Facebook

Followers

Followers

Powered By Blogger

Search News / Topic

This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Tuesday, April 28, 2026

बुलंदशहर में रिश्तों के भरोसे को झकझोर देने वाली

बुलंदशहर में रिश्तों के भरोसे को झकझोर देने वाली साइबर ठगी का सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। जिले की साइबर क्राइम टीम ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने बेहद शातिर तरीके से एक विधवा महिला के बैंक खातों से करीब 22.30 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता माया देवी को शुरुआत में इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनके साथ इतनी बड़ी साजिश रची जा चुकी है। आरोप है कि आरोपियों को महिला के खातों में जमा बड़ी रकम की जानकारी थी। इसी के बाद पूरी योजना बनाकर बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर को e-SIM के जरिए अपने नियंत्रण में लिया गया। इसी तकनीकी चाल के सहारे बैंकिंग एक्सेस हासिल कर यूपीआई और आईएमपीएस के जरिए अलग-अलग खातों से लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए गए।

जांच में सामने आया कि ठगी की रकम निकालने के लिए आरोपियों ने कई जगहों के जनसेवा केंद्रों का सहारा लिया। कमीशन का लालच देकर कुछ रकम कैश कराई गई। बताया गया क

◆ सोनम रघुवंशी को मिल गयी जमानत

यह लगभग 10 महीने पहले की बात है. मामला सोमन रघुवंशी और राजा रघुवंशी से जुड़ा हुआ है. खबर आ रही है की सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है. हालाँकि जमानत आदेश अभी जारी नहीं हुआ है. सोनम ने जमानत के लिए याचिका दी थी. सोनम के कहा जाँच में सहयोग किया और आगे भी करेंगे. करीब 10 महीने पहले यह इंदौर में मामला आया था. उस वक्त यह मामला काफी चर्चा में रहा था.

Monday, April 27, 2026

मशहूर फिल्म एक्टर भरत कपूर का निधन.......

फिल्म जगत से बेहद दुखद और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है।

◆◆   वयोवृद्ध अभिनेता Bharat Kapoor का 80 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया।
भरत कपूर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार फिल्मों में शानदार अभिनय किया और अपने दमदार किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। वह उन कलाकारों में से थे जिन्होंने बिना शोर-शराबे के अपने काम से पहचान बनाई और वर्षों तक सिनेमा जगत को योगदान दिया।

◆◆  उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी फिल्मों को याद कर रहे हैं।

◆◆  एक और अनुभवी कलाकार का यूं चले जाना भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। 🙏

#BharatKapoor #RIP #BollywoodNews #FilmIndustry #LegendActor BreakingNews HindiNews Cinema Tribute OmShanti ActorNews BollywoodUpdates SadNews IndianCinema VeteranActor

Sunday, April 26, 2026

दिल्ली पुलिस के जवान ने नशे में की खुलेआम फायरिंग, दो मजदूरों को लगी गोली, एक की मौ&त...See more

दिल्ली पुलिस के जवान ने नशे में की खुलेआम फायरिंग, दो मजदूरों को लगी गोली, एक की मौ&त...See more

◆ #_आज_का_राशिफल_◆ ...... 27 अप्रैल 2026 - सोमव......

◆ #_आज_का_राशिफल_
◆ ...... 27 अप्रैल 2026 - सोमवार
◆ ........... सूर्योदय 05 : 15 सूर्यास्त 06 : 13 


मेष राशि : -
आज का दिन थोड़ा संघर्ष भरा रह सकता है, लेकिन हिम्मत ही आपकी असली ताकत बनेगी। बिजनेस में तकनीकी रुकावटें आपके काम की गति धीमी कर सकती हैं, जिससे मन में बेचैनी रहेगी। यदि कहीं यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो फिलहाल उसे टालना ही समझदारी होगी। जीवनसाथी से किया गया वादा समय पर पूरा करें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। हालांकि इन चुनौतियों के बीच भी आप अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहेंगे और धीरे-धीरे सफलता का रास्ता साफ होता जाएगा।

वृषभ राशि : -
आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। घर में कोई शुभ या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे वातावरण खुशियों से सराबोर रहेगा। भगवान की भक्ति में मन लगेगा और आप किसी यात्रा या आउटिंग की योजना भी बना सकते हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें, नहीं तो कार्यक्षेत्र में आलोचना झेलनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि : -
आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। बिजनेस में चल रही पुरानी समस्याओं का समाधान किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से मिलेगा। आप अपनी संतान को पढ़ाई में नई दिशा देंगे, जिससे उनका भविष्य मजबूत होगा। यदि किसी को पैसा उधार दिया था, तो उसे वापस पाने की संभावना है। पिताजी से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।

कर्क राशि : -
आज का दिन चुनौतियों से भरा जरूर है, लेकिन आपकी निर्णय क्षमता आपको हर मुश्किल से बाहर निकाल लेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगा। घर के बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखें। कुछ विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाएं।

सिंह राशि : -
आज आपको सतर्कता से कदम बढ़ाने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। पहले लिया गया कोई जोखिम अब परेशानी का कारण बन सकता है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मन मजबूत रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, चोट लगने की संभावना है। सरकारी कामों को टालना नुकसानदायक हो सकता है। उन्हें समय पर पूरा करें।

कन्या राशि : -
आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं का द्वार खोल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। मनपसंद साथी से मुलाकात का योग बन रहा है और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी पहचान बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा, लेकिन दूसरों पर निर्भर रहना नुकसान दे सकता है। सेहत के लिए तले-भुने खाने से दूरी बनाए रखें l

