Facebook

Followers

Followers

Powered By Blogger

Search News / Topic

Saturday, April 11, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़ || डोर टू डोर कोरोना सर्वे का निर्देश || और भी बहुत सारे निर्देश...

बोकारो : ब्रेकिंग न्यूज़ || डोर टू डोर कोरोना सर्वे का निर्देश || और भी बहुत सारे निर्देश... पढ़ें...👇🏽

 ◆ वायरस के फैलाव को रोकने, बचाव एवं रोकथाम में सभी जिलावासियों को एक साथ मिलकर सहयोग करें

सेनिटाईजर युक्त पानी का छिड़काव करें

◆ बोकारो: कोरोना वायरस  संक्रमण के फैलाव को देखते हुए उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने ई-मुलाकात के माध्यम से सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियो व अंचल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया।

 ◆ बचाव एवं रोकथाम से संबंधित दिये जा रहे महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन
उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों व अंचल अधिकारियों से प्रखण्ड स्तरीय क्रियाकलापों, कार्यों एवं जिला स्तर से कोरोना कोविड-19 के बचाव एवं रोकथाम से संबंधित दिये जा रहे महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन से संबधित जानकारी प्राप्त की।

 ◆ सहजता पूर्वक महामारी से निपटने की दिशा में कार्य हो
उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने कहा कि पदाधिकारी एवं कर्मियों से किसी भी प्रकार की गैप न हो एवं सहजता पूर्वक महामारी से निपटने की दिशा में कार्य हो, इसके लिए उपायुक्त ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को प्रखण्ड स्तर पर इन्सीडेन्ट कमान्डर के रूप में नियुक्त किया। सरकारी एवं निजी पदाधिकारी एवं कर्मी सीधे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के कन्ट्रोल में आयेंगे। वहीं उन्होने यह भी कहा कि प्रखण्ड स्तर पर कार्य करने वाले कर्मियों को आवश्यकता को देखते हुए कार्य में सहभागिता एवं सुसज्जित तरीके से कार्य कराने हेतु बीडीओ स्वंय सक्षम होंगे।

◆ वायरस के फैलाव को रोकने, बचाव एवं रोकथाम में सभी जिलावासियों को एक साथ मिलकर सहयोग करें
उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने कहा गया कि कोविड-19 के प्रति सभी व्यक्ति, पदाधिकारी, कर्मी, सजग रहें। आप सुरक्षित है तो जिला सुरक्षित है। कोरोना एक वैश्विक रूप ले चुका है। इस वायरस के फैलाव को रोकने, इसके बचाव एवं रोकथाम में सभी जिलावासियों को एक साथ मिलकर सहयोग करना होगा।

◆ घर मे रहे.... सुरक्षित रहें...
जिला प्रशासन एवं जिलावासियों के सहयोग से कोरोना कोविड-19 से जिलावासियों के साथ-साथ स्वंय को सुरक्षित रखने में सफल हो पायें है। इसे आगे और बेहतर बनाये रखने हेतु घर मे रहे.... सुरक्षित रहें...।

 ◆ सभी दाल भात केंद्रों  का संचालन सही ढंग से हो
उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचल अधिकारी को निदेश दिया कि जिले में संचालित सभी दाल भात केंद्रों  का संचालन सही ढंग से हो साथ ही केंद्रों पर सामाजिक दूरी का पालन करता हो। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर अनावश्यक भीड़-भाड़ न हो।
उपायुक्त ने कहा कि लाभुकों को खाद्यान्न सामग्री वितरण की सही जानकारी लेते रहे। जो कोई जन वितरण दुकानदार इसका पालन नही करेगा। उस दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का निदेश दिया।


 ◆ डोर-टू-डोर कोरोना सर्वे कराने का निर्देश
कोरोना कोविड-19 के वर्त्तमान स्थिति को देखते हुए उपायुक्त ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को डोर-टू-डोर कोरोना सर्वे कराने का निर्देश दिया गया था। प्रखण्डवार आये प्रतिवेदन का आकलन करते हुए कहा कि सर्वे में यह मुख्य रूप से सुनिश्चित करें कि प्रत्येक परिवार के व्यक्तियों का वर्त्तमान समय मे हुई बिमारी के कौन-कौन से लक्षण है। यह सर्वे शतप्रतिशत सही हो जाने से आपातकालिन स्थिति से निपटने में काफी मददगार साबित होगी। इस लिए सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी इसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए सही आंकड़ों के साथ प्रतिवेदन समर्पित करें।

 ◆ सेनिटाईजर युक्त पानी का छिड़काव करें
उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर संक्रमित एरिया को युद्ध स्तर पर छिड़काव सुनिश्चित किया जाए, इस दिशा में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को प्रखण्ड स्तर पर पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। प्रखण्डवार दिये गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए सेनिटाईजर छिड़काव हेतु पानी का टेंकर तैयार कर अपने-अपने क्षेत्रों छिड़काव शुरू करें।

                                                                     
सामाजिक दूरी बनाए रखें, कोरोना संक्रमण को भगाएं।

((( yello tv ◆न्यूज़ ◆ ))) की अपील - घर में रहें || सुरक्षित ||  स्वच्छ और सजग रहें*अब ना रहें ◆ कंफ्यूज ◆*
देखें सिर्फ
*👉🏽yello tv  ◆न्यूज़◆*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
◆सबसे पहले कोई भी ख़बर जानने के लिए◆◆ *लाइक  👍 &  शेयर 🔀 कीजिये◆*