Facebook

Followers

Followers

Powered By Blogger

Search News / Topic

Saturday, April 11, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़ || लॉक डाउन 2 हफ्ते और बढ़ सकता है ||


ब्रेकिंग न्यूज़ || #फिलहाल_2_हफ्ते_और_बढ़_सकता_है_लॉकडाउन ||
PM मोदी के साथ बैठक में ज्यादातर मुख्यमंत्री सहमत
दिल्ली : भारत मे कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर लॉकडाउन के फैसले पर मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बातचीत खत्म होने के बाद पीएम मोदी की ओर से संकेत मिल रहे हैं कि लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है।
◆ राजस्थान और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ ज्यादातर मुख्यमंत्रियों की यही राय है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पीएम मोदी के लॉकडाउन के फैसले की तारीफ भी की है। अब तक 11 में से 10 मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाए जाने की वकालत की है.
◆ गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 239 तक पहुंच गया है और अब तक 7,447 मामले सामने आ चुके हैं.स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार को दी गई जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 1035 नए मामले आए हैं और 40 लोगों की जान गई हैं. यह 24 घंटों में अब तक सबसे ज़्यादा मामले और मौतों का आंकड़ा है. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 643 लोग ठीक हुए हैं.वहीं माना जा रहा है कि  पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों से सलाह मशविरे के बाद देश को संबोधित कर सकते हैं. फिलहाल आज कोई देश को संबोधित करने का कोई कार्यक्रम नहीं है.

◆ पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन का असर धीरे-धीरे घटता जा रहा है : गृह मंत्रालय ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन का असर धीरे-धीरे घटता जा रहा है. पश्चिम बंगाल पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान धार्मिक जमावड़े की अनुमति दी. राज्य में लॉकडाउन के दौरान गैरजरूरी सामग्री से जुड़ी दुकानों को खोलने की अनुमति दी गयी।
◆ आज देश को संबोध‍ित नहीं करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को संबोध‍ित नहीं करेंगे. ऐसा माना जा रहा था कि कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने को लेकर जारी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने को लेकर पीएम मोदी राष्ट्र को संबोध‍ित कर सकते हैं. सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ बैठक में भी पीएम मोदी ने लॉकडाउन को दो हफ्ते आगे बढ़ाए जाने के संकेत दिए हैं.
◆ 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन
पीएम मोदी के साथ मुख्यमंंत्रियों की बैठक खत्म हो गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने संकेत दिए हैं कि लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है. लेकिन आज उनका देश को संबोधित करने का कोई कार्यक्रम नहीं है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, 'माननीय प्रधानमंत्री ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कुछ सुझाव और निवेदन सामने रखे।

((( yello tv ◆न्यूज़ ◆ ))) की अपील - घर में रहें || सुरक्षित ||  स्वच्छ और सजग रहें
और
*अब ना रहें ◆ कंफ्यूज ◆*
देखें सिर्फ
*👉🏽yello tv  ◆न्यूज़◆*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
◆सबसे पहले कोई भी ख़बर जानने के लिए◆◆ *लाइक  👍 &  शेयर 🔀 कीजिये◆*