तुला राशि : -
आज आपको छोटी-छोटी लाभ की योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। प्रेम जीवन में हल्की खटपट हो सकती है, इसलिए संयम रखें। किसी की निजी जानकारी को आगे बढ़ाने से बचें। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, लेकिन घर में कुछ पुरानी समस्याएं फिर से उभर सकती हैं। धैर्य से काम लें।

वृश्चिक राशि : -
आज का दिन कानूनी मामलों में राहत देने वाला हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास आएगी और पुराने विवाद भी सुलझ सकते हैं।

धनु राशि : -
आज का दिन सामान्य लेकिन प्रगति देने वाला रहेगा। बिजनेस में नए उपकरण या तकनीक जोड़कर आप अपनी पहचान बनाएंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी, लेकिन जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है। उनकी भावनाओं को समझना जरूरी है। राजनीति में कदम रखने से पहले पूरी जानकारी लें, वरना परेशानी हो सकती है।

मकर राशि : -
आज आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। गले या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरी एकाग्रता रखनी होगी। संतान की सफलता आपको गर्व और खुशी से भर देगी। आज का दिन मेहनत और सजगता से आगे बढ़ने का है l

कुंभ राशि : -
आज का दिन थोड़ा उलझनों से भरा रहेगा। काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिससे मन पर दबाव महसूस होगा। आप किसी सहयोगी से सलाह लेकर सही दिशा पा सकते हैं। बिजनेस में पार्टनरशिप का विचार आ सकता है, लेकिन बिल्डिंग मटेरियल या ऑनलाइन लेनदेन में सतर्क रहें। फ्रॉड की संभावना है। परिवार में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।

मीन राशि : -
आज भाग्य आपका साथ देगा। नई प्रॉपर्टी मिलने या निवेश के अवसर बन सकते हैं, लेकिन बड़ा जोखिम लेने से बचें। बिजनेस में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी और मन को राहत मिलेगी। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और अनुभवी लोगों से मुलाकात आपके लिए नई सीख लेकर आएगी।

आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जाने वाले सात राज्यसभा सांसदों को मोदी सरकार की तरफ से मिल रहा खास तोहफ़.....

आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जाने वाले सात राज्यसभा सांसदों को मोदी सरकार की तरफ से सुरक्षा के मामले में खास तोहफा दिए जाने की तैयारी है।

◆◆  इन सात सांसदों में पंजाब‑बिहार‑दिल्ली के नेता शामिल हैं, जिनमें राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, राजेंद्र (राजिंदर) गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी और स्वाति मालीवाल प्रमुख हैं। 

◆◆ सरकार की योजना इन सभी की सुरक्षा‑श्रेणी की समीक्षा कर उनकी Z‑या अपग्रेडेड Y‑कैटेगरी प्रोटेक्शन मजबूत करने की है।

◆◆ इसके तहत उन्हें अतिरिक्त सशस्त्र एस्कॉर्ट, रिज़ीडेंशियल‑मोबाइल सुरक्षा प्रोटोकॉल और डिजिटल धमकी के खतरे को ध्यान में रखते हुए टारगेटेड सेफ्टी मैकेनिज्म दिए जा सकते हैं। विश्लेषकों के मुताबिक, यह तोहफा राजनीतिक दल‑बदल के बाद होने वाली सुरक्षा और छवि‑निर्माण की रणनीति का हिस्सा है। 

◆◆ AAP नेतृत्व के गद्दार जैसे बयानों के बीच BJP की तरफ यह सुरक्षा अपग्रेडेशन इन सांसदों को “समर्थित और सुरक्षित” छवि देने का प्रयास माना जा रहा है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के Gokalpuri इलाके में 1995 में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस

Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के Gokalpuri इलाके में 1995 में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस

भारतीय महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की विजेता टीम की क्रिकेटर स्नेह राणा @sneh_rana94 और तेज गेंदबाज मेघना सिंह@_singh_meghna_16 ने अपने दोस्तों के संग किए बाबा केदार के दर्शन पूजन।

भारतीय महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की विजेता टीम की क्रिकेटर स्नेह राणा @sneh_rana94 और तेज गेंदबाज मेघना सिंह@_singh_meghna_16 ने  अपने दोस्तों के संग किए बाबा केदार के दर्शन पूजन। 



@sneh_rana94 
@swatirojha 
@_singh_meghna_16 
@anhad_05 
@pankajashukla93

#indiancricetteam #womencricketteam #indiaclicks

◆ #पिंड्राजोरा // शराबी पति ने कुल्हाडी मार कर दी पत्नी की हत्या

◆ #पिंड्राजोरा : 
◆ शराबी पति ने कुल्हाडी मार कर दी पत्नी की हत्या
◆ नईहर जाने की जिद्द को लेकर दोनो पति पत्नी में हुई थी बहस 

बोकारो (( #yello_tv_न्यूज़ )) : मृतका 25 वर्षीय शानु देवी  को कुल्हाड़ी से मारकर घर से निकला और पति विकाश रजवार पुनः शराब पीकर लौटा और मृतक पत्नी के साथ लहु लुहान अवस्था में ही सो गये। 


◆◆ सुबह नौ बजे तक सोकर नहीं उठने के कारण पिता शक्ति पद रजवार  ने जगाया देखा तो बहु खुन से लथपथ अचेत अवस्था में थी। बेटा से पुछने पर उन्होंने कहा की मैने ही कुल्हाडी से मारा है। यह पुलिश के समक्ष बयान दिया। 

◆◆ घटना पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के ग्राम चाकुलिया टोला रामडीह की  बताई जा रही है।

#nonfollowerseveryone #BokaroNews #virpost

कोटा रेल मंडल से एक चिंताजनक मामला सामने ........

