Facebook

Followers

Followers

Powered By Blogger

Search News / Topic

Friday, April 10, 2020

बोकारो: ख़ास ख़बर || कोविड 19 || चन्द्रपुरा ||

#चंद्रपुरा_प्रखंड_के_पिपराडीह_गांव_में_निरीक्षण_व_जायजा 

बोकारो: उपायुक्त श्री मुकेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुजाता बीणापानी में संयुक्त रूप से आज चंद्रपुरा प्रखंड के पिपराडीह गांव में निरीक्षण व जायजा लेने पहुँचे। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निदेश   दिए।

#राशन_की_कोई_कमी_नहीं_होम_डिलीवरी_से_पहुंचेगा_राशन

◆ बोकारो/ चंद्रपुरा: कोरोना संक्रमण को हराने के लिए सभी सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। एक ओर स्थिति नियंत्रण में है तो दूसरी तरफ अधिकारी, कर्मी एवं सामाजिक संगठन अपनी ताकत झोंक दिए हैं और एक ही प्रण लिए हैं कि जबतक कोरोना को नही हराएंगे, रुकेंगे नही थकेंगे नहीं।

◆ जहाँ जहाँ लॉक डाउन का अनुपालन नही किया गया वहाँ कुछ समस्या आयी लेकिन उपायुक्त मुकेश कुमार के नेतृत्व में पूरी टीम इस प्रकार जोश जज्बे के साथ काम कर रही कि कोरोना हारेगा नही अपितु भागेगा हीं।

◆ गांव पूरी तरह सेनेटाइज, फॉगिंग कार्य जारी
चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत तेलो एवं पिपराडीह को पूरी तरह से लॉक कर दिया गया है। दोनों गांव को सैनिटाइज किया गया एवं फॉगिंग कार्य साथ साथ जारी है। कोरोना संक्रमण को और नही बढ़ने दिया जाएगा।

◆ पिपराडीह से संदिग्घ लोग भेजे गए क्वारंटाइन
पिपराडीह से 44 लोगों को क्वारंटाइन हेतु  दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो भेजा गया है। यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि संक्रमित व्यक्ति शायद इनलोगों के संपर्क में रहा हो। और भी लोग भेजे जा सकते हैं क्वारंटाइन के लिए।

◆ राशन की कोई कमी नहीं, होम डिलीवरी से पहुंचेगा राशन
प्रभावित गांव को होम डिलीवरी के माध्यम से राशन मुहैया कराया जाएगा। पर्याप्त संख्या में वालंटियर लगाए गए हैं। राशन की कोई कमी नही है। सभी जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

◆ पानी, बिजली नियमित रहेगी, नही होगी परेशानी
गांवों को पर्याप्त मात्रा में पानी एवं बिजली मिलेगी। गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। कोई भी समस्या आये तो तुरंत सूचित करें।

◆ उच्च अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक संपन्न
चंद्रपुरा स्थित डीवीसी गेस्ट हाउस में उपायुक्त श्री मुकेश कुमार तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुजाता कुमारी वीणापाणी ने सभी वरीय अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक किया है। अधिकारियों को निदेश दिया गया कि किसी भी ग्रामीण को कोई भी समस्या नही आये इसे सुनिश्चित करें। सभी जरूरत से सामान को उनतक पहुंचाएं। उपायुक्त ने कहा कि जिस प्रकार अधिकारी एवं कर्मी कार्य कर रहे हैं तथा जनता का सहयोगात्मक रवैये से हम कोरोना संक्रमण पर विजय हासिल करेंगे। सभी को अपना शतप्रतिशत सेवा देने को कहा गया है।

 ◆ सामाजिक दूरी के साथ घरों में रहने की अपील
आमजनों से सामाजिक दूरी बनाये रखने तथा अपने अपने घरों में सुरक्षित रहने की अपील की गई है। सामाजिक दूरी कम से कम एक मीटर का रहे। खांसते या छींकते समय रुमाल, कपड़े, बाजू, मास्क का प्रयोग करें। तकलीफ हो तो तुरंत संपर्क करें।

◆ सहयोग से ही पाएंगे कोरोना पर विजय
उपायुक्त ने आमजनों से सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अपना अपना जांच में सहयोग करें। कोरोना के खिलाफ सभी को मिलकर लड़ना होगा। हिम्मत नही हारें जिला प्रशासन आपके साथ खड़ा है। लॉक डाउन का पूरा समर्थन करें, कोरोना के लिंक को तोड़ें तभी कोरोना पर विजय प्राप्त करेंगे और हमें उम्मीद है हम विजयी होंगे।

 ◆ चंद्रपुरा के पूरे क्षेत्र में उपायुक्त ने की फ्लैग मार्च
उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त श्री रवि रंजन मिश्रा, अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता,
निदेशक डीपीएलआर सह उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री पशुपति नाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो श्री प्रेम रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो, थाना प्रभारी, पुलिस के जवानों  समेत आला अधिकारियों ने चंद्रपुरा के पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया तथा जनता को भरोसा दिलाया कि प्रशासन आपके साथ  है।

 ◆ कोई समस्या हो तो तुरंत सूचित करें
उपायुक्त ने अपील किया है कि कोई भी समस्या आये तो तुरंत सूचित करें। जिला नियंत्रण कक्ष, अधिकारी को सूचना दें। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद है।
             

((( yello tv ◆न्यूज़ ◆ ))) की अपील - घर में रहें || सुरक्षित ||  स्वच्छ और सजग रहें

और

*अब ना रहें ◆ कंफ्यूज ◆*
देखें सिर्फ
*👉🏽yello tv  ◆न्यूज़◆*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
◆सबसे पहले कोई भी ख़बर जानने के लिए◆◆ *लाइक  👍 &  शेयर 🔀 कीजिये◆*