Facebook

Most Popular & The leading News Channel.....

Tuesday, April 28, 2026

#उत्तराखंड के पहाड़ों से निकलकर विकास बिष्ट ने वो कर दिखाया, जो बड़े-बड़े टेक एक्सपर्ट्स

#उत्तराखंड के पहाड़ों से निकलकर विकास बिष्ट ने वो कर दिखाया, जो बड़े-बड़े टेक एक्सपर्ट्स के लिए भी आसान नहीं होता। उन्होंने Google के सर्च इंजन में खामियां ढूंढकर अपनी काबिलियत साबित की। उनकी इस उपलब्धि के बाद गूगल ने उन्हें अपने Vulnerability Reward Program के तहत Hall of Fame में जगह दी, जहां दुनिया भर के चुनिंदा आईटी एक्सपर्ट्स को ही शामिल किया जाता है।

यही नहीं, विकास ने Microsoft में भी सिक्योरिटी से जुड़ी खामी पकड़कर सबको चौंका दिया। इसके लिए कंपनी ने उन्हें Bug Bounty Program के तहत इनाम देकर सम्मानित किया।

💡 पहाड़ के एक साधारण परिवार से आने वाले विकास के पिता शिक्षक हैं और मां गृहिणी। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में खास पहचान बनाई।

उन्होंने साइबर सिक्योरिटी में उच्च शिक्षा हासिल की और अंतरराष्ट्रीय स्तर के Capture The Flag (CTF) जैसे प्रोग्राम में भी हिस्सा लेकर कई देशों के एक्सपर्ट्स को पीछे छोड़ा।

✨ विकास बिष्ट की कहानी यह बताती है कि अगर हौसले मजबूत हों, तो पहाड़ों से निकलकर भी दुनिया में नाम कमाया जा सकता है।

#Uttarakhand #VikasBisht #CyberSecurity #Google #Microsoft #SuccessStory #Inspiration #Pithoragarh 🚀

0 comments:

Post a Comment