कोटा रेल मंडल से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां टेलिकॉम विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी रुबीना बानो ने अपने सुपरवाइजरों पर मानसिक उत्पीड़न, भेदभावपूर्ण व्यवहार और लगातार दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कर्मचारी का कहना है कि लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
रुबीना के अनुसार 12 घंटे की ड्यूटी के दौरान उन्हें भोजन तक की अनुमति नहीं दी जाती थी और एक साथ कई कार्यों का दबाव बनाया जाता था। लगातार तनाव और मानसिक परेशानी के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
यह मामला सिर्फ एक कर्मचारी का नहीं, बल्कि कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा बड़ा सवाल है। यदि शिकायतों पर समय रहते ध्यान दिया जाए, तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
#KotaRailNews #RailwayNews #WomenSafety #MentalHarassment #WorkplaceHarassment #JusticeForWomen #EmployeeRights #IndianRailways #KotaNews #BreakingNews

उत्तराखंड पुलिस ने शुक्रवार को केदारनाथ में एक श्रद्धालु की मौत को लेकर कथित रूप से भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर नितिन सोनी के खिलाफ मामला

उत्तराखंड पुलिस ने शुक्रवार को केदारनाथ में एक श्रद्धालु की मौत को लेकर कथित रूप से भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर नितिन सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नितिन सोनी, जो "द कर्ली पोएट" नाम से इंस्टाग्राम पेज चलाते हैं, उनके करीब 8 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने उनकी मूल पोस्ट हटवा दी।

यह एफआईआर शुक्रवार देर रात सोनप्रयाग थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(1)(b) और 353(3) के तहत दर्ज की गई। शिकायत पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के प्रभारी उपनिरीक्षक ने दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि नितिन सोनी ने अपने वीडियो के जरिए केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए।

शिकायत के अनुसार, नितिन सोनी ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो क्लिप साझा किए, जिनमें दावा किया गया कि गुजरात से आए एक परिवार के 70 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत खराब हो गई थी। वीडियो में उनका बेटा अपने पिता की जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाता नजर आ रहा है। आरोप लगाया गया कि हेलीकॉप्टर उपलब्ध होने के बावजूद वीआईपी ड्यूटी के कारण उन्हें सेवा नहीं दी गई। वीडियो में यह भी दावा किया गया कि बेटे को अपने पिता को कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ा, जबकि वीआईपी के लिए लगातार हेलीकॉप्टर सेवाएं जारी थीं।

हालांकि, पुलिस शिकायत में कहा गया है कि गुजरात निवासी दिलीपभाई मन्नू माली की केदारनाथ में तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव को हेलीकॉप्टर के माध्यम से गुप्तकाशी भेजा गया।

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि नितिन सोनी ने अधिक व्यूज हासिल करने और सरकार व जिला प्रशासन की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रामक जानकारी साझा की। पुलिस का कहना है कि ऐसे भ्रामक वीडियो और रील्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी है, ताकि केदारनाथ यात्रा पर इसका नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

इस बीच, नितिन सोनी ने एक नया वीडियो जारी कर दावा किया कि केदारनाथ से जुड़ी उनकी पोस्ट हटा दी गई है। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने कहा कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान यह वीडियो सामने आया, जिसमें केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं को लेकर भ्रामक और निराधार दावे किए गए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाह, गलत सूचना या दुष्प्रचार पर तत्काल, सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जाए। सीएमओ ने यह भी कहा कि चारधाम यात्रा की पवित्रता, श्रद्धालुओं की आस्था और उत्तराखंड की छवि को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। misinformation फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

#NitinSoni #uttrakhand #PushkarSinghDhami #instagram #FIR

आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवा

आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर तीख...See more

Saturday, April 25, 2026

एक दिन ऐसा आएगा कि डोनाल्ड ट्रम्प भी BJP जॉइन कर लेग

एक दिन ऐसा आएगा 
कि डोनाल्ड ट्रम्प भी BJP जॉइन कर लेगा

ब्रेकिंग न्यूज़ हो जाएगी बड़ी 
दुनिया के पॉलिटिकल Map पर BJP दिखेगी खड़ी

व्हाइट हाउस से Trump कहेगा जब - ‘नमस्ते भारत’, 
तब पहन कुर्ता-पायजामा पूरी दुनिया में मचाएगा आफ़त 

खाकर लड्डू (( #मोदी-चूर )) के दिल देसी हो जाएगा 
हाथ जोड़ बोलेगा Trump - अब भारत ही जहां में छायेगा

जनता बोलेगी ..... वाह ! 

क्या जबर्दस्त कॉमेडी करता है ये yello tv “ न्यूज़ ” 
इस तरह तो चैनल बटोर लेगा #_million_में_views

क्यूँ मजा आया तो ---- ठोको Like और कर लो Follow

#viralreels  #bjp #trumpet 

दिल्ली पुलिस ने Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। दिल्ली में एक व्यापारी के अपहरण/मर्डर में सलीम को उम्रकैद की सजा हुई थी  दिल्ली जेल से वह वर्ष 2000 में बेल पर बाहर आया और फरार हो गया। 

25 साल तक नाम–पहचान छिपाकर रहता रहा। पिछले दिनों गाजियाबाद में सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला भी हुआ था, जिसके 2 आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।

सलीम वास्तिक का पूरा घटनाक्रम ऐसे समझिए –

दिल्ली में 20 जनवरी 1995 को व्यापारी के बेटे संदीप बंसल (उम्र 13 साल) का अपहरण हुआ। फिरौती न मिलने पर उसकी हत्या कर दी गई। दिल्ली की अदालत ने 1997 में सलीम को उम्रकैद की सजा सुनाई। वर्ष 2000 में वो पैरोल पर बाहर आया और फरार हो गया।

