Facebook

Most Popular & The leading News Channel.....

Friday, August 07, 2020

हज़ारीबाग SP पाए गए कोरोना पॉजिटिव....

*हजारीबाग एसपी कोरोना पॉजिटिव पाये गये* हजारीबाग जिले के पुलिस अधीक्षक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके अलावा चार अन्य जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. शहर के एक प्रसिद्ध चिकित्सक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है.
मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग मेडिकल कॉलेज ने 6 अगस्त की रात को आरटीपीसीआर रिपोर्ट इन सबके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की  है
 अभी तक हजारीबाग में डीसी आवास, डीआरडीए कार्यालय समेत एक दर्जन से अधिक सरकारी कार्यालयों के अधिकारी व कर्मी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं
9 थानों में कोरोना संक्रमित पाये जा चुके हैं पुलिसकर्मीमिली जानकारी के अनुसार अब तक हजारीबाग जिले के 9 थानों में कोरोना संक्रमित पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की पुष्टि हुई है. कई अधिकारी और कर्मी आइसोलेशन में है.
इसी तरह हजारीबाग जिले के इचाक थाना को भी सील कर दिया गया है. जबकि बरह, बड़कागांव, कटकमदाग, कटकमसांडी, बड़ा बाजार, मुफ्फसिल, कोर्रा और सदर थाना के पुलिसकर्मी और पदाधिकारी कोरोना संक्रमित पाये गये थे. सभी थानों को 14 दिनों तक सील भी किया गया था. सभी को सैनीटाइज कर दोबारा खोला दिया गया है.

0 comments:

Post a Comment