Facebook

Followers

Followers

Powered By Blogger

Search News / Topic

Friday, April 10, 2020

|| आज का राशिफल ||

#आज_का_राशिफल_11_अप्रैल_2020

(( पंडित. बृजकिशोर तिवारी ))

मेष राशि : -
जरूरी कार्य पर आप ध्यान दे सकते है। किये गए फैसले आपके लिए फायदेकारक साबित होंगे। जरूरी मुस्किले आपसे दूर हो सकती है। जीवन साथी की बाहो में जकड सकते है। अचानक से बड़े रुके कार्य आपके ठीक से हो सकते है। ईमानदारी से बेहतर कार्य आप करने वाले है। लोगो को गले लगाने या किस करने से बचना चाहिए।

वृष राशि : -
व्यापार को मजबूती देने के लिए आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। पुराने दोस्त मददगार और सहयोगी साबित होंगे। आपके सामने धन कमाने के कई अवसर आएंगे लेकिन आपको उन्हें सावधानी से परखना चाहिए।

मिथुन राशि : -
कार्य में बेहतर सजावट रह सकती है। सकारात्मक बेहतर परिणाम आपको मिल सकते है। सम्भावना का स्तर आपका बढ़ता देख सकते है। सलाह सूचन में बेहतर कमी आ सकती है। आक्रामकता का स्तर आपका बढ़ सकता है। संतुलन कार्य में बेहतर बना रह सकता है। भाग्यशाली दिन आपका रहने वाला है।

कर्क राशि : -
बेहतर अनुकूलता आपके कार्य में बनी रह सकती है। वैवाहिक जीवन में बेहतर कार्य होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ बड़े कार्य खत्म देखने को मिल सकते हैं। जरूरी कार्य के प्रति आपका बेहतर समर्थन प्राप्त हो सकता है। आने वाले दिनों में सकारात्मक बेहतर परिणाम आपको मिल सकते है। निवेश करने के लिए आप विचार कर सकते है।

सिंह राशि : -
वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की ज़रूरत महसूस करेंगे। भाग्य की ओर से पूरा समर्थन आपको प्राप्त होने वाला है। समर्पण कुछ बड़े कार्य में करेंगे। आलस्य दूर होगा। अधिकारी कुछ बड़े कार्य होंगे। दूसरों की भलाई के लिए बेहतर कार्य कर सकते हैं। लाभदायक दिन बेहतर बना रहेगा। बड़ी समस्याओं के प्रति ध्यान दें बेहतर बना रहेगा।

कन्या राशि : -
काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। इन राशि के कारोबारियों को अपने घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा और वे अपना प्यार आपके ऊपर बरसाएंगे। अनपेक्षित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है।

तुला राशि : -
वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे। ग्रह इशारा कर रहे हैं कि धार्मिक क्रियाकलापों की अधिकता हो सकती है, मसलन आप मंदिर जा सकते हैं, दान-दक्षिणा भी संभव है और ध्यान-धारणा का अभ्यास भी किया जा सकता है।

वृश्चिक राशि : -
समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। रिश्तो में आ रही बेहतर दूरिया आपकी ख़त्म हो सकती है। अपनी अलग पहचान आप बना सकते है। भविष्य की आप बेहतर योजना बना सकते है। अपनी बातचीत में गहराई आ सकती है।

धनु राशि : -
सही दिन है आपके लिए। बड़ी खुशखबरी मिलने की सम्भावना है। सोचे समजे बेहतर कार्य आप करेंगे। जरूर कार्य ख़त्म होंगे। सामाजिक कार्य में सफलता की प्राप्ति होने वाली है। बेहतर विचार करेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े कुछ बड़े कार्य होंगे। शारीरिक गतिविधियों को समजेंगे।

मकर राशि : -
अचानक आपका स्वभाव आक्रमक हो सकता है। आपके मन में आसानी से नकारात्मक बातें परिवेश कर सकती हैं। इससे आपको बचकर रहना होगा। यदि आप में धैर्य होगा तो आपको सकारात्मक परिणाम भी मिल सकते हैं। किए जाने वाले अधिकतर कामों में आपको सफलता मिलेगी। किसी भी काम के प्रति आप में जोश भरा रहेगा।

कुंभ राशि : -
भावुक होकर कोई भी कदम न उठाएं। इस तरह उठाया गया कदम आपके लिए हानिकारक होगा। आप अचानक कोई यात्रा कर सकते हैं। यात्रा के दौरान आपके साथ वह व्यक्ति हो सकता है जो जिंदगी में आपके लिए बहुत खास है। जो लोग जीवन में आपके लिए बहुत जरूरी है उनके प्रति अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी बरतें।

मीन राशि : -
आपकी निजी जीवन और कामकाजी जीवन में कुछ परिवर्तन संभव है। अधिक भावुकता आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकती है। परिवार में कोई दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि पिछले कुछ समय से आप अपने निजी मामलों में कुछ परेशानी झेल रहे हैं तो अभी कुछ धैर्य और बनाए रखें।