20 साल पहले सलीम गाजियाबाद आकर बस गया। शुरुआत में कंस्ट्रक्शन का काम किया, फिर मौलवी बना। 7 साल पहले इस्लाम धर्म छोड़कर सलीम ने नाम के साथ "वास्तिक" शब्द जोड़ लिया।

"सलीम वास्तिक 007" नाम से यूट्यूब चैनल बनाया और मुस्लिमों के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया। इस तरह सलीम वास्तिक को हिंदू संगठनों का साथ मिलता चला गया। उसकी पहचान Ex मुस्लिम के रूप में हो गई।

अभी पिछले दिनों जब सलीम वास्तिक पर गाजियाबाद में हमला हुआ, तब वो एकाएक पूरे देश में चर्चाओं में आ गया। दिल्ली पुलिस को उसी दौरान सलीम के पुराने कारनामे की खबर मिली। जांच की तो उन कारनामों की पुष्टि हुई। 

दिल्ली पुलिस सिर्फ सलीम वास्तिक के ठीक होने का इंतजार कर रही थी। कल रात दिल्ली पुलिस गाजियाबाद आकर सलीम को गिरफ्तार करके ले गई है। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बेबी देवी हत्यकाण्ड का खुलासा







◆ बेबी देवी हत्यकाण्ड का खुलासा ◆ बिज़नेस पार्टनर ने दी थी 40 हज़ार की सुपारी ◆ 5 हुए गिरफ़्तार // भेजे गए जेल बोकारो (( #yello_tv_न्यूज़ )) : बोकारो पुलिस ने एक महिला के हत्या के आरोप में 05 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 40 हजार की सुपारी देकर कराई गई बेबी की हत्या। ◆◆ बता दें कि -- बोकारो के #चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र के जमुनिया नदी से 23 अप्रैल को चास की बेबी देवी के बरामद शव के मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया। इस #सनसनीखेज हत्याकांड में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। महिला के मित्र ने मुकेश ने 40 हजार की सुपारी देकर कराई थी महिला की हत्या। ◆◆ बोकारो / चास के यदुवंश नगर निवासी बबलू कुमार की पत्नी बेबी देवी की लाश 23 अप्रैल को तरंगा पंचायत के चिरूबाद गांव के पास जमुनिया नदी में प्लास्टिक बोरे में बंद मिली। इस मामले में चन्द्रपुरा थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बोकारो SP के निर्देश पर बेरमो एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किय�

जिसका डर था वही हुआ ...... बोरे में बंद मिली लाश

◆ #__जिसका__डर__था__वही__हुआ__
◆  24 अप्रैल से लापता महिला की - बोरे में बंद मिली लाश

बोकारो (( #yello_tv_न्यूज़ )) : चंद्रपुरा के जमुनिया नदीं में तैरते बोरे की सूचना से पूरा शहर हिल गया, बोरे में बंद लाश की पहचान - 03 दिन से गायब बेबी देवी के रूप में हुई

◆ पुलिस ने हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

◆ बता दें कि चास के यदुवंश नगर से 21 अप्रैल की शाम से गायब 42 वर्षीय बेबी देवी का शव चंद्रपुरा के जमुनिया नदी से 24 अप्रैल को बरामद किया गया। चंद्रपुरा के तेलो चीरुबाद स्थित नदी से शव को पुलिस ने बरामद किया। महिला की हत्या कर शव को हत्यारों ने बोरे में बंद कर फेंक दिया था।

#bokaro #reelsviral #viralreelschallenge #jharkhand #babyboy

AC में लगाएं 20₹ कि ये चीज -- घटेगा बिल // बढ़ेगी कूलिंग

क्या आपका AC कूलिंग कम कर रहा है या AC से पानी टपक रहा है? अक्सर ऐसा होने पर लोग तुरंत मैकेनिक बुला लेते हैं लेकिन इस तरह की समस्याओं की मूल वजह को नहीं समझ पाते। इसके लिए आपको अपने AC के कॉपर पाइप्स पर ध्यान देना चाहिए। अमूमन लोग इस बात का ध्यान नहीं रखते कि उनके AC के पाइप कवर हैं या नहीं। दरअसल AC के खुले पाइप कई तरह की समस्याओं की वजह बनते हैं। यही वजह है कि इन्हें कवर करने के लिए मार्केट में खास तरह की कवरिंग मिलती है, जिसे कि इंसुलेशन कहा जाता है।

◆◆. AC के कॉपर पाइप्स के लिए आने वाली इंसुलेशन एक तरह की फोम होती है, जो कि पाइप को पूरी तरह से कवर कर लेती है। यह कीमत और दिखने में भले मामूली लगे लेकिन यह आपके AC की कूलिंग को बेहतर करने के साथ-साथ बिजली का बिल भी कम कर सकता है। इसके अलावा AC से होने वाली लीकेज और कॉपर के पाइप्स की लाइफ को कई सालों के लिए बढ़ा सकता है।

◆◆. AC के पाइप्स पर इंसुलेशन लगाने से यह पाइप को बाहरी नमी के संपर्क में आने से रोकता है। इससे पाइप पर पानी की बूंदें नहीं बनतीं, जिससे पानी टपकना बंद हो जाता है और दीवारों पर सीलन या AC से लीकेज जैसी समस्या देखने को नहीं मिलती।

