ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर सात मोड़ के पास भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बची कई जानें!
आज ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर रानीपोखरी और ऋषिकेश के बीच सात मोड़ से कुछ ही पहले एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहाँ एक अनियंत्रित नेक्सॉन (Nexon) कार ने कहर बरपाते हुए पहले एक गुजरात नंबर की कार को जोरदार टक्कर मारी और उसके बाद सीधे ऋषिकेश नंबर की होंडा सिटी (Honda City) से जा भिड़ी। यह भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि नेक्सॉन और होंडा सिटी दोनों कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर मलबे में तब्दील हो गई हैं, साथ ही गुजरात नंबर की कार को भी काफी नुकसान पहुँचा है। गनीमत रही कि इतनी भयानक टक्कर के बावजूद सभी गाड़ियों में सवार लोग सुरक्षित हैं और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

0 comments:
Post a Comment