जिला कुल्लू के विधानसभा क्षेत्र आनी में शनिवार शाम भीषण आंधी-तूफान ने कहर बरपाया। उपमंडल आनी के तहत शमशर-गुगरा सड़क पर बाली ओल नामक स्थान के पास करीब पांच बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया।
तेज तूफान के चलते सड़क किनारे खड़ा एक विशाल चीड़ का पेड़ अचानक चलती बोलेरो नंबर एचपी 01के- 4621 पर गिर गया। पेड़ गिरने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया।
हादसे के समय गाड़ी में चालक सहित कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह स्कूल अध्यापिकाएं शामिल थीं। इस दुर्घटना में चार महिला अध्यापिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।शव की पहचान स्नेह लता निवासी पारलीधार कमांद, बंती कौंडल निवासी लामीसेरी, उषा कुमारी निवासी तराला जाओं और सीमा आजाद निवासी रोपड़ी के रूप में हुई है। जबकि घायलों में वाहन चालक सुरेश चंद तारा देवी निवासी रोपड़ी और रीना कुमारी निवासी कठेहड़ (सरकाघाट, मंडी) शामिल हैं।

0 comments:
Post a Comment