◆◆. बिना इंसुलेशन वाले पाइप बाहर गर्मी को सोख लेते हैं, इससे AC के पाइप्स में चल रही ठंडी गैस गर्म होने लगती है। यह AC की कूलिंग पर बड़ा असर डालती है। वहीं अगर पाइप्स इंसुलेशन से ढके हों, तो पाइप गर्म नहीं होते और ठंडी हवा सीधे कमरे तक पहुंचती है। इससे कमरा ठंडा भी जल्द हो पाता है।

◆◆. AC के पाइप इंसुलेटेड होने की वजह से कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती, जिससे सीधे-सीधे बिजली की बजत होती है। आखिर में आपको असर कम बिजली बिल के तौर पर मिलता है।

◆◆. धूप, बारिश और धूल कॉपर पाइप को कमजोर कर देते हैं। इंसुलेशन फोम एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है, जो पाइप को इन तमाम चीजों से बचाता है और उन्हें सालों-साल सुरक्षित रखता है। इसके चलते AC की उम्र भी बढ़ती है।

◆◆  AC पाइप्स की इंसुलेशन एक खास तरह की प्रोटेक्टिव फोम की परत होती है, जिसे एयर कंडीशनर के कॉपर पाइपों के ऊपर चढ़ाया जाता है। इसे आप अपने AC और इसके पाइप्स का सुरक्षा कवच समझ सकते हैं।

इसे अलग-अलग पाइप्स की मोटाई के अनुसार खरीदा जा सकता है। इसे आप 20 से 50 रुपये प्रति मीटर के दाम पर खरीद सकते हैं। एक आम AC के पाइप्स को कवर करने में करीब 300-500 रुपये का खर्च आता है।

Friday, April 24, 2026

#उत्तराखंड चमोली: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया

#उत्तराखंड चमोली: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहां तीर्थ यात्रियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. जिससे कार सवारों में चीख पुकार मच गई. हादसे में कार सवार सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. जिन्हें नजदीकी अस्पातल पहुंचाया गया. जहां उनकी मरहम पट्टी की गई.

#_आज_का_राशिफ़ल_ 25 अप्रैल 2026 // शनिवार



◆ #_आज_का_राशिफल_
◆ ..... 24 अप्रैल 2026 - शनिवार 
◆ ..........सूर्योदय 05 : 17 सूर्यास्त 06 : 12 l

मेष राशि : -
आज का दिन थोड़ा भागदौड़ और दबाव भरा रह सकता है। एक साथ कई काम आने से मन उलझा रहेगा और बाहर किसी से कहासुनी होने के भी संकेत हैं। लेकिन याद रखें आपकी मीठी वाणी ही हर समस्या का समाधान बनेगी। स्वादिष्ट खान-पान का आनंद जरूर मिलेगा, पर सेहत को नजरअंदाज न करें। मां की नाराजगी आपको भावनात्मक रूप से परेशान कर सकती है, इसलिए घर में संयम और समझदारी से बात करें।

वृषभ राशि : -
आज आप कुछ खास करके दिखाने वाले हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और आपकी कार्यकुशलता सभी को प्रभावित करेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन-धान्य में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। आज का दिन सफलता की ओर बढ़ने का है।

मिथुन राशि : -
आज का दिन मस्ती और हल्के-फुल्के पलों से भरा रहेगा। काम के लिए सही मार्गदर्शन मिलेगा और मेहनत का फल भी मिलेगा। राजनीति या नए क्षेत्र में कदम रखने का विचार है तो थोड़ा सतर्क रहें। परिवार के सामने कोई पुरानी बात या राज उजागर हो सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर हल्का विवाद भी संभव है। शांत रहकर स्थिति संभालें।

कर्क राशि : -
आज आपका आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील अटक सकती है, लेकिन हिम्मत न हारें। मामा पक्ष से धन लाभ के योग हैं। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है, जिससे मन हल्का होगा। पड़ोस में किसी से विवाद हो सकता है, इसलिए संयम रखें। सरकारी कामों में लापरवाही बिल्कुल न करें।

सिंह राशि : -
आज आपको हर मोर्चे पर संतुलन बनाना होगा। घर और बाहर दोनों जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। विदेश से जुड़े काम करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में मधुर पल आएंगे, लेकिन पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला पछतावा दे सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो लोन की योजना बन सकती है।

कन्या राशि : -
आज आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है। आपकी रचनात्मकता निखरेगी और लोग आपकी तारीफ करेंगे। आय-व्यय का संतुलन बनाकर चलना जरूरी है। किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल होकर आप खुद को रिलैक्स करेंगे। संतान की सेहत पर ध्यान दें। ऑफिस में मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएं। आपकी वाणी की मिठास ही आपको आगे बढ़ाएगी।

तुला राशि : -
आज बदलाव का दिन है। नौकरी में बदलाव के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आप खुद के लिए कुछ नया खरीदेंगे-जैसे कपड़े, मोबाइल या लैपटॉप। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज प्लान करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आसपास के लोगों को पहचानकर चलें। कोई अटकी हुई डील आज फाइनल हो सकती है और मन की इच्छा पूरी होने से खुशी दोगुनी हो जाएगी।

वृश्चिक राशि : -
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। मां की सेहत में सुधार होगा, जिससे मन को राहत मिलेगी। यात्रा के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है। परिवार में चल रहे विवाद बातचीत से खत्म होंगे। घर में शांति और खुशी का माहौल बनेगा।

धनु राशि : -
आज का दिन संतुलित लेकिन फलदायक रहेगा। काम की व्यस्तता ज्यादा रहेगी, लेकिन आप हर काम समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज गिफ्ट आपका दिन बना देगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। संतान की ओर से खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। दिल खुश हो जाएगा।

