Facebook

Most Popular & The leading News Channel.....

Tuesday, May 26, 2020

अपने ही मौसा की हत्या कर शव को गाड़ दिया

#धनबाद ~  27-05-2020 || 08:30 am

◆ #अपने_ही_मौसा_की_हत्या_कर_शव_को_चबूतरे_में_गाड़_दिया

धनबाद : पुराने विवाद के चलते धनबाद के पुटकी थानां क्षेत्र के लोयाबाद में दो युवकों ने अपने मौसा की हत्या कर शव को चबूतरा में गाड़ दिया. देर रात मजिस्ट्रेट के साथ पुटकी सीओ की मौजूदगी में चबूतरा तोड़कर कोकप्लांट मुंडा पट्टी के रहने वाले रामचंद्र रजक शव निकाला गया. मृतक आरोपियों का मौसा था. रामचंद्र रजक चार दिन से गायब थे.

● रामचंद्र  के पुत्र अजय ने मंगलवार को पुटकी पुलिस को पिता के गायब होने की सूचना दी थी.इस मामले में पुलिस ने धीरेन रजक के दो पुत्र राजू रजक व कुंदन रजक को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इस दौरान आरोपियों ने जुर्म कबूल किया. आरोपी कुंदन ने बताया कि हमलोगों ने रविवार को ही गला दबाकर मार दिया. शव चबूतरा में ही गाड़ दिया. ऊपर से प्लास्टर कर दिया. डीएसपी, लॉ एंड ऑर्डर  मुकेश कुमार ने कहा कि आरोपियों ने बताया कि मृतक उन्हें और उनके पिता को काफी परेशान कर रहे थे. साभार.....