Facebook

Most Popular & The leading News Channel.....

Thursday, April 23, 2026

आज सदन में बहुमत हासिल करेंगे CM सम्राट चौधरी

◆◆ आज बिहार विधानसभा का विशेष सत्र है. सीएम सम्राट चौधरी सदन में विश्वास मत हासिल करेंगे. हालांकि एनडीए के पास 201 विधायकों का समर्थन है, लिहाजा वह आसानी से बहुमत साबित कर देंगे. एनडीए के 201 विधायकों में बीजेपी के 88, जेडीयू के 85, एलजेपीआर के 19, हम पार्टी के 5 और आरएलएम के 4 विधायक शामिल हैं. 

◆◆  वहीं चर्चा इस बात की भी है कि विपक्षी खेमे (आरजेडी-कांग्रेस) से भी कुछ विधायक सत्ता पक्ष के साथ आ सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो तेजस्वी यादव के हाथ से नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी छिन सकती है. 

◆◆  15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार की जगह मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली.

0 comments:

Post a Comment