Facebook

Most Popular & The leading News Channel.....

Saturday, April 11, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़ || फंदे से झूलती मिली चाइल्डलाइन की डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर ||

कोडरमा: || ब्रेकिंग न्यूज़ ||

#फंदे_से_झूलती_मिली_चाइल्डलाइन_की_डिस्ट्रिक्ट_कॉर्डिनेटर

कोडरमा: कोडरमा जिले में “चाइल्डलाइन की डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर” के पद पर कार्यरत सोनी कुमारी, जिसकी उम्र लगभग 26 वर्ष थी, का शव उसके ही घर से फांसी पर झूलता हुआ मिला है।

 ◆ सोनी चक्रधरपुर की रहने वाली थी और बतौर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर चाइल्डलाइन में कार्यरत थी। कोडरमा बिजली कॉलोनी में वह एक भाड़े के मकान में रहती थी। शुक्रवार की रात सोनी के घर में दूध पहुंचाने वाले शख्स ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला इससे लोगों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दरवाजे को खोला गया तो सोनी का शव पंखे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 ◆ बताया जा रहा है कि सोनी कुमारी का प्रेम प्रसंग रांची के एक युवक के साथ था। फांसी लगाने से पूर्व उसने अपने प्रेमी से फोन पर बात की थी। एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतका के कॉल रिकार्ड के अनुसार उसकी अंतिम बातचीत रांची के एक युवक से हुई थी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

((( yello tv ◆न्यूज़ ◆ ))) की अपील - घर में रहें || सुरक्षित ||  स्वच्छ और सजग रहें

और

*अब ना रहें ◆ कंफ्यूज ◆*
देखें सिर्फ
*👉🏽yello tv  ◆न्यूज़◆*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
◆सबसे पहले कोई भी ख़बर जानने के लिए◆◆ *लाइक  👍 &  शेयर 🔀 कीजिये◆*