Facebook

Most Popular & The leading News Channel.....

Tuesday, April 28, 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति और महिला आरक्षण को लेकर बड़ा बयान......

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति और महिला आरक्षण को लेकर बड़ा बयान देते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश अब महिलाओं के अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा और नारी शक्ति आने वाले समय में “महिला विरोधी सोच” रखने वालों को करारा जवाब देगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी 33% महिला आरक्षण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे केवल एक राजनीतिक वादा नहीं, बल्कि करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का एक मजबूत संकल्प बताया।

उन्होंने कहा कि “विकसित भारत” की नींव नारी शक्ति के सम्मान और उनके अधिकारों पर आधारित है और सरकार इसे हर हाल में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब देश की महिलाएं जागरूक हो चुकी हैं

0 comments:

Post a Comment