बोकारो : ब्रेकिंग न्यूज़ || कोविड 19 || #लॉक_डाउन_का_पालन_नही_करने_पर_भुगतना_पड़ेगा_परिणाम ||
कोविड 19 के लिए चिन्हित नोडल अस्पताल के एम मेमोरियल एंड रिसर्च सेंटर को किया जा रहा फंक्शनल
लॉक डाउन और सामाजिक दूरी का पालन नही करने पर भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
बोकारो: #उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने आज शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में सदर अस्पताल के डॉक्टर एवं नर्सों सहित सभी मेडिकल टीमो के साथ बैठक किया।
◆ कोविड 19 के लिए चिन्हित नोडल अस्पताल के एम मेमोरियल एंड रिसर्च सेंटर को किया जा रहा फंक्शनल
◆ उपायुक्त श्री कुमार ने बताया कि केएम मेमोरियल अस्पताल जो कि कोरोना का नोडल अस्पताल बनाया गया है। इस अस्पताल को आइसोलेशन सेंटर के रूप में फंक्शनल किया जा रहा है। उप विकास आयुक्त श्री रविरंजन मिश्रा की अध्यक्षता में सभी कार्य पूर्ण किये जायेंगे।
◆ लॉक डाउन और सामाजिक दूरी का पालन नही करने पर भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने आगे बताया कि लॉक डाउन एवं सामाजिक दूरी का पालन कराने हेतु शहर से लेकर प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो प्रतिदिन अपने अपने क्षेत्र में जाकर लॉक डाउन तथा सामाजिक दूरी का पालन कराएंगे। यदि पालन नही किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। जो व्यक्ति एसओपी का पालन नहीं करेंगे उनके ऊपर सुसंगत धारा के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
◆ पर्याप्त है क्वारंटाइन सेंटर, आवश्यकता पड़ने पर अन्य संसाधनों का होगा इस्तेमाल
उपायुक्त ने कहा कि जिला में पर्याप्त क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। यदि आवश्यक पड़ेगा तो होटल जैसे अन्य संसाधनों का क्वारंटाइन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि उन्होंने आमजनों पर भरोसा भी दिखाया कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने पर कोरोना संक्रमण से जल्द ही निजात पा लेंगे।
◆ सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी
उपायुक्त ने उपस्थित डॉक्टरों एवं उनकी टीम से कहा कि सामाजिक दूरी का पालन किया जाना आवश्यक है। जो भी SOP निर्धारित किये गए हैं उसी को ध्यान में रखकर कार्य करना है।
◆ स्वच्छता पर रखें विशेष ख्याल
चेहरे को कभी भी हाथ से न छुएं और न ही एक कपड़े को लगातार पहने। बाजार से लाये गए सब्जी को 24 घंटे के बाद ही इस्तेमाल करें। खान पान पर रखें विशेष ख्याल।
◆ मॉक ड्रिल करना जरूरी
कोरोना संक्रमित व्यक्ति का कैसे इलाज करेंगे, उनके लक्षण क्या क्या होंगे इसका मॉक ड्रिल करें। जो भी मॉक ड्रिल करें उसका वीडियो वायरल नही होने दें। अन्यथा लोग इसे वास्तविक मानकर परेशान हो सकते हैं।
◆ हम होंगे कामयाब, आप विजेता की तरह कार्य करें
उपायुक्त ने कहा कि हम कोरोना संक्रमण पर विजयी पा लेंगे। बेहतर कार्य करते रहें। लोगों से लॉक डाउन का पालन करने के साथ साथ सामाजिक दूरी बनाकर रखने के लिए प्रचारित करें।
◆ सर्दी खांसी का होना कोरोना, बार बार खांसी का आना जरूरी नहीं कोरोना का ही लक्षण हो
उपायुक्त ने डॉक्टरों तथा उनकी टीम को बताया कि बार बार खांसी आना कोरोना संक्रमण का लक्षण नही है। पुरानी खांसी हो सकती है। आमजनों से अपील किया गया है कि सर्दी या खांसी हो तो चिकित्सक का परामर्श लें।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री रविरंजन मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती सहित डॉक्टर व नर्से उपस्थित थे।
((( yello tv ◆न्यूज़ ◆ ))) की अपील - घर में रहें || सुरक्षित || स्वच्छ और सजग रहें
*अब ना रहें ◆ कंफ्यूज ◆*
देखें सिर्फ
*👉🏽yello tv ◆न्यूज़◆*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
◆सबसे पहले कोई भी ख़बर जानने के लिए◆◆ *लाइक 👍 & शेयर 🔀 कीजिये◆*