Facebook

Most Popular & The leading News Channel.....

Sunday, May 17, 2026

अलवर के NEB इलाके में मंगलवार दोपहर एक छोटी सी लापरवाही बड़े हाद

अलवर के NEB इलाके में मंगलवार दोपहर एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे में बदल सकती थी। घर के गेट पर मासूमियत से खड़ी 7 साल की बच्ची को एक ढोल बजाने वाला युवक टॉफी और चीज दिलाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले जाने लगा। मासूम बच्ची उसकी बातों पर भरोसा कर चुपचाप उसके पीछे चल पड़ी।

गली में सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन ऊपर छत पर खड़ा एक पड़ोसी इस पूरे मंजर को देख रहा था। जैसे ही उसे शक हुआ, उसने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। पड़ोसी की आवाज सुनते ही युवक घबरा गया और बच्ची को वहीं छोड़कर पीछे हट गया। उस पल अगर पड़ोसी सतर्कता नहीं दिखाता, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।


डरी हुई बच्ची वापस घर की तरफ भागी, जबकि युवक सफाई देता रहा कि वह सिर्फ दुकान से चीज दिलाने ले जा रहा था। लेकिन उसकी हरकत ने पूरे मोहल्ले को डर और चिंता में डाल दिया। शोर सुनकर परिजन बाहर आए, मगर तब तक युवक वहां से निकल चुका था।

0 comments:

Post a Comment