मकर राशि : -
आज तकनीकी और ज्ञान से जुड़े क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। आप सीखने के हर मौके को पकड़ेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन सरकारी कामों में थोड़ी रुकावट आ सकती है, जिससे भागदौड़ बढ़ेगी। आसपास के लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी है।

कुंभ राशि : -
आज नई शुरुआत का समय है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में भी आप आगे बढ़ेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। जरूरत पड़े तो डॉक्टर से सलाह लें।

मीन राशि : -
आज बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। योजनाओं पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन उससे भविष्य में लाभ मिलेगा। कोई पुरानी समस्या खत्म होगी, जिससे राहत मिलेगी। हालांकि, अनावश्यक खर्च आपको थोड़ी परेशानी दे सकता है। कीमती सामान का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें और नई योजनाओं को सोच-समझकर लागू करें तभी सफलता मिलेगी।

“पापा जीत गए… और एक बेटा जिंदगी हार गया।”... See more

कानपुर से एक बेहद भावुक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रशिक्षु अधिवक्ता ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। घटना कानपुर की कचहरी परिसर में हुई, जहां युवक ने ऊपरी मंजिल से कूदकर जान दे दी।

◆ बता दें कि मृतक प्रियांशु श्रीवास्तव ने यह कदम उठाने से पहले दो पन्नों का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी आखिरी इच्छा जताई कि जो भी इस नोट को पढ़े, उसे अंत तक जरूर पढ़े।

◆◆ सुसाइड नोट में उन्होंने अपने पिता राजेंद्र कुमार के साथ रिश्तों में आई कड़वाहट का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि पिता की डांट, उलाहने और अपमानजनक व्यवहार उन्हें लंबे समय से अंदर ही अंदर तोड़ रहे थे। यहां तक कि उन्हें घर से अपमानित कर निकालने की धमकियां भी दी जाती थीं, जिससे उनका मनोबल पूरी तरह टूट गया था।

◆◆ प्रियांशु ने अपने शब्दों में गहरा दर्द जाहिर करते हुए लिखा कि पिता से उनका रिश्ता इतना बिगड़ चुका था कि अब उनके लिए जीना मुश्किल हो गया था। उन्होंने बेहद भावुक अंदाज में यह भी लिखा— “ऐसे पिता भगवान किसी को न दे… पापा जीत गए, उन्हें जीत मुबारक हो।”
यह घटना न सिर्फ एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ा सवाल खड़ा करती है—क्या हम अपने ही घरों में अपने बच्चों की भावनाओं को समझ पा रहे हैं?

◆◆ फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट को भी साक्ष्य के रूप में लिया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

Thursday, April 23, 2026

नेपाल वसूल रहा है कस्टम ड्यूटी

◆◆ अगर आप भारत से नेपाल जा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. खबर यह है कि अगर आप अपने साथ 100 नेपाली रुपए यानी 62 भारतीय रुपये से अधिक का सामान कैरी कर रहे हैं तो आपको नेपाली कस्टम ड्यूटी भरनी पड़ेगी, वरना भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात नेपाली आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) के जवान आपका सामान निकाल लेंगे. इसमें भले ही आप अपने साथ केले, सेब, आटा-दाल-चावल, तेल या कोल्ड ड्रिंक समेत कुछ भी फल-सब्जी के अलावा अन्य सामान ले जा रहे हो.

◆◆ जी हां, पिछले कुछ दिनों से नेपाली सरकार ने भारत से लगते उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और सिक्किम से लगते सभी बॉर्डर पर इस तरह की सख्ती बरतना शुरू कर दिया है. जिसमें भारत की तरफ से नेपाल जाने वाले लोगों का सामान बॉर्डर पर ही निकलवा लिया जा रहा है. इससे खासतौर से भारत-नेपाल बॉर्डर के आसपास रहने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जो कि अपनी रोजमर्रा की चीजों को खरीदने के लिए इधर से उधर आते-जाते रहते थे. इनमें नेपाल के ऐसे काफी नागरिक थे, जो बॉर्डर के पास भारत साइड में लगने वाले बाजारों से सामान खरीदकर नेपाल ले जाते थे. लेकिन अब इस तरह के सभी मामलों में या तो कस्टम डयूटी दो या फिर अपना खरीदा गया सामान बॉर्डर पर ही छोड़कर जाओ.

हालांकि, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल का कहना है कि सरकार इस तरह की रिपोर्टों से अवगत है और सरकार इस पर निरंतर नजर बनाए हुए है। यह प्रावधान सीमा पार करने वाले उन लोगों से कस्टम ड्यूटी वसूलने से संबंधित है, जो भारत से खरीदी गई 100 नेपाली रुपये (NPR) से अधिक मूल्य की वस्तुएं साथ ले जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दिए गए बयान में कहा गया है कि निजी उपयोग के लिए घरेलू सामान ले जाने वाले आम नागरिकों को रोका नहीं किया जाएगा।

लेकिन सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के सोनौली बॉर्डर समेत इस तरह की समस्या सभी बॉर्डर से आ रही है। जहां नेपाल में प्रवेश करने वाले हर एक शख्स के बैग को खोल-खोलकर उसकी तलाशी ली जा रही है। चाहे उसमें कुछ भी हो। लोगों के खाने-पीने की निजी इस्तेमाल की चीजों को भी नेपाली फोर्स बॉर्डर पर निकलवा दे रही है।

