Facebook

Followers

Followers

Powered By Blogger

Search News / Topic

Tuesday, April 14, 2020

खास खबर || 133 कोरोना सैम्पल्स में से 124 नेगेटिव ||

|| #ख़ास_ख़बर ||

#कुल_133_सैम्पल_का_जांच_प्रतिवेदन_प्राप्त_हुआ_है_जिसमे_से_124_मामले_निगेटिव : जिला उपायुक्त

 ◆ बेवजह घर से बाहर घूमने पर विधि सम्मत कार्रवाई करें- उपायुक्त

बोकारो: बोकारो जिले में कोरोना का एक और पॉजिटिव केस प्रकाश में आया है जो पुराने मामले का विस्तार है। यह मामला साड़म क्षेत्र से ही जुड़ा हुआ है।

◆ कुल 133 सैम्पल का जांच प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है जिसमे से 124 मामले निगेटिव ● अबतक जांच के लिए भेजे गए सैंपल में से कुल 133 सैम्पल का जांच प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है जिसमे से 124 मामले निगेटिव हैं। आज के एक मामले को जोड़कर कुल 9 पॉजिटिव केस हुए हैं।

 ◆ बेवजह घर से बाहर घूमने पर विधि सम्मत कार्रवाई
उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने कोविड हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव के सभी व्यक्ति की स्थिति पूर्णतः सामान्य है।
 उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने अपील किया है कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन करें। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निदेशित भी किया है कि आमजन लॉक डाउन का सख्ती से पालन करे। बेवजह घर से बाहर घूमने पर विधि सम्मत कार्रवाई  करें*।

 ◆ न्यूज़ संकलन में भी आधिकारिक पुष्टि के बाद ही जगह दें
उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने बताया कि किसी भी प्रकार का अफवाह नही करने को कहा गया है साथ ही प्रसार या न्यूज़ संकलन में भी आधिकारिक पुष्टि के बाद ही जगह दें। क्वारंटाइन में रखे गए संदिग्धों का नाम या पता एवं पाए गए कोरोना पॉजिटिव के परिजनों के बारे में भी गोपनीयता बनाये रखें। गोपनीयता भंग होने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 ◆ हर सर्दी बुखार या खांसी कोरोना संक्रमण का लक्षण नहीं होता है
उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने बताया कि चिंता इस बात की होनी चाहिए कि कैसे हम सब सामूहिक रूप से इस लॉक डाउन को और भी प्रभावी बनाएं ताकि आगे फैलने से रोक सकें। यह भी बहुत जरूरी है की यदि थोड़ा भी संदेह होता है तो इसको निश्चित तौर पर जांच कराएं। पहले भी कहा जा चुका है कि हर सर्दी बुखार या खांसी कोरोना संक्रमण का लक्षण नहीं होता है। तत्काल ब्लू कॉर्नर बनाया गया है सदर अस्पताल में सर्दी खांसी बुखार इत्यादि का ट्रीटमेंट कराए।

*कोरोना वायरस हेल्पलाइन नंबर*

*सेंट्रल हेल्पलाइन*:
*011- 23978046*, *1075 (TOLL FREE)*
*044-331-24222(Toll Free)*

*झारखंड हेल्पलाइन :-104*, *181*

*जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन
*06542-223475* ,
*06542-242402*
*06542-222111
*100*

*9304368511*
 

सामाजिक दूरी बनाए रखें, कोरोना संक्रमण को भगाएं