बोकारो: ब्रेकिंग न्यूज़ || डालमिया सीमेंट बोकारो ने दिए 50 लाख
#मुख्यमंत्री_आपदा_राहत_कोष_में_डालमिया_सीमेंट_भारत_लिमिटेड_बोकारो_ईकाई_के_प्रमुख_ने
#पचास_लाख_रुपये_की_मदद_की
जिला प्रशासन ने डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड का धन्यवाद दिया
बोकारो : कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड, बोकारो ईकाई प्रमुख श्री प्रिया रंजन ने *पचास लाख रुपये का चेक* उपायुक्त श्री मुकेश कुमार को सौपा।
उपायुक्त ने धन्यवाद दिया तथा बोले कि कोई और व्यक्ति, समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी यदि मदद को आगे आते है तो जिला प्रशासन उनका हार्दिक स्वागत करता है। इस संकट की घड़ी में आम नागरिक भी मदद को आगे आ सकते है।
इस अवसर बियाडा सचिव श्री संदीप कुमार, झारखंड हैड कॉरपोरेट अफेयर्स श्री राजीव कुमार सिन्हा उपस्थित थे।
सामाजिक दूरी बनाए रखें, कोरोना संक्रमण को भगाएं।



