पटना के दानापुर में एक छोटी सी दुकान ने लोगों को ऐसा चौंकाया कि हर कोई पहली नजर में उसे असली SBI ATM समझ बैठा। बाहर बड़े-बड़े अक्षरों में SBI ATM लिखा था, नीले रंग का बोर्ड, शीशे का दरवाजा और पूरा केबिन बिल्कुल बैंक के एटीएम जैसा तैयार किया गया था। दूर से देखने वाला कोई भी शख्स यही सोचता कि यहां पैसे निकलते होंगे।
लेकिन जैसे ही कैमरा जूम हुआ, अंदर का नजारा देखकर लोग हंस पड़े। वहां कैश मशीन नहीं, बल्कि नाई आराम से लोगों के बाल काटता नजर आया। यानी बाहर ATM और अंदर पूरा सैलून चल रहा था। 😄💈
धीरे-धीरे इस अनोखे “ATM सैलून” का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए —
“यहां पैसे नहीं, हेयरकट निकलता है!”
“बैलेंस कम नहीं, बाल कम होते हैं!” 😂
मामला चर्चा में आने के बाद SBI शाखा भी हरकत में आ गई। वायरल वीडियो के बाद बैंक की तरफ से वहां लगा ATM बोर्ड हटवा दिया गया और पूरे केबिन पर नया रंग पेंट कर दिया गया। इसके बाद दुकान पूरी तरह एक सामान्य सैलून की तरह नजर आने लगी।

0 comments:
Post a Comment