Facebook

Most Popular & The leading News Channel.....

Saturday, May 16, 2026

◆ कैंसर से लड़ने के लिए तैयार बोकारो ◆ आधुनिक तकनीक रिसर्च आधारित चिकित्सा और इम्यूनोथेरपी को लेकर वैज्ञानिक मंथन

◆ कैंसर से लड़ने के लिए तैयार बोकारो
◆ आधुनिक तकनीक रिसर्च आधारित चिकित्सा और इम्यूनोथेरपी को लेकर वैज्ञानिक मंथन

◆ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हॉल में जुटे 60 डॉक्टर




बोकारो (( #yello_tv_न्यूज़ )) : सेक्टर-5 स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) हॉल में शनिवार को आयोजित विशेष मेडिकल सेमिनार में कैंसर उपचार की आधुनिक तकनीकों, रिसर्च आधारित चिकित्सा और इम्यूनोथेरेपी को लेकर बड़ा वैज्ञानिक मंथन हुआ।

◆●- कार्यक्रम का उद्देश्य डॉक्टरों को विश्वस्तरीय कैंसर रिसर्च, नई दवाओं, क्लीनिकल ट्रायल और अत्याधुनिक उपचार पद्धतियों से जोड़ना था, ताकि मरीजों को भविष्य में और बेहतर, तेज एवं सटीक इलाज उपलब्ध कराया जा सके।

◆●- सेमिनार में लगभग 60 चिकित्सकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विभूति मौजूद रहे, जबकि डॉ. आनंद (CMO) एवं डॉ. इंद्रनील (CMO) की विशेष उपस्थिति रही।

◆●- कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ संचयन मंडल रहे, जिन्होंने कैंसर रिसर्च, इम्यूनोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी, क्लीनिकल ट्रायल और आधुनिक ऑन्कोलॉजी के बदलते वैश्विक स्वरूप पर अपने अनुभव साझा किए।
उन्होंने बताया कि आज कैंसर इलाज केवल पारंपरिक कीमोथेरेपी तक सीमित नहीं है, बल्कि रिसर्च आधारित स्मार्ट ट्रीटमेंट और पर्सनलाइज्ड थेरेपी भविष्य की सबसे बड़ी उम्मीद बन चुकी है।

◆●- डॉ. मंडल ASCO–ESMO जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों, अमेरिका की मेडिकल फेलोशिप, कई वैश्विक कैंसर ट्रायल और शोध प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं। उनके अनुभवों ने उपस्थित चिकित्सकों को नई चिकित्सा तकनीकों और भविष्य की स्वास्थ्य चुनौतियों को समझने का अवसर दिया।

◆●- सेमिनार में डॉक्टरों के बीच ज्ञान-साझाकरण, नई चिकित्सा तकनीकों के उपयोग और कैंसर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ। चिकित्सा जगत ने इसे बोकारो में आधुनिक हेल्थकेयर जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी पहल बताया।

0 comments:

Post a Comment