Facebook

Most Popular & The leading News Channel.....

Tuesday, April 14, 2020

|| ब्रेकिंग न्यूज़ || स्कूल्स अब फीस नही ले पाएंगे ||

बोकारो : || #ब्रेकिंग_न्यूज़ ||

#सभी_निजी_विद्यालयों_के_प्राचार्य_एवं_संचालक_इस_कठिन_परिस्थिति_में_अपने_विद्यालय_में_अध्ययनरत_छात्र -छात्राओं से संपूर्ण तालाबंदी या #विद्यालय_बंद_की_अवधि_का_मासिक_फीस_न_लें

◆ छात्रों के हित में स्टडी मैटेरियल वीडियो पीपीटी के रूप में अभिभावकों छात्रों का व्हाट्सएप ईमेल स्कूल वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए: जिला उपायुक्त : मुकेश कुमार
                                         
बोकारो: उपायुक्त श्री  मुकेश कुमार के द्वारा  बोकारो जिला के सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्य एवं संचालकों को निदेशित किया गया है कि वे इस कठिन परिस्थिति में अपने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं से संपूर्ण तालाबंदी या विद्यालय बंद की अवधि का मासिक फीस न लें एवं इसे पूर्णता माफ किया जाए क्योंकि  बोकारो जिला के अधिकतर छात्र-छात्राएं गरीब परिवार से आते हैं एवं उनके अभिभावक छोटी-मोटी नौकरी कर अपने बच्चों को पढ़ाते हैं। परन्तु वर्तमान में लॉक डाउन के वजह से सभी लोगों का रोजी-रोजगार प्रभावित हुआ है एवं बहुत से लोगों के पास अभी स्कूल फीस देने अथवा अन्य कार्यों के लिए भी पर्याप्त पैसे नहीं हैं। ऐसे में इस प्रकार के लोगों को देखते हुए मानवीयता के आधार पर हमारा फर्ज है कि इस विकट परिस्थिति में हम उनकी हर संभव मदद करें।

 ◆ लॉक डाउन के वजह से बच्चों का पढाई बाधित न हो
उन्होंने आगे निदेशित किया कि सभी निजी विद्यालयों द्वारा विद्यालय बंद रहने की पूरी अवधि का बस फीस भी छात्र/छात्राओं से नहीं लिया जाए एवं छात्रों के हित में स्टडी मैटेरियल वीडियो पीपीटी के रूप में अभिभावकों छात्रों का व्हाट्सएप ईमेल स्कूल वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए, ताकि लॉक डाउन के वजह से बच्चों का पढाई बाधित न हो।

 ◆ समाज के सभी वर्ग के लोगों का सहयोग आपेक्षित है
विदित है कि कोरोनावायरस के प्रसार होने के कारण केंद्र सरकार के द्वारा संपूर्ण तालाबंदी किया गया है, जिसके आलोक में सचिव झारखंड अधिविध परिषद, रांची एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं के निर्देशानुसार कोरोनावायरस के प्रसार के कारण सभी को किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परन्तु इससे गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोग अत्याधिक प्रभावित हो रहे हैं एवं जीविकोपार्जन के साधन नहीं होने के कारण उन्हें कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इन लोगों की मदद हेतु समाज के सभी वर्ग के लोगों का सहयोग आपेक्षित।

#कोरोना_वायरस_हेल्पलाइन_नंबर

*सेंट्रल हेल्पलाइन*: *011- 23978046*, *1075 (TOLL FREE)*

*झारखंड हेल्पलाइन :-104*, *181*

*जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन
 *06542-223475*
*06542-242402*
*100*

*044-331-24222(Toll Free)*
*9304368511*
*06542-222111   

सामाजिक दूरी बनाए रखें, कोरोना संक्रमण को भगाएं