Facebook

Most Popular & The leading News Channel.....

Thursday, April 09, 2020

उपायुक्त की अपील : घर के बाहर जानवरों को भी खाना खिलाए

बोकारो : कोरोना संक्रमण के कारण किये गए लॉक डाउन से केवल इंसान ही नही अपितु जानवर भी प्रभावित हुए हैं। एक ओर जहां जरूरतमंद इंसानों को राशन, भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है वहीं जानवरों को भोजन देना भी बेहद जरूरी है। 

◆ उपायुक्त श्री मुकेश कुमार न केवल आमजनों से अपील कर रहे हैं कि घर के बाहर के जानवरों को खाना खिलायें बल्कि स्वयं अधिकारियों के साथ सड़क पर घूम रहे जानवरों को रोटी, बिस्किट खिला रहे हैं। इन जानवरों के बारे में भी सोचे आम जनता तथा उन्हें भी भोजन जरूर उपलब्ध कराएं क्योंकि इसी को तो मानवता कहते हैं।


सामाजिक दूरी बनाए रखें, कोरोना संक्रमण को भगाए।