भारत की तरफ से भी हो सकती है सख्ती
जिस तरह से नेपाल की तरफ से अचानक कस्टम नियमों का हवाला देते हुए बॉर्डर पर सख्ती करना शुरू कर दिया है। इससे आने वाले समय में भारत की तरफ से भी जांच में और गंभीरता लाई जा सकती है। फिलहाल, भारत से नेपाल प्रवेश करने वाले सभी लोगों की लाइन बनवाकर जांच की जा रही है। बस हो या अन्य कोई गाड़ी। सभी की गहन जांच की जा रही है। भारत की तरफ से नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी सूत्रों का कहना है कि उनकी तरफ से नेपाली फोर्स को इस समस्या के बारे में बताया भी गया है। स्थिति आने वाले समय में कुछ सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

आज सदन में बहुमत हासिल करेंगे CM सम्राट चौधरी

◆◆ आज बिहार विधानसभा का विशेष सत्र है. सीएम सम्राट चौधरी सदन में विश्वास मत हासिल करेंगे. हालांकि एनडीए के पास 201 विधायकों का समर्थन है, लिहाजा वह आसानी से बहुमत साबित कर देंगे. एनडीए के 201 विधायकों में बीजेपी के 88, जेडीयू के 85, एलजेपीआर के 19, हम पार्टी के 5 और आरएलएम के 4 विधायक शामिल हैं. 

◆◆  वहीं चर्चा इस बात की भी है कि विपक्षी खेमे (आरजेडी-कांग्रेस) से भी कुछ विधायक सत्ता पक्ष के साथ आ सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो तेजस्वी यादव के हाथ से नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी छिन सकती है. 

◆◆  15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार की जगह मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली.

नए BSNL सिम कार्ड वालों के लिए खुशखबरी .......

BSNL ने अपने सिम कार्ड की बिक्री बढ़ाने के लिए एक नया तरीका अपनाया है। पोस्ट ऑफिस पर सिम कार्ड मिलना शुरू हो गए हैं। हालांकि, ग्राहकों को अभी भी सिम खरीदने से पहले KYC करना होगा। इसका मकसद ग्राहकों को आसानी से सिम कार्ड पहुंचाना है।
#BSNL

बंगाल में BJP में प्रत्याशी पर ईंट पत्थर से जानलेवा हमला


पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बीजेपी प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर ईंट और पत्थर से हमला, शीशे टूटे...See more

कम खर्च में भी AC की बेहतर कूलिंग पाएं......👇🏿

क्या आपने सही Ton वाला AC घर में लगाया है? हो सकता है नहीं, क्योंकि ज्यादातर लोग कमरे का साइज देखकर तय क्षमता का AC खरीदते हैं। जब्कि AC कितने Ton को हो यह कमरे कि दिशा के अनुसार तय होना चाहिए। समझें कमरे की दिशा के अनुसार कितन Ton का AC खरीदना चाहिए। #tips #tricks #tipsandtricks #airconditioning #Tonnage

◆ #__DPS__canteen__हुआ__सील__

◆ #__DPS__canteen__ बोकारो में #छापेमारी

◆ कैंटीन सील, DPS प्रबंधन को भी नोटिस ।

बोकारो (( yello_tv_न्यूज़ )) : बोकारो के सबसे प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक DPS Public School, सेक्टर-4, में आज हड़कंप सा मच गया जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक छापेमारी कर स्कूल कैंटीन को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। 

◆◆ यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई, लेकिन जांच में जो सामने आया उसने पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।।



◆◆ निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कैंटीन बिना वैध लाइसेंस के संचालित हो रहा था। 

और तो और 👇🏿

● खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बेहद खराब थी
● एक्सपायर्ड उत्पाद खुलेआम इस्तेमाल में थे, 
● साफ-सफाई का अभाव था और कर्मचारियों के पास न तो मेडिकल फिटनेस प्रमाण था और न ही आवश्यक सुरक्षा उपकरण।


👉🏿👉🏿 सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इतने बड़े और प्रतिष्ठित स्कूल में यह सब लंबे समय से चलता रहा, लेकिन समय पर न तो इसकी पहचान हुई और न ही कोई ठोस कार्रवाई। 

◆◆ छापेमारी के दौरान जांच टीम को कथित तौर पर व्यवधान का भी सामना करना पड़ा, जिसके बाद प्रशासन को पुलिस बल की मदद से कार्रवाई पूरी करनी पड़ी। यह स्थिति अपने आप में पूरे मामले की गंभीरता को दर्शाती है।

◆◆ खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके से कई खाद्य पदार्थों के नमूने जब्त कर जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई और सख्त हो सकती है।


◆◆ प्रशासन ने साफ कर दिया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लेकिन इस कार्रवाई ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या यह सिर्फ एक कैंटीन की लापरवाही है या फिर निगरानी तंत्र में कहीं बड़ी चूक?

◆◆ फिलहाल, यह मामला बोकारो में शिक्षा संस्थानों की खाद्य व्यवस्था पर एक बड़ी चेतावनी बनकर उभरा है। अब देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद क्या पूरे सिस्टम में सुधार आता है या फिर ऐसे मामले दोबारा सामने आते हैं।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे ने लिया टर्न स्टाइल का सहारा

Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे ने टर्नस्टाइल: https://khabarcentral.com/new-delhi-railway-station-turnstile-gates-crowd-management/

◆ Delhi के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगे टर्नस्टाइल गेट
◆ बिना टिकट अब अंदर जाना होगा मुश्किल

दिल्ली (( #yello_tv_न्यूज़ )) : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे ने टर्नस्टाइल गेट लगाना शुरू कर दिया है। फिलहाल अजमेरी गेट की तरफ गेट नंबर 9 पर इसका ट्रायल चल रहा है। इस नए सिस्टम से स्टेशन के अंदर आने वाले लोगों की सही गिनती हो सकेगी और बिना टिकट अंदर जाने वालों पर लगाम लगेगी।

◆◆  टर्नस्टाइल गेट और नए नियम क्या हैं?

रेलवे ने भीड़ प्रबंधन के लिए एक नया एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लागू किया है। अब नई दिल्ली स्टेशन में प्रवेश के लिए टिकट दिखाना जरूरी होगा। बिना प्लेटफॉर्म टिकट के स्टेशन के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके अलावा, अनारक्षित (unreserved) कोच में भी केवल टिकट वाले यात्रियों को ही एंट्री देने का ट्रायल शुरू किया गया है।

◆◆ किन स्टेशनों पर लागू होगा यह सिस्टम?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि नई दिल्ली समेत देश के 60 बड़े स्टेशनों पर यह एक्सेस कंट्रोल सिस्टम और होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। यह कदम त्योहारों और भीड़भाड़ वाले समय में यात्रियों की सुविधा के लिए उठाया गया है।

◆◆ मुख्य बिंदु विवरण

● ट्रायल लोकेशन गेट नंबर 9, अजमेरी गेट साइड
कुल स्टेशन 60 प्रमुख स्टेशन

● जरूरी दस्तावेज कन्फर्म टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट
योजना का नाम अमृत भारत स्टेशन स्कीम

● यात्रियों पर इसका क्या असर होगा?

● नॉर्दर्न रेलवे के CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, होल्डिंग एरिया बनने से यात्रियों का बहाव नियंत्रित रहेगा और स्टेशन पर ज्यादा भीड़ नहीं होगी।

● ट्रेन के समय के हिसाब से ही यात्रियों को अंदर भेजा जाएगा। कमर्शियल विभाग के अधिकारी के.के. लवाना ने बताया कि टिकट चेकिंग के लिए अतिरिक्त स्टाफ भी तैनात किया गया है ताकि बिना टिकट एंट्री को रोका जा सके।

◆ #__EPF__का__नया__रूल___

अगर किसी कर्मचारी की Gross Salary ₹20,000 प्रति माह है, तो उसका पूरा PF, ESIC, Bonus और Leave Structure इस प्रकार होगा 👇

🔹 1️⃣ Salary Structure (Monthly)
Basic (50%) = ₹10,000
HRA / Other Allowances = ₹10,000
👉 Total Gross Salary = ₹20,000

🔹 2️⃣ PF (Provident Fund)
नियम अनुसार PF Basic Salary पर लगता है।
Employee PF (12%) = ₹1,200
Employer PF (12%) = ₹1,200
👉 Employer के ₹1,200 में से:
• ₹833 EPS (Pension)
• ₹367 EPF
✅ Salary से कटेगा = ₹1,200
✅ Total PF जमा = ₹2,400 प्रति माह

🔹 3️⃣ ESIC (Applicable if Gross ≤ ₹21,000)
Employee ESIC (0.75%) = ₹150
Employer ESIC (3.25%) = ₹650
✅ Salary से कटेगा = ₹150

🔹 4️⃣ Total Monthly Deduction (Employee Side)
PF = ₹1,200
ESIC = ₹150
👉 Total Deduction = ₹1,350
💰 In-Hand Salary ≈ ₹18,650 प्रति माह

🔹 5️⃣ Bonus (Yearly)
Minimum Bonus = 8.33%
Maximum Bonus = 20%
Bonus calculation ₹7,000 या Minimum Wage (जो अधिक हो) पर होती है।
👉 Approx Minimum Yearly Bonus ≈ ₹7,000

🔹 6️⃣ Leave Entitlement (Annual)
✔ Casual Leave (CL) = 6–12 दिन
✔ Sick Leave (SL) = 6–12 दिन
✔ Earned Leave (EL) = 15–18 दिन
✔ National Holidays

🔹 7️⃣ Other Benefits
✔ 5 साल बाद Gratuity
✔ PF Pension (EPS)
✔ ESIC Medical & Accident Benefit
✔ Maternity Benefit
⚠️ नोट: नियम राज्य व सरकारी अधिसूचना के अनुसार बदल सकते हैं।
PF & ESIC Consultancy 
#SalaryStructure #PFSalary #ESIC #LabourLaw #SecurityServices #HRUpdate #Payroll #GrossSalary

युवक ने शादी के लालच में खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को किया। गुमराह

पुणे के पिंपरी चिंचवड़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शादी के लालच में खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को गुमराह किया। ऋषिकेश जाधव नाम के इस युवक ने अपने इलाके में बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगवाए, जिनमें वह पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रहा था और उसे महाराष्ट्र पुलिस में चयनित होने पर बधाई दी जा रही थी। आसपास के लोगों पर प्रभाव डालने और अच्छा रिश्ता पाने के लिए उसने यह पूरा ड्रामा रचा। मामले का खुलासा तब हुआ जब गश्त कर रही पुलिस की नजर इन पोस्टरों पर पड़ी। जांच के बाद सच्चाई सामने आई कि युवक का पुलिस विभाग से कोई लेना-देना नहीं है और उसने पूरी कहानी झूठी बनाई थी। पूछताछ में आरोपी ने खुद कबूल किया कि उसने यह सब सिर्फ शादी के लिए किया था। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ फर्जीवाड़ा, अवैध बैनर लगाने और पुलिस का नाम गलत तरीके से इस्तेमाल करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
👉 सबक: झूठ और दिखावे से रिश्ते नहीं बनते, सच ही सबसे मजबूत नींव होता है। #PuneNews #FakePolice #FraudCase #ViralNews #PoliceAction #SachAurJhooth #ShadiFraud #CrimeNews #AlertIndia #SocialAwareness #TrueStory #LawAndOrder #Beware #NewsUpdate