#ब्रेकिंग_न्यूज़ || #बोकारो ~
◆ बोकारो के BGH में कोरोना टेस्ट सेंटर बनाने की हो रही तैयारी
◆ प्रबंधन ने राज्य सरकार को दिया आवेदन
बोकारो: कोरोना के बढ़ते संक्रमण और प्रकोप को देखते हुए बोकारो जेनरल अस्पताल के न्यूक्लियर मेडिसिन डिपार्टमेंट को कोरोना टेस्ट के लिए तैयार किया जा रहा है।।
● बोकारो इस्पात के उच्च प्रबंधन के आदेश पर अस्पताल की ओर से राज्य सरकार को आग्रह पत्र भेजा जा चुका है ।। जिसमें बीजीएच में कोरोना टेस्ट की सुविधा बहाल करने की बात कही गई है ।। अगर सबकुछ सामान्य रहा तो अगले बीस दिनों के बाद बीजीएच में ही कोरोना टेस्ट संभव हो जाएगा।।
● हालांकि इसके लिए राज्य सरकार को भी पहले आईसीएमआर से बीजीएच में कोरोना टेस्ट सेंटर बनाने के लिए सहमति लेनी होगी।। माना जा रहा है कि बीजीएच में कोरोना टेस्ट सेंटर बनाने में करीब 80 लाख से एक करोड़ रूपए तक का खर्च आएगा ।। टेस्ट के लिए पीसीआर समेत कई उपकरण राज्य सरकार को मुहैया कराने हैं ।।
● सेल के आला प्रबंधन को बीजीएच में कोरोना टेस्ट सेंटर बनाने की प्रेरणा राउरकेला के आईजीएच से मिली।। इस्पात मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के सहयोग द्वारा किए गए पहल पर राउरकेला स्टील प्लांट में ओडिशा सरकार के सहयोग से टेस्ट सेंटर स्थापित किया गया ।। इसके बाद बोकारो विधायक श्री बिरंची नारायण ने भी इस्पात मंत्री से इस बारे में बात की ।। इसके बाद ही झारखंड राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि बीजीएच में कोरोना टेस्ट सेंटर बनाने की पहल शुरू कर दी गई है ।।
● वहीं बीजीएच के निदेशक प्रभारी डॉ. एके सिंह ने कहा कि बीजीएच में आधारभूत संरचना उपलब्ध है ।। न्यूक्लियर मेडिसिन डिपार्टमेंट में कोरोना टेस्ट सेंटर बनाने के लिए पर्याप्त और सुरक्षित स्थान है ।। इसके लिए बीजीएच के पास डॉक्टर और लैब तकनीशियन भी उपलब्ध हैं ।। इस सब के साथ तथा राज्य सरकार के सहयोग से बीजीएच में कोरोना टेस्ट सेंटर आसानी से स्थापित किया जा सकता है ।।
● गौरतलब है कि बोकारो जिला में 9 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हो चुके हैं ।। इन मरीजों के ठीक होने के बाद पूरे राज्य में जिले की साख बढ़ गई है ।। ऐसे में राज्य सरकार, सेल प्रबंधन और सरकारी स्वास्थ्य एजेंसियों बीजीएच पर विश्वास बढ़ा है तथा उनका मानना है कि यहां कोरोना टेस्ट के साथ-साथ इलाज की बेहतर व्यवस्था हो सकती है ।। इसलिए बीजीएच प्रबंधन समेत सेल के अधिकारी भी इस प्रयास में जुटे हुए हैं कि बीजीएच में कोरोना टेस्ट सेंटर बने ।।