तो Hero_Flash_LA में डिजिटल स्पीडोमीटर, टेलिस्कॉपिक सस्पेंशन, मैग एलॉय व्हील, एलडईडी हैडलैंप, कंफर्टेबल सीटिंग और क्रैश गार्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

 ◆ पावर और स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो Hero Flash LA में BLDC हब मोटर दी गई है जिसकी पावर 250W है। इस मोटर को पावर देने के लिए 48V | 28AH की क्षमता वाली बैटरी दी गई है। इस स्कूटर का कुल वजन 87 किलो, ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm, व्हील साइज 16×3 है। सबसे खास बात यह है कि इस स्कूटर को चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं होती है और न ही खरीदने के बाद इस स्कूटर का रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर लाल और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कीमत की बात की जाए तो Hero Flash LA की कीमत 37,078 रुपये है।

((( yello tv ◆न्यूज़ ◆ ))) की अपील - घर में रहें || सुरक्षित || स्वस्थ ||  स्वच्छ और सजग रहे

और

#अब_ना_रहें ◆ कंफ्यूज ◆
देखें सिर्फ
👉🏽#yello_tv  ◆ न्यूज़ ◆
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
◆सबसे पहले कोई भी ख़बर जानने के लिए◆◆ *लाइक  👍 &  शेयर 🔀 कीजिये◆*