Facebook

Most Popular & The leading News Channel.....

Tuesday, April 28, 2026

ऊपर लगा था बेड…नीचे तक हथियारों का तहखाना, बन रहे थे तमंचा और बंदूक........

ऊपर लगा था बेड…नीचे तक हथियारों का तहखाना, बन रहे थे तमंचा और बंदूक : मेरठ के अल्लीपुर में बेड के नीचे छिपे गुप्त तहखाने में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। .32 बोर की पिस्टल बनाने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद।
मेरठ : यूपी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट टीम, पुलिस टीम और सर्विलांस टीम ने एक अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मेरठ के अल्लीपुर गांव में डबल बेड के नीचे छिपा तहखाना और उसमें चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का चौंकाने वाला मामला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उजागर हो गया। बदमाशों ने सोचा था कि इस अनोखे तरीके से कभी कोई उन्हें पकड़ नहीं पाएगा, लेकिन लोहियानगर पुलिस और स्वाट टीम ने उनके पूरे मंसूबे पर पानी फेर दिया।
रविवार, 26 अप्रैल 2026 को लोहियानगर थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर (कब्रिस्तान के पास) में एक किराए के मकान में छापेमारी की गई। मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
घर के एक कमरे में रखे डबल बेड के नीचे एक गुप्त रास्ता बना हुआ था, जो सीधे तहखाने में जाता था। तहखाने का प्रवेश द्वार बेड के एक बॉक्स या कोने से खुलता था। अंदर अंधेरा भरा सकरा रास्ता नीचे उतरने के बाद चौड़ा हो जाता था, जहां दीवारों पर लाइटिंग बोर्ड लगे थे और वेंटिलेशन के लिए चौड़े पाइप लगाए गए थे। यहीं पर .32 बोर की पिस्टलें बनाई जा रही थीं।

0 comments:

Post a Comment