Facebook

Most Popular & The leading News Channel.....

Tuesday, December 01, 2020

पलामू में बुरी तरह से दुर्घटना-ग्रस्त कार बरामद

#पलामू....


उंटारी पुलिस ने चेचरिया गांव के समीप मुख्यपथ के बगल से एक क्षतिग्रस्त कार( एम एच 43 वी 129) बरामद किया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि दुर्घटना के बाद सवार गाड़ी छोड़कर वहां से चले गए हैं। गाड़ी पलटने के बाद उसमें सवार लोगों ने उसे सीधा किया है लेकिन दुर्घटना में कार बुरीतरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है जिसके कारण वहीं छोड़कर फरार हो गए हैं। अभी तक  उससे संबंधित कोई भी व्यक्ति उक्त घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है जिससे घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है।

0 comments:

Post a Comment