◆ अमर बाउरी सहित चार विधायकों नें जूस पिला कर कराया ONGC चालकों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त
◆ वाहन ठेका कम्पनी को प्रबंधन द्वारा संविदा नियमों के उल्लंघन के कारण किया गया बर्खास्त
◆ चालक नौं दिनों से लगातार अपने नियोजन को लेकर बैठे थे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर
®eport : #रवि_श्रीवास्तव_
बोकरो (( #yello_tv - न्यूज़ )) : ONGC के प्रगतिशील वाहनचालक संघ के चालकों का लगातार नौ दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को आज भारतीय जनता पार्टी के SC मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अमर कुमार बाउरी सहित भाजपा के प्रदेश मंत्री सह हटिया विधायक नवीन जायसवाल, आजसू के गोमिया विधायक लम्बोदर महतो, भाजपा के डाल्टेनगंज विधायक आलोक चौरसीया ने संयुक्त रूप से चालकों को जूस पिलाकर समाप्त करवाया।
👉🏿..... यह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल ONGC प्रबंधन के द्वारा शुक्रवार को वाहन ठेका कम्पनी के बर्ख़ास्तगी के कारण आज समाप्त हो गया। यह ठेका कम्पनी सविंदा का उल्लंघन कर रही थी।
👉🏿..... इस अवसर पर अमर कुमार बाउरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यहाँ के मज़दूरों शोषण के किसी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ONGC प्रबंधन को अगले वाहन टेंडर में कुछ ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि जो भी वाहन ठेका कम्पनी काम ले वह इन 15-20 वर्ष पुराने चालकों को नियोजित करने को बाध्य हो।यह आंदोलन ONGC के पुराने चालकों को नए ठिकेदार सतकरतार टूर एण्ड ट्रेवेल्स के द्वारा नियोजित करने एवं चालकों को उनकी न्यूनतम मज़दूरी को दिलाने के लिए किया जा रहा था।
👉🏿..... कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता #कुमार_अमित ने किया। कुमार अमित ने इस आंदोलन के प्रति सकारात्मक रवैये के लिए जिला प्रशासन और ONGC प्रबंधन के साथ-साथ समर्थन के लिए भारतीय मज़दूर संघ, ONGC ऑफ़िसर्स एशोसिएशन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।
◆ बोकारो के पत्रकार एवं मिडिया का भी आंदोलन में सहयोग के लिए विशेष रूप से आभार जताया।
◆ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के आज नौवें दिन चालक संघ के बसंत सिंह,राजु छावड़ा,प्रभाकर महतो, शिवशंकर गोप,अमित बाउरी भूख हड़ताल पर बैठे। इस अवसर अपरोक्त लोगों के अलावे बोकारो जिला भाजपा महामंत्री जयदेव राय,सांसद प्रतिनिधि ए.के वर्मा, बी.एम.एस के मज़दूर नेता विनोद कुमार, अतुल कुमार सिंह,रामसुमेर सिंह,निरज कुमार प्रगतिशील वाहन चालक संघ के अध्यक्ष शंकर महतो, विजय सिंह,तन्मय बाउरी, सुनील सिंह, शशिभूषण सिंह, सुमित दास, लाल बाबू, वेद प्रकाश,भोला नाथ सिंह, रामू बाउरी, आशीष महतो, असरूद्दीन अंसारी,,भरत दसौंधी, आशिष कुमार, देवेन्द्र महतो, अमित महतो,विकास महतो,देवेन्द्र महतो, रंजित गुप्ता, रामू बाउरी, मंटू महतो, असरूद्धीन अंसारी,वृन्दावन रजवार, सुरेश माँझी, नारायण महतो, देवन महतो,रिझुलाल महतो और ताजुद्दीन अंसारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



0 comments:
Post a Comment