बोकारो : सुचना || गुटखा, तंबाकू या खैनी थूकने पर होगी जेल ||
#तम्बाकू_खाकर_सार्वजनिक_जगहों_पर_थूका_तो_खानी_पड़ेगी_6_महीने_की_हवालात
◆ जिले के सभी सरकारी/गैर सरकारी कार्यालय एवं परिसर को घोषित किया गया तम्बाकू मुक्त क्षेत्र
◆ उलंघनकर्ताओं के खिलाफ जिला प्रशासन चलाएगा सघन अभियान
◆ खैनी और गुटका खाकर यत्र तत्र थूकने से बढ़ता है कोरोना वायरस फैलने का खतरा ।।
बोकारो: तंबाकू अथवा कोई अन्य पदार्थ खाकर यत्र-तत्र थूकने पर छह माह का कैद अथवा 200 रुपये अर्थदंड देना होगा। सभी क्षेत्रों में साफ सफाई किया जाना आवश्यक है और उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है गंदगी न होने दें।
◆ तम्बाकू इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध
उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने एक आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय एवं परिसर, सभी स्वास्थ्य संस्थान, सभी शैक्षणिक संस्थान, थाना परिसर, कोई भी क्षेत्र आदि में किसी भी प्रकार का तंबाकू पदार्थ, सिगरेट, खैनी, गुटखा, पान मसाला, जर्दा आदि के उपयोग को पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया है।

◆ तम्बाकू सेवन करते पकड़े गए तो होगी कार्रवाई
यदि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अथवा आगंतुक इसका उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ कानून के अनुरूप कार्रवाई होगी। अतः तम्बाकू इस्तेमाल से बचने को कहा गया है और आस पड़ोस को स्वच्छ रखने की नसीहत दी गई है।
यदि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अथवा आगंतुक इसका उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ कानून के अनुरूप कार्रवाई होगी। अतः तम्बाकू इस्तेमाल से बचने को कहा गया है और आस पड़ोस को स्वच्छ रखने की नसीहत दी गई है।
◆ थूकने से कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक
खैनी और गुटका खाकर यत्र तत्र थूकने से *कोरोना वायरस* के फैलने का खतरा ज्यादा है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण ने महामारी का रूप ले लिया है एयर बोकारो जिला में मामले भी पाए गए हैं। आमजनों से अपील की गई है कि तम्बाकू का इस्तेमाल नही करें और एक स्वच्छ, सभ्य समाज बनाने में सहयोग करें।

◆सरकारी/ गैर सरकारी परिसरों में लगाये बोर्ड
उपायुक्त श्री कुमार ने इस कानून का अनुपालन सुनिश्चित कराने एवं उल्लंघन करने पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही सभी सरकारी / गैर सरकारी परिसरों में उक्त आशय का बोर्ड लगवाने के निर्देश दिया है।
उपायुक्त श्री कुमार ने इस कानून का अनुपालन सुनिश्चित कराने एवं उल्लंघन करने पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही सभी सरकारी / गैर सरकारी परिसरों में उक्त आशय का बोर्ड लगवाने के निर्देश दिया है।
◆ विदित हो कि कोरोना संक्रमण को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी घोषित कर दिया है। इससे बचाव के लिए झारखंड सहित पुरे देश में जहां लॉकडाउन किया गया है वहीं कई तरह के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
◆ तंबाकू का सेवन जन स्वास्थ्य के लिए बड़े खतरों में से एक है। थूकना एक सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरा है और संचारी रोग के फैलने का एक प्रमुख कारण है। तंबाकू सेवन करने वाले की प्रवृति यत्र-तत्र थूकने* की होती है। थूकने के कारण कई गंभीर बीमारी यथा कोरोना, इंसेफलाइटिस, यक्ष्मा, स्वाइन फ्लू आदि का संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। भा.द.वि. (IPC) की धारा 268 एवं 269 के तहत कोई भी व्यक्ति यदि महामारी के अवसर पर उपेक्षापूर्ण अथवा विधि विरूद्ध कार्य करेगा जिससे जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का संक्रमण हो सकता है तो उसे छह माह का कारावास एवं अथवा 200 रुपये जुर्माना किया जा सकता है।
तम्बाकू सेवन न करने से होंगे अनेकों फायदे
झारखंड में तम्बाकू नियंत्रण हेतु राज्य सरकार की तकनीकी संस्थान सोसिओ इकोनॉमिक एंड एजुकेशनल डेवलोपमेन्ट सोसाइटी (सीड्स) के कार्यपालक निदेशक श्री दीपक मिश्र ने उपायुक्त द्वारा निर्गत आदेश का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे तम्बाकू के उपयोग में कमी आएगी साथ ही कोरोना जैसी महामारी फैलने का खतरा कम रहेगा।

श्री मिश्र ने बताया कि हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संघठन और भारत सरकार द्वारा प्रकाशित GATS 2 के सर्वे में झारखंड में तम्बाकू सेवन करने वालों में कमी आई है, यह आंकड़ा पिछले 7-8 साल में 50.1% से घट कर 38.9% हो गया है। जिसमें चबानेवाले तम्बाकू सेवन करने वालों का प्रतिशत 35.4% है ।
सामाजिक दूरी बनाए रखें, कोरोना संक्रमण को भगाएं।
((( yello tv ◆न्यूज़ ◆ ))) की अपील - घर में रहें || सुरक्षित || स्वच्छ और सजग रहें
और
*अब ना रहें ◆ कंफ्यूज ◆*
देखें सिर्फ
*👉🏽yello tv ◆न्यूज़◆*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
◆सबसे पहले कोई भी ख़बर जानने के लिए◆◆ *लाइक 👍 & शेयर 🔀 कीजिये◆*
देखें सिर्फ
*👉🏽yello tv ◆न्यूज़◆*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
◆सबसे पहले कोई भी ख़बर जानने के लिए◆◆ *लाइक 👍 & शेयर 🔀 कीजिये◆*
========================