Facebook

Most Popular & The leading News Channel.....

Friday, February 12, 2021

डाकघर से मिलेंगे हर महीने 4950 ₹ // जानिए कैसे //

 


◆ Post Office की आई एक शानदार स्कीम
◆ इन्वेस्ट करने पर हर महीने मिलेंगे 4950 रुपये

@ posted : 13-02-2021 // 08 : 12 am

दिल्ली (( #yello_tv - न्यूज़ )) : अगर आप अपने Investment से भी बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं तो अपना रूख पोस्ट ऑफिस की तरफ मोड़ें क्यूँकि अगर हम पोस्ट ऑफिस की बात करें तो यहां आज भी काफी ऐसी योजनाएं चल रही हैं जिसमें Investment करके आप निश्चित मासिक आय पा सकते हैं.

👉🏿..... डाकघर की ऐसी ही एक स्कीम है मासिक आय योजना (Monthly Income Plan), जिसमें एक तय रकम, निश्चित समय के लिए जमा करने पर आपको हर महीने रिटर्न मिल सकता है.
  


..........#हर_महीने_कमाई_का_फॉर्मूला..........

डाकघर की मासिक आय योजना की खास बात ये है कि इसका Interest हर साल जोड़ा जाता है. आप इसको ऐसे समझ सकते हैं कि अगर किसी ने इस स्कीम में Joint Account खुलवाया और उसमें 9 लाख रुपये एक साथ जमा कर दिए तो आपको हर महीने 4950 रुपये की कमाई हो सकती है. मूलधन पर सालाना ब्याज 6.6 फीसदी की दर से 59,400 रुपए होता है. इस लिहाज से आपके ब्याज की मासिक रकम 4,950 रुपए बनती है, जिसे आप हर महीने ले सकते हैं. खास बात ये है कि जो रकम आपको हर महीने मिलेगी वो सिर्फ ब्याज होगा और आपका मूलधन वैसे का वैसा ही रहेगा. जिसे आप  Maturity होने पर निकाल सकते हैं.   

............ #आगे_भी_बढ़ा_सकते_हैं_अमाउंट ...........

4,950 रुपए का मासिक ब्याज आपको 5 साल की मैच्योरिटी के हिसाब से मिलता रहेगा. वैसे आप चाहें तो अपनी मैच्योरिटी को आगे भी बढ़ा सकते है. इस स्कीम के तहत आप महज 1000 रुपए से खाता खुलवा सकते है. अगर आप सिंगल अकाउंट खुलवाते हैं तो ज्यादा-से-ज्यादा 4.5 लाख रुपए जमा कर सकते हैं वहीं अगर आप ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो आप इसमें  9 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं.

............ #कौन_खुलवा_सकता_है_खाता................

कोई भी शख्स जो 18 साल से उपर का हो.
एक खाते पर एक साथ सिर्फ 3 नाम शामिल हो सकते हैं.
10 साल से उपर के बच्चे के नाम पर भी खुल सकता है.
10 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए अभिभावक अपने नाम पर खुलवा सकते हैं.

0 comments:

